सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों से मिले उपायुक्त

सरायकेला खरसावां

फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हो कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

उपायुक्त ने की जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा की जनता दरबार मे पहुंच कर अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आज सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के दूर-दराज गांव शहर से आए लगभग 80 फरियादियों क़ी समस्याओं से अवगत हुए। क्रमवार आवेदन के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को उक्त मामलो के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।

बताते चलें कि योजनाओं सम्बन्धित कई मामलों के ऑन द स्पॉट निष्पादन हुआ वहीं कई मामलों त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित कर मामले के त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं आज के आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, आधार केंद्र सम्बन्धित मामले, कल्याण विद्यालय मे पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, सड़क दुर्घटना मे मृत के आश्रित को योजनाओं का लाभ देने, बिजली तर को हसतांत्रित करने समेत अन्य मामले आए।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने गणमान्य जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम समाहरणालय परिसर मे प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित की जाती है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बेहिचक अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, प्रशासन नियम संगत उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय संबंधित मामलों के लिए जनता दरबार में ना आए क्योंकि न्यायालय संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर ही उचित निर्णय लिया जा सकता है।

जमीन विस्थपिटो को विस्थापन पहचान पत्र मिलने के बाद ही बनने देंगे जल जीवन मिशन के तहत इंटक वेल…

सरायकेला खरसावां

सरायकेला खरसावां सोमवार 6 फरवरी को नीमडीह प्रखंड के पंचायत समिति के सदस्यों ने उप प्रमुख सेफाली महतो के नेतृत्व में विस्थापित पहचान पत्र की मांग को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सौंपा मांग पत्र

जमीन प्रमाण पत्र और पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने के हेतु कैंप लगाने की भी निवेदन की गई

ग्रामीणों ने जमीन प्रमाण पत्र परिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने के कैंप लगाने की मांग करते हुए कहा कि ग्राम सीमा और ग्राम गुंडा के जमीन आंशिक विस्थापितों का कुल जमीन प्रमाण पत्र और परिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने का कैंप लगाकर अंचल कर्मचारी और साथ में पूर्णवास कर्मचारी भी उपस्थित रहकर हमारी समस्याओं का हल करने की कृपा करें अन्यथा हम लोग 15 दिन बाद हमारे ग्राम में जो जल जीवन मिशन के तहत इटक व्हेल निर्माण को रोकने को बाध्य होंगे

मांग पत्र में ग्राम सीमा एवं ग्राम कुंडा के सभी जमीन आंशिक अधिग्रित आम जनताओं का कहना है कि हम लोग का जमीन 1956 में स्वर्णरेखा बांध परियोजना चांडील द्वारा अधिग्रीत किया गया लेकिन सरकार द्वारा आज तक केवल 50-60 विस्थापितों क ही विस्थापन पहचान पत्र बन पाया है

वहीं मांग पत्र में बताया गया है कि उक्त गांव का 300 परिवारों का जमीन स्वर्णरेखा बांध परियोजना चांडिल जलाशय में लिया गया है लेकिन सरकार द्वारा विगत 36 वर्षों से हम लोगों को नौकरी तो दूर की बात विस्थापन पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया हम लोग कई बार विस्थापन पहचान पत्र के लिए आवेदन दे चुके हैं लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला सर हम लोग जानते हैं कि जमीन आंशिक विस्थापन पहचान पत्र निर्माण हेतु अंचल कार्यालय से कुल जमीन प्रमाण पत्र एवं परिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र की जरूरत होती है

वहीं ग्रामीणों ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि यह तो हम लोगों का दुर्भाग्य है कि अंचल कार्यालय एवं पुर्नवास कार्यालय के कर्मचारी एवं पदाधिकारी के मनमानी के चलते हम लोगों का विस्थापन पहचान पत्र अभी तक नहीं बन पाया है हम लोग दोनों कार्यालय के कर्मचारी तथा पदाधिकारी से त्रस्त हैं

ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का केवल खेती से जीवन यापन होता है हम लोगों का सरकारी नियमानुसार जमीन आंशिक विस्थापन पहचान पत्र बन जाए तो सरकार प्रत्येक विस्थापन पहचान पत्र में स्वरोजगार हेतु ₹225000 तक देती है

साथ ही मांग पत्र में यह भी कहा गया कि हम लोगों ने अपनी जमीन सरकारी नियम के अनुसार हम लोगों ने जमीन डैम बनवाने हेतु दिया है लेकिन सरकार सरकारी नियमानुसार विस्थापन पहचान पत्र नहीं दे रही है

आपको बताते चलें कि ग्रामीणों के मुताबिक गांव के 300 परिवार में किसी का 10 डिसमिल तो किसी का 30 डिसमिल केवल मकान और मकान सहन की जमीन ही बची है

किस-किस को सौंपा गया मांग पत्र

• स्वर्णरेखा भवन आदित्यपुर अप्पर निर्देशक पदाधिकारी

• जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ( DC ) सरायकेला

• पुलिस अधीक्षक ( SP ) सरायकेला

• चांडिल अनुमंडल थाना

• अनुमंडल पदाधिकारी ( SDO ) चंडिल

• BDO निमडीह

• CO निमडीह

• निमडीह थाना

प्रखंड स्तरीय मासिक गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन।

सरायकेला खरसावां

सरायकेला: प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

उक्त बस्ती कार्यक्रम में कुल 18 बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके तहत नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने अंतिम तिथि 8 फरवरी किया गया है। फार्म अपलोड नहीं करने कर पाने की स्थिति में विद्यालय में छुटे हुए सभी छात्र छात्राओं का आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज बीआरसी कार्यालय में 7 फरवरी तक जमा करने का निर्देश दिया गया।

वहीं जिन विद्यालयों को नोटबुक प्राप्त नहीं हुआ है वे अविलंब को सत्र 2021-22 तथा 2022-23 कक्षा छात्र संख्या के साथ कार्यालय में आकर प्राप्त कर ले लेंगे। Nas एवं MLS से संबंधीत जानकारी दिया गया। आजादी का अमृत महोत्सव का लिंक निश्चित रूप से भरने के निर्देश दिए गए। आईएफएस गोली का वितरण प्रतिवेदेन लिंक के माध्यम से भरने के निर्देश दिए गए। सतत रूप से SMC बैठक का प्रतिवेदन बैठक के उपरांत ईवीवी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल पुनः खुल गया है। अतः छुटे हुए सभी बच्चों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय का पुस्तकालय तथा प्रयोगशाला पूर्ण रूप से सुसज्जित एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित रखने के लिए निर्देश दिया गया। एफएनएल तथा निपुण भारत के तक वर्ग 3 तक के बच्चों का अधिगम स्तर 31 मार्च तक हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक शुक्रवार तथा शनिवार या लंबी छुट्टी में पुस्तकालय का पुस्तक छात्र-छात्राओं के बीच वितरण करते हुए पंजी संधारण करने के निर्देश दिए गए। मेनू आधारित मध्याह्न भोजन संचालन करने तथा समयानुसार बच्चों को परोसने के लिए निर्देश दिया गया। विद्यालय विकास राशि तथा एसएनए में उपलब्ध अन्य राशि का खर्च ससमय शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में अध्ययनरत वर्ग 3 से 10 तक के छात्र-छात्राओं का साप्ताहिक मूल्यांकन साप्ताहिक क्विज के माध्यम से शत प्रतिशत कराने के निर्देश दिए गए।

