गबन के आरोप में फरार आरोपी सौमित्रो के घर SDPO ने दी दबिश

सरायकेला: सरायकेला खरसवां जिला के आदित्यपुर आई टाइप निवाशी आरोपी सौमित्रो के घर सरायकेला SDPO हरविंदर सिंह ने सीआईडी केस से संबंधित गबन मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर दबिश दी.

आपको बताते चलें कि पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे SDPO हरविंदर सिंह ने गबन मामले के फरार आरोपी सौमित्रो शीट के घर कुर्की करने पहुंचे थे हालांकि आरोपी अपने पैतृक घर पर नहीं मिला SDPO हरविंदर सिंह ने बताया कि सीआईडी से जुड़े गबन मामले में आरोपी के घर की कुर्की जब्ती का आदेश था.

वही इसी आलोक में कार्रवाई की जानी थी लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी का घर एक अन्य मामले में पूर्व में ही कुर्की हो चुका है और घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता है. पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह भी पता चला है कि आरोपी सौमित्रो सीट को पिता ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पैतृक संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है.

आदित्यपुर के सापड़ा में सरायकेला एवं जमशेदपुर आबकारी विभाग को बड़ी सफलता, शराब माफिया शिवा मंडल का अवैध शराब भट्टी ध्वस्त

आदित्यपुर अवैध शराब के खिलाफ सरायकेला और जमशेदपुर आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया शिवा मंडल के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सांपड़ा में दबिश देते हुए अवैध भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान विभाग ने करीब 50 ड्रम में मौजूद दस हजार केजी जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया. वहीं करीब 200 लीटर तैयार महुआ बरामद किया है.

विभाग ने मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त समान जप्त किया है जिसे अपने साथ ले गयी है. करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में शिवा मंडल के काले सम्राज्य को विभाग ने तहस- नहस कर दिया. हालांकि विभाग की दबिश पड़ते ही सारे कारोबारी मौके से भाग निकले.

उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार ने बताया, कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी, कि सापड़ा और उत्तमडीह में अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है. जिसके बाद जमशेदपुर आबकारी विभाग के सहयोग से बृहद टीम बनाकर छापेमारी की गई. इस दौरान उक्त भट्टी का खुलासा हुआ जिसे ध्वस्त करते हुए करीब दस हजार किलो जावा महुआ नष्ट किया गया एवं दो सौ लीटर तैयार महुआ के साथ अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 50 ड्रम, 25 डेकची, 30 बोड़ा, 8 चूल्हा, कोयला, दो सायकल आदि सामानों को जप्त किया गया है. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी के खिलाफ फरार अभियोजन का मामला दर्ज कर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी है. किसी को भी कहीं पर अवैध शराब भट्टी संचालन होने की जानकारी है, तो वे विभाग को दे सकते हैं, उनका नाम गुप्त रखा जाएगा. उधर विभाग के इस कार्यवाई के बाद इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. इस कार्रवाई में सरायकेला उत्पाद अधीक्षक अजय कुमार, एक्साइज इंस्पेक्टर निर्भय सिन्हा, एक्साइज इंस्पेक्टर रामदास भगत, सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मिथिलेश कुमार के साथ दोनों जिला से लगभग 30 सदस्य टीम में शामिल थे.

3 दिनों बाद मिला पानी की समस्या से राहत, राहत दिलाने में नेताजी का बड़ा योगदान

आर.आई.टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरुडीह बस्ती में बीते 3 दिनों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे कोई कुंए से तो कोई दूर तालाब से पानी लाकर अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मजबूर था ऐसे में बस्ती वालों को पानी के बगैर काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था

पानी हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है 3 दिनों से पानी नहीं आने पर मिरुडीह के लोग काफी परेशान थे इन सभी परेशानियों को देखते हुए मिशन मोदी अगेन पीएम के सरायकेला अध्यक्ष सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने आदित्यपुर महापौर विनोद श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गणेश महाली को मिरुडीह में चल रहे हैं इस पानी की समस्या से अवगत कराया

आदित्यपुर महापौर विनोद श्रीवास्तव और बीजेपी नेता गणेश माहली मिरुडीह में चल रहे परेशानियों को देखते हुए पानी का टैंकर मिरुडीह के लिए ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भिजवाया ध्रुव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मिरूडीह वासियों को पानी दिया गया

पानी की समस्या दूर होने पर मीरुडीह वासियों ने ध्रुव प्रसाद सिंह का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम बस्ती वाले लोग बीते 3 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे और आज ध्रुव प्रसाद सिंह ने हम सबकी परेशानियों को दूर कर दिया इनका तहे दिल से धन्यवाद

वहीं पूरे बस्ती को पानी की समस्या से निजात दिलाने में मुख्य रूप से आदित्यपुर मेयर विनोद श्रीवास्तव, बीजेपी नेता गणेश माहाली, मिशन मोदी अगेन के सरायकेला अध्यक्ष सह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सरायकेला प्रदेश कोषाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह, मिशन मोदी अगेन पीएम के सदस्य मधुसूदन कुमार, अवधेश कुशवाहा, गणेश शर्मा, मंडल इत्यादि साथी गणों का सहयोग रहा

300 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता….

