माननीय गृह मंत्री के चाईबासा आगमन पर खरसावां- कुचाई में भाजपाईयों ने की बैठक

खरसावां :07 जनवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह के चाईबासा दौरे को लेकर खरसावां- कुचाई क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपाईयों और आम जनता के शामिल होने को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने खरसावां काली मंदिर परिसर में भाजपा नगर कमेटी, पथ निरीक्षण भवन में भाजपा प्रखंड कमेटी पूर्वी भाग तथा कुचाई के भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक की गई.

कुचाई से सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता- कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर रणनीति बनाई

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड प्रदेश के महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली कार्यसमिति सदस्य मुकेश गुप्ता, सासंद प्रतिनिधि सुशील कुमार सारंगी, उदय प्रताप सिंहदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, दुलाल स्वासी, लाल सिंह सोय, नयन नायक, होपना सोरेन, कुचाई के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, संासद प्रतिनिधि सत्येन्द्र कुम्हार, घनश्याम मुंडा, नगेशवर पांडे, आसु मुंडा, अशवनी सिंहदेव, लुबूराम सोय, राहुल दास, मनोज मुदुईया, सोमा कलिन्दी, कमल महली, रामचंद्र मुंडा, कंचन मुंडा, जितेन घड़ाई, उत्तम मिश्रा, भीमसेन चौधरी गोवर्धन राउत, सुदीप घोड़ाइर्, समीर नायक, मथुरा पुष्टि, पहलवान पुष्टि, दीपक मंडल आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 4-5 जनवरी को खरसावां में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है

खरसावां:सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार के अनुसंगी संस्थान पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से 4 से 5 जनवरी को छऊ सेंटर, खरसावां में एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कला संस्थान द्वारा जनजातीय पारंपरिक नृत्य एवम संगीत की प्रस्तुति होगी।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी संध्या 6 बजे मुख्य अतिथि श्री अर्जुन मुंडा, माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री, भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री दशरथ गागराई, माननीय विधायक, खरसावां के कर कमलों से होगा।

जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य- संगीत से सुसज्जित इस उत्सव में खरसावां छऊ, सरायकेला छऊ, संथाली नृत्य, मानभूम छऊ, मागे, हो, नटवा और झूमर सहित कई टीमें भाग लेगी। छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां के सहयोग से संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं का आकर्षक मिश्रण होगा।

खरसांवा शहीदों को मंत्री, विधायक व जनता ने की श्रद्धा सुमन अर्पित

सरायकेला:खरसांवा शहीद स्थल में भारी भीड़ के बीच लोगों ने 1948 के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
यहां तक कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शहीद स्थल पहुंचे एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन सहित मंत्री जोबा मांझी भी खरसावां शहीद स्थल पहुंचे एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित की।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )


विधायक दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, दीपक बिरुवा भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शामिल थे।

इसके अलावे झारखंड आंदोलनकारी मंच के राजकिशोर लोहरा, अशोक महतो आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद स्थल में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखे।

खरसावां में 1 जनवरी को गोली कांड या हत्याकांड का नाम सुनते ही हमारे जनों दिल में एक ही नाम एक ही हादसा याद आता है जालियांवाला बाग जहां ब्रिटिश सरकार ने हजारों निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी उस गोलीकांड में लगभग 2000 लोग शहीद हुए थे जबकि खरसावां गोलीकांड में सहादत हुए लोगों की संख्या जालियांवाला बाग से 5 गुना अधिक थी हमने स्कूलों के पाठ्यक्रम में जालियांवाला बाग के विषय पर बहुत कुछ पढ़ा है इसलिए हमारे जनों में हैं परंतु खरसावां गोलीकांड के विषय को किसी भी इस पुस्तक में या किसी भी विषय के पाठ्यक्रम में प्रस्तुत नहीं किया गया

