बम विस्फोट से दहला धनबाद, बीच चौक पर चले बम और गोलियां…एक दर्जन से अधिक लोग घायल

धनबाद : धनबाद के झरिया में भारी मात्रा में बम ब्लास्ट हुआ है। यह घटना झरिया के सिंह नगर भुइयां पट्टी की है। 19 जनवरी की सुबह एक साथ कई बमों के विस्फोट हो गया।

रघुकुल व सिंह मेंशन समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। करीब एक दर्जन बम छोड़े गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची झरिया थाना पुलिस ने 4 से 5 जिंदा बम बरामद किए हैं। अवैध कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर धनंजय मंडल व रामबाबू धिक्कार के बीच चल रहे पुराने विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व सिंह नगर भुइयां पट्टी के दर्जनों महिला व पुरुष चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद से ही वहां तनाव की स्थिति थी। गुरुवर अहले सुबह रामबाबू धिक्कार समर्थक व धनंजय यादव समर्थक आपस में भिड़ गए। बम और गोलियों के तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मोहल्ले भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पटना और कोलकाता की टीम की मदद से धनबाद के बड़े व्यापारी शंभू नाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर सर्वे …

धनबाद: धनबाद पटना और कोलकाता की टीम मिलकर धनबाद के बड़े व्यापारी शंभुनाथ अग्रवाल के 14 ठिकानों पर आयकर विभाग ने सर्वे शुरू कर दी है. सर्वे में 60 अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुये हैं. बहुत दिनों बाद धनबाद में इतने बड़े पैमाने पर सर्वे हो रहा है. यह कार्रवाई शुक्रवार को दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हुई है.

किन-किन जगहों पर हो रही सर्वे

बता दें कि यह सर्वे कई जगहों पर हो रही है. जिसमें से हैं शिवशंभु ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु कंक्रीट प्राइवेट लिमिटेड, होटल मधुबन गोविंदपुर धनबाद, जय माता अंबे सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शंभु प्लाजा गोविंदपुर, श्री कल्याणी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, शिवशंभु स्टोन क्रशर, कोलकाता में ऑफिस और कई अन्य ठिकानों पर भी सर्वे चल रही है. इसके अलावा मधुबन होटल, दो राइस मिल में भी टीम पहुंची हुई है. इस सर्वे में पटना और कोलकाता की टीम धनबाद के अधिकारियों की मदद भी कर रही है.

आयकर सर्वेक्षण क्या है

बता दें कि आयकर सर्वेक्षण का मतलब अधिकृत आयकर अधिकारियों द्वारा आपके व्यवसाय या पेशे के स्थान पर दस्तावेजों का निरीक्षण और नकदी और सूची का सत्यापन करना होता है. यह आयकर टैक्स रेड से अलग होता है. आयकर खोज और जब्ती आमतौर पर RAID के रूप में जाना जाता है. संबंधित व्यक्ति के भवन या स्थान पर अधिकृत आयकर अधिकारियों द्वारा किया गया एक तलाशी अभियान होता है. यह तब किया जाता है, जब संबंधित व्यक्ति के कब्जे में किसी भी अघोषित संपत्ति या उसके बारे में कुछ भी संदिग्ध होने के बारे में पुख्ता जानकारी या कोई मजबूत सबूत मिलता है. अगर तलाशी के दौरान आयकर अधिकारी को कोई अघोषित संपत्ति मिलती है, तो वह उसे जब्त करने की शक्ति रखते हैं.

एक और सड़क हादसा :पिकनिक से लौटने के दौरान बड़ा हादसा … मां-बेटे की मौत

धनबाद:जीटी रोड पर गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहीरा मोड़ के पास बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटा की मौत हो गई, वही कार सवार चार लोग घायल है। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कपासारा गांव के रहने वाले राजीव मंडल पूरे परिवार के साथ मैथन डैम पिकनिक मनाने गए थे।

पिकनिक मना कर लौटते के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में राजीव की पत्नी शर्मिला मंडल और 4 साल के बेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वही कार में सवार राजीव मंडल, विजेंद्र गोस्वामी और उनकी पत्नी व बच्चे घायल है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। गहिरा मोड़ के पास कार ने टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार टैंकर की पिछले हिस्से में घुस गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एसएन एमएमसीएच पहुंचाया। बताया जा रहा है कि राजीव मंडल की स्थिति गंभीर बनी हुई है परिजन बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले गए हैं, वह अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निर्माणाधीन समाहरणालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश उपायुक्त धन्यवाद….

धनबाद:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को बरवाअड्डा हवाई अड्डे के समीप निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के लिए निर्मित कमरे, एप्रोच रोड, सभाकक्ष, पार्किंग, निकास एवं प्रवेश मार्ग के निर्माण, फायर फाइटिंग सिस्टम सहित सभी प्रकार के सिविल कार्य के प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समाहरणालय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त संदीप सिंह

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि नए समाहरणालय भवन का निर्माण आम नागरिकों की सहूलियत को केंद्र में रखकर करना महत्वपूर्ण है। संबंधित अभियंता को सामग्रियों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

महिला ASI को ही गलीछाप गुंडे ने दी धमकी, आरोपी को भेजा गया जेल

धनबाद:धनबाद में लगता है अपराधियों के हौसले कुछ ज्यादा ही बढ़ गये हैं। अब तक अपराधी पुलिस तक को धमकी देने लगे हैं। ताजा मामला धनबाद के बस्ताकोला का है, जहां एक युवक ने खुलेआम महिला पुलिस को जान मारने की धमकी दे दी। महिला पुलिसकर्मी को इस धमकी के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ तो लिया है, लेकिन एक तरफ अपराधियों के दुस्साहस को भी बयां कर दिया है।

