गढ़वा:–श्री बंसीधर नगर उंटारी पुलिस ने थाना कांड संख्या 01/23 के प्राथमिकी अभियुक्त सह धुरकी थाना निवासी चालक शमशेर अंसारी को अबैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त कर थाना में रखा है ।थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह ने बताया बरडीहा गांव से बालू लदा ट्रैक्टर व चालक शमशेर अंसारी को धारा 379,414,34 भादवि व जेएमएम सी रूल 4 और 54 के तहत गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक धुरकी थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से लगातार अवैध रूप से बालू उत्खनन किया जा रहा है.इन दिनों धुरकी थाना के विभिन्न बालू घाटों से बालू का उत्खनन कर धुरकी ,सगमा ,नगर उंटारी के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैक्टर के माध्यम से बेचा जा रहा है।