विद्यालय भ्रमण के समय देखा गया कि खेल सामग्री पुस्तकालय के पुस्तक पाठ्यपुस्तक प्रयोगशाला के सामग्री विद्यालय में अव्यवस्थित रूप में बिखरा हुआ रहता है इन सब का सदुपयोग हो, इसका सुनिश्चित प्रधानाध्यापक करेंगे। बच्चों को नोटबुक वितरण विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार करते हुए 5% सैंपल जांच का प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध मेल के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के संचिका तैयार कर विद्यालय में रखने का निर्देश दिया गया।

साथ ही एसटी एससी छात्र छात्राओं का वर्ग 6, 7 तथा आठ में नामांकन के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग द्वारा निर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय आश्रम विद्यालय एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-24 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। जिनका अंतिम तिथि 28 फरवरी को रखा गया है। इसका प्रचार प्रसार करते हुए नामांकन हेतु फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा ( सत्र 2023-24 ) वर्ग-6 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसकी सूचना सभी पांच में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को देते हुए ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वर्ग 6 में नामांकन के लिए आवेदन मांगा जा रहा है अनाथ तथा एकल माता-पिता एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र के छात्राओं को सूचित करते हुए नामांकन हेतु आवेदन पत्र दाखिल करने के लिए कहा गया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी सहित सभी संकुल के संकुल साधन सेवी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिका उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला….

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा पर तंज कस्ते हुए कहा की राज्य सरकार ने खुद ही राज्य वासियों को धोका दिया हैं,

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा की राज्य सरकार ने केवल झारखण्ड के बेरोजगार युवओं को ठगने का काम किया हैं। उन्होने कहा की राज्य मे खतियानी जोहार यात्रा एक ढोंग हैं, जिसके माध्यम से सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कर रही हैं, और इसके माध्यम से एक बार फिर मुख्यमंत्री आगामी चुनाव मे फिर से जनता को गुमराह करने की कोशिश की

रघुवर दास ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2021 मे ऑन रिकॉर्ड कहा था की खतियान आधारित स्थानीय नीति राज्य मे पारित नहीं हो सकता, और उन्होने जानबूझ कर अब इस प्रपंच को रचा था, उन्होंने कहा की ज़ब उनके नेतृत्व मे राज्य मे भाजपा की सरकार थी तब एक लाख के करीब सरकारी नौकरी झारखंडियों को मिला था, जबकि हेमंत सरकार मे 350 के लगभग नौकरी प्रदान की गई हैं, इन्होने कहा की राज्य मे भ्रस्टाचार, लूट, बलात्कार चरम सीमा पर हैं, और राज्य सरकार मुख दर्शक हैं, साथ ही भाजपा सरकार द्वारा पारित विकास योजनाओं के पूर्ण होने पर उसका उद्घाटन कर श्रेय हेमंत सरकार बटोरने की कोशिश कर रही हैं,

श्री दास ने कहा कि हेमंत सरकार ने विगत तीन वर्षो मे अपना एक भी योजना जनता को नहीं दिया, साथ ही फंड आबंटित होने के बावजूद धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण नहीं करवा पाई, श्री दास ने कहा की उनके सरकार द्वारा लागु किये गए स्थानीय नीति के आधार पर राज्य के बेरोजगार युवाओं अविलम्ब नौकरी प्रदान करें।

इलाजरत मरीज ने 2 मंजिलें से कूदकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल सरायकेला….

सदर अस्पताल से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां महावीर मार्डी नामक मरीज ने अस्पताल के 2 मंजिलें से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: सदर अस्पताल में 55 वर्षीय महावीर मार्डी नाम के मरीज ने अस्पताल के 2 मंजिलें से कूदकर अपनी जान दे दी इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए सरायकेला सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि मरीज का नाम महावीर मार्डी था जो कांड्रा दुग्धा पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था और मेल वार्ड के वार्ड नंबर 14 में इलाजरत था

