पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20/3/2023 से 03/4/2023 तक किया जा रहा है
पूर्वी सिंहभूम
जमशेदपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिला में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान योजना अंतर्गत दिनांक 20.03.2023 से 03.04.2023 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है ।
पोषण पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष मार्च के महीने में 15 दिनों तक मनाया जाता है। पोषण पखवाड़ा 2023 की थीम – “सभी के लिए पोषण: एक साथ, स्वस्थ भारत की ओर” है । वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय ‘मोटे अनाज’ वर्ष के रूप में घोषित होने के साथ, इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का केंद्र-बिंदु, कुपोषण को दूर करने के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में ‘श्री अन्न’ -जिसे सभी अनाजों की जननी कहा जाता है- को लोकप्रिय बनाने पर होगा।
पोषण पखवाड़ा के दौरान निम्न कार्यक्रम किए जाएंगे-
1.मोटे अनाज आधारित खाद्य पदार्थों को पूरक पोषण से जोड़ने, घर-घर तक पहुंचाने, आहार परामर्श शिविर आदि के आयोजन के माध्यम से पोषण-कल्याण के लिए श्री अन्न/मोटे अनाज को बढ़ावा देना और इन्हें लोकप्रिय बनाना।
2.स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा : अच्छे पोषण, अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती के लिए प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना पैदा करके परिभाषित मानकों के अनुरूप ‘स्वस्थ बालक’ की पहचान करना और इसका उत्सव मनाना
3.सक्षम आंगनबाड़ियों को लोकप्रिय बनाना: आंगनबाड़ी केन्द्रों को लोकप्रिय बनाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे, इसके लिए आंगनबाड़ियों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक बचपन की देखभाल और शिक्षा के केंद्रों के रूप में उन्नत अवसंरचना और सुविधाओं के साथ सक्षम किया जाएगा।
टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल कल्चरल सोसाइटी द्वारा काती प्रीमियर लीग-2023 का शुभारंभ किया गया..
पूर्वी सिंहभूम
पोटका
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पोटका : आदिवासियों की वर्षों पुरानी, विलुप्त होती जा रही पारंपरिक काती खेल को पुनर्जीवित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राईबल कल्चरल सोसाइटी द्वारा शुरू किया गया काती प्रीमियर लीग-2023 का शुभारंभ शनिवार को पालीडीह मैदान से विधिवत रूप से किया गया.
प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड एवं ओड़िशा के सीमावर्ती क्षेत्र से कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सर्वाधिक मैच जीतकर पीएन बोटोमडीह एवं जेजेयूसी रादुड़ की टीम सुपर-8 मे जगह बनाने मे सफल रही.
प्रतियोगिता का शुभारंभ मे अतिथि के रूप मे विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति मे उनकी प्रतिनिधि के रूप मे भरत सरदार मौजूद थे.
इस मौके पर अतिथि श्री सरदार ने कहा कि काली खेल आदिवासियों का पारंपरिक खेल है, जिसे सर्वाधिक झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र मे खेला जाता है. यह खेल विलुप्त होने के कगार पर था, लेकिन टाटा स्टील फाउंडेशन ने काती खेल को बचाने का प्रयास किया है, जिससे काती खेल पुनर्जीवित हुआ है. अब गांव के युवा के साथ-साथ बच्चे भी काती खेल रहे है, जो समाज के लिए गर्व की बात है. आयोजन मे सहयोगी की भूमिका निभा रही वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक फुलचांद सरदार (लाल) ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च को रादुड़, 20 मार्च को ढेंगाम, 21 मार्च को हनुमंतबेड़ा (राजनगर), 22 मार्च को रांगामाटिया (डुमरिया), 23 मार्च को सिंदुरपुर, 25 मार्च को कुमड़ाशोल एवं 26 मार्च को कैरासाई मे आयोजित किया जायेगा,
इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन के वरीय सहायक आरसी टुडू एवं बीरेन तियु के अलावा रेफरी गोपीनाथ सरदार, भुषंत सरदार, रविंद्र सरदार, रूपेस सरदार, जयदेव सरदार आदि मौजूद थे.
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त एवं प्रदूषण मुक्त अभियान चलाया गया….
