सरायकेला/कपाली
“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत “सेवा का अधिकार सप्ताह” के तहत चांडिल प्रखंड के रुगड़ी एवं नगर परिषद, कपाली वार्ड संख्या 03 में आयोजित शिविर में माननीया इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो रही उपस्थिति।

शुक्रवार को चांडिल प्रखंड के तमुलिया पंचायत के रुगड़ी एवं नगर परिषद, कपाली वार्ड संख्या 3 में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीया विधायक ईचागढ़ विधानसभा सविता महतो उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट किया।
माननीय विधायक महोदया ने बताया कि यह शिविर पंचायत स्तर पर शासन-प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत/वार्ड में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन और शिकायत दर्ज कराएँ और अपने आस-पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिससे लाभुकों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ और सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।
उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल श्री विकास कुमार राय, सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलधिकारी एवं नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
