आर आईटी पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले का किया खुलासा. युवती सकुशल बरामद
सरायकेला/आदित्यपुर-2
आदित्यपुर: आरआईटी पुलिस ने शादी के नियत से नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि पुलिस ने अपहृत नाबालिग युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है.मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने पुलिस मुख्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नाबालिग युवती के अपहरण किए जाने के मामले को लेकर परिजनों ने स्थानीय और आरआईटी थाना में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया.
इसके बाद पुलिस ने तकनीकी रूप से अनुसंधान प्रारंभ करते हुए नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया ,जबकि नाबालिग के अपहरण मामले के आरोपी रौनक वर्मा को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि नाबालिग युवती के अपहरण मामले में रौनक वर्मा के सहयोगी रहे सन्नी कुमार और रोहित वर्मा को पुलिस ने 24 मई को गिरफ्तार किया. जिसके निशानदेही पर पुलिस ने अपहरणकर्ता रौनक वर्मा को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार किए गए अपहरण में शामिल सहयोगी होने रौनक वर्मा के साथ मिलकर अपहरण कांड को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. जिसके बाद पुलिस द्वारा तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि अपहरण मामले में तीन सहयोग करने वाले आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. जिनमें मुख्य रूप से साहिल हेंब्रम, राहुल कुमार, राजीव नयन वर्मा शामिल है. जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा विशेष छापामारी अभियान चलाई जा रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान में थाना प्रभारी सागर लाल महथा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.
झारखंड के महिलाओं में अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने की शक्ति है- माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू
खूंटी
झारखंड/खूंटी:माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, खूंटी में आयोजित महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुईं शामिल। इस अवसर पर माननीया राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का भ्रमण किया और उनके साथ सीधा संवाद किया।
इस अवसर पर हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कहा के झारखंड के महिलाओं में अर्थव्यवस्था को मजबूत प्रदान करने की शक्ति है उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी शक्ति को पहचाने किसी और से अपनी तुलना ना करें।
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि झारखंड के आदिवासी महिलाएं देश के किसी भी हिस्से की आदिवासी महिलाओं से ज्यादा सशक्त हैं उन्होंने अपने परिवार को भी सशक्त बनाया है
वहीं सम्मेलन कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री सी. पी. राधाकृष्णन, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, जनजातीय कार्य मंत्रालय के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा,जनजातीय कार्य मंत्रालय के माननीया केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सरूता, झारखंड सरकार में माननीया मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, माननीय विधायक श्री कोचे मुंडा, माननीय विधायक श्री नीलकंठ सिंह मुंडा एवं माननीय विधायक श्री विकास सिंह मुंडा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय श्री कड़िया मुंडा समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
नक्सलियों द्वारा बिछाई बम की चपेट में आने से एक और ग्रामीण की दर्दनाक मौत
पश्चिम सिंहभूम
पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो थाना क्षेत्र के लुईसा जंगलों में पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों ने जंगलों में आईईडी बम बिछाया रखा है। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई
जानकारी अनुसार ग्रामीण जंगल में केंदू पत्ता चुनने गया था. इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाये गए आईईडी की चपेट में आ गया और जोरदार विस्फोट हुई जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम काण्डे लागुरी बताया जा रहा है. यह क्षेत्र भाकपा माओवादी के नक्सलियों के गढ़ के रूप में जानाजाता है. यह घटना बुधवार को घटी है लेकिन दुरूह क्षेत्र होने के कारण जानकारी मिलने में थोड़ा विलंब हुआ. जानकारी मिलने के बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान गुरुवार को घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं.
वहीं मृतक ग्रामीण कांडे लागुरी टोंटो के लुईया गांव का रहने वाला है. काण्डे लागुरी दैनिक मजदूरी एवं पत्ता चुनने का काम किया करता था. प्रतिदिन की तरह दिन भी वह जंगल में पत्ता तोड़ने गया था. उसी क्रम में वह नक्सालियों द्वारा जमीन के नीचे छुपाये गए आईईडी प्रेशर बम की चपेट में आ गया. जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और उसके शरीर के निचले हिस्से का दोनों पैर व पेट का भाग उड़ने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के द्वारा दिए गए ज्ञापन का दिखा असर जिले में ओपी प्रभारियों का हुआ तबादला।
आपको बताते चलें कि सरायकेला जिले के कपाली और सीनी ओपी प्रभारी का तबादला कर दिया गया है. सरायकेला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिलाआदेश जारी करते हुए कपाली और सीनी ओपी के प्रभारियों को बदल दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जिलाआदेश जारी करते हुए कपाली ओपी के प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता का तबादला करते हुए उन्हें कांड्रा थाना में जेएसआई पद पर नियुक्त किया गया है. कांड्रा थाना में प्रतिनियुक्त सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार को कपाली ओपी का प्रभारी बनाया गया है. वही सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को सरायकेला पुलिस केंद्र भेजा गया है. इनके स्थान पर चौका थाना से बिरजा कुजूर को सीनी ओपी का प्रभारी बनाया गया है.
गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय का माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय आदित्यपुर का झारखंड माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहाl
ज्ञात हो कि इस वर्ष झारखंड माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के कुल 135 छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा सभी 135 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन अंक से सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया l नंदकिशोर 93.4%, दीपा 93% ,शिवानी कुमारी 92.2% , पूर्णिमा घोष 92% ,अंजली प्रधान एवं मंपी कुमारी ने संयुक्त रूप से91.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ एवं पंचम टॉपर बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया .इसके साथ ही पंकज कुमार, रोशनी कुमारी, किरण कुमारी ,सुनीता दास, रोशनी कुमारी, संध्या कुमारी ,किरण कुमारी गोप ,प्रीति कुमारी, रितिका कुमारी चौबे, प्रियांशु कुमार ,हर्ष कुमार गोप और प्रिंस कुमार 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया.
का टॉपर नंदकिशोर मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है.अपनी सफलता का श्रेय माता -पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को देते हैं. द्वितीय टॉपर दीपा कुमारी कड़ी मेहनत कर आगे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. तृतीय टॉपर शिवानी कुमारी आगे चलकर जज बनना चाहती है. चतुर्थ टॉपर पूर्णिमा घोष आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. पंचम टॉपर अंजलि प्रधान एवं मम्मी डॉक्टर बनना चाहती है.सभी अपनी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं शिक्षकों को देते हैं l शत-प्रतिशत सफलता के लिए विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दिए हैं.
महिला थाना बनाने की मांग तृणमूल कांग्रेस नेता बाबू तांती ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना का नया भवन उद्घाटन होते ही पुराने थाने का भी मांग उठने लगे हैं सभी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देने लगे हैं वही तृणमूल कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर थाना के पुराने भवन में महिला थाना बनाने की मांग की है
बता दें कि आदित्यपुर थाना के नए भवन का दो दिन पूर्व उद्घाटन हुआ है. इसके बाद पुराने भवन में वर्तमान में सर्किल इंस्पेक्टर का कार्यालय चल रहा है. जिसे देखते हुए विभिन्न नेताओं द्वारा पुराने भवन में कोई ट्रैफिक थाना तो कोई महिला थाना बनाने की मांग कर रहे हैं. वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार ने कहा कि वे जनप्रतिनिधियों की मांग को शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंचा देंगे आगे निर्णय उन्हीं को लेना है.
तूफान से फुटबॉल ग्राउंड के दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत 4 घायल
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: मंगलवार की शाम आए तेज आंधी तूफान में दिंदली बस्ती से सटे फुटबॉल मैदान मे खेल रहे एक किशोर की पेड़ गिरने से मौत हो गई। जबकि चार किशोर घायल हुए हैं। जिस किशोर की मौत हुई है उसका नाम बॉबी दास है। वह दिंदली बस्ती का रहने वाला है। परिजन बाबी दास को मौत की पुष्टि के लिए टीएमएच लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 किशोरों में एक को हल्की चोट लगी थी। उसे आदित्यपुर में ही एक नर्सिंग होम में दिखाया गया। जबकि दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।
वहीं किशोर की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 5 किशोर मैदान में खेल रहे थे। जब आंधी तूफान आया तो यह सभी दीवार किनारे खड़े हो गए। उसी दीवार पर पेड़ गिर गया, जिसमें पेड़ और दीवार में दबने से ये हादसा हुआ।
जिले में संचालित गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टलों की संस्था पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री (झारखंड सरकार) को सौंपा ज्ञापन
सरायकेला/आदित्यपुर
द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां नामक जिले में संचालित है एक संस्था
संस्था के अध्यक्ष समेंत जुड़े पत्रकारों पर है अवैध उगाही का आरोप
सीएम ने दिया जांच का भरोसा
सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला में गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टलों में काम करनेवालों की संस्था द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां नामक संगठन पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
मुख्यमंत्री को दिये ज्ञापन में संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह के साथ पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को इस संगठन की अनैतिक और संदिग्धपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया। कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किये गये बेहतर कार्यो की सराहना करते हुए जिले के पत्रकारों ने बताया कि विगत् दो वर्षो से इस जिले में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां नामक एक संगठन संचालित हो रहा है। जिसके अधिकतर पत्रकार गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टल के है। पत्रकारों के संगठन द्वारा जिला प्रशासन को विश्वास में लेकर कई अवैध धंधे भी संचालित किए जा रहे है। उक्त संगठन के अध्यक्ष की गतिविधि संदिग्ध है। अध्यक्ष द्वारा एक वेव पोर्टल का संचालन किया जाता है जो कि गैर सूचीबद्ध है। ताज्जुब की बात है कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय इस वेव पोर्टल को विज्ञापन जारी कर दिया जाता है। बिना किसी जांच पड़ताल के प्रेस क्लब को जिला जनसंपर्क विभाग भी प्रश्रय दे रहा है। इस क्लब के अध्यक्ष पर राजस्थान के जयपुर, सरायकेला और रांची में अपराधिक मामले दर्ज है।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मांग किया है कि सरायकेला जिले के संबंधित पदधिकारियों को इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए और इस संगठन से जुड़े गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टल के पत्रकारों पर कार्रवाई किया जाए। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष भरत सिंह के अलावे विजय साव, सचिन मिश्रा समेंत काफी संख्या में जिले के मुख्यधारा से जुड़े पत्रकार शामिल थे।
जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चोंं ने लहराया सफलता का परचम, 287 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से हुए उत्तीर्ण
मुसाबनी
सानिया खातून 93.40% अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर
99 प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षाफल
मुसाबनी: जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2023 के परीक्षाफल में मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी उच्च विद्यालय का परीक्षाफल बेहतरीन रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव पूजन सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा फल 99 प्रतिशत रहा है। इस विद्यालय के 287 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उतीर्ण कर विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया। यहां 9 बच्चे द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की छात्रा सानिया खातून 467 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। इन्हें 93.40% अंक प्राप्त हुआ ।
विद्यालय के सेकेंड टॉपर मनीष मुर्मू ने 461 अंक प्राप्त किया ।इनका अंक प्रतिशत 92.20% रहा। विद्यालय के दो परीक्षार्थी थर्ड टॉपर रहे। इनमें करण हांसदा को 457 अंक प्राप्त हुआ। इनका अंक प्रतिशत 91.40% रहा। सिमरन परवीन ने 457 अंक प्राप्त कर विद्यालय की थर्ड टॉपर रही। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के गरीब और निर्धन और मध्यम वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस परीक्षा परिणाम पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे सीमित संसाधन में अच्छा करने का भरपूर प्रयास किये है। कहा विद्यालय का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि यहाँ पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का हमेशा अहम योगदान रहा है। विद्यालय के परीक्षा फल पर शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
पीलिद स्कूल के राकेश ओर शहीद स्कूल चोगा के टॉपर बने निकिता…
ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पीलिड ओर शहीद अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के विद्यालय टॉपर बने छात्र/ छात्राओं को मिठाई खिला कर बधाई दिया गया।
पीलिद स्कूल के टॉपर विषटाटांड़ निवासी शिव चरण महतो के बेटा राकेश कुमार महतो ने बताया कि आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता हुँ, इस सफलता का बधाई अपने विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ओर कोचिंग संचालक देवेंद्र नाथ महतो को बधाई देते है। वहीं शहीद स्कूल टॉपर आदरडीह निवासी दिलीप कुमार साव की बेटी निकिता साव ने कहा कि मैं आगे चलकर डॉक्टर बनाना चाहती हूँ, इस सफलता के लिये अपने विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं ओर कोचिंग संचालक देवेंद्र नाथ महतो को बधाई देते है।
इस मौक़े पर ईचागढ़ उपप्रमुख दीपक कुमार साव,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,आदरडीह ग्राम प्रधान शिवराम महतो, खेल शिक्षक चन्दन कुमार महतो, महेन्द्र नाथ महतो ,देवेन महतो आदि उपस्थित थे।
वृद्ध हथिनी कावेरी की मौत वन विभाग पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया
सरायकेला खरसावां/इचागढ़
सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुटाम में सोमवार को सुबह एक मादा हाथी मृत अवस्था में मिली. वृद्ध हथनी की मृत्यु की खबर सुबह पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल गई, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचे. हथनी की मृत्यु की सूचना वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाई गई.
