मिल गया रिबीका पहाड़ीया का सिर! साहिबगंज के तालाब से मानव सिर मिला

साहिबगंज:साहिबगंज की रिबिका पहाड़िन की हत्या कर अंग भंग कर शरीर के टुकड़ों को जहां तहां फेंकने का मामला अभी लोगों के जेहन में ही है कि उसी साहिबगंज में उस हत्याकांड के महज 14 दिनों बाद तालाब से एक मानव सिर मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है। साहिबगंज के बोरियो के पुराना शिवालय स्थित तालाब से एक मानव सर बरामद होने से लोग एक बार फिर सन्न हो गये हैं।

मामले की सूचना मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर तालाब से मानव सर को जब्त कर धड़ की तलाश और आगे की कार्रवाई में जुट गए। लेकिन मामले में बोरियो थाना प्रभारी जगन्नाथ पान का यह भी कहना है कि तालाब के समीप मानव सिर होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को जब्त किया गया है। कान में बाली लगी हुआ है। उन्होंने सम्भावना जतायी कि प्रतीत होता है कि यह किसी महिला का सिर है। संभवतः यह रिबिका पहाड़िन का सिर भी हो सकता है जिसकी तलाश की जा रही थी।

ज्ञात हो कि बोरियों के दिलदार अंसारी एवं उसके परिजनों ने रेबिका पहाड़िन रिबीका पहाड़ीया की हत्या कर शव को कई टुकड़ों में काटकर कर फेंक दिया था, जिसमे सिर के अलावा शरीर के कई अंग बरामद नहीं हो पाया था।

Breaking news : गंगा नदी में पलटी मालवाहक जहाज .. जहाज पर लदे कई ट्रक पानी में समाए

साहिबगंज गंगा पुल निर्माण करा रही डीबीएल कंपनी की मालवाहक जहाज गंगा नदी में पलट गई है। साहिबगंज और मनिहारी के बीच गंगा पुल निर्माण करा रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन कंपनी (डीवीएल) कि मालवाहक जहाज गंगा किनारे अपना संतुलन खो दी और गंगा नदी में समा गई। जानकारी के मुताबिक जहाज पर 6 ट्रक लदे थे। लेकिन कितने ट्रक पानी में डूबे इसका आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मालवाहक जहाज पर सीमेंट लोड था और बिहार के मनिहारी जा रहा था। फिलहाल ड्राइवर की खोजबीन जारी है। सूत्रों के मुताबिक दो लोगों के लापता होने की आशंका है। कंस्ट्रक्शन मैनेजर भानु ने कहा कि की खोजबीन जारी है। कुहासे की वजह से परेशानी हो रही है। घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started