एक और सड़क हादसा :पिकनिक से लौटने के दौरान बड़ा हादसा … मां-बेटे की मौत

धनबाद:जीटी रोड पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहीरा मोड़ के पास बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटा की मौत हो गई, वही कार सवार चार लोग घायल है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कपासारा गांव के रहने वाले राजीव मंडल पूरे परिवार के साथ मैथन डैम पिकनिक मनाने गए थे।

पिकनिक मना कर लौटते के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में राजीव की पत्नी शर्मिला मंडल और 4 साल के बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वही कार में सवार राजीव मंडल, विजेंद्र गोस्वामी और उनकी पत्नी व बच्चे घायल है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। गहिरा मोड़ के पास कार ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार टैंकर की पिछले हिस्से में घुस गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एसएन एमएमसीएच पहुंचाया। बताया जा रहा है कि राजीव मंडल की स्थिति गंभीर बनी हुई है परिजन बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले गए हैं, वह अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Unknown's avatar

Author: Reporter : Sonu Kumar Singh ( संपादक : भरत सिंह )

किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें 7970896833,, संपादक भरत सिंह:-8210048890

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started