जानकारी के अनुसार मादा हाथी झुंड से बिछड़ने के बाद अकेले उसी क्षेत्र में लंबे समय से रह रही थी. पिछले दो माह से वृद्ध हथनी बीमार चल रही थी और खाना-पीना छोड़ दी थी. वन विभाग ने बीमार हथनी के पीछे एक टीम को निगरानी के लिए रखा था. खाना-पीना छोड़ देने के बाद वन कर्मियों ने खाना और पाईप लगाकर उसके पास तक पीने के लिए पानी पहुंचाया गया था.इस संबंध में फॉरेस्टर राधारमण ठाकुर ने बताया कि मृत मादा हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसके साथ ही हथनी का बिसरा फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि मादा हाथी की मृत्यु की सही कारणों की जानकारी मिल सके.
उन्होंने बताया कि लावा, कुटाम के जंगली क्षेत्र में मादा हाथी लंबे समय से रह रही थी. हथनी के बीमार पड़ने के बाद वन विभाग की ओर से उसके निगरानी के लिए एक टीम को लगाया गया था. वन विभाग की ओर से हाथनी की हर पल की खबर रखी जा रही थी. उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के साथ पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक की टीम मौके पर पहुंच रही है. पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार वन भूमि पर ही उसे मिट्टी में गाड़ दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि विभाग के हथनी के मृत्यु के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
24 घंटों से लावारिस ऑटो खड़ी लोगों ने आदित्यपुर थाना को सूचना दी
आदित्यपुर: एलआईजी कॉलोनी हरीओम नगर में शिव काली मंदिर के पीछे स्काई रेजीजेंसी सोसाइटी के गेट पर रविवार सुबह से एक ऑटो जिसका नंबर जेएच 22 डी 5722 लावारिस अवस्था में खड़ी है. सोसाइटी के लोगों ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ऑटो मालिक द्वारा ऑटो नहीं ले लाने पर इसकी जानकारी आदित्यपुर को दी है.
सोसाइटी के एलआइजी 101के सामने स्काई रेजीडेसी गेट के बगल में शिव काली मंदीर के पीछे खड़ी है. बता दें कि इस मुहल्ले में कई वर्क शॉप और स्क्रैप टाल मौजूद हैं जहां लगातार ऑटो का आना जाना लगा रहता है लेकिन इस तरह 24 घंटे से ज्यादा समय से कोई ऑटो इस तरह लावारिस खड़ी रहना सोसाइटी वासियों को किसी बात की अंदेशा को जन्म दे रहा था. अब पुलिस इस वाहन को जब्त कर इसके मालिक की खोजबीन कर रही है
कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे मे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए,
सरायकेला/कांड्रा
कांड्रा: सरायकेला खरसावां जिले के इन दिनों सड़कों पर कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं घट रही है.सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा- चौका मार्ग पर सुबह भीषण सड़क हादसे हो गए तेज गति से आ रहे ट्रक और हाईवा की सीधी टक्कर हो गई।जिससे दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, और मौके पर ही हाईवा और ट्रक चालक की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव बीएसएनल एक्सचेंज के नजदीक कांड्रा से चौका और चौका से कांड्रा की तरफ़ जा रहे हाईवा और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इस भीषण सड़क हादसे में मृत हाईवा चालक की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठगोड़ा निवासी 40 वर्षीय रामदास कर्मकार और ट्रक चालक की पहचान नीमड़ीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के 38 वर्षीय विजय महतो के रूप में हुई है.कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस के सहयोग से क्रेन और जेसीबी के माध्यम से शव को निकाला गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जिले में कहीं ना कहीं रोजाना सड़क दुर्घटनाएं हो रही है ।बताया जाता है कि रघुनाथपुर में जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है. वहां कल ही एक टेलर का पिछला हिस्सा खुलकर सड़क पर आ गया था।जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला था. वही आज फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। वहीं रविवार को भी सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
मनमोहन सिंह राजपुत संगठन के नाम कर कर रहे है अवैध उगाही, वह पत्रकारों का मुखिया नहीं बल्कि अपराधिक गिरोह का सरगना: भरत सिंह
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह ने जिले के द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला नामक संगठन को संचालित करनेवाले मनमोहन सिंह राजपुत द्वारा उनपर लगाये गये आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
भरत सिंह ने कहा कि कुछ वेव मीडिया और अखबार के माध्यम से मुझे जानकारी मिली कि आदित्यपुर का रहनेवाला मनमोहन सिंह राजपुत नामक व्यक्ति जो कि खुद को द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष बताता है। उसके द्वारा मेरे उपर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कोल्हान डीआईजी और सरायकेला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है।
आगे भरत सिंह ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि जिले के मुख्यधारा से जुड़े पत्रकारों ने मुझे प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष चुना है। अध्यक्ष बनने के बाद पत्रकारों के नाम पर थाना दर थाना दलाली करनेवाले तत्वों के कारनामें मेरे समक्ष आने लगा, जिसे जिले के वरीय अधिकारियों के माध्यम से मैं उजागर कर रहा हूं। मैं करीब 20 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और समाजहित में अपनी कलम के माध्यम से सामाजिक, राजनैतिक और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भिक होकर लिखता हूं। मनमोहन सिंह राजपुत नामक व्यक्ति जो कि कुछ साल पूर्व आदित्यपुर में आया है। वह एक गैर अधिकृत इंडिया न्यूज वायरल नामक न्यूज पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल के माध्यम से मनमोहन सिंह राजपुत ब्लैकमेलिंग का काम करता है। यही नहीं उसके द्वारा चांडिल, आदित्यपुर, कपाली, राजनगर समेंत विभिन्न थाना क्षेत्रो में अपने हिसाब से अपराधिक ततवों को पत्रकार बनाकर उसे पैसे की उगाही करवाता है। मैं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि मनमोहन सिंह राजपुत के फोन नम्बर की सीडीआर निकाला जाए और पता लगाया जाए कि वह किन किन भ्रष्ट लोगो के संपर्क में है। उसने मेरे द्वारा संचालित संगठन को फर्जी बताया है जबकि जिस कथित संगठन को वह चला रहा है उसमें एक दो लोग को छोड़ दे तो कोई पत्रकार है ही नहीं। कोई फर्जीवाड़ा के आरोप में जेल से छूटा है तो कोई इंडिया न्यूज वायरल का आईडी कार्ड लेकर क्षेत्र के लगत कारोबार में लिप्त है। उसने जो संगठन खड़ा किया है दरअसल उसमें उसके द्वारा संचालित गैर कानूनी पोर्टल के सदस्य है। जिसका ना तो कार्यालय का पता है और ना ही पत्रकारिता के लिए लाईसेंस जारी करनेवाले सरकारी संगठनों का इसपर नियंत्रण है। मनमोहन सिंह राजपुत पर रांची के अरगोड़ा थाना, सरायकेला थाना और सिनी में अपराधिक मामले चल रहे है। और उल्टे उसके द्वारा मेरे उपर आरोप लगाया जा रहा है। मनमोहन सिंह राजपुत के कारनामे आये दिन विभिन्न पुलिसकर्मियो से सुनने को मिलता है। वह इतना गिरा हुआ इंसान है कि हाल में ही उसके परिवार की एक महिला सदस्य उसके उपर सरेआम फेसबुक के माध्यम से कई गंभीर आरोप लगाये थे। सब मिलाकर मैं यह कहना चाहता हूं कि क्षेत्र में पत्रकार के नाम पर हर थाना क्षेत्र में अपराधियों से सांठ-गांठ कर अवैध धंधा चलवा रहा है। उसके द्वारा तिरूलडीह, आदित्यपुर, गम्हरिया, आसंगी समेंत कई इलाकों में बालू के अवैध उत्खन्न के लिए अपराधियों और पुलिस के बीच लाईजनिंग करकार पैसा उगाही करने का काम किया जाता है। श्रीमान् बताना चाहता हूं कि वह जिले के पुलिस के वरीय अधिकारियों के नाम पर कई कारोबारियों से वसूली करता है। जब से मैं प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां का अध्यक्ष बना हूं तब से मनमोहन सिंह राजपूत के गतिविधियों पर नजर रख रहा हूं जिससे वह बौखला गया है और मेरे उपर तथ्यविहिन आरोप लगाते हुए डीआईजी और एसपी को पत्र लिखा है। मैं अब इस मामले को लेकर जल्द राज्य के मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी एवं press council of India से मिलकर मनमोहन सिंह राजपुत के गतिविधियों की जांच कराते हुए एक संगठन के नाम पर उसके द्वारा किया जा रहा दलाली और भयादोहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करूंगा। बताना चाहता हूं कि मनमोहन सिंह राजपुत किसी पत्रकार संगठन का मुखिया नहीं बल्कि पत्रकारिता का चोला ओढ़कर संगठित गिरोह चलानेवाले संगठन का सरदार है। अब हम सभी मुख्यधारा के पत्रकारों का यह दायित्व है कि उसके काले कारनामों को अपने कलम और वरीय अधिकारियों को शिकायत कर उसे उजागर करने की। मैं मनमोहन सिंह के द्वारा लगाये गये आरोप से किसी प्रकार भयभीत नहीं हूं और मनमोहन सिंह और उसके गुर्गो के खिलाफ जल्द मानहानी का मुकदमा दर्ज कराउंगा।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
आदित्यपुर
आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के संयुक्त नेतृत्व मेंआदित्यपुर रेलवे मैदान स्थित भवन में मनाया गया.स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि नौजवानों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मताधिकार का अधिकार प्रदान करने वाले राजीव गांधी युगो युगो तक याद किए जाएंगे.
वहीं कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी महान दूर दृष्टि वाले राजनेता थे। सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे। डिजिटल क्रांति ,संचार क्रांति, जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना का पूरा श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी जी को जाता है.स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने अपने छोटे से कार्यकाल में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का नीव रखने का कार्य किया था! देश के करोड़ों धर्म प्रेमी राम मंदिर का ताला खुलवाने का पूरा श्रेय स्वर्गीय राजीव गांधी को प्रदान करते हैं ! स्वर्गीय राजीव गांधी जी सच्चे अर्थों में धार्मिक भाव से युक्त धर्मनिरपेक्ष नेता थे!
कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सुरेश धारी जी ने भी संबोधित किया एवं कहा कि राजीव गांधी धर्मनिरपेक्षता की मिसाल एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाले अग्रणी राजनेता थे! कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र नाथ तिवारी, रामा शंकर पांडे, दिवाकर झा ,मुकेश श्रीवास्तव, खिरोद सरदार, कुणाल राय आदि ने भी संबोधित किया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिजवान खान ,मोहम्मद सिद्दीक, वैजयंती बारी ,पार्वती किसको ,जिला सचिव प्रकाश मंडल, संदीप गोप, विष्णु कुमार ,दारा सिंह, राकेश ठाकुर ,दीपू ठाकुर ,रवि कुमार ,रवि कुमार राय फूलों आई आदि उपस्थित रहे।
छऊ नृत्य के पश्चात यूट्यूबर सूरज महतो का स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
पूर्वी सिंहभूम/पोटका
पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत तिरिंग गांव मे श्री श्री शिव पूजा कमेटी की ओर से विशाल छऊ नृत्य के पश्चात भीआईभी भिखारी के नाम से प्रसिद्ध कॉमेडियन यू-टयूबर सूरज महतो के स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन बीते रात को किया गया.
