सरायकेला: पिछले दिनों कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी के तरम्बा घाटी में ट्रैक्टर पलटने से चालक मंगल लोहार की हुई मौत हो गई थी
मौत के बाद के बाद उसके परिजनों को सहायता के लिए वृहद झारखंड जनाधिकार मंच ने बढ़ाया हाथ।
उक्त मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोए ने कहा कि मृतक कुचाई प्रखंड अंतर्गत सियाडीह गांव के अर्जुन लोहार का बेटा था। मंच की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद देकर सहयोग किया गया।
उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं हो सकता। मंच जरूरतमंद का सहयोग करती है और करती रहेगी।
सरायकेला: सरायकेला खरसावाँ जिले के कुचाई थाना अन्तर्गत जमरो कैम्प में आज ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सामूहिक प्रयास से स्थानीय ग्रामीण जनता के समस्याओं के समाधान हेतु जन कल्याण केंद्र का सुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन , ज़िला प्रशासन एवं सीआरपीएफ़ 193 बटालियन के अधिकारी मौजूद थे
आपको बताते चलें कि आज भी कुछ ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने बीमारियों का और बीमारी से संबंधित समस्याओं का सही उपचार नहीं करवा पाते और इसी कारन वश गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और असमय ही उनकी मृत्यु हो जाती है इन्हीं सारी समस्याओं को को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए उन्हें बीमारी से बचाने के लिए उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों की सहूलियत के लिए जनता के स्वास्थ संबंधी उपचार हेतु स्वास्थ शिविर का आयोजन भी किया गया।
वही कार्यक्रम में सरायकेला जिला एसपी आनंद प्रकाश एवं कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता सक्रिय दिखाई दिए
बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए ग्रामीणों को ठंड से बचाने के लिए ग्रामीणों के बीच कम्बल वितरण किया गया कंबल का वितरण कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने अपने हाथों से किया और साथ ही ग्रामीणों को ठंड से बचे रहने के दिए दिशा निर्देश
ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच सरायकेला SP आनंद प्रकाश के हाथों से हॉकी वितरण किया गया SP आनंद प्रकाश जी के हाथों से खेल के उपकरण हॉकी लेकर खिलाड़ियों में खेल के प्रति और भी उत्साह देखा गया
ज़िला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया। ग्रामीणों में प्रशासन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति असीम उत्साह देखने को मिला।
खरसावां :07 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे को लेकर खरसावां- कुचाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपाईयों और आम जनता के शामिल होने को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने खरसावां काली मंदिर परिसर में भाजपा नगर कमेटी, पथ निरीक्षण भवन में भाजपा प्रखंड कमेटी पूर्वी भाग तथा कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक की गई.
कुचाई से सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर रणनीति बनाई
भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली कार्यसमिति सदस्य मुकेश गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि सुशील कुमार सारंगी, उदय प्रताप सिंहदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, दुलाल स्वासी, लाल सिंह सोय, नयन नायक, होपना सोरेन, कुचाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, संासद प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुम्हार, घनश्याम मुंडा, नगेशवर पांडे, आसु मुंडा, अशवनी सिंहदेव, लुबूराम सोय, राहुल दास, मनोज मुदुईया, सोमा कलिन्दी, कमल महली, रामचंद्र मुंडा, कंचन मुंडा, जितेन घड़ाई, उत्तम मिश्रा, भीमसेन चौधरी गोवर्धन राउत, सुदीप घोड़ाइर्, समीर नायक, मथुरा पुष्टि, पहलवान पुष्टि, दीपक मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.