पूर्वी सिंहभूम
जुगसलाई
01 जनवरी 2023 से आम दिनों के साथ साथ किसी भी उत्सव, सामुदायिक आयोजन/ कार्यक्रम इत्यादि में 120 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक कैरी बैग के उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.03.2023 को अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर सह कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के नेतृत्व में जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, खुले में मूत्र विसर्जन करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस क्रम में डिस्पेंसरी रोड स्थित पिंटू मालीराम (दुकान) के द्वारा सार्वजनिक स्थल में कचड़ा फेंका जा रहा था जिसके आलोक में 500 रूपया जुर्माना लिया गया एवम उन्हें शख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे का स्वयं से पृथक्करण कर गीला कचरा सूखा कचरा अलग संग्रहण करते हुए जुगसलाई नगर परिषद द्वारा अधिकृत घर-घर अपशिष्ठ संग्रहण वाहन के क्रमश हरा एवम नीला कंपार्टमेंट में दें।
विदित हो कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि प्लास्टिक से बने कैरी बैग या उत्पाद जिनकी मोटाई 75 माइक्रोन से कम है एवं गैर बुना हुआ प्लास्टिक कैरी बैग जो 60 ग्राम प्रति वर्ग मीटर (GSM) से कम है के उपयोग 30 सितम्बर 2021 से प्रतिबंधित है। साथ ही 01 जनवरी 2023 से 120 माइक्रोन की मोटाई से कम के प्लास्टिक के बने कैरी बैग या उत्पादों का आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग दंडनीय अपराध है।
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) के नियम 2021 के नियम-4 (उपनियम- 2) के द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन एवं विस्तारित पोलीस्टाइरीन वस्तुए सहित निम्नलिखित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं की विनिर्माण, आयात,भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग को निषेध किया गया है-
प्लेटें, कप, गिलास, कांटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे जैसे कटलरि, मिठाई के डिब्बों के इर्द- गिर्द लपेटने या पैक करने वाली फिल्में, निमंत्रण कार्ड और सिगरेट पैकेट, 100 माईक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बैनर, स्ट्रिर आदि।
प्लास्टिक स्टिक युक्त इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की डंडिया, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस क्रीम की डांडिया, पॉलीस्टीरिन( थेर्मोकोल) की सजावटी समाग्री।
जुगसलाई नगर परिषद का लोगो से अपील
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल के स्थान पर जुट, कागज व कपड़े के थैले या अन्य बायोडिग्रेडेबल / कंपोस्टेबल विकल्पो का प्रयोग करें। थर्माकोल से बने थाली एवम प्लेट में भोजन करने से कैंसर जैसे विविध असाध्य बीमारियों के होने की प्रबल संभावना बनी रहती है, इस लिए इसके स्थान पर साल आदि के पत्तों से निर्मित पत्तल एवम प्लेट का उपयोग किया जाय। किसी भी दुकादार के पास उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्री हो तो वे यथाशीघ्र जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में आकर उसे जमा कर दें और सरकार की प्लास्टिक मुक्त जुगसलाई मुहिम में सहयोग करें। उपरोक्त प्रतिबंधित सामग्री के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री या उपयोग करते हुए पाए जाने पर उपयोगकर्ता , दुकानदार एवम अन्य व्यापारी वर्ग के विरुद्ध प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम तथा नगर पालिका अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आर्थिक दंड के साथ साथ विधि सम्मत कड़ी करवाए की जायगी।
मौके पर नगर प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक, गृह रक्षक नीरज कुमार, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद थे।
राशन की कालाबाजारी, कम मात्रा में देना, गुणवत्ता में कमी आदि दिखे तो करें शिकायत, तत्काल होगी कार्रवाई..उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम
उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडों में जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया जा रहा औचक जांच
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने जिलावासियों से अपिल करते हुए कहा है कि आपके किसी भी जनवितरण प्रणाली दुकान संबंधी शिकायत हो जैसे अनाज कम देना, कई बार अंगूठे का निशान लेना, स्टॉक कम लाना, दुकान बंद पाया जाना, नियमित रूप से दुकान नहीं खोलना, अनाज की गुणवत्ता में कमी होना, आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत, पीडीएस संचालक ने अपने पास लाभुक का राशन कार्ड रख लिया हो या कालाबाजारी की आशंका है तो तत्काल प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकते हैं ताकि पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान इसकी जांच की जाए तथा जांचोपरांत शिकायत सही पाई जाती है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
उपायुक्त ने अपील किया कि उक्त की सूचना सबसे पहले अपने प्रखंड विकास पदाधिकारी को दें या जिला आपूर्ति पदाधिकारी से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।