इस कार्यक्रम मे भीआईपी भिखारी सूरज महतो के द्वारा हास्य एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए पुरे रात भर हजारों लोग जमे रहे. यहां भीआईपी भिखारी सूरज महतो ने हास्य प्रस्तुती कर दर्शकों को लौटपोट कर दिया,
वहीं जमशेदपुर के आये एक से बढ़कर एक कलाकार ने सिंगल, जुगलबंदी एवं ग्रुप डांस मे लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया. रात को ग्यारह बजे से सुबह के पांच बजे तक चले कार्यक्रम मे तिरिंग, पावरू, सोनारडीह, एदल, हेंसल, नुआग्राम, जुड़ी, तेंतला, तिरिलडीह, गितिलता, हल्दीपोखर, गंगाडीह, चांपी आदि गांव के लोग जमे रहे. विदित हो कि तिरिंग मे दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार के प्रतिनिधि के रूप मे भरत सरदार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपप्रमुख उर्मिला सामाद उपस्थित थी.
इस आयोजन को सफल बनाने मे कमेटी के शुरू सरदार, रोहिन सरदार, सचिन सरदार, फुदेन सरदार, सोमनाथ सरदार, चंदु सरदार समेत सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.
व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो रही है.
आदित्यपुर
आदित्यपुर: व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त हो रही है. इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर पेयजल स्वच्छता डिवीजन अभय टोप्पो ने दी. उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन जिले की उपायुक्त विजया जाधव है. उपायुक्त पेयजल की स्थिति का हमेशा मोनिटरिंग करती हैं.
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के 11 ब्लॉक में कुल 11 चापाकल मिस्त्री की टीम काम कर रहे हैं. वे लोग भी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं. इसके अलावा कनीय अभियंता से लेकर कार्यपालक अभियंता तक के मोबाइल नंबर हेल्पलाइन नंबर के रूप में विज्ञापन के माध्यम से जारी किए गए हैं. पूर्वी सिंहभूम जिले के आठ प्रखंड जो जमशेदपुर डिवीजन में आते हैं उनमें वर्तमान में 17500 चापाकल चालू पोजिशन में है. जबकि 950 चापाकल जरूरी पाइप और अन्य उपकरणों की वजह से बंद है. वहीं गांव में जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जलमीनार भी स्थापित किए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 17500 सोलर जलमीनार स्थापित किया गया है. जिसका रखरखाव भी जलापूर्ति की टेक्निकल टीम कर रही है.
कंपनीफाइनेंस कलेक्शन एजेंट से हुए लूट मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया
सरायकेला खरसावां/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर थाना पुलिस को बीते 26 अप्रैल को हुए फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुए लूट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने दो अंतरराज्यीय अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही आधा दर्जन से अधिक लूटपाट मामलों का खुलासा करने में पुलिस सफल रही.
को इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड के उद्भेदन हेतु एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने प्रोफेशनल तरीके से तकनीकी सेल का सहारा लेते हुए दोनों अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए अपराध कर्मी का नाम मोहम्मद हुसैन एवं लखन महतो है. इनके खिलाफ सरायकेला, गम्हरिया, सिनी, बड़बिल सहित अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र से 70,000, सिनी थाना क्षेत्र से 68,000, राजनगर के पहाड़पुर मोड़ से 68,325, गोपीनाथपुर राजनगर से 1,57,000, सरायकेला हल्दीबनी से 70,000 रुपये लूट व छिनतई की घटना को अंजाम दी गई थी. उन सभी कांडों में इनके द्वारा अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है.
गिरोह द्वारा बैंक कलेक्शन एजेंटों से लूटपाट के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान टैब, सिम, मोबाइल फोन आदि को जला दिया जाता था और नगद रुपए आपस में बांट दिए जाते थे. पुलिस द्वारा गठित किए गए इस छापामारी दल में प्रमुख रूप से सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह के साथ गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, सिनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी के अलावा सशस्त्र बल शामिल थे।
आदित्यपुर थाना भवन उद्घाटन का इंतजार खत्म आज होंगे उद्घाटन
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर थाना भवन के उद्घाटनकर्ता का इंतजार खत्म हो गया. 21 मई रविवार को नए थाना भवन का जिले के एसपी आनंद प्रकाश उद्घाटन करेंगे. यह जानकारी थाना प्रभारी राजन कुमार ने दी.
बता दें कि आदित्यपुर थाना का नया भवन दिसंबर 2022 से बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन इसका उद्घाटन नहीं कर रहा था. 19 मई को अखबारों में प्रमुखता से छापे गए थे.इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आई. 21 मई रविवार को आखिरकार थाना भवन के उद्घाटन की तिथि तय कर दी गई है.
बता दें कि दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नया थाना भवन रिकॉर्ड नौ माह में बनकर तैयार हो गया था. रंग रोगन के साथ ठेकेदार ने इसे जिला प्रशासन को सुपुर्द भी कर दिया था लेकिन नए थाना भवन का उद्घाटन नहीं हुआ था. जबकि इस थाना को बनाने के बाद ठेकेदार यहीं से एमजीएम थाना भवन बनाने गए, जहां थाना भवन बनकर तैयार हो गया और बुधवार को ही उद्घाटन भी हो गया है. अब 21 मई को आदित्यपुर के निवासियों को नए थाना भवन की सौगात मिलेगी.
टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक सभी स्ट्रीट लाइट खराब- पुरेंद्र
सरायकेला
टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया स्थित विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग सभी स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब है.बीते रात टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ है.
संबंध में गम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी एस एन मिश्रा ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को जानकारी देते हुए स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने हेतु पहल करने का अनुरोध कियाl गम्हरिया क्षेत्र के लोगों ने पुरेंद्र नारायण सिंह को बतलाया की स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेआरडीसीएल के अधिकारी सत्या प्रमोद से गम्हरिया स्थित टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग के स्ट्रीट लाइट को शीघ्र चालू करने का अनुरोध कियाl जेआरडीसीएल के सत्या प्रमोद ने बताया कि गम्हरिया क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट हेतु तीन ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसमें घोड़ाबाबा चौक एवं दुर्गा पूजा मैदान के निकट का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल पा रहा हैl सत्या प्रमोद ने बतलाया कि विद्युत कनीय अभियंता से शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मत किए जाने का अनुरोध किया गया हैl एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा और लगभग सभी स्ट्रीट लाइट जलाने की कोशिश की जाएगीl
बेलडीह बस्ती मे दो जिंदा बम बरामद जयप्रकाश उद्यान में किया डिफ्यूज
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: आदित्यपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने शुक्रवार को बेलडीह बस्ती से दो जिंदा बम बरामद किया था उसे सीआरपीएफ 157 बटालियन के सहयोग से शनिवार को जयप्रकाश उद्यान में डिफ्यूज किया गया एक बड़ी घटना को अंजाम देने से बचा लिया है.
पुलिस ने सूरज तंतुबाई नामक अपराध कर्मी को हिरासत में लिया है जिसने कई अहम राज पुलिस को बताए हैं.थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मिले गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि सूरज तंतुबाई अपने घर पर बम छिपाकर रखा हुआ है, जो किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. जहां सूरज तंतुबाई के घर से दो जिंदा बम बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि सूरज का पिता अर्जुन तंतुबाई भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर है.
बताया कि पूछताछ के क्रम में सूरज तंतुबाई ने बताया कि उसे अपराध कर्मी मोती लाल बिश्नोई, टून लोहार, भट्टा लोहार, राजू हेसा द्वारा बम उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने बताया कि सभी अपराधी कर्मी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया. फिलहाल सभी अपराध कर्मियों की तलाश की जा रही है. पकड़े गए अपराधी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इस अभियान में उनके साथ एएसआई अभिषेक कुमार, सुमन सौरभ शिव बच्चन यादव चालक तिरिया एवं सीआरपीएफ 157 बटालियन की बम निरोधक दस्ता शामिल थी.
सरायकेला खरसावां लोकसभा व विधानसभा चुनाव जन संपर्क अभियान शुरू करेगी भाजपा
चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल: आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव फतेह करने में भाजपा जुट गई है. चुनाव के पूर्व भाजपा जन-जन से मिलकर सभी को अपने पाले में करने की जुगत भिड़ा रही है. इसके लिए पार्टी महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है. इसके लिए जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान समिति का गठन भी किया गया है. आठ सदस्यीय समिति जिले के सभी मंडलों में बारी-बारी से जनसंपर्क अभियान चलाएगी. समिति के पदाधिकारी व सदस्यों को अलग-अलग मंडलों मैं अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
भाजपा ने 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है.जिला स्तरीय महा जनसंपर्क अभियान समिति में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली को संयोजक बनाया गया है. जबकि भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई को सह संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला मंत्री कुबेरकांत सारंगी, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित केसरी व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो को सदस्य बनाया गया है. समिति में जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा को मीडिया प्रभारी और जिला सोशल मीडिया प्रभारी निरंजन मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है.
तिल्ला,आदरडीह और गोरडीह पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।
चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल: अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तिल्ला,आदरडीह,और हेवन पंचायत भवन परिसर प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
तिल्ला पंचायत विधालय का उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया बीणा पानी सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य पद्लेचन महतो प्रगति बाल विकास संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी,ईसान चंद्र महतो, पंचायत के विभिन्न वार्ड में शिक्षिका सह शिक्षिका , सलाहकार आदि उपस्थित थे।चार वार्ड पर एक उत्प्रेरक की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद प्रखंड कोडिनेटर समिति। पंचायत कोडीनेटर, आदि उपस्थित थे। आदरडीहपंचायत में भी शिक्षा केन्द्र का भी उद्घाटन हुआ। प्रखंड कोडिनेटर, पंचायत कोडिनेटर आदि उपस्थित थे।गोरडीह पंचायत में भी संकारयुक्त शिक्षा केन्द्र खोला गया।
आदित्यपुर के क्रिस्टल होटल में डीआईजी के निर्देश पर छापेमारी,, पुलिस ने जब्त किया रजिस्टर
आदित्यपुर
आदित्यपुर: कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर होटल में की गई छापेमारी आपको बताते चलें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई नदी के पास स्थित एक रेसिडेंसियल मकान में क्रिस्टल नाम का ओयो होटल के बहाने ग़लत काम करवाने का मामला सामने में आया है। यहां रात में युवतियों को बुलाये जाने की बात सामने आया है। जिसको लेकर कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के निर्देश पर इस होटल में छापेमारी की गयी है।
ओयो होटल के बाहर से कई आपत्तिजनक समान, दवाईयों के खाली डिब्बे मिले है। जिससे इस होटल में गलत धंधे होने की बात पुख्ता हो रही है। बताया जा रहा है यहाँ नियमों को ताक पर रखकर युवको को कमरा उपलब्ध कराया जाता रहा है।
पुलिस ने होटल के रजिस्टर को जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पर भी प्रश्नचिन्ह उठ रहा है। आसपास के लोग डीआईजी के निर्देशों को गुमराह करने की नीयत से वहां छापेमारी करने की बात करते देखे जा रहे है।बताया जा रहा है कि इस सभ्य कॉलोनी में नशे में धूत प्रेमी युगलों के आगमन से लोगो का जीना हराम है। जमशेदपुर में ओयो होटलों में पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद जमशेदपुर विभिन्न हलाकों से रात दस बजे से लेकर दो बजे रात तक प्रेमी जोड़ों का यहां आना -जाना होता है। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन शिकायत के बाद भी इसे नजर अंदाज करती है। जिसकी शिकायत कोल्हान डीआईजी को मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस ने कार्रवाई की खानापूर्ति की.इधर पुलिस होटल संचालक को पुछताछ के लिए थाना बुलायी है।
जमशेदपुर: आदित्यपुर में स्थित चंद्रयान के छात्रों ने इस साल भी अपना परचम लहराया चंद्रयान के छात्रों ने बोर्ड की परीक्षाओं में 100% सफल होकर एक मिसाल कायम की है वहीं JEE mains मैं भी सर्वाधिक 98.7% लाकर आपने झंडे गाड़े माध्यमिक में सर्वाधिक 93.6% लाया है वहीं जयसवाल जी ने छात्रों का कहना है कि जिस तरह से चंद्रयान में परीक्षा से पूर्व अभ्यास के दौर में जो पढ़ाई करवाई गई थी यह उसी का फल है जो हमारी इतने अच्छे मार्क्स आए हैं
संस्था के संस्थापक कौशल किशोर जी का कहना है कि असफलता छात्रों के कड़ी मेहनत और चंद्रयान की दृढ़ संकल्प का ही देन है इस सफलता का श्रेय छात्रों के साथ-साथ संस्थान के मेंबर को भी दिया जाता है तथा कौशल किशोर जी की तरफ से एक जरूरी सूचना यह भी है कि जल्द ही जमशेदपुर के साथियों को एक सौगात देंगे जो कि JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रामबाण होगा
वज्रपात से पीपल पेड़ में लगी आग, धू -धू कर जल गया पीपल का पेड़
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा मैदान स्थित एक पीपल वृक्ष पर शुक्रवार दोपहर वज्रपात होने के बाद आकाशीय बिजली गिरने से पीपल के वृक्ष में आग लग गई. महज कुछ ही देर में पीपल का पेड़ पूरी तरह धू-धू कर जलने लगा .जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तकरीबन 2.45 बजे के बाद हुए बारिश और वज्रपात से सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में स्थित पीपल वृक्ष पर आकाशीय बिजली गिरी. जिससे पीपल का पेड़ जलने लगा. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण किया, बारिश होने के बावजूद पेड़ में आग लगने से लोगों के बीच यह घटना कौतूहल का विषय बनी रही. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पानी से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया।
आधा घंटा विलंब से पहुंचा दमकल
सरायकेला जिला मुख्यालय शहर के बीचो -बीच घटित हुई इस घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा .लेकिन पीपल वृक्ष में लगे आग को बुझाने दमकल गाड़ी भी आधा घंटा विलंब से पहुंची. जिससे लोगों में आक्रोश देखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना घटित होने के बाद दमकल की गाड़ी का देर पहुंचना लापरवाही को दर्शाता है. लोगों ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोग अक्सर इस पीपल वृक्ष के नीचे बैठते थे लेकिन बारिश होने के चलते उस दिन लोग वहां नहीं थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।
2000 के नोट बंद करने का आरबीआई ने किया ऐलान,,30 सितंबर तक अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं 2000 के नोट
2000 के नोट बदलने की आखिरी तारीख है 30 सितंबर 2023
2000 के नोट अपने बैंक खाते में जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते हैं.