सरायकेला सदर अस्पताल में आत्महत्या को लेकर बताया जा रहा है कि विगत 30 जनवरी को कमजोरी की शिकायत को लेकर 55 वर्षीय महावीर मार्डी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज किया जा रहा था इसी बीच बुधवार की रात को उन्होंने अस्पताल परिसर में ही अपनी जान दे दी गुरुवार सुबह जब सदर अस्पताल के कर्मचारी कैंपस में पहुंचे तो उन्होंने सबको नीचे पड़ा हुआ पाया जिसके बाद पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई

बताया जाता है कि मरीज के साथ तीमारदार के रूप में उनकी बहन और चाचा साथ में थे लेकिन उन्हें देर रात में इस घटना का पता नहीं चल सका उन्हें भी सुबह ही पूरे मामले की जानकारी मिली इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हरा की आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है फिर भी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है बताया जाता है कि अमृता के साथ परिजन और उसकी बहन भी सोई थी लेकिन उसे भी पता नहीं चला कि महावीर रात में कब उठकर बालकनी में चला गया

इस घटना को लेकर सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि 55 साल के महावीर माटी को कमजोरी की शिकायत थी जिन्हें बेड नंबर 14 के मेल वार्ड में भर्ती कराया गया था वह काफी शराब पीते थे और गंभीर हालत में यहां आए थे सिविल सर्जन ने बताया कि पिछले कई दिनों से महावीर को शराब पीने की तलब लग रही थी और वह बार-बार अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कह रहा था सिविल सर्जन ने बताया कि नाइट ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि मरीज बेड पर नहीं तो महावीर की तरह की गई आखिरकार गुरुवार सुबह उनकी लाश परिसर में ही बगल में पाई गई मौत को लेकर सिविल सर्जन ने कहा कि महावीर ने 2 मंजिलें से छलांग लगाकर जान दे दी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं छाऊ नृत्य के बिच हुआ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत

सरायकेला: सरायकेला काशी साहू कॉलेज में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने पुष्पगुच्छ देकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का किया स्वागत

खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को सरायकेला पहुंचे जहां भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में बड़े से फूलों का हार पहनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का किया गया स्वागत

मुख्य मंत्री का पारंपरिक तरीके भव्य स्वागत किया गया.

आपको बताते चलें कि झारखंड खतियान जोहार यात्रा में झारखंड के जननायक युवा सम्राट माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के हर जिलों में खतियान जोहर यात्रा करते हुए सरायकेला खरसावां जिला पहुंचे जहां सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नजर आई यहां तक कि सरकारी अधिकारियों का भी मेटल डिटेक्टिव से चेकिंग करके ही अंदर आने दिया गया साथ ही खतियानी जोहर यात्रा में उमड़ा जन शेलाब पार्टी के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को तहे दिल से स्वागत किया और उनका मुख से खतियान जोहार यात्रा का बातों को सुनी। सरायकेला खरसावां जिला पूरी तरह से हाई अलर्ट विधि व्यवस्था काफी दुरुस्त नजर

आपको बता दे सरायकेला खरसावां जिला छाव नृत्य के लिए विश्वविख्यात है जहां नृत्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का भव्य स्वागत किया गया और साथ ही झारखंड के युवा सम्राट ने जोहार यात्रा के बारे में झारखंड आम ओ खाश जनता को अपनी बातों में कही की यहां की सरकार जो जाएगी वही इस राज्य में लागू होगी भारत सरकार जो चाहेगी वह नहीं होगा यहां की बागडोर अभी भी झारखंड सरकार के हाथों में है हम लोगों ने हर जंग जीता है। आदिवासी मूलवासी खतियान वासियों के लिए यह जंग भी हम जीतेंगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को राज्यपाल द्वारा वापस किए जाने पर कहा इससे हम घबराने वाले नहीं हैं. यह लड़ाई जारी रहेगी. हम फिर प्रयास करेंगे. इसके पीछे उन्होंने बीजेपी का साजिश करार दिया. उन्होंने कहा राज्य की सवा तीन करोड़ जनता ने सरकार चुना है, वह बोका (बेवकूफ) नहीं है. वह अपना हक लेकर रहेगी. स्थानीय नीति यहां के युवाओं के लिए बनी थी. यह दिल्ली या अंडमान नहीं है, यह झारखंड है यहां झारखंडियों की बात होगी. उन्होंने राज्य के विकास में भाजपा को बाधक बताया और कहा केंद्र सरकार को ढाल बनाकर भाजपा यहां के विकास में अवरोध खड़ा कर रही है. जिसे जनता देख रही है.