गुजरते वर्ष 2022 को अलविदा कहते कहते एक ही दिन में कुचाई थाना को दूसरी सफलता हाथ लगी
जहां एक तरफ पूरा देश गुजरते हुए वर्ष और आने वाले नए वर्ष की स्वागत की खुशियां मना रहा है वहीं दूसरी ओर कुचाई थाना पुलिस बल अवैध शराब कारोबारियों को मिटाने में लगी है
आपको बताते चलें कि 31 दिसंबर शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर रुचाव गांव के पास सोना नदी किनारे अवैध शराब के कारोबारी की जाने की सूचना मिली थी जिसे कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने अपने दल बल के साथ छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब पट्टी को नष्ट कर दिया और वंही 31 दिसंबर शनिवार को एक और गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना द्वारा अवैध शराब की दुकान पर छापेमारी की गई
जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचाई चौक के समीप मंगल सिंह सोय एवं नंदी जमोड़ा द्वारा अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी गुप्त सूचना के आधार पर कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता अपने दल बल के साथ कुचाई चौक स्थित मंगल सिंह सोय एवं नंदी जमुना की दुकान पर पहुंची पुलिस बल को आते देख दोनों दुकान संचालक भाग निकले
उक्त अभियान के दौरान कुचाई थाना द्वारा दोनों दुकानों से कुल 38 पिस अंग्रेजी शराब और 5-5 लीटर देसी महुआ शराब जप्त किया गया
मीडिया को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भक्ता ने बताया कि कुचाई चौक के समीप दो दुकानों में अवैध शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई। थाना प्रभारी विष्णु चरन भोक्ता ने बताया कि फिलहाल फरार हुए दोनों दुकान संचालक की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी हिरासत में ले लिया जाएगा
सरायकेला पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है और कामयाबी भी हासिल कर रही है
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
इसी दौरान आज दिनांक 31 दिसंबर साल के आखिरी दिन में भी कुचाई थाना को अवैध शराब के खिलाफ कामयाबी हाथ लगी
जानकारी के अनुसार कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता को रुचाव गांव के पास सोना नदी किनारे अवैध महुआ शराब भट्टी चलाने की सूचना मिली सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु चंद भोक्ता अपने दल बल के साथ छापेमारी करने सोना नदी किनारे चल रहे अवैध महुआ शराब भट्टी स्थल पर पहुंचे दूर से ही पुलिस बल को आते देख भट्टी संचालक नदी पार करके जंगल की ओर भाग गया फिलहाल भट्टी को नष्ट कर दिया है और फरार भट्टी संचालक की तलाश जारी है जल्द ही उसे भी हिरासत में ले लिया जाएगा
मीडिया को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता ने बताया कि हमें रुचाव गांव के पास सोना नदी किनारे अवैध महुआ शराब भट्टी चलाने की गुप्त सूचना मिली थी जिसे पुलिस दलबल के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है और जल्द ही फरार भट्टी संचालक को भी हिरासत में ले लिया जाएगा
सरायकेला जिले के कुचाई थाना परिसर में थाना प्रभारी विष्णु कुमार भोक्ता की अध्यक्षता में बैठक की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य कुचाई को अफीम की खेती से मुक्त कराना
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
बैठक में कुचाई थाना प्रभारी विष्णु भक्ता ने अफीम की खेती होते ही सभी से इसकी सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया और कहा पुलिस प्रशासन ने अफीम की खेती के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्णय लिया है अभियान के दौरान सिर्फ खेती को नष्ट ही नहीं किया जाएगा बल्कि खेती करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी
थाना प्रभारी विष्णु भोक्ता ने कहा कि नशा समाज में फैली एक ऐसी बुराई है जिससे मनुष्य का जीवन असमय ही मौत के मुंह में चला जाता है नशा केबल नशा करने वालों के जीवन को ही तबाह नहीं करता है बल्कि उसके पूरे परिवार सगे संबंधी समाज के वातावरण को भी दूषित करता है इसलिए अफीम और बाकी सभी नशीले पदार्थों से दूरी बनाए रखें साथ ही अफीम की खेती से अपने क्षेत्र को मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें
बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को भी अफीम की खेती के लिए नोटिस दिया गया इस बैठक में मुख्य रूप से जीप झिंगी हेंब्रम शहीद पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया वह बुद्धिजीवी लोग शामिल हुए