8 नवंबर 2016 की वो रात जब 500 और 1000 के नोट अस्थाई रूप से बंद कर दिए गए थे और आज फिर एक बार खबर आ रही है कि 2000 के नोटों को बंद कर दिया गया है भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने का ऐलान किया है. आरबीआई ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा है कि ये नोट वैध रहेंगे और 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है.
खबर आ रही है कि 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन से बाहर होने के बाद भी ये नोट वैध रहेंगे. आरबीआई के अनुसार, 30 सितंबर 2023 तक इन्हें बैंकों में जमा कराया जा सकता है और नोटों की बदली की जा सकती है.
आपको बताते चलें कि आरबीआई ने बैंकों से नए 2000 के नोट जारी करने पर तुरंत रोक लगाने को कहा था नोटों की बदली के लिए सभी बैंकों को निर्देश भी भेजा गया था
लोग अपने बैंक खाते में 2000 के नोट जमा कर सकते हैं या किसी बैंक शाखा में जाकर नोट बदल सकते हैं 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक बार 20,000 तक के 2000 के नोट बदले जा सकते हैं नोट बदली के लिए कोई अतिरिक्त फीस या शुल्क नहीं ली जाएगी
आरबीआई ने कहा है कि 30 सितंबर 2023 तक दो हजार के नोटों को बदला या जमा किया जा सकता हालांकि आरबीआई ने यह साफ नहीं किया है कि इसके बाद क्या होगा संभावना यह जताई जा रही है कि आरबीआई कोई नया निर्देश जारी करेगी
31 मार्च 2023 को 3.62 लाख करोड़ रुपए मूल्य के ही 2000 के नोट बाजार में चलन में थे इन नोटों का सर्वाधिक सरकुलेशन 31 मार्च 2018 को 6.73 लाख करोड़ रुपए था जो कुल नोटों का करीब 10% है
आरबीआई एक्ट 1934 की धारा 24 ( 1 ) के तहत पहली बार 2000 के नोट नवंबर 2016 में जारी किए गए थे तब ₹500 और हजार रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद अर्थव्यवस्था में मुद्रा जरूरतों को पूरा करने के लिए 2000की नोट जारी किए गए थे जब छोटे नोटों की आपूर्ति सुचारू हो गई तो 2018-19 में दो हजार के नोटों को छापने बंद कर दिया गया आरबीआई के अनुसार 2000 के 89% नोट मार्च 2017 से पहले जारी किए गए थे
आरबीआई अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत नोटों को बंद करती है या नए नोट जारी करती है
नोटबंदी के बाद सामने आया था 2000 का नोट
नवंबर 2016 में एक रात अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने की घोषणा की थी फिर सरकार गुलाबी रंग का ₹2000 का नया बड़ा नोट लेकर आई थी
8 नवंबर की उस रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि 12:00 बजे के बाद से 500 और 1000 रुपए के नोट बंद हो जाएंगे और इनकी जगह भारतीय रिजर्व बैंक ₹2000 और ₹500 के नए नोट जारी करेगी
हालांकि बीते सालों में पांच सौ का नोट तो खूब चला लेकिन एटीएम और बैंकों में 2000 के नोटों की किल्लत पर सवाल उठते रहे
साल 2021 में तत्कालीन वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि आरबीआई ने साल 2019 और 2020 में ₹2000 के नए नोट छापे ही नहीं है
वही अनुराग ठाकुर ने साल 2020 में कहा था मार्च 2019 में 329.10 करोड़ रुपए कीमत के ₹2000 के नोट बाजार में चल रहे थे वहीं मार्च 2020 में इनकी कीमत कम होकर 273.98 करोड़ रुपए रह गई
2000 के नोट बंद करने पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा
इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।
2000 के नोटबंदी पर अखिलेश यादव ने क्या कहा
कुछ लोगों को अपनी गलती देर से समझ आती है… 2000/- के नोट के मामले में भी ऐसा ही हुआ है लेकिन इसकी सज़ा इस देश की जनता और अर्थव्यवस्था ने भुगती है।
शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है।
ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क की पूननिर्माण तथा संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला/गम्हरिया : ग्रामीणों ने उपायुक्त से ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि सड़क का निर्माण कराने एवं संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने के विरुद्ध कार्यवाही किया जाए। गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत छोटा कमरिया पंचायत के केरला पब्लिक विद्यालय से कोलाबीरा तक 5.67 किलोमीटर सड़क को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2019 में स्वीकृति मिली थी इसका निविदा संख्या 79/2019 के तहत 01.72 करोड़ की लागत से 12 माह के कार्य अवधि में निर्माण करना था जो कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा काफी आंदोलन और दिनांक 25/11/2021 को विज्ञापन संख्या PR2576115 रूलर वर्क डिपार्टमेंट 21-22 के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग सरायकेला खरसावां के कार्यपालक अभियंता की चेतावनी जिसमें 1 सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण करने अर्थात 03/12/2021 को सहायक अभियंता और कनिया अभियंता की उपस्थिति में अंतिम माफी की चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी के बावजूद भी है सड़क निर्माण कार्य फरवरी 2023 के अंत तक पूर्ण किया गया। इस सड़क निर्माण कार्य के 2 महीने ही हुए हैं फिर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने लगे जलजमाव और रास्ते में गिट्टी उठने लगे यह सड़क निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है संवेदक ने इस सड़क निर्माण के नाम पर ग्रामीणों के साथ छलावा किया है या बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
वहीं ज्ञापन सौंपने के क्रम में रमेश सिंह, प्रशांत महतो, रश्मि साहू, अजय ठाकुर, सुमन महतो, सत्यम सरदार, संजीत कुमार के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
पलामू: पुलिस ने वर्दी गैंग के चार आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे
पलामू
पलामू: एक तरफ जहां चोर पुलिस को देख कर डर से भागते हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस की वर्दी पहन कर चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं पुलिस ने ऐसे शातिर गैंग को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी में वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने वर्दी गैंग के चार लूटेरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस गैंग ने कई लोगों को अब तक अपना शिकार बनाया है। पुलिसर ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस, पुलिस की वर्दी और टॉर्च सहित कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों का नाम शमशाद अंसारी, अखिलेश भुइयां, मुख्तार अंसारी और नवीन उर्फ चितरंजन सिंह को गिरफ्तार किया है। ये सभी किसी वारदात की योजना बना रहे थे, उसी दौरान पहुंची पिपराटांड़ थाना की पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। सभी अपराधी काफी शातिर हैं, जो लगातार सड़क लूट कांड की घटना को अंजाम दे रहे थे। ये पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को चकमा देते थे और शिकार बनाते थे।
आपको बताते चलें कि गिरफ्तार शमशाद अंसारी हत्या का आरोपी है और अखिलेश भुइयां पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस को आरोपियों से कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश पुलिस की वर्दी में सड़क पर खड़े रहते थे। वहीं आने-जाने वालों को रोकते, उनके पास मौजूद सामानों को जांच के नाम पर अपने कब्जे में लेते और सामान के साथ फरार हो जाते थे। एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह की तलाश कर रही थी।
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागन महिलाएं ने वट सावित्री पूजा की
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं शुक्रवार को वट सावित्री की पूजा की हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष जेष्ठ माह की अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को ये पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन विवाहित महिलाएं यमराज और माता सावित्री की पूजा करती हैं। साथ ही माता सावित्री के निमित्त व्रत भी रखती हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है। यह व्रत पति के दीर्घायु होने के लिए ही किया जाता है। वट सावित्री व्रत पर सुहागिन निर्जला उपवास कर डलिया और फलों से पूजा करती हैं। पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर किए जाने वाले वट सावित्री व्रत का महिलाओं को साल भर इंतजार रहता है।
इस व्रत में सुहागिन महिलाएं फल-पकवान से वट वृक्ष की पूजा करती हैं। साथ ही अमर सुहाग की कामना भी करते हैं।वट सावित्री पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह व्रत करने से महिलाओं को अखंड सुहाग का आशीष प्राप्त होता है।
वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी का निधन 75 वर्षीय की थी
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला- खरसावां जिला के अंतर्गत कांड्रा गुरुकुल पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक गोकुल कुमार बर्मन की माता सुमित्रा देवी का निधन हो गया। सुमित्रा देवी 75 वर्षीय की थी.वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन की भाभी थी।
दुखद समाचार सुनकर टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी, जयकांत झा, नीरज गुप्ता, मनोज नारायण वर्मा, मनोज कुमार महतो, उषा मार्टिन, रांची से निशिकांत मोहंती, शोकाकुल परिवार वालों में से कमल बर्मन, गोकुल बर्मन, निर्मल बर्मन, संजय बर्मन, गोपाल बर्मन, प्रकाश बर्मन, विमल बर्मन, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के ०दुर्गा राव, कांड्रा बाजार के दुकानदार गोपाल कृष्ण मालवीय, हीरालाल अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, सरोज बर्मन, संजय महंती, मिथिलेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार बसंत साहू, विपिन वार्ष्णेय, विजय साहू, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वार्ष्णेय, नीरज गुप्ता,राजेश गुप्ता, ईश्वर चंद्र भुई, संजू दत्ता, विमान सेनापति,दीपक घोषाल, कुलदीप बर्मन, रोशन साहू, गौरी प्रसाद सिंह, अंकित कुमार, देवेंद्र सिंह, यश कुमार, राजगोपाल वार्ष्णेय, मनोज साहू,शेखर साहू, नरेश बर्मन, जितेंन बर्मन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
नगर निगम 3 तालाबों का कर रहा जीर्णोद्धार बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: सरकार द्वारा गर्मी को देखते हुए तालाब और जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वाकांक्षी योजना के तहत तालाबो का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जिला प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम द्वारा आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत 3 तालाबों की साफ-सफाई और खुदाई कराए जाने की योजना पर कार्य चल रहा है लेकिन कुछ स्थानों पर तालाबों को रैयती बताकर स्थानीय लोगों द्वारा कार्य को बाधित किया जा रहा है जिससे लेकर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी. पूर्व में आदित्यपुर के दर्जनों जलस्रोत वाले तालाब को भरकर उसमें कॉलेज और अपार्टमेंट बना दिया गया है जिससे यहां गर्मी के दिनों में जल संकट उत्पन्न हो गई है. इसी के तहत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 24 के इच्छापुर स्थित तालाब का जीर्णोधार करने नगर निगम के लोग गए थे.
