कांड्रा: बुधवार देर शाम एक और सड़क दुर्घटना में चांडिल के पूर्व थानेदार शंभु शरण दास घायल हुए हैं, हालांकि उनकी चोट गम्भीर नहीं हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार चांडिल के पूर्व थाना प्रभारी शंभू शरण दास रांची की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान लखना सिंह घाटी के समीप विपरीत दिशा से फोर्ड गाड़ी पर सवार एक दंपत्ति आ रहे थे, जिन्होंने शंभू शरण दास की स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. फोर्ड गाड़ी के चालक को भी चोट लगी है. वे नशे में थे जिन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले गई है.
वहीं रांची की ओर से ही आरआईटी के पूर्व थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान लौट रहे थे. जैसे ही घटना की जानकारी मिली वे भी घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच चौका थाना प्रभारी भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल शंभू शरण दास का हाल जाना. फिलहाल कांड्रा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
कांड्रा: कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार को असहाय और जरूरतमंदों के बीच प्रति वर्ष की भांति इस बार भी नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत रघुनाथपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कंबल वितरण किया गया
सर्वप्रथम सभी अथितियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया.
इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड पड़ने पर 500 कंबल का वितरण सुबह 11:00 बजे से विद्यालय प्रांगण में किया गया
कंबल वितरण के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई पैकेट भी प्रदान किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा ने किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप जिप सदस्य पिंकी मंडल , बुरुडीह पंचायत मुखिया संगीता टुडू, नीलांचल वर्कस यूनियन अध्यक्ष सह 20सूत्री उपाध्यक्ष राम हांसदा, रायपुर ग्राम प्रधान चुनाराम टुडू, करणगिरीगुढ़ा ग्राम प्रधान नरेंद महतो, रायपुर वार्ड सदस्य छूम्पा कुमारी, कंपनी की ओर से एनआईपीएल हेड दीप चन्द्र लामा वरीय महाप्रबंधक जी डी बाजपेयी, सूरत सिंह, रवि सिंह, सीएसआर के वरीय प्रबंधक बिकास चौधरी, विजय साहु, नीलांचल आयरन वर्कस युनियन महामंत्री तपन मंडल, निलाचन वर्कस युनियन उपाध्यक्ष राजा टुडू के साथ अन्य उपस्थित थे. कंबल वितरण होने से डुमरा पंचायत अंतर्गत आसपास क्षेत्र के असहाय और जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी. बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा ने नीलांचल कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा विगत कई वर्षों से जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में कंबल वितरण करते आ रही है। साथ ही कंपनी द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलकूद को भी प्राथमिकता देते हुए कई आयोजन कर रही है। कंपनी बधाई के पात्र हैं श्रीमती हांसदा ने कंपनी प्रबंधक को आग्रह किया कि डुमरा पंचायत में कंपनी द्वारा स्थाई चिकित्सा सुविधा बहाल करें।
वहीं नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड के मानव संसाधन एवं कार्मिक विभाग के वरीय महाप्रबंधक गंगाधर बाजपाई ने बताया कि कंपनी बिजनेस के साथ-साथ मानव अधिकार के प्रति जागरूक है। कंपनी द्वारा रोजगार सर्जन, स्वास्थ्य,शिक्षा, खेलकूद एवं जनमानस की मूलभूत समस्या और सुविधा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। कंपनी द्वारा समय-समय पर मेडिकल कैंप, खेल कूद का आयोजन, पठन-पाठन सामग्री और ऐसे कई सुविधा आसपास के क्षेत्रों मैं दे रही है। और आने वाले समय में इसे और किस तरह बेहतरीन कर सके इसके लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम के पूर्व में नीलांचल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं गम्हरिया प्रखंड बीस सूत्री के उपाध्यक्ष राम हांसदा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा, बुरूडीह पंचायत की मुखिया संगीता कुमारी और अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा कंबल वितरण किया गया।