सरायकेला खरसावां जिला के जन जन के लोकप्रिय दूरदर्शी एवं हाजिर मिजाज झारखण्ड टाइगर आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने दहाडा़ बिपछ के डबल इंजन की सरकार पर सरायकेला के बिरस मुंडा स्टेडियम में।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि 1932 खतियान ही झारखंड की पहचान होगी. इस दौरान उन्होंने एक नारा दिया कि जो 1932 की बात करेगा वही गांव में प्रवेश करेगा. अलग राज्य के निर्माण के लिए सरायकेला- खरसावां के कई वीरों ने अपनी शहादत दी. पूर्वजों ने अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं किया था. अंग्रेजों को तीर के नोंक से जवाब दिया था. उन्होंने कहा शिबू सोरेन के नेतृत्व में आंदोलन हुआ. इसके बाद झारखंड अगल राज्य बना. यहां के आदिवासियों ने अपने संघर्ष और बलिदान से अलग राज्य हासिल किया अब उनके पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में 1932 का खतियान लिया जाएगा. गुरु जी ने झारखंड दिया उनका पुत्र झारखंड को सा मार रहे हैं 1932 का खतियान चाहिए तो संघर्ष करना ही होगा. उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर प्रहार किया. कहा कि राज्य में 20 साल तक शासन किया, लेकिन राज्य में विकास नहीं के बराबर किया.

खतियानी जोहर यात्रा को संबोधित करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीजेपी जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी की चाल को जनता समझ चुकी है. झारखंड शहीदों की भूमि है. यहां के लोग सीधे- साधे हैं. कैबिनेट की बैठक होती है, तो पेट में दर्द होता है कि नया क्या निर्णय लेने वाले हैं. उन्होंने सीएम सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में आगे राज्य बेहतर ढंग से बढ़ रहा है. वही खतियानी जोहार यात्रा को संबोधित करते हुए राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक को राज्यपाल ने वापस कर दिया है. इसके पीछे बीजेपी का हाथ है. बीजेपी के लोग नहीं चाहते, कि राज्य का विकास हो. यही कारण है कि भाजपा किसी न किसी हथकंडे अपनाकर सरकार को अस्थिर करने में लगी है, इन सबके बावजूद वर्तमान सरकार स्थिर है. यह सरकार गिरने वाली नहीं है. उन्होंने बढ़ती महंगाई का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा. श्रम मंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक विकास अब पहुंच रहा है. जिससे बीजेपी को परेशानी हो रही है.

माननीय मुख्यमंत्री के संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

विधि व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात परिचालन इत्यादि का जायजा ले दिए गए कई आवश्यक दिशा निदेश

सरायकेला: आगामी 30 जनवरी सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा अंतर्गत संभावित जिला भ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश एवं सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संभावित कार्यालय स्थल, विभिन्न कार्यालय, संभावित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

निरिक्षण क्रम मे सर्वप्रथम कुमार विजय प्रताप सिंहदेव राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, सरायकेला निरिक्षण क्रम मे विद्यालय परिसर, कक्षा रूम, कंप्यूटर लैब, बायोलॉजी लैब, पार्किंग स्टैंड, किचन शौचालय इत्यादि का निरिक्षण कर विद्यालय परिसर का साफ सफाई सुनिश्चित करने समेत कई आवश्यक दिशा निदेश दिए।

इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री के संभावित जनसभा कार्यक्रम हेतु भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिचालन इत्यादि के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने दुर्गा मंदिर, थाना रोड, जाहिराथान, गाजियाबराज, गम्हरिया, आदित्यपुर अंतर्गत विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात परिचालन इत्यादि को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उक्त निरीक्षण कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अभियान श्री पुरुषोत्तम कुमार, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, पुलिस उपा अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला श्री हरविंदर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री राम कृष्णा कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, अंचलाधिकारी सरायकेला, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला विधानसभा श्री सनद आचार्या, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता आर. इ. ओ. तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय में पूरे हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा हुआ संपन्न

26 जनवरी को सरायकेला स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय संजय सरायकेला में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

वहीं 28 जनवरी को सरस्वती पूजा संपन्न करते हुए अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय से सरस्वती माता का विसर्जन स्कूल प्रांगण से प्रारंभ करके सराय किला बाजार होते हुए जगन्नाथ महाप्रभु घाट खरकाई नदी में माता का विसर्जन संपन्न किया गया

विसर्जन का देखरेख सहायक शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार सिंह देव एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारी मोहन शुक्ला और इस्तियाक अहमद कर रहे थे

वहीं विसर्जन कार्यक्रम मे सभी विद्यार्थी अपने चेहरे पर गुलाल लगाकर एक दूसरे के साथ खुशी बांट रहे थे एवं सभी विद्यार्थी पूरे रास्ते संगीत के साथ नित्य कर माता सरस्वती की विसर्जन करने निकले एवं जगन्नाथ महाप्रभु घाट का नदी में विद्या वाहिनी मां सरस्वती का विसर्जन कार्यक्रम विद्यार्थी एवं शिक्षकों द्वारा संपन्न किया गया

इस पूरे कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली

विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वजीत, बसंत सोरेन, चंद्रमोहन हंस दा राजकुमार चीकू हंसदा, देवी मुंडा चितरंजन सिंह पत्ता, जागरण टुडे, सागर, रितेश कुमार, मेघनाथ सिंह मुंडा, बुद्धेश्वर मांझी, चंद्रमोहन सिंह मुंडा, सिंग राय हंस उदा, रामसाय किसको, माझीका मुंडा, असीम मुंडा, सुमित हेंब्रम, सूरज मार्डी, राम रतन सिंह मुंडा, सुखदेव मार्डी, कृष्णा टूडू, जादू सिंह मुंडा, नरेंद्र, कालीचरण मुंडा, प्रभात हंसदा एवं कक्षा 8,9,10 के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे

30 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगमन के कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त समेत अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सरायकेला: मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर शनिवार 28 जनवरी को सरायकेला मुख्यालय के प्रमुख प्रस्तावित स्थलों का उपायुक्त DC अरवा राजकमल के नेतृत्व में जिले के आला अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा बिरसा मुंडा स्टेडियम, पब्लिक दुर्गा मंदिर, कुंवर विजय प्रताप आदित्य गर्ल्स उच्च विद्यालय एवं तितिरविला के देशावली स्थान का निरीक्षण किया। इन सभी स्थानों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी को आएंगे।

निरीक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सफल कार्यक्रम आयोजन को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए हैं।

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी

राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व- उपायुक्त

74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अरवा राजकमल ने आवासीय कार्यालय में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म-निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सद्भाव की भावना को प्रगाढ़ बनाने में शत प्रतिशत अपना योगदान दे।

वहीं उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में आज ही के दिन हमने दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र देश का नागरिक होने का गौरव पाया हैं। यह गणतंत्र, आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दें। इसके साथ-साथ समाज में आपसी-भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए सभी निरंतर प्रयासरत रहें।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आंनद प्रकास, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई , उपलिस उपाधिक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री हरवीद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अभियान श्री पुरुषोत्तम कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीएस श्री संदीप कुमार दोराईबुरु , अपर उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी व कर्मचारी आदि मौजूद थे।