इस दौरान निर्माण कार्य में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज किए गया जबकि तालाब खुदाई का काम आदित्यपुर नगर निगम द्वारा किया जा रहा है. नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए इच्छापुर तालाब जीर्णोधार के कार्य में बाधा डालने वालों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है. गुरुवार को तालाब जीर्णोद्धार कार्य कराने पहुंचे आदित्यपुर नगर निगम के सहायक अभियंता सुरेंद्र महतो, सिटी मैनेजर अजय कुमार, कनीय अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों को कुछ लोगों द्वारा कार्य करने से रोके जाने का प्रयास किया गया. शुक्रवार को फिर से तालाब जीर्णोद्धार का कार्य आरआईटी पुलिस की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया है.
झिमड़ी और हेवन पंचायत में संकारयुक्त शिक्षा हेतु प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन हुआ।
चांडिल/नीमडीह
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल अनुमंडल के अधीन नीमडीह प्रखंड अंतर्गत झिमड़ी पंचायत भवन परिसर में प्रगति बाल विकास केन्द्र का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में पंचायत के मुखिया सरस्वती सिंह मुंडा, पंचायत समिति सदस्य पद्लेचन महतो प्रगति बाल विकास संस्थान के अध्यक्ष जितेंद्र गिरी,ईसान चंद्र महतो, पंचायत के विभिन्न body cut can Dakota gotten again वार्ड शिक्षिका सह शिक्षिका , सलाहकार आदि उपस्थित थे।चार वार्ड पर एक उत्प्रेरक की प्रतिनियुक्ति की गई। इसके बाद प्रखंड कोडिनेटर समिति। पंचायत कोडिनेटर झिमड़ी अंनदिता महतो,हेवन पंचायत के मुकेश महतो, आदि उपस्थित थे। हेवेन पंचायत में भी शिक्षा केन्द्र का भी उद्घाटन हुआ। प्रखंड कोडिनेटर, पंचायत कोडिनेटर आदि उपस्थित थे।
उपायुक्त के अध्यक्षता में समेकित विकास अभिकारण कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
सरायकेला-खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
विभिन्न योजनाओं अंतर्गत संचालित निर्माण कार्य में प्रगति लाते हुए योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए गए निदेश
कार्यादेश निर्गत होने के बाद भी कार्य ना प्रारम्भ करने वाले संवेदको पर नियम संगत करवाई सुनिश्चित करे- उपायुक्त
सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर समेकित विकास अभिकारण कार्यालय दारा विभिन्न मदो/योजनाओं की अध्यतन भौतिक वित्तीय स्थिति का समीक्षा किया गया।
बैठक में उपायुक्त के साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दुराइबरू, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त नें प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, सहीद ग्राम विकास, छात्रावास जीर्णोद्धार मरामत्ती योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता योजना समेत विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति का समीक्षा कर लंबित कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निदेश दिए के निदेश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें कहा ऐसी योजनाए जिनका कार्य प्रगति धीमी है में सम्बन्धित संवेदक को नोटिस जारी कर कार्य में प्रगति लाने के निदेश जारी करे साथ ही ऐसी योजनाएँ जिनके कार्यादेश निर्गत करने के बावजूद भी समवेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ऐसे समवेदक के विरुद्ध नियमसंगत कानूनी करवाई सुनिश्चित करे।
अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री पूजा
मुसाबनी
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड में शुक्रवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुसाबनी नंबर 1शिव मंदिर, मेड़िया काली मंदिर ,विश्वनाथ मंदिर मुसाबनी नंबर 3, महाकालेश्वर मंदिर मुसाबनी न्यू कॉलोनी आदि धार्मिक स्थलों पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पतियों के दीर्घायु की कामना की। शहर व कस्बे के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने व्रत रख भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मांगा।
मुसाबनी शहरी इलाके के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सुबह से ही सजने संवरने लगीं थी। अक्षत रोली से तिलक करने के बाद महिलाओं ने पंचामृत से भगवान विष्णु का पूजन वंदन किया। वट वृक्ष में धागा लपेटते हुए महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना कर व्रत रखा। पूजन-अर्चन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने पंडित के वट सावित्री की कथा सुनी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगने लगी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर विधिविधान से पूजन वंदन किया। मौके पर महिलाओं ने पंडित को दान पुण्य भी किया।
सरायकेला:आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत नाबालिग की मौत
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत भालूबासा गांव का रहने वाला संदीप महतो(16) की शुक्रवार को आसमानी बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई.घटना दोपहर के 1 बजे की है.
के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में हल्की बारिश के साथ हवा चलने के दौरान संदीप अपने घर के बगल के आम पेड़ के पास छिपा हुआ था.इसी दौरान बिजली कड़की और आम पेड़ के ऊपर ठनका गिरा जिससे पेड़ के नीचे छिपे संदीप को बिजली का तेज झटका लगा और वही पर गिर गया.घटना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सदर अस्पताल सरायकेला आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मालूम हो कि संदीप आठवीं कक्षा का छात्र था उसने इस बार आठवीं बोर्ड की परीक्षा लिखी थी.
Rajnagar suicide: पंखे के सहारे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
राजनगर: राजनगर थाना क्षेत्र एक खबर सामने आ रही है जहां पर सुखदेव ज्योतिषी नाम के एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जानकारी के मुताबिक हेंसल निवासी जानेमाने जयोतिष शास्त्र के ज्ञाता बबलु ज्योतिषी के 30 वार्षिय पुत्र सुखदेव ज्योतिषी ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में अपने माता- पिता और छोटे भाई सभी एक साथ मिल कर खाना खाये, और वह अपने कमरे में सोने चला गया. आज सुबह 6:00 बजे उसके कमरे का दरवाजा खोला तो देखा सुखदेव पंखे से लटका हुआ है,
वहीं घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की जांच कर रही है
मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव जोयतिषी की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी. उनकी 5 वर्ष एक बेटी और 2 वर्ष एक पुत्र है, और तीन दिन पहले उसकी पत्नी चंपा ज्योतिषी अपने दोनो बच्चों के साथ मायके (हड़ीयान) गई हुई थी. घर पर सुखदेव के माता- पिता, दादी और एक छोटा भाई था.
नक्सलियों के लगाए बम का शिकार हुआ 14 साल का मासूम बच्चा
पश्चिम सिंहभूम/टोंटो
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिम सिंहभूम: पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए IED बम की चपेट में आने से टोंटो थाना क्षेत्र की रेंगड़ाहातु में गुरुवार की शाम एक 14 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम 6:00 बजे की बताई जा रही है अति सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली मृत बच्चा नारा कोड़ा के कैरी कोड़ा का पुत्र था
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित टोंटो थाना अंतर्गत रेंगड़ाहातु गांव निवासी कैरी कोड़ा के पुत्र नारा कोड़ा गुरुवार को परिजन के साथ जंगल में पत्ता तोड़ने गया था वहीं वापसी के दौरान शाम के लगभग 6:00 बजे एक प्रेशर IED बंम पर बच्चे का पैर पड़ने से IED ब्लास्ट हो गया और घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई घटना के बाद शुक्रवार को टोंटो पुलिस ने CRPF की मदत से बच्चे का शव बरामद कर लिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।
जन संपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए ध्रुव प्रसाद सिंह
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रदेश सह जनसंपर्क प्रमुख ( कोल्हान प्रमंडल ) के पद से सम्मानित किए गए श्री ध्रुव प्रसाद सिंह
18 मई को जमशेदपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल काका जी के आदेश अनुसार सराइकेला खरसावां जिला में बदलाव लाते हुए जिलाध्यक्ष श्री ध्रुव प्रसाद सिंह को पिछले वर्ष की शानदार कार्यशाला के को देखते हुए प्रमोशन देते हुए प्रदेश सह जनसंपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई
उक्त मौके पर श्री ध्रुव प्रसाद सिंह को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन संपर्क प्रमुख बनाए जाने पर बधाई दी
आदित्यपुर थाना नया भवन तरस रहे हैं उद्घाटन के लिए, दीवारें भी पुराने होने लगे
सरायकेला खरसावां/आदित्यपुर थाना
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना भवन दिसंबर 2022 से बनकर तैयार है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अबतक इसका उद्घाटन नहीं किया गया है. आखिर क्या वजह है कि थाना भवन का उद्घाटन नहीं हो रहा है.
इस बारे में थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सरकारी संपत्ति है इसपर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. बता दें कि दो करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से नया थाना भवन रिकॉर्ड नौ माह में बनकर तैयार हो गया था, रंग रोगन के साथ ठेकेदार ने इसे जिला प्रशासन को सुपुर्द भी कर दिया लेकिन अब भी नए थाना भवन.को उद्घाटनकर्ता का इंतज़ार है. जबकि इस थाना को बनाने के बाद ठेकेदार यहीं से एमजीएम थाना भवन बनाने गए, जहां थाना भवन बनकर तैयार हो गया औऱ कल उद्घाटन भी हो गया लेकिन आदित्यपुर के निवासियों को अब भी नए थाना भवन का इंतजार है. दिसंबर से तैयार होकर उद्घाटन का बाट जोह रहे थाना भवन अब पुराना होने की स्थिति में आ गया है, भवन के प्लास्टर झड़ने लगे हैं. ठेकेदार से पूछने पर कहा कि मैं जनवरी में ही हैंडओवर कर चुका हूं.
शरारती तत्वों ने लगाई आग मनरेगा योजना आम के बगीचे में लगी आग,भाजपा नेता रमेश हासदा के प्रयास से आग पर काबू
राजनगर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: राजनगर प्रखंड कि भूंडू गांवजो इटाकुदार पंचायत क्षेत्र में आता है. गुरुवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा की वजह से जलने से बच गया. भुंडु गांव के एक खेत में लंबी-लंबी घास उग आई है, जिसमें किसी शरारती तत्व ने आग लगा दिया और वह आग गांव की ओर बढ़ रहा था. यह घटना दोपहर करीब दो बजे की है. तेज हवा चलने के कारण आग की लपटे गांव की ओर बढ़ रहे थे. गांव में आग लगने का खतरा बढ़ गया था. गांव के समीप का आम का बगीचा जो मनरेगा योजना से बना था उसे आग ने अपनी चपेट में ले लिया था.
ठीक उसी वक्त भाजपा नेता रमेश हांसदा अपने दौरा के क्रम में वहां पहुंचे और स्थिति को देखा. उन्होंने तत्काल सरायकेला एसडीओ और बीडीओ को इसकी सूचना दी और फायर ब्रिगेड भेजने की मांग की. रास्ता खराब होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने में एक घंटा का समय लग गया, यह जगह जिला मुख्यालय से मात्र दो किलोमीटर पर अवस्थित है लेकिन भूंडू गांव पहुंचने में दमकल को एक घंटा लगने की वजह से आग अपना काम कर चुका था. फिर भी दमकल गाड़ी ने बगीचा और गांव को आग से बचा लिया. इस दौरान वहां पूर्व प्रमुख माइकल मूवी महतो भी पहुंच गए और भाजपा नेता के प्रयास की सराहना की.
जंगली हाथियों का झुंड ने चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया
चांडिल
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चांडिल: आखिर वहीं हुआ जिसका डर ग्रामीणों को सता रहा था. बुधवार की शाम उजाला रहते ही जंगली हाथियों के जंगल से निकलकर गांव की ओर आते देख कुरली गांव के ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत थे. वहीं अंधेरा छाने के बाद रात होते ही जंगली हाथियों के झुंड ने मेहनत-मजदूरी कर जीवन-यापन करने वाले चार लोगों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है, लेकिन हाथियों के झुंड ने घरों को रहने लायक नहीं छोड़ा है. ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है.
हाथियों के झुंड द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकान. चांडिल प्रखंड के कुरली गांव में बुधवार को शाम ढलने के पहले ही हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव के बाहर बहने वाली जुड़िया की ओर पहुंचे थे. गांव के उसी छोर पर तालाब और चेक डैम भी है. ग्रामीधों ने अंदेशा जताया था कि हो सकता हाथी पानी की तलाश में जंगल से उतरे थे. वहीं शाम ढलने के बाद रात होते ही हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश करने लगा.
इस दौरान गांव के किनारे स्थित सोमचांद हांसदा, मनोहर महतो, सुमन महतो व जयलाल महतो के मकान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. 30 से 35 की संख्या में हाथियों के झुंड ने गांव के पास ही डेरा डाले हुए है. इससे ग्रामीण दहशत में हैं और वन विभाग से हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर पहुंचाने का आग्रह कर रहे हैं.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अचानक निरीक्षण से डीलरों में मचा हड़कंप
Saraikela/Adityapur
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आदित्यपुर..सरायकेला-खरसावां जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्रों के कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अचानक सभी डीलरों द्वारा एक दूसरे को सूचना प्रदान किए जाने लगे.जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया.
