सरायकेला:-आग से लाखो रुपया खैर का पेड़….शाल आदि धू धू जल रहा

सरायकेला आग से लाखो रुपया खैर का पेड़ ,शाल आदि धू धू जल रहा

हावा की रफ्तार के कारण जंगल में धू धू कर आग पूरे जंगल में फैलने लगा।

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल डेम स्थित बडाबिंदा जंगल में आज सुबह से जंगल में एक किलोमीटर लंबाई तक लगी आग जिसे हजारों शाल और खैर का पेड़ जलने लगा ।साथ ही हजारों पौधे जलकर राख हो गए ।

स्थानीय लोगों ने बताया की आग लगने की सूचना चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी को दिया गया ।

3 हेक्टर जंगल के जमीन मे खोयेर का बड़े पेड़ लगे हे। दो प्रजाति के खॉयर का पेड़ है।ओर जंगल देखरेख में एक ही कर्मचारी है ।

आग पर काबू पाने के लिए सूखे पत्ते को वचाव कर्ता दो भागों में अलग अलग करने लगा जिसे आग की रफ्तार आगे चलकर रुख जाए

इतने बड़े जंगल में देखरेख में वाचार की जरूरत है। एक आदमी द्वारा आग लगने के समय जंगल की सुरक्षा करना मुश्किल हो जाते है।

आपको बताते चलें कि इस जंगल में 600 सौ खैर का पेड़ लगा है जो 10 बर्ष के लगभग हो गया । प्रति वर्ष आग लग जाने से लाखो रुपया का पेड़ पौधे जलकर राख हो जाता है ।

वहीं जानकारी के मुताबिक वन एवं पर्यावरण विभाग को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा प्रति वर्ष करोड़ों रुपया जंगल एवं जंगली जीवजंतु संरक्षण के मुहैया कराते हैं।ओर प्रतिवर्ष जंगल में आग लगने से बेस कीमती पेड़ पौधे। जलकर राख हो जाते ।जंगल सुरक्षा के नाम पर एक ही वाचार् नियुक्ति में रखा गया ।

आज चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी की अनदेखी के कारण जंगल में आग लग रहा है।

कोल्हान विश्व विद्यालय के बीएड कालेज के विस्तार कमेटी के जांच टीम बीएड कालेज लुपुंगडीह पहुंची

कोल्हान विश्व विद्यालय के बीएड कालेज के विस्तार कमेटी के जांच टीम बीएड कालेज लुपुंगडीह पहुंची

चांडिल

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कोल्हान विश्व विद्यालय के बीएड कालेज के विस्तार कमेटी के जांच टीम बीएड कालेज लुपुंगडीह पहुंची।

चांडिल: कोल्हान विश्व विद्यालय के बीएड कालेज के विस्तार कमेटी के टीम सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र के आंसु किस्कू मेमोरियल एंड रविकिस्कु टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लुपुंगडीह का बीएड पाठ्यक्रम की अवधि विस्तार हेतु निरीक्षण की गई।

निरीक्षण के अवसर कालेज संचालन कर्मी, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुरू चरण किस्कू, सचिव नमिता महतो,कालेज के प्राचार्य एच डी अधिकारी एच ओ डी अमित रंजन चक्रवर्ती,कालेज परिसर में छात्रों को सारे सुविधा को ध्यान में रखकर की गई।

कालेज का संचालन के एम आदिवासी युवा कल्याण समिति की ओर कालेज का संचालन की जाती है।बीएड कालेज की पाठ्यक्रम का विस्तार की मान्यता को लेकर निरक्षण की गई।बीएड कालेज विगत 2000से अब तक चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

चांडिल:जोयदा मेला में सहायता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चांडिल:सोमवार दिनांक 16 एक 2023 को जोयदा मेला चांडिल में सहायता शिविर का कार्यक्रम आयोजन किया गया

सहायता शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन श्री विशु हेंब्रम जिलाध्यक् के द्वारा किया गया

शिविर में मुख्य रुप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्री माधव सिंह मानकी जी जिला महासचिव श्री सुकुमार गोराई जी जिला सचिव श्री राजू चौधरी जी पंचायत समिति सदस्य चांडिल प्रखंड बीस सूत्री सदस्य श्रीमती रजिया सुल्ताना जी कांग्रेस पार्टी के तेजतर्रार नेता श्री अश्वनी मुर्मू जी घोड़ा नेगी पंचायत अध्यक् श्री शिवचरण महतो जी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री मंगल माझी जी इचागढ़ विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस श्री उपेंद्र गिरी जी और अनेकों नेता कांग्रेस कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता गण उपस्थित है

चांडिल अंचल कर्मिंयों के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश, सीएनटी जमीन की मापी करने पहुंचे अंचलकर्मियों को ग्रामीणों ने लौटाया

चांडिल: शनिवार को सरायकेला – खरसवां  जिले चांडिल अंचल अंतर्गत आसनबनी में एक जमीन की मापी करने पहुंचे कर्मचारी और अमीन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद अंचल के कर्मचारी और अमीन बैरंग लौट गए.

यह है मामला

जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल के आसनबनी में एक विवादित भूखंड की मापी करने शनिवार को अंचल के कर्मचारी और अमीन पहुंचे थे. जहां जमीन मापी की जानकारी मिलने पर पारम्परिक प्रधान भूषण पहाड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और जमीन मापी का विरोध किया.