वहीं 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हाउस सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष व झारखंड क्राइम रिपोर्टर हिंदी दैनिक अखबार के संपादक भरत सिंह के आवास पर शान से लहराया गया तिरंगा ध्वज, ध्वज को दी गई सलामी वंदे मातरम से गूंज उठी

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। 

संविधान देश के हर नागरिक के लिए सबसे प्रामाणिक दस्तावेज बना और इसकी हर बात देश की मर्यादा बन गई. संविधान के लागू होने के साथ ही भारत के संप्रभु राष्ट्र बन गया

जमशेदपुर डेयरी जमशेदपुर बिहार स्टेट मिल्क केपरेटिव फेडरेशन की एक इकाई है. के द्वारा कोरोना महामारी की अवधि में जमशेदपुर डेयरी के द्वारा पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां के किसानों के अनुरोध पर दुग्ध संग्रहण शुरू किया गया था। जमशेदपुर डेयरी के द्वारा दिनांक 05-02-2022 को गेरुआ बस्ती दुग्ध समिति द्वारा 42.83 किलोग्राम का दुग्ध संघ शुरू किया गया था। वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 मैं क्रमस: 362.92 किलोग्राम तथा 486.54 किलोग्राम जमशेदपुर डेयरी का दूध संग्रह प्रतिदिन था। वर्तमान में जमशेदपुर डेयरी के द्वारा लगभग 13000 किलोग्राम का दुग्ध संग्रहण 54 दुग्ध समितियों के माध्यम से हो रहा है। दिनांक 6:11 2022 को जमशेदपुर डेयरी के अथक प्रयास एवं किसानों के सामूहिक भागीदारी तथा मेहनत से जमशेदपुर डेयरी को अधिकतम दूध संग्रह 25329 किलोग्राम प्राप्त हुआ है।इतने कम समय में 20000 किलोग्राम से अधिक संग्रहण प्राप्त करना जमशेदपुर डेयरी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।इस उपलब्धि के उपलक्ष में जमशेदपुर डेयरी पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां जिले के किसानों को बधाई देती है तथा यह आशा करती है कि भविष्य में जमशेदपुर डेयरी शीघ्र ही 50000 किलोग्राम प्रतिदिन दुग्ध संग्रह प्राप्त करें। जमशेदपुर डेयरी के द्वारा दुग्ध विपणन में लगभग 6% वार्षिक वृद्धि तथा दुर्गा पूजा के महा अष्टमी ( 03-10-2022 ) के शुभ अवसर पर जमशेदपुर डेहरी का अधिकतम विपणन 193124 ली० एवं दिनांक 29-10-2022 छठ पूजा खरना में 202977ली० किए जाने पर जमशेदपुर डेयरी के सभी अधिकारियों कर्मियों के अथक प्रयास की सराहना करती है तथा आशा करती है कि नव वर्ष में दूध का औसत विपणन 200000ली० से अधिक हो।इस उपलब्धि को प्राप्त करने में जमशेदपुर डेहरी अपने सभी अधिकारियों कर्मियों को शुभकामनाएं देती है तथा जमशेदपुर के सभी जनता को नव वर्ष की हार्दिक बधाई देती है ( सुधा डेयरी )
आप सभी जिले वासियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर आप सभी नागरिकों से विनम्र अपील है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोविड-19 का precaution Dose भी अवश्य लगवाएं साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग अवश्य करें स्वयं सुरक्षित रहें एवं औरों को भी सुरक्षित रखें ( सिविल सर्जन/डॉ विजय कुमार )
नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ( झारखंड सरकार )

वहीं 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के हाथों झंडोत्तोलन किया गया और सभी ने राष्ट्रीय गीत गाया वंदे मातरम के नारे लगाए गए और अपने देश के तिरंगे झंडे को सलामी दी

साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई एवं सभी ने विद्यादायिनी मां सरस्वती से अच्छे ज्ञान बुद्धि अथवा नेकी के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद मांगा