निरीक्षण के दौरान आदिपुर नगर निगम की सुरषी स्वयं सहायता समूह, जन वितरण प्रणाली दुकान, श्री शीतल भूमि, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार फकीरा भंडार जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के दुकानदार, गांधी नगर महिला समिति, जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों की निरीक्षण किया गया.
दुकानदारों द्वारा माह- अप्रैल 2023 का वितरण काफी कम किया गया है, जिसके कारण.इन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण करते हुए वितरण में आवश्यक सुधार किए जाने हेतु निदेश दिया गया.इनके द्वारा आदेशों की अनुपालन नहीं की गई है,साथ ही निरीक्षण के क्रम में उक्त सभी दुकान बंद पाया गया है.माह अप्रैल 2023 का खाद्यान्न वितरण हेतु एक दिन शेष रह गया है, किन्तु इनके द्वारा आज तक सही ढंग से कार्य नहीं किया गया.उपरोक्त अनियमितओं के कारण उक्त सभी दुकानदारों की निर्गत अनुज्ञप्ति प्रभाव से निलंबित किया गया है
गम्हरिया: ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत दो स्वास्थ्य कर्मी घायल
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग ऊषा मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें चालक समेत ऑटो पर सवार दो महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे उषा मोड़ के पास तेज गति से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक समेत ऑटो में सवार गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र की दो महिला स्वास्थ्य कर्मी रीना कुमारी और शशिलता देवी घायल हो गयीं. बाद में मौके पर पहुंची गम्हरिया पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं स्थानीय लोगों के प्रयास से पलटे हुए ऑटो को सीधा कर अन्य सवार यात्रियों को भी सकुशल बाहर निकाला गया.
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला -खरसावां के प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान डीआईजी को सौंपा ज्ञापन
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला -खरसावां के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में कोल्हान पुलिस उपमहानिरीक्षक को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें पत्रकारों से जुड़े समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है.
ज्ञापन के माध्यम से डीआईजी को बताया गया कि सरायकेला जिले में अवैध कारोबार संचालित होने जैसे समाचारों को प्रकाशित करने पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को रोके जाने का प्रयास किया जा रहा है ,जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के अधिकारों का हनन है. ज्ञापन के माध्यम से सरायकेला जिला मुख्यालय में लॉटरी के अवैध- धंधे संचालित होने और थाना प्रभारी द्वारा मामले पर कार्रवाई नहीं किए जाने की भी शिकायत की गई है. डीआईजी द्वारा पत्रकारों को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की गंभीरता से जांच की जाएगी. प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष भरत सिंह के अलावा लाल बहादुर शास्त्री, सचिन मिश्रा, विजय कुमार साव, सोनू सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के अध्यक्षता में DLCC/DLRC की बैठक सम्पन्न
सरायकेला–खरसावां
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना सहयोगी लाभुकों को जोड़ने में सहयोग करें साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार हेतु ऋण संबंधित प्राप्त आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करें- AGM RBI
वित्तीय वर्ष 2022-23 में पीडी जेनरेशन, एमएसएमई, प्रायरिटी सेक्टर, एनुअल एक्शन प्लान, एजुकेशन लोन में जिले की उपलब्धि रही अव्वल, उपायुक्त नें सभी बैंकर्स एवं नागरिकों को दी बधाई
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC/DLRC) की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, RBI AGM सोहन कुमार सोम, DDM नवार्ड जस्तीका वामसे, LDM वीरेन कुमार शीत, DPM JSLPS एवं विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक/ डिस्ट्रिक्ट कोडनेटर एवं अन्य उपस्थित रहे। बैठक में क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिंदो का क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबंधक वीरेंद्र कुमार शीत ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत जिले के बैंकों को निर्धारित क़ृषि लक्ष्य के विरुद्ध जिला की उपलब्धि 135%, एमएसएमई में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 159 %, कुल प्राथमिक क्षेत्र की उपलब्धि 133%, कुल ऋण वितरण लव के विरुद्ध उपलब्धि 149% रही है। उन्होंने कहा कि जिले का ऋण जमा अनुपात 65.9 6% है जो कि राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में कुल 434 लक्ष्य के विरुद्ध 566 आवेदको को ऋण उपलब्ध कराया गया। जिस पर उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर समेत पूरी टीम को बधाई दी। उपायुक्त ने कहा यह प्रदर्शन सराहनीय है आगे भी जारी रहे। उन्होंने कहा सभी शाखा प्रबंधक एवं सक्षम पदाधिकारी लोगों के हित के लिए, लोगों को स्वरोजगार एवं शिक्षा से जोड़ने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए बेहतर कार्य करे।
वहीं RSETI अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने आरसीटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा किया इस दौरान बताया कि अब तक कुल 296 प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर 9058 लोगों को प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है। इस वित्तीय वर्ष अब तक तीन प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्ण कर लिए गए हैं चौथा प्रगति पर हैं। तीन प्रशिक्षण कार्यशाला में 169 युवा युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किए गए हैं। सर उपायुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत इच्छुक युवा युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों मैं कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करे। इस क्रम में उपायुक्त ने सभी शाखा प्रबंधक को आरसीटी अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के द्वारा स्वरोजगार हेतु ऋण संबंधित दिए गए आवेदनों को यथासंभव निष्पादित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट ना करें, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु यथासंभव मदद करें।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना का समीक्षा क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 737 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें कुल 113 सैंक्शन एवं 90 डिस्प्रिमेंट किया गया। उपायुक्त ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को पीएमईजीपी अंतर्गत शाखा बार लक्ष्य निर्धारित करने सभी बैंक कर्ज को पीएमईजीपी अंतर्गत आवेदन जनरेट करने के निर्देश दिए। वही संबंधित विभागीय पदाधिकारी को सम्बन्धित शाखा प्रबंधक के साथ समन्वय स्थापित कर योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन जनरेट कर योग्य सबको कुल्ला प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित एजीएम आरबीआई सोहन कुमार सोम नें कहा की केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही स्वरोजगार, शिक्षा, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्र में ऋण (लोन) से संबंधित प्राप्त आवेदनों में शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को प्रदान करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त अरवा राजकमल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि डीएलसीसी बैठक के माध्यम से पिछले वित्तीय वर्ष के जिला के कार्यक्रम प्रगति का समीक्षा कर इस वित्तीय वर्ष के लिए एनुअल क्रेडिट प्लान का सुकृति हुआ है। उन्होंने कहा वासियों को गौरवान्वित होने का पल है, पूरे झारखंड में सीडी रेसीओ में जिला का प्रदर्शन अव्वल है। इसके अतिरिक्त पूर्व के एनुअल क्रेडिट प्लान के तहत क़ृषि, इंडस्ट्री के साथ-साथ अन्य को मिलाकर 1650 करोड़ का एनुअल क्रेडिट प्लान अनुअल पास किया गया था। उसकी तुलना में अगर प्रदर्शन देखा जाए तो 2538 करोड़ की राशि लोन के रूप में लोगों को दिया गया था। एनुअल क्रेडिट प्लान के पूर्व वर्ष में भी जिला का उपलब्धि 150% रहा इसमें भी जिला का प्रदर्शन अव्वल रहा जिसके लिए जिले के सभी बैंकर्स एवं यहां के सभी गणमान्य नागरिक धन्यवाद के पात्र हैं में हैं मैं उनका अभिनंदन करता हूं।
इस क्रम उपायुक्त ने कहा इस वर्ष लीड लेते हुए एनुअल क्रेडिट प्लान को बढ़ाते हुए 2375 करोड़ तक एनुअल एक्शन प्लान का टारगेट लेकर चल रहे हैं। यह टारगेट पिछले वर्ष से लगभग 700 करोड रुपए अधिक लोगों के बिच लोन के रूप में देने के लिए आगे बढ़ रहे है, उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि होगी। उपायुक्त ने कहा लक्ष्य सिर्फ इंडिकेशन है सभी शाखा प्रबंधक एजुकेशन लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन समेत विभिन्न प्रायरिटी सेक्टर लेंडिंग एग्रीकल्चर शार्ट ट्रर्म्स लोन हो या क्रॉप लोन हो या शार्ट-मीडियम टर्म लोन के लिए आ रहे लाभुकों को प्राथमिकता देते हुए से अधिक लोगों को लोन देने के साथ साथ अधिक से अधिक लोगों को सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम करेंगे।
उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर हर संभव प्रयास करेगा
सरायकेला/गम्हरिया
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
गम्हरिया: गम्हरिया के रापचा पंचायत स्थित पिंडराबेड़ा गांव अपने संस्कृति को संभाल कर रखते हुए गांव के विकास के लिए प्रयासरत है. यहां से बच्चे तीरंदाजी में अपने राज्य झारखंड एवं अपने देश का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर हर संभव प्रयास करेगा. उक्त बातें एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने कही. वे “रपचा पंचायत के पिंडराबेडा” में उन्नत भारत अभियान परियोजना के तहत निर्मित तालाब के लोकार्पण के मौके पर संबोधित कर रहे थे.
मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद टाटा स्टील के हेड सीएसआर सत्यनारायण नंदा ने गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण, फलदार वृक्ष और मछली पालन की भी शुरुआत करने की बातें कहीं. उन्होंने तीरंदाजों के भविष्य के लिए टाटा कंपनी से हरसंभव प्रयास आश्वासन दिया. उन्नत भारत अभियान के संयोजक प्रोफेसर रंजीत प्रसाद ने निदेशक के निर्देशानुसार गांव के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय उद्योग एवं स्वयं सेवी संस्थानों की मदद से एक रोड मैप तैयार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को एनआईटी जमशेदपुर मे शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट एनआईटी जमशेदपुर के सिविल अभियांत्रिकी विभाग की डॉ संगीता कुमारी के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान के तहत निर्मित हुआ है. मौके पर पंचायत की मुखिया सुकुमती मार्डी ने नारियल तोड़कर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रपचा फुटबॉल मैदान में तीरंदाजी का अभ्यास करते युवाओं से मुलाकात की एवं उनकी उपलब्धियों की सराहा. गांव के कोच प्रेम कुमार द्वारा खिलाड़ियों के उपलब्धियों एवं समर्पण के बारे में अतिथियों को बताया गया. इसके साथ ही उन्होंने मैदान एवं खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री की मांग की. कार्यक्रम में डॉ रजत त्रिपाठी, डॉ शैलेश कुमार, डॉ रिंकु मौजूद थे.
चक्रधरपुर : काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी मो. फिरोज गिरफ्तार…
चक्रधरपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ताजा मामला चक्रधरपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर बुधवार 17 मई को हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरी हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में चक्रधरपुर पुलिस ने सफलता हासिल की है
आपको बताते चलें कि गिरिराज सेना के संरक्षक सह हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरि की हत्या मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
वहीं छापेमारी दल में चक्रधरपुर थाना के एसआई विवेक पाल, विश्वनाथ किस्कू, सुरेंद्र कुमार व अन्य जवान शामिल थे.
मीडिया को जानकारी देते हुए चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि कमल देवगिरि हत्याकांड मामले में चक्रधरपुर के सिमीदिरी पंचायत स्थित चोंगासाई गांव निवासी 33 वर्षीय मो. फिरोज फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी दल का गठन कर बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
सरायकेला-खरसावां
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी की गुदड़ी बाजार, सरायकेला स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर में स्थापित तैलचित्र तथा भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की कोर्ट मोड़ स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।
पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने अपने संबोधन में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए सार्वजनिक दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।
गम्हरिया प्रखंड परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती पर श्रद्धांजलि. फूलकांत झा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।
सरायकेला/गम्हरिया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलकांत झा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बापू जी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और मानवता के लिए शांति, समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया. गांधी जी के विचार आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, समाज में सद्भाव बनाए रखने और राष्ट्रहित में मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.
वहीं इस मौके पर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई.
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, सादगी और ईमानदारी की मिसाल श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा तक, शास्त्री जी का जीवन त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा. ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका संदेश देश के अन्नदाताओं और वीर जवानों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करता है. शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा की विरासत को सदैव स्मरण किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, प्रखंड महासचिव सचिव धनंजय गोप, प्रकाश झा, सूरज महतो और अन्य लोग उपस्थित थे.