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती एच रोड से तीन सौ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

गिरफ्त में आए तस्करों का नाम वकील अंसारी और राजकुमार लोहरा बताया जा रहा है. वकील अंसारी के पास से 255 पुड़िया, और राजकुमार लोहरा के पास से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित मूल्य 80 हजार रुपए के आसपास बतायी जा रही है. छापेमारी टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजन कुमार कर रहे थे. साथ में एएसआई अभिषेक कुमार जितेंद्र चौहान अशोक यादव हरिश्चंद्र तिरिया सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. जिला पुलिस के लिए इसे एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखी जा रही है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में संचालित हो रहे अवैध ब्राउन शुगर के कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

आदित्यपुर थाना एक्शन में थाना प्रभारी ने की स्पेशल ड्राइव की शुरुआत, शांति भंग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा….

सरायकेला:आदित्यपुर थाना से लेकर रेलवे फाटक एवं विकास भवन के पीछे वाले सड़क और शहरी स्वास्थ्य केंद्र के निकट लगने वाले जाम को लेकर थाना प्रभारी ने सख्ती बढ़ा दी है. बुधवार से थाना प्रभारी राजन कुमार ने स्पेशल ड्राइव की शुरुआत की है. इसके तहत दैनिक सब्जी विक्रेताओं एवं मीट-मछली व मुर्गा बेचनेवालों को सड़क से अलग हटकर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है. वहीं अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाने की बात उन्होंने कही है. उन्होंने क्षेत्र के बैंकों एवं ज्वेलरी शॉप से अपने- अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

CCTV कैमरे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि नए साल में हुड़दंग करनेवालों पर नजर रखने हेतु विशेष टीम गठित की गई है. किसी को भी किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वे तत्काल इसकी सूचना उन्हें या जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों को दें. किसी कीमत पर शांति भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा.

आदित्यपुर कॉलोनी में सड़क पर गोलगप्पे बेच रहा युवक और बच्ची हुई कार हादसे का शिकार

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर- 2 रोड नम्बर 19 में रविवार को बड़ा हादसा सामने आया है. जहां सड़क पर गोलगप्पे बेच रहा युवक और गोलगप्पे खा रही 11 वर्षीय बच्ची अनियंत्रित कार की चपेट में आ गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

गोलगप्पे बेच रहे 35 वर्षीय युवक का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है, जबकि गोलगप्पे खा रही 11 वर्षीय बच्ची का नाम अनन्या है. दीपक का टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि बच्ची का इलाज स्थानीय शिवा नर्सिंग होम में चल रहा है. दोनों के पैर में चोट लगी है. दीपक का चोट गंभीर है, जबकि अनन्या के पैर में हेयर फ्रैक्चर हुआ है. दोनों के इलाज का खर्च कार चालक चंदन कुमार कर रहे हैं.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार चालक चंदन कुमार 19 नंबर रोड की ओर से बाबा आश्रम की तरफ जा रहे थे, तभी बाबा आश्रम की तरफ से आ रहे एक ऑटो चालक ने बेतरतीब ढंग से कैंची मार दिया जिससे कार चालक चंदन कुमार का संतुलन बिगड़ गया और उन्होंने सड़क पर गोलगप्पे बेच रहे दीपक कुमार के ठेले में दे मारी जिससे वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. दुर्घटना में दीपक एवं 11 वर्षीय बच्ची अनन्या घायल हो गई. उधर आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर डाली. सूचना पर पहुंची आरआईटी थाना पुलिस ने घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया. कार चालक ने दोनों घायलों के इलाज का बीड़ा उठाया है और दोनों घायलों का इलाज करा रहे हैं.

आरआईटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आरआईटी पुलिस को बाइक चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो बाइक चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों का नाम राकेश देवगम और बरसा मुर्मू बताया जा रहा है.

गिरफ्तारी की जानकारी आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल मेहता ने दी

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि बीते 21 दिसंबर को वादी उत्तम कुमार ने अपनी बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में मास्टर प्लान तैयार किया गया था. जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि राकेश बाईक चोरी करता था और बरसा उसे ठिकाने लगाता था. दोनों मिलकर आपस में पैसों का बंटवारा करते थे. उन्होंने बताया कि राकेश बाइक चोरी में तरह- तरह के हथकंडे अपनाने में माहिर है. उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started