आरआईटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी पुलिस को बाइक चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम राकेश देवगम और बरसा मुर्मू बताया जा रहा है.

गिरफ्तारी की जानकारी आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल मेहता ने दी

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को वादी उत्तम कुमार ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में मास्टर प्लान तैयार किया गया था. जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि राकेश बाईक चोरी करता था और बरसा उसे ठिकाने लगाता था. दोनों मिलकर आपस में पैसों का बंटवारा करते थे. उन्होंने बताया कि राकेश बाइक चोरी में तरह- तरह के हथकंडे अपनाने में माहिर है. उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

Unknown's avatar

Author: Reporter : Sonu Kumar Singh ( संपादक : भरत सिंह )

किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें 7970896833,, संपादक भरत सिंह:-8210048890

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started