चित्रगुप्त महासमिति ने जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि।
सरायकेला/गम्हरिया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर चित्रगुप्त महासमिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गम्हरिया के चित्रगुप्त भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव ने लोगों से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर देश को आजादी की राह दिखाई। उनके विचार आज भी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों तथा किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। कार्यक्रम को समिति के महासचिव संजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष अभय लाभ, भूदेव वर्मा, आशीष कुमार श्रीवास्तव, केपी श्रीवास्तव, अमित कुमार, योगेश्वर कुमार सिन्हा, सुभाष चंद्र दास, प्रभाष चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
2 अक्टूबर पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से गांधी-शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
सरायकेला-खरसावां
सत्य, अहिंसा और जय जवान जय किसान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
2 अक्टूबर को पूरे देश के साथ कोल्हान भी दो महान विभूतियों को याद कर रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (जन्म 2 अक्टूबर 1869) और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (जन्म 2 अक्टूबर 1904) की जयंती पर झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से सभी पाठकों, मजदूरों, किसानों और जनहित से जुड़े लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं।
महात्मा गांधी ने हमें “सत्य और अहिंसा” का रास्ता दिखाया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने “जय जवान जय किसान” का नारा देकर देश के जवान और किसान दोनों का सम्मान बढ़ाया।
झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया है कि: 1. सत्य की पत्रकारिता जारी रहेगी 2. मजदूर-किसान हित की खबरें प्राथमिकता पर रहेंगी 3. भ्रष्टाचार के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई जाएगी
कोल्हान मजदूर यूनियन और किसान संगठनों ने भी इस दिन पर अपने कार्यक्रम आयोजित किए हैं। कई जगह स्वच्छता अभियान और किसान सम्मान समारोह हो रहे हैं।
जनहित में संदेश: आइए, गांधी जी के सत्य और शास्त्री जी के सेवा भाव को अपने जीवन में अपनाएं।
नगर निगम आदित्यपुर के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की द्वितीय बैठक सम्पन्न।
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के लिए अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) के निर्माण से संबंधित मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप (MSWG) की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक में चिन्हित बिंदुओं एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में अब तक किए गए कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में खरकई नदी के समग्र विकास एवं संरक्षण, नदी तट विकास, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था तथा शहरी क्षेत्र में हरित क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
उपायुक्त ने अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी एवं दीर्घकालिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी तट के समुचित विकास, फ्लड प्लेन प्लान, जल निकायों के संरक्षण, उपलब्ध भूमि के बेहतर उपयोग एवं हरित क्षेत्र के विकास से संबंधित पहलुओं को कार्ययोजना में समाहित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जल संचयन एवं जल संरक्षण की दिशा में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने तथा शहरी क्षेत्र में उपलब्ध जल स्रोतों एवं जल निकायों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने पर चर्चा की गई। साथ ही खरकई नदी एवं उससे जुड़े जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सॉलिड वेस्ट के डिपोजिट, कलेक्शन एवं डिस्पोजल की व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा नदी, नालों एवं जल निकायों में कचरा जाने से रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। नालों की कनेक्टिविटी, जल निकासी एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक संरचनात्मक एवं प्रबंधन संबंधी उपायों को योजना में शामिल करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पूर्व बैठक में चर्चा किए गए तालाबों के जीर्णोद्धार, नालों की कनेक्टिविटी, सीवेज एवं जल निकासी व्यवस्था, एसटीपी के सुदृढ़ीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था, भू-जल संरक्षण, पार्क एवं हरित क्षेत्रों के विकास, नदी तटों के सौंदर्यीकरण तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना से संबंधित अद्यतन आंकड़े, मैपिंग, तकनीकी जानकारी एवं आवश्यक प्रस्ताव समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान केवल नदी संरक्षण तक सीमित न होकर जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बाढ़ एवं जलभराव प्रबंधन तथा शहरी हरित क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाए।
बैठक में नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र में नदी एवं जल निकायों के संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में विभागों के बीच समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।
बैठक में नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम एजाज अनवर एवं जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत वन प्रमंडल, JUIDCO, JIADA, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल संसाधन विभाग, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, JARDA/JARDCL, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, उद्यान सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग के विरुद्ध चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में जिला टीम ने चलाया जांच अभियान।
सरायकेला-खरसावां
उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चौका एवं कांड्रा थाना क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं उपयोग से संबंधित प्रावधानों की जांच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 35 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
जांच के दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA), झारखंड में लागू संबंधित प्रावधानों, Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं संबंधित नियम-विनियमों के अनुपालन की जांच की गई।
जिला परामर्शी, NTCP द्वारा दुकानदारों को COTPA के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं की जाए तथा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न की जाए।
साथ ही दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर निर्धारित चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बिना निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी वाले तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।
होटल एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में निर्धारित मानक के अनुरूप “धूम्रपान निषेध क्षेत्र” का बोर्ड प्रदर्शित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। COTPA के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, चांडिल अनुमंडल श्री विशाल कुमार सिंह द्वारा जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन में कमी पाए जाने तथा कार्यरत कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं होने के संबंध में संबंधित संचालकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कमियां दूर करने का निर्देश दिया गया। भविष्य में ऐसी कमियों की पुनरावृत्ति नहीं होने की सख्त हिदायत दी गई।
सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के साथ-साथ प्रतिष्ठान की स्वच्छता, नियमित सैनिटाइजेशन, खाद्य संचालकों एवं कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी अनुपालन के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई। जिला टीम ने आमजनों से तंबाकू सेवन से दूर रहने तथा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को इसे छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को परामर्श एवं जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
अभियान के दौरान चौका थाना एवं कांड्रा थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से संबंधित कानूनी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की।
एक ही मरीज की दो रिपोर्ट में अलग-अलग जानकारी, परिजनों ने जताई चिंता।
चाईबासा
शहर स्थित एक निजी अस्पताल Life Hospital में ब्लड जांच को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक ही मरीज की दो अलग-अलग जांच रिपोर्टों में नाम और उम्र अलग दर्ज होने से परिजनों ने नाराजगी जताई है।
बताया जा रहा है कि मरीज गीता सिन्हा का अस्पताल में दो तरह का ब्लड टेस्ट किया गया था। इनमें से सीबीसी जांच वाली रिपोर्ट में मरीज का नाम गीता सिन्हा सही लिखा हुआ है, लेकिन दूसरी रिपोर्ट जो कोलेस्ट्रॉल की है, उसमें नाम दीपा सिंह लिखा है। यही नहीं, दोनों रिपोर्टों में मरीज की उम्र भी अलग-अलग दर्ज की गई है।
जब इस गलती को लेकर सवाल किया गया तो अस्पताल की तरफ से इसे टाइपिंग मिस्टेक बताया गया। लेकिन परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ टाइपिंग की गलती का मामला नहीं है। उनका सवाल है कि अगर रिपोर्ट पर नाम और उम्र ही गलत लिखी जा सकती है, तो कैसे यकीन किया जाए कि रिपोर्ट उसी मरीज की है?
परिजनों ने यह भी कहा कि जब एक रिपोर्ट में पहचान ही गलत है, तो दूसरी रिपोर्ट सही है इसकी क्या गारंटी है? क्योंकि डॉक्टर इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर इलाज तय करते हैं, इसलिए ऐसी गलती मरीज की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर संबंधित डॉक्टर भास्कर भूषण की ओर से खेद जताया गया है और रिपोर्ट तैयार करने वाले स्टाफ को चेतावनी भी दी गई है।
फिलहाल परिजन यह मांग कर रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन स्पष्ट करे कि यह गड़बड़ी कैसे हुई और यह कैसे सुनिश्चित किया गया कि दोनों सैंपल और दोनों रिपोर्ट एक ही मरीज की हैं। इस घटना के बाद अस्पताल की जांच प्रणाली और रिपोर्ट की भरोसेमंदता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ब्राउन शुगर तस्करी के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ साल से थी महिला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर।
सरायकेला/आदित्यपुर
आदित्यपुर पुलिस को एनडीपीएस मामलों में बड़ी सफलता मिली है। बुधवार को पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, पहला मामला वर्ष 2025 में दर्ज कांड संख्या 97/25 से जुड़ा है। इस केस में ब्राउन शुगर तस्करी की मुख्य आरोपी बताई जा रही नाजिया परवीन को हिरासत में लिया गया है। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों ने पूछताछ में नाजिया का नाम लिया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस दौरान वह मौके से नशीला पदार्थ फेंककर भाग निकली थी।
फरार होने के बाद वह लगभग डेढ़ साल तक मुंबई, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में छिपती रही। हाल ही में उसके सरायकेला स्थित जीवनपुर-कोलाबीरा लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
वहीं, दूसरे मामले में कांड संख्या 209/2026 के वांछित आरोपी विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार को राम मड़ैया बस्ती से पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रह रहा था। विपुल पर पहले से ही लूटपाट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और नशा तस्करी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बिना चेतावनी प्रदर्शित किए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कार्रवाई।
सरायकेला-खरसावां
सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA-2003), झारखंड संशोधित अधिनियम-2021 एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीनी ओपी क्षेत्र में जिला तंबाकू नियंत्रण टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जिला परामर्शी, NTCP अशोक यादव के नेतृत्व में लगभग 20 दुकानों की जांच की गई।
जांच के दौरान शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों के 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं अन्य निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की जानकारी ली गई। दुकानदारों को COTPA-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए निर्देशित किया गया कि शिक्षण संस्थान एवं सरकारी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करें।
जिला परामर्शी द्वारा दुकानदारों को हैंडबिल एवं पंपलेट उपलब्ध कराते हुए तंबाकू उत्पादों के पैकेट पर निर्धारित चेतावनी एवं चेतावनी चित्र के प्रावधानों की जानकारी दी गई। खुले में सिगरेट की बिक्री को पैकेट पर प्रदर्शित निर्धारित स्वास्थ्य चेतावनी के प्रावधानों का उल्लंघन बताते हुए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही सभी होटल संचालकों एवं प्रबंधकों को अपने प्रतिष्ठान में मानक के अनुरूप ‘गैर-धूम्रपान क्षेत्र’ (No Smoking Area) का बोर्ड/दीवार लेखन अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के लिए कहा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर COTPA-2003 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई एवं जुर्माना किया जा सकता है।
जिला टीम ने बताया कि शिक्षण संस्थान, सरकारी कार्यालय, अस्पताल एवं न्यायालय परिसर के आसपास तंबाकू नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना तथा तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देते हुए तंबाकू सेवन छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग द्वारा आवश्यक परामर्श एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। सदर अस्पताल में तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र संचालित है तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है।
अभियान के दौरान NTCP सलाहकार सहित सीनी ओपी के पुलिस कर्मी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।
सरायकेला-खरसावां
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम-2026 के तहत जिला आयुष समिति के तत्वावधान में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आदित्यपुर में आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभाग के कर्मियों एवं उनके परिजनों सहित कुल 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी, डॉ. श्वेता सुषमा, डॉ. प्रभा महतो एवं डॉ. शैलेश कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर का उद्घाटन अधीक्षण अभियंता ए.के. जायसवाल एवं कार्यपालक अभियंता शिव कुमार दिनकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए आयुष पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक रमानाथ महतो एवं सस्ती महतो द्वारा योग सत्र आयोजित कर प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यास कराए गए तथा नियमित योग के महत्व की जानकारी दी गई।
शिविर के सफल आयोजन में आशा कुमारी, रमा मिंज, संध्या पूर्ति, माधवी पूर्ति एवं मिशेल गुड़िया (सहिया) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पितृसत्ता पर नेता प्रतिपक्ष का प्रहार! -स्त्री रूपी देवी की पूजा, बेटी के अधिकार और पितृसत्ता की दीवार! -कानूनों -योजनाओं से नारी सशक्त, फिर सामाजिक सोच बदलने में क्यों बाकी है लंबा सफ़र?