चलिए हम आपको बताते हैं 1 जनवरी 1948 का वह दिल दहला देने वाला सच

प्रत्यक्षदर्शियों और पुराने बुजुर्गों के अनुसार 1 जनवरी 1948 को जब आजाद भारत अपने नए वर्ष की 1 तारीख पहले नए साल की जश्न में लीन था वही खरसावां के क्रांतिकारी आदिवासी अपना खून अपने ही द्वारा बहा रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों और पुराने बुजुर्गों के अनुसार जानकारी के अनुसार आदिवासी खरसावां को उड़ीसा में मिलाए जाने के विरोध कर रहे थे आदिवासी खरसावां को बिहार में शामिल करने की मांग कर रहे थे इसी सर्वसम्मति वह आंदोलन को लेकर 1 जनवरी 1948 को खरसावां हॉट मैदान पर विशाल आमसभा आहूत की गई थी

तत्कालीन आदिवासी नेता जयपाल सिंह समय पर सभा स्थल पर नहीं पहुंच पाए जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई सामने ही खरसावां राजमहल की सुरक्षा में तैनात उड़ीसा सरकार की फौज उन्हें रोकने का प्रयास किया भाषाई नासमझी संवाद हिताया सशस्त्र बलों की धैर्य हीनता का मामला चाहे कुछ भी हो रहा हो आपसी विवाद बढ़ता गया पुलिस ने गोलियां चलानी शुरू कर दी पुलिस की गोलियों से कितने लोग मारे गए कितने हताहत हुए इसका वास्तविक आंकड़े का रिकॉर्ड आज तक नहीं मिल पाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने भीड़ को घेरकर बिना कोई चेतावनी दिए निहत्थे लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी 15 मिनट में कई राउंड गोलियां चलाई गईं खरसावां के इस ऐतिहासिक मैदान में एक कुआं हुआ करता था.भागने का कोइ रास्ता नहीं था कुछ लोग जान बचाने के लिए कुएं में कूद गए देखते ही देखते कुमार राठौर से पट गया गोली कांड के बाद जिन शवों को लेने उनके परिजन नहीं आए उन शवों को कुएं में डाल दिया गया और कुएं का मुंह बंद कर दिया गया

जहां पर आज शहादत स्मारक बनाया गया है इसी स्मारक पर 1 जनवरी को आदिवासियों परंपरा के अनुसार पुष्प और तेल डालकर शहादत हुए क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है

खरसावां गोलिकांड में शहीद हुए लोगो को श्रद्धांजलि देने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत कई लोग पहुँचे…

खरसावां गोलीकांड में सहादत हुए शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा

आपको बताते चलें कि 1 जनवरी 1948 खरसावां गोलिकांड में कई लोग शहीद हुए थें, हर साल श्रद्धांजलि देने बड़े संख्या में लोग पहुँचते हैं

वहीं आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी मीरा मुंडा समेत कई आंदोलन कारी भी पहुंचे और शहीद स्थल पर लोगों ने श्रद्धांजलि दिया।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा जहाँ आजादी का लोग जश्न मना रहें थें और यह क्षेत्र रक्त रंजीत होकर पड़ा हुआ था,1948 में यह पहली घटना ने पुरे देश कि आदिवासी को मर्माहत किया, देश की आजादी में आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपनी जान का निछावर और बलिदान दिया उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता युगो युगो तक उनकी शहादत को याद किया जाएगा

खरसावां गोलीकांड शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने कल खरसावां आएंगे मुख्यमंत्री

खरसावां शाहिद पार्क मे किए गए तैयारीयों का कोल्हान के DIG ने किया निरिक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किए गए तैयारियां का मॉक ड्रिल किया गया

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किए गए तैयारियों के मॉक ड्रिल, विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सुरक्षा बल के साथ बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन कल 1 जनवरी 2023 को खरसावां शाहिद पार्क में उपस्थित होंगे, इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए तैयारियां का आज DIG कोल्हान श्री अजय लिंडा ने निरिक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा के मध्य नजर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी आम जनों के साथ सहयोग के भाव से पेश आए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया जा सके।

कल दिनांक 1 जनवरी 2023 को खरसावां शहीद दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर किए गए तैयारियों का आज उपायुक्त श्री अनन्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने मॉक ड्रिल किया। मौके पर हेलीपैड, वाहन पार्किंग, शहीद पार्क, निरीक्षण भवन खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया वहां उपस्थित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, सुरक्षा बल तथा किए गए साफ-सफाई समेत विभिन्न कार्यों की जानकारी ली गई।