इस संबंध में तत्काल आसनबनी के ग्रामीणों ने चांडिल अंचलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और उक्त जमीन के मापी पर असहमति जताया है. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को बताया  कि ग्रामसभा को बगैर सूचना दिए जमीन की मापी करना गलत है. यह पांचवीं अनुसूची कानून का उल्लंघन है.

इस संबंध में भूषण पहाड़िया ने बताया कि चांडिल अंचल के आसनबनी मौजा में खाता संख्या 447 का 3.13 एकड़ जमीन उनके पूर्वज पोंडारी पहाड़िया की है, जो सीएनटी एक्ट के दायरे में आती हैं. उन्होंने बताया कि उक्त जमीन के मामले में न्यायालय ने पोंडारी के पक्ष में फैसला सुनाया है. इसके बावजूद ज्ञान तनेजा नाम के व्यक्ति द्वारा गलत कागजात प्रस्तुत कर अंचलाधिकारी को गुमराह किया जा रहा है और उक्त जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है.

रेल विभाग आद्रा मंडल के आइ पी डब्लू के लापरवाही के वजह से जीआरपी बैरक चांडिल में कभी भी वृक्ष गिरने से अप्रिय घटना घट सकती है।

जी आरपीएफ चांडिल प्रभारी रमेश कुमार ने बैरक में वृक्ष को हटाने की अपने वरिष्ठ अधिकारी मांग की गई

चांडिल:जीआरपी चांडिल के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया की आइ पी डब्लू के लापरवाही के वजह से जीआरपी बैरक चांडिल में वृक्ष गिरने से कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

ज्ञात हो की दक्षिण पुर्वी जोन के आद्रा रेल मंडल के अधीन जी आरपीएफ चांडिल प्रभारी रमेश कुमार ने बैरक में पुराने विशालकाय वृक्ष को हटाने की अपने वरिष्ठ अधिकारी मांग की गई।

चांडिल जीआर पी के चांडिल स्टेशन के समीप स्थित बैरक में विशालकाय वृक्ष कभी भी गिर सकता है। आगे पीपल और पीछे जामुन का वृक्ष है। जी आर पी के प्रभारी रमेश कुमार ने वृक्ष हटाने की बात चांडिल स्टेशन के निरक्षण के समय भी अपने वरिष्ठ अधिकारी को मौखिक सुचना दी कि जीआरपी के जवान सुरक्षित नहीं है।

रेल विभाग के आइ पी डब्लू विभाग आद्रा को काई बार लिखित एवं मौखिक गुहार की गई। जीआरपी प्रभारी चांडिल के प्रभारी रमेश कुमार ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी जमेशदपुर को प्रात्रांक 146/22 ,दिनांक 12-04-2022और 307/22 दिनांक 14-0822 के आलोक में जमशेदपुर अधीक्षक महोदय ने प्रात्रांक 217 सा.शा. दिनांक 19-04-2022एवं 439/सा.शा.दिनांक 18-082022 को चांडिल जीआरपी बैरक में विशालकाय वृक्ष काटने हेतु आद्रा मंडल को भेजा गया।

चांडिल: फर्जी दस्तावेज वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार”भेजे सलाखों के पीछे

चांडिल: चंडीगढ़ अनुमंडल पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचे जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आपको बताते चलें कि चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेस वर्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर के सोनारी निवासी संजय घोष, कपाली कमारगोड़ा के राजू कर्मकार, पश्चिम बंगाल पुरुलिया निवासी वीरेन कर्मकार ,चांडिल तामुलिया के धासु कर्मकार को गिरफ्तार किया गया.

वही गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी के पास से पुलिस ने जाली दस्तावेज, आधार कार्ड, जमीन के कागजात आदि भी बरामद किए हैं. गिरफ्त में आए आरोपियों ने पुलिस अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने जालसाजी की बात भी स्वीकार कर ली है.

भाजपा के बाघमुंडी प्रखंड सेरेनगेटी क्षेत्र कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद व जिलाध्यक्ष।

चांडिल : सराइकेला खरस्वान जिला के कुकडू प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र पश्चिम बंगाल के प्रदेश भाजपा महासचिव व पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो व पुरुलिया जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक रंगा ने सोमवार की शाम करीब चार बजे भारतीय जनता पार्टी के बाघमुंडी प्रखंड अंतर्गत सेरेंगडी प्रखंड कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया

सांसद ज्योतिर्मय सिंह महत ने बोलते हुए कहा कि आवास योजना में भ्रष्टाचार के लिए पूरी तरह से तृणमूल नेता जिम्मेदार हैं और उन्होंने यह भी कहा कि दीदी जय श्री राम सुनते ही नाराज हो जाती हैं. इस कार्यक्रम में दो जिला महासचिव शंकर महतो, विप्लब मुखर्जी, बाघमुंडी विधानसभा संयोजक दुर्गाकांत महतो, प्रखंड संयोजक राकेश महतो, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जगदीश कुमार, मंडल अध्यक्ष विभूति रजक, विधानसभा ए संयोजक गौतम कुएरी, मंडल पर्यवेक्षक मोहित कुमार मौजूद रहे. साथ ही बाघमुंडी विधानसभा मंडल नंबर 3 व सेरेनगेटी क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ता व सैकड़ों समर्थक शामिल हैं.

Design a site like this with WordPress.com
Get started