आपको बताते चलें कि झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गोशाला मोड़ के एक निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट संतोष कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। जब इसकी सूचना झरिया थाना की ASI परवीन बानो को मिली,तो वो पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और झरिया थाना में पदस्थापित एएसआई परवीन बानो के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए, उन्हें गोली मारने की धमकी दी।

इसके बाद फाइनेंस कंपनी के एजेंट संतोष कुमार और हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ कर पुलिस थाना ले आई। झरिया थाना की एएसआई परवीन बानो के मुताबिक सूचना मिली थी कि शराब पीकर सामुदायिक भवन के पास किसी व्यक्ति को पीटा जा रहा है। जब घटना स्थल पर पहुंचे दोनों युवक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ये लोग हमारे साथ ही हाथापाई करने लगे और गोली मारने की धमकी देने लगे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

DC का निर्देश: नए साल का जश्न मनाने से पहले जान लें उपायुक्त की ये अपील….अन्यथा हो सकती हैं परेशानी

धनबाद:नव वर्ष को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने जिलावासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने जिलावासियों से नए साल में पर्यटन स्थल पर सुरक्षित व सतर्क रहने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि कुछ जगह से कोविड-19 के मामले बढ़ने की सूचनाएं मिली है। इसलिए लोग सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार भीड़भाड़ वाले क्षेत्र, पर्यटन स्थल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बाजार इत्यादि में मास्क लगाएं व 2 गज की दूरी का पालन करें।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी पर्यटन स्थल व पिकनिक स्पॉटों में विधि व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के और बाहर से जिले में आने वाले सभी सैलानियों से अपील है कि वे सभी शांति पूर्वक नव वर्ष की खुशियां मनाएं। साथ ही किसी भी तरह की आपदा पड़ने पर जिला प्रशासन को अविलंब सूचना दें, जिला प्रशासन सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर है।

जिले के सभी फॉल, डैम, पार्क सहित सभी पिकनिक स्पॉट को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। खासकर साल के पहले दिन, 1 जनवरी, को पिकनिक स्पॉट पर उमड़ने वाली भीड़ को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर ली है।

नए साल के उमंग में खलल न पड़े इसको लेकर भी जिला प्रशासन ने सभी पिकनिक स्पॉट के साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। सभी थानों को, खासकर जिनके इलाके में पर्यटन स्थल व पार्क आदि है, वहां विशेष गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

ट्रेन की चपेट में ASI : GRP प्रभारी की मौत, हादसा या आत्महत्या ?

धनबाद:GRP के ASI की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। हादसे में ASI के शरीर के दो टुकड़े हो गये। GRP प्रभारी का नाम बबलू पाठक बताया जा रहा है। मामला भागा रेलवे स्टेशन का है। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गयी है। मौके पर पहुंच कर जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना गुरुवार देर शाम की है।

जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे जीआरपी के एएसआई व प्रभारी बबलू पाठक का शव दो भागों में कटा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक सर धड़ से अलग हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है सूचना पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह जीआरपी पुलिस, घटना स्थल पर पहुंची।

मृतक GRP बबलू पाठक मूलत रोहतास जिले बिहार के रहने वाले हैं, उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। भागा जीआरपी ने रेलवे ट्रेक से बबलू का शव कब्जे में ले लिया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल GRP बबलू पाठक जीस रेलवे के क्वार्टर में रहते हैं, उस क्वार्टर को ताला लगाया गया है ताला परिवार एवम उच्च अधिकारियों के आने के बाद ही खोला जाएगा।

जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक, ACP-सीडी रेशियों में प्रगति का डीडीसी ने दिया निर्देश

धनबाद। उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डिआरडिए) के सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने एनुअल क्रेडिट प्लान (एसीपी) तथा सीडी रेशियो में प्रगति करने का निर्देश सभी बैंक प्रबंधकों को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के बैंक अकाउंट को खोलने और उसके सत्यापन करने में बैंक विलंब न करें। बैंक अकाउंट नहीं खुलने के कारण सैंकड़ों छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए सीधे लाभुक के बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। बैंक योजना की राशि लाभुक के किसी भी लोन अकाउंट में एडजस्ट नहीं करें। विशेषकर ऐसी शिकायतें पूर्वी टुंडी से प्राप्त हुई है। बैठक में पीएमईजीपी की समीक्षा करने के दौरान सभी बैंक को आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एलडीएम श्री राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में सितंबर तिमाही तक फार्म क्रेडिट में जिले की उपलब्धि 78.47 प्रतिशत, क्रॉप लोन में 40.93%, कृषी क्षेत्र में 266.48 प्रतिशत, शिक्षा में 35.58%, हाउसिंग लोन में 33.70 प्रतिशत, प्रायोरिटी सेक्टर में 70.84%, नन प्रायरिटी सेक्टर में 64.80 प्रतिशत रही। जिले का सीडी रेशियो 31.54 प्रतिशत रहा। बैठक के दौरान डीडीसी ने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, एसएचजी बैंक लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में नाबार्ड क्रेडिट प्लान 2023 – 24 पुस्तिका का विमोचन किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एलडीएम राजेश कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, जीएम डीआईसी दिलीप कुमार, डीडीएम नाबार्ड रवि लोहानी, सांसद धनबाद के प्रतिनिधि अजय तिवारी, सांसद गिरिडीह के प्रतिनिधि राम प्रसाद महतो, विधायक टुंडी के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, विधायक धनबाद के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिन्हा, विधायक झरिया के प्रतिनिधि केडी पांडेय तथा सभी बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started