आगामी चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

आगामी चुनाव को लेकर पुलिस  अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

सरायकेला-बड़ा कांकड़ा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आगामी चुनाव के मद्देनजर सरकार के निर्देश पर राज्य की विभिन्न जिले में मतदाता जागरूकता अभियान पदाधिकारीयो द्वारा चलाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पदाधिकारी कई प्रकार से जागरूकता अभियान चलाकर उन्हे जागरुक कर रहे हैं। विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, पैदल मार्च कर डोर टू डोर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है,और उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।

इसी अभियान के कड़ी में सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार द्वारा क्षेत्र विभिन्न गांव में जागरूकता अभियान चलाकर बुजुर्ग पुरुष महिलाओं को जागरूक कर रहे है। आगामी चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभी से ही अभियान में जुट गई है। इसी क्रम में जिले के एसपी डॉ0 विमल कुमार द्वारा सरायकेला प्रखंड के बड़ा कांकडा सहित विभिन्न गांवो में जागरूकता अभियान चलाया गया.एसपी के साथ कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान बुजुर्ग मतदाताओं को बुके और फल प्रदान कर उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील किया गया।

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की बैठक

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की बैठक

सरायकेला-खरसावां

मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम के तहत 1 जून 2023 से 1 जनवरी 2024 तक संचालित होने विभिन्न कार्यक्रम

डोर टू डोर सर्वे कर नाम जोड़ने, हटाने या सुधार सम्बन्धित आवेदन प्राप्त करेंगे सभी BLO- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

सरायकेला: समाहरणालय सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के अध्यक्षता मे मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम 2024 के संदर्भ मे बैठक आहूत की गई। बैठक मे उपायुक्त के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, सभी मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के सदस्य एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने मतदाता सूची विषेश संक्षिप्त पुनरिक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत किए जाने वाले कार्य एवं गतिविधियों सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा आयोग के प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्री रिवीजन से संबंधित गतिविधियों के संपादन के लिए 1 जून 2023 से 16 सितंबर 2023 तक अवधि निर्धारित की गई हैं। 21 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सभी BLO डोर टू डोर सर्वे कर नाम जोड़ने (फॉर्म -06) नाम विलोपन (फॉर्म 07) अथवा नाम सुधार/दोबारा मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना/ दिव्यांग को चिन्हित करने स्थान परिवर्तन करने हेतु (फॉर्म 08) से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे साथ ही परिवार के मुखिया अथवा परिवार के किसी सदस्य द्वारा बीएलओ रजिस्टर मे हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी BLO अभियान चलाकर डोर टू डोर सर्वे कर प्रत्येक घर के सदस्यों की जानकारी प्राप्त कर छूते हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु आवेदन पत्र ले लेंगे। उक्त पत्र प्रविष्ट के क्रम में मतदाताओं का मोबाइल नंबर, पता एवं ईमेल आईडी भी प्रवीष्ट करना सुनिश्चित करेंगे। आगे उपायुक्त ने विभिन्न राजनितिक दल से आए सदस्यगण से कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु क्षेत्र मे लोगो को जागरूक करने की बात कही। उपायुक्त ने कहा BLA (बूथ लेवल अभिकर्ता) को एक्टिव कर अधिक से अधिक लोग का आवश्यकतानुसार आवेदन भरवाए। उपायुक्त ने कहा कार्यक्रम के सफल संचालन मे प्रशासन-पुलिस प्रशासन के साथ राजनितिक दल के सदस्यगण एवं समाजसेवी सदस्यों का सहयोग आपेक्षित है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started