इस क्रम में उपायुक्त श्री अनन्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने निरीक्षण भवन खरसावां परिसर में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किए गए सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारीगण के साथ बैठक किया। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री समेत राज्य के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि के आगमन को देखते हुए किए गए तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्यक्रम का सफल संचालन हेतु रणनीति बनाई गई, बैठक में उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल से वार्ता करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले गणमान्य अतिथियों समेत पर्यटकों के बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने साथ ही उन्हें एक अच्छे वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा शांतिपूर्ण एवं अच्छे वातावरण में कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु जनमानस के साथ सहयोगात्मक रूप से पेश आएं पदाधिकारी ताकि लोक आस्था के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराया जा सके।

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री आनंद प्रकाश ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान देने एवं सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी गण को अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी पूर्वक निभाने की बात कही, उन्होंने कहा सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ सुरक्षा बल फुल ड्रेस में रहेंगे, सभी फेस मास्क का उपयोग अवश्य करेंगे तथा लगातार वायरलेस के माध्यम से कॉमनिकेशन बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा सभी पुलिस सुरक्षा बल अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

लोक आस्था को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने मे जिला प्रशासन का सहयोग करे- उपायुक्त

उपायुक्त ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उपायुक्त ने कहा खरसावां गोलिकांड शहीदों के सम्मान में प्रत्येक वर्ष 01 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाने का परंपरा है जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधि तथा दूर-दूर से पर्यटक शामिल होते हैं। जिसे देखते हुए खरसावां में उपस्थित होने वाले गणमान्य अतिथियों एवं पर्यटकों के बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज सभी प्रतिनिधि दंडाधिकारी पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारीगण के उपस्थिति में किए गए तैयारियों का मुद्रित किया गया है, जिसमे कई बिन्दुओ पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यकता दिशा निदेश दे दिया गया है। इस दौरान उपायुक्त ने राज्य समेत देश के कई कोने से आने वाले पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि लोक आस्था को ध्यान में रखते हुए एक शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न किया जाए इस हेतु जिला प्रशासन एवं समिति सदस्यों का सहयोग करें, उनके द्वारा दी गई मार्गदर्शन का पालन करें।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा अभियान एसपी , ASP -SDPO सरायकेला श्री हरविंदर कुमार सिंह , ITDA निदेशक श्री संदीप कुमार दोराइबुरु, ADC श्री सुबोध कुमार, SDO सरायकेला श्री राम कृष्ण कुमार समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगामी 1 जनवरी शहादत दिवस कार्यक्रम का कोल्हान आयुक्त ने लिया जायजा

माननीय मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के तैयारियों का निरीक्षण कर आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी 1 जनवरी 2023 को खरसावां सहादत दिवस कार्यक्रम में झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, भारत सरकार के जनजातीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई मंत्रीगण व विधायक शहीदों के मजार पर आनें के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं शहीद स्मारक समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का कोल्हान आयुक्त श्री मनोज कुमार ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस दौरान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, ASP-SDPO सरायकेला श्री हरविंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए, अपर उपायुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरिक्षण क्रम मे आरसीडी गेस्ट हाउस, हेलीपेड, सेफ हाउस, पार्किंग, शहीद पार्क, चांदनी चौक एवं जनसभा हेतु किए जा रहे तैयारीयों का स्थल निरिक्षण कर कई आवश्यक दिशा निदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए एवं आम जनों के सहूलियत को देखते हुए आवागमन, पार्किंग, पेयजल,शौचालय एवं सहायता केंद्र जैसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने, शहीद पार्क एवं गेस्ट हाउस की सफाई सभी साइनेस बोर्ड कल तक लगाने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं समिति के सदस्य आपसी तालमेल स्थापित करते हुए शहीदों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कार्यक्रम मे उपरोक्त के अलवा सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार, अंचलाधिकारी राजनगर श्री धनंजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्री मृत्युंजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह कार्यपालक पदाधिकारी आरसीडी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला, कार्यपालक पदाधिकारी माइनिंग इरिगेशन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started