नेता प्रतिपक्ष के पितृसत्ता वाले सवाल ने छेड़ी बड़ी राष्ट्रीय बहस! -नारी शक्ति के लिए कानूनों का कवच,फिर पितृसत्ता की जड़ें क्यों मजबूत -क़्या संसद,सरकार, न्यायपालिका और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण? -समग्र व्यापक विश्लेषण
कानून ने दिए अधिकार, योजनाओं ने बढ़ाया सहारा, न्यायपालिका ने खोले समानता के द्वार- क्या पितृसत्तात्मक सामाजिक व्यवस्था बन रही है समानता की राह में चुनौती? -क्या समाज पितृसत्ता की बेड़ियां तोड़ पाएगा? -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
वैश्विक स्तरपर वैश्विक स्तरपर भारत की सांस्कृतिक पहचान में नारी को शक्ति, सृजन और मातृत्व के प्रतीक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। माँ दुर्गा, काली और शक्ति के विविध स्वरूपों की आराधना इसका उदाहरण है, लेकिन इसी सांस्कृतिक धरातल पर एक विरोधाभास भी दिखाई देता है,एक ओर नारी को देवी मानने की परंपरा और दूसरी ओर परिवार, संपत्ति, निर्णय सामाजिक स्वतंत्रता तथा सार्वजनिक स्थानों में पुरुष- प्रधान सोच।यही बहस 29 सितंबर 2026 को फिर राष्ट्रीय विमर्श में आई। लोकसभा में विपक्ष के नेता नें पितृसत्ता पर प्रहार करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों का समर्थन करते हुए कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध होने पर समाधान उनकी स्वतंत्रता और आवाजाही सीमित करना नहीं होना चाहिए।मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह बताना चाहूंगा कि आधुनिक भारत ने संविधान,संसद,सरकार और न्यायपालिका के माध्यम से इस अंतर को कम करने के अनेक प्रकार क़े प्रयास किए हैं।संविधान का समानता का सिद्धांत, बेटियों को पैतृक संपत्ति में समान अधिकार देने वाला हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम 2005, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण संबंधी 2013 का कानून और नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसके प्रमुख उदाहरण हैं। 2005 के संशोधन ने बेटी को पुत्र की तरह जन्म से सह दायिकी संपत्ति में समान अधिकार दिया।
साथियों, भारत कीराजनीतिक व्यवस्था ने भी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में बड़ा संवैधानिक कदम उठाया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अर्थात संविधान का 106 वां संशोधन अधिनियम 2023 लोकसभा,राज्य विधान सभाओं और दिल्ली विधान सभा में करीब एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान करता है। हालांकि वास्तविक आरक्षण संबंधित जनगणना के प्रकाशन और उसके आधार पर होने वाले परिसीमन के बाद लागू होना है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं में करीब 14.5 लाख निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं,कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों का लगभग 46 प्रतिशत हैं।
साथियों, सरकारी योजनाओं का दायरा भी व्यापक है।मिशन शक्ति के अंतर्गत संबल में वन स्टॉप सेंटर,महिला हेल्पलाइन,बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और नारी अदालत शामिल हैं,जबकि समर्थ्य महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को समेटता है।प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पात्र गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के लिए 5,000 रुपये और दूसरी संतान लड़की होने पर 6,000 रुपये की सहायता का प्रावधान है। अगस्त 2026 तक देश में 991 कार्यरत वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 15.20 लाख से अधिक महिलाओं को सहायता दिए जाने की जानकारी सरकार ने दी है। सुकन्या समृद्धि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा महिलाओं के नाम आवास आवंटन जैसी पहलें भी महिला-केंद्रित नीति का हिस्सा हैं।
साथियों, लेकिन कानून में समानता और सामाजिक व्यवहार में समानता एक ही चीज नहीं हैं। यहीं पितृसत्ता का प्रश्न सामने आता है। पैट्रियार्की शब्द की जड़ यूनानी अवधारणाओं पैटर अर्थात पिता और आर्के अर्थात शासन से जुड़ी मानी जाती है,अर्थात पिता या पुरुष- प्रधान सत्ता।आधुनिक सामाजिक अर्थ में पितृसत्ता उस संरचना को कहा जाता है जिसमें परिवार,संपत्ति आर्थिक संसाधनों और सामाजिक-सार्वजनिक निर्णयों पर पुरुषों का अनुपातहीन नियंत्रण स्थापित हो सकता है और महिलाओं की भूमिका अपेक्षाकृत गौण बनाई जाती है। इसका अर्थ यह नहीं कि प्रत्येक परिवार, पुरुष या सामाजिक परंपरा अनिवार्य रूप से दमनकारी है;बल्कि यह उन संरचनात्मक प्रवृत्तियों का वर्णन है जिनमें लिंग के आधार पर अधिकार और अवसर असमान हो जाते हैं।
साथियों, पितृसत्ता का प्रभाव संपत्ति और आर्थिक निर्भरता से लेकर श्रम-विभाजन, विवाह, महिला की स्वतंत्र आवाजाही, यौनिकता और प्रजनन संबंधी निर्णयों तक दिखाई दे सकता है। कई समाजों में परिवार का नाम पिता से चलना,विवाह के बाद महिला द्वारा पति का उपनाम अपनाना अथवा घरेलू निर्णयों में पुरुष को अंतिम निर्णायक मानना जैसी परंपराएं इसी व्यापक विमर्श का हिस्सा मानी जाती हैं। किंतु हर ऐसी व्यक्तिगत प्रथा को स्वतः कानूनी अपराध नहीं कहा जा सकता। राज्य का संवैधानिक दायित्व वहां अधिक स्पष्ट होता है जहां सामाजिक प्रथा भेदभाव, हिंसा, जबरदस्ती अथवा किसी मौलिक या वैधानिक अधिकार के उल्लंघन में सटीकता से बदलती है।
साथियों, यही बहस 29 सितंबर 2026 को फिर राष्ट्रीय विमर्श में आई। लोकसभा में विपक्ष के नेता का वक्तव्य दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार, बिहार के जमुई में नाबालिगों के कथित उत्पीड़न और महिला सुरक्षा को लेकर हो रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में आया। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए महिलाओं को अपराधों के लिए दंडित करने अथवा उन पर प्रतिबंध लगाने की मानसिकता के विरुद्धआवाज उठाई। यह एक राजनीतिक आरोप और दृष्टिकोण है; सरकार तथा सत्तारूढ़ पक्ष की जवाबदेही पर विपक्ष के दावों को उसी रूप में देखा जाना चाहिए, न कि स्वतः सिद्ध निष्कर्ष के रूप में।जमुई मामले में एक नाबालिग लड़की और उसके साथी के कथित उत्पीड़न के वीडियो ने विवाद पैदा किया और आरोपियों के विरुद्ध पॉक्सो कानून के तहत कार्रवाई की गई; राजनीतिक दलों ने घटना की व्याख्या और सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंजप्रकरण में 17 वर्षीय लड़की ने तीन व्यक्तियों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने महिला सुरक्षा को लेकर सटीकता से प्रदर्शन किए।
साथियों, यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2026 की जानकारी के अनुसार दुनिया में लगभग तीन में से एक महिला ने अपने जीवनकाल में अंतरंग साथी द्वारा शारीरिक अथवा यौन हिंसा या गैर-साथी द्वारा यौन हिंसा का अनुभव किया है। संगठन लैंगिक असमानता को महिला हिंसा कीमहत्वपूर्ण जड़ों में गिनता है। इसलिए पीड़िता से यह पूछना कि वह कहां गई थी, क्या पहना था या किस समय बाहर थी, अपराधी की जवाबदेही से ध्यान हटाकर पीड़िता को दोष देने वाली मानसिकता को बढ़ा सकता है।
साथियों, न्यायपालिका ने भी लैंगिक समानता के प्रश्न पर महत्वपूर्ण हस्तक्षेप किए हैं। मदुरै जिले के नल्लुथेवनपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर में पिन्नियक्कल ने अपने पिता की मृत्यु के बाद वंशानुगत पुजारी पद पर दावा किया था। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति के. चंद्रू ने 2008 में उनके पक्ष में निर्णय देते हुए लैंगिक पूर्वाग्रह से मुक्त धार्मिक वेदी की संवैधानिक भावना पर जोर दिया।इसी क्रम में 2018 का सबरीमाला फैसला ऐतिहासिक रहा। पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 4:1 बहुमत से 10 से 50 वर्ष आयु की महिलाओं के मंदिर प्रवेश पर रोक को असंवैधानिक माना। बहुमत ने कहा कि अनुच्छेद 25 के अंतर्गत धार्मिक आस्था और उपासना की स्वतंत्रता महिलाओं को भी उपलब्ध है तथा महिलाओं का बहिष्कार आवश्यक धार्मिक प्रथा सिद्ध नहीं हुआ। न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ने असहमति व्यक्त करते हुए धार्मिक समुदाय की स्वायत्तता और न्यायिक हस्तक्षेप की सीमा पर अलग दृष्टिकोण रखा। इसलिए यह फैसला समानता और धार्मिक स्वतंत्रता के बीच संवैधानिक संतुलन की बहस का भी सटीकता से महत्वपूर्ण उदाहरण है।
साथियों राजनीतिक प्रतिनिधित्व में भी केवल आरक्षण पर्याप्त नहीं है। निर्वाचित महिला प्रतिनिधि के स्थान पर पति या पुरुष रिश्तेदार द्वारा वास्तविक सत्ता चलाने की शिकायतें लंबे समय से सरपंच-पति अथवा प्रॉक्सी प्रतिनिधित्व की समस्या के रूप में उठती रही हैं। केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में संसद को बताया कि पंचायत स्थानीय शासन का राज्य-विषय है और निर्वाचित महिलाओं की स्वतंत्र निर्णय क्षमता से संबंधित कार्रवाई मुख्यतः राज्यों के क्षेत्राधिकार में आती है; साथ ही राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण का समर्थन किया जा रहा है।
अतः पितृसत्ता को समाप्त करने के लिए कोई एक ऐसा दंड कानून बनाना सरल नहीं है जो हर पारिवारिक- सामाजिक व्यवहार को नियंत्रित कर दे। बेहतर रास्ता यह है कि जहां पितृसत्तात्मक व्यवहार हिंसा,दहेज,घरेलू उत्पीड़न,यौन अपराध, संपत्ति से वंचित करने या कार्यस्थल पर उत्पीड़न में परिवर्तित होता है वहां मौजूदा कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन हो; वहीं गैर-अपराधिक सामाजिक पूर्वाग्रहों को शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, बाल्यावस्था से लैंगिक संवेदनशीलता, पुरुषों और लड़कों की भागीदारी तथा जन-जागरूकता से चुनौती दी जाए। यौन अपराधों के मामलों में पीड़ित-केंद्रित जांच, पर्याप्त विशेष एवं त्वरित अदालतें, समयबद्ध फॉरेंसिक जांच और गवाह-सुरक्षा भी महत्वपूर्ण हैं।
अतःअगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि भारत के सामने चुनौती कानूनों की अनुपस्थिति मात्र नहीं,बल्कि संवैधानिक समानता को सामाजिक व्यवहार में उतारने की है।देवी की आराधना और बेटी की वास्तविक स्वतंत्रता के बीच यदि अंतर बना रहे,तो महिला सशक्तिकरण अधूरा रहेगा।सरकार कानून बना सकती है, पुलिस अपराध रोक सकती है,न्यायपालिका अधिकारों की रक्षा कर सकती है और संसद प्रतिनिधित्व का रास्ता खोल सकती है;लेकिन घर,विद्यालय,समुदाय और सामाजिक संस्कारों में स्त्री को स्वतंत्र निर्णयकर्ता मानने की मानसिकता समाज को स्वयं विकसित करनी होगी। नारी सशक्तिकरण का अगला चरण केवल ‘महिला की सुरक्षा’ नहीं, बल्कि उसकी स्वतंत्रता, गरिमा, समान अवसर और निर्णय लेने की वास्तविक शक्ति सुनिश्चित करना है।
क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया में 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का उपायुक्त ने किया शुभारंभ।
सरायकेला/गम्हरिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), गम्हरिया में The Hans Foundation के सहयोग से स्थापित 3-बेड वाले डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), गम्हरिया एवं The Hans Foundation के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
उक्त डायलिसिस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरायकेला सदर अस्पताल में पूर्व से ही मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अब गम्हरिया में भी यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के जरूरतमंद डायलिसिस मरीजों को अपने निकट निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं मरीजों को सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आगे भी राजनगर, तिरुलडीह समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डायलिसिस सेंटर प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त ने CHC की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का किया निरीक्षण
डायलिसिस सेंटर के शुभारंभ के उपरांत उपायुक्त द्वारा CHC, गम्हरिया के विभिन्न वार्डों, महिला एवं पुरुष मरीज वार्ड, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, दवा भंडार कक्ष, प्रयोगशाला सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन तथा सुधार से संबंधित बिंदुओं की जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने मरीजों एवं आमजनों को सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण एवं आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के क्रम में CHC परिसर की टूटी हुई चारदीवारी की शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही केंद्र परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए समुचित एवं सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने को कहा गया। मरीजों के साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी आमजनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए परिसर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर बड़े एवं स्पष्ट अक्षरों में आवश्यक सूचना प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने को कहा गया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।