इस पूरे कार्यक्रम में झारखंड क्राइम रिपोर्टर के पूरे परिवार एवं ग्रामवासी शामिल हुए

सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय सहाय खेल योजना 28 जनवरी से 30 जनवरी तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे

सरायकेला: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के सौजन्य से सरायकेला- खरसावां जिला स्तरीय सहाय खेल योजना 28 जनवरी से 30 जनवरी तक खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे ।

उक्त जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि पहले यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में निर्धारित था परंतु मुख्यमंत्री के जोहार यात्रा के कारण उपायुक्त के निर्देशानुसार स्थान में परिवर्तन किया गया है।

खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के उद्देश्य से आयोजित इस संशोधित कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी को जिले के सभी 9 प्रखंडों के मध्य बालक एवं बालिका वर्ग के फुटबॉल प्रतिस्पर्धा की शुरुआत अर्जुना स्टेडियम खरसावां में होगी।

29 को वॉलीबॉल एवं 30 को हॉकी एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों की चयनित टीमों के मध्य फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के साथ-साथ एथलेटिक्स के 100 , 200 , 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी ।

इस प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष के बालक- बालिका भाग लेंगे।

इस बीच इसके लिए तैयारी आरंभ कर दी गई है। अर्जुना स्टेडियम को भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी टीमों से निर्धारित सुबह 9:00 बजे स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।

सभी स्कूलों में 24 घंटे के अंदर SDMIS डेटा अपलोड करने का दिया निर्देश।

अभी तक स्कूलों का यू डाइस फ्रिज नहीं किया गया

25/01/2023 बुधवार

सरायकेला: आपको बता दें कि बार-बार सूचित करने के उपरांत भी चिन्हित विद्यालयों का यू डाइस अभी तक फ्रीज नहीं किया गया है जो एक चिंतनीय विषय है

स्कूलों द्वारा यू डाइस अभी तक फ्री नहीं किए जाने के कारण विद्यालय के बहुत सारे कामों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं

प्रखंड शिक्षा प्रसार सराय किला द्वारा विद्यालय को सूचित करते हुए कहा गया है कि बार बार सूचित करने के उपरांत भी सूची में अंकित विद्यालयों का यू डाइस अभी तक फ्रिज नहीं किया गया जो एक चिंतनीय विषय है जिसके कारण विद्यालय के बहुत सारे कामों में बाधा उत्पन्न हो रही है ऐसा लगता है कि विद्यालय वर्तमान में संचालित नहीं है

प्रखंड शिक्षा प्रसार द्वारा चिन्हित विद्यालयों को एस.डी.एम.आई.एस डाटा अपलोड करके फ्रीज करने के लिय 24 घंटे का समय दिया गया हैै और साथ ही अक्षरी कार्यालय को लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है

उक्त विषय पर कहा गया है कि अगर चिन्हित विद्यालय द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो विद्यालय को बंद समझकर कर यु डाइस कोड बंद करने के लिए उच्चाधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा

सरस्वती शिशु मंदिर महाली मुरूप ( UDISE CODE 20202012902 ) प्रखंड- सरायकेला

सप्त ऋषि सेवा स्कूल उकरी UDISE CODE ( 20202005403 ) प्रखंड सरायकेला

बाल ज्ञान केंद्र गुदियाडीह वार्ड नंबर 10 UDISE CODE ( 20202010207 ) प्रखंड सरायकेला

स्वामी विवेकानंद सेवा इंग्लिश स्कूल मुरुप UDISE CODE ( 20202009603 ) प्रखंड सरायकेला

स्टेप मेरी स्कूल UDIS CODE ( 20202015802 ) प्रखंड सरायकेला

सरस्वती शिशु मंदिर UDISE CODE ( 20202007708 ) प्रखंड सरायकेला

Design a site like this with WordPress.com
Get started