बोड़ाम के सातनाला रोड में अचानक चलती कार में लगी आग

पटमदा के सातनाला रोड पर कार में लगी आग

हाथीखेदा मंदिर से जमशेदपुर लौट रहे थे कार सवार

पटमदा: बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के केंदडीह गांव के पास सातनाला रोड पर अचानक एक चलती कार में आग लगने से उसपर सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पर 5 या उससे अधिक महिला-पुरूष सवार थे और सभी लोग हाथीखेदा मंदिर से पूजा कराने के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार से जमशेदपुर की ओर लौट रहे थे। बताते हैं कि अचानक केंदडीह गांव के पास कार से धुआं निकलते देख चालक ने कार को खड़ी की और आग लगते देख सभी लोग तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताते हैं कि कार पर मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गाड़ी में ही छूट गया और कार धू-धूकर जलती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो व बोड़ाम थाना के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना में किसी तरह की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि बोड़ाम सातनाला रोड पर इन दिनों जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुआल (जिसमें धान का कुछ अंश बचा हुआ रहता है, ढूंढ़ी पुआल) सड़कों पर बिछा दिया गया है जो संभवतः उक्त कार के नीचे जमा हो गया था और उसकी वजह से ही आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई

Design a site like this with WordPress.com
Get started