केंद्र ने झारखंड सरकार को सम्मेद शिखर के मामले पर लिखा पत्र….

Jharkhand News

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से सम्मेद शिखर मामले में जारी किये गये नोटिफिकेशन में संशोधन करने के लिए अनुशंसा करने को कहा है

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री चंद्रप्रकाश गोयल ने इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा है

राज्य सरकार को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने पारसनाथ अभ्यारण्य को इको सेंसिटिव जोन (इएसजेड) घोषित किया था.

इसके लिए दो अगस्त 2019 को गजट (एसओ-2795) प्रकाशित किया गया था. गजट प्रकाशित होने के बाद से जैन समुदाय व अन्य द्वारा ज्ञापन दिया गया. इसमें यह कहा गया था कि पारसनाथ अभ्यारण्य जैन समुदाय का पवित्र तीर्थस्थल है. यहां इको टूरिज्म की गतिविधियों से जुड़े विकास कार्य किये गये हैं. इससे जैन समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है. जैन समुदाय की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में पारसनाथ को इको सेंसिटिव जोन घोषित किये गये फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की गयी है. मंत्रालय को इससे संबंधित और भी ज्ञापन मिले हैं. इन ज्ञापनों को राज्य सरकार के पास भेजा जा रहा है.

Unknown's avatar

Author: Reporter : Sonu Kumar Singh ( संपादक : भरत सिंह )

किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें 7970896833,, संपादक भरत सिंह:-8210048890

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started