उर्दू मध्य विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मो. सुलेमान को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दी भावभिनी विदाई

उर्दू मध्य विद्यालय के विज्ञान शिक्षक मो. सुलेमान को शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दी भावभिनी विदाई

पुर्वी सिंहभूम/मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम

मुसाबनी प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय माहुलबेड़ा के विज्ञान शिक्षक सह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान के सेवानिवृत्ति के मौके पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, पश्चिम बादिया पंचायत की उप मुखिया रिजवाना खातून,मो. हिदायत उर्फ मुन्ना आदि की उपस्तिथि में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल के संस्थापक सह कुंदन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान सहित कई मध्य विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं स्थानीय अभिभावक मौजूद थे। सेवानिवृत्ति पर मो सुलेमान को बच्चों व शिक्षकों ने ग्रांड विदाई दी। लगभग 100 से अधिक छात्र छात्राओं ने उन्हें विदाई के मौके पर उपहार भेंट किया। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक अनिल कुमार एवं सभी शिक्षकों द्वारा उन्हें पुष्प कुछ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि मो।सुलेमान ने पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ मुसाबनी क्षेत्र में 15 वर्षों तक अनवरत शिक्षा का अलख जगाने के भागीरथी प्रयास में जुटे रहे। उन्होंने सभी वर्गों में अपनी गहरी पैठ काम करते हुए शिक्षा से वंचित बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया। आर्थिक मदद की। जिससे कई बच्चों का भविष्य संवर चुका है। प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह चौहान ने उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा शिक्षक के कर्तव्य का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया। वे जहां भी रहेंगे अपने व्यवहार से लोगों के दिलों पर राज करेंगे। अनिल कुमार ने कहा उर्दू मध्य विद्यालय के विकास में उनका योगदान सराहनीय रहा है। बच्चों में वैज्ञानिक सोच डेवलप करने में मोहम्मद सुलेमान ने कोई कसर नहीं छोड़ा। ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने शिक्षक मोहम्मद सुलेमान के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई देते हुए उनके द्वारा किए गए शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत शिक्षक मोहम्मद सुलेमान ने अपने सेवा काल के अनुभव को व्यक्त करते हुए कहा विद्यालय से मुझे बहुत सम्मान एवं प्रेम मिला है। बच्चों को को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा चरित्र का निर्माण जरूरी है। समाज में अच्छाई ओर बुराई दोनो है। परंतु हमेशा अच्छाई को ग्रहण करना है और अच्छे समाज का चरित्र निर्माण करना है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक एवं छात्राएं एवं उपस्थित थे।

    नीमडीह प्रखंड कर्मी ने विरमित बीडीओ संकराचार्ज समांड का विदाई समारोह आयोजित किया।

    नीमडीह प्रखंड कर्मी ने विरमित बीडीओ संकराचार्ज समांड का विदाई समारोह आयोजित किया।

    सरायकेला/चांडिल

    सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड के कर्मी, पंचायत प्रखंड स्तर के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी ने विकास पदाधिकारियों विरमित संकाराचार्ज समांड को विदाई समारोह आयोजित किया गया।

    इस संबंध में प्रखंड के प्रधान लिपिक ने कहा की संकाराचार्ज समांड नीमडीह प्रखंड के 2021 में योगदान दिया थे। संकाराचार्ज समांड के पदोन्नति जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारी में होने से नीमडीह प्रखंड से विगत 30 जुलाई को अपना पदभार नीमडीह के अंचलाधिकारी को सौंप दिए। नीमडीह प्रखंड के स्तर के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सीएचसी प्रभारी,कनीय अभियंता, अंचल कर्मी ने बीडीओ संकाराचार्ज समांड को विदाई दी।

    इस मौके पर नीमडीह प्रखंड के प्रमुख फुलमनी हंसदा,जिप सदस्य असित सिंह पातर, विधायक प्रतिनिधि हरे दास महतो, हरेकृष्ण सिंह,वरूण सिंह, सुलोचना सिंह दमयंति सिंह, मनरेगा कर्मी, प्रखंड अंचल कर्मी, आदि मुखिया उपस्थित थे।

    आईआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।

    आईआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह को दी गई भावभीनी विदाई।

    मुसाबनी

    डीआईजी बन झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में दिया योगदान।

    मुसाबनी: आईआरबी 2 के कमांडेंट संजय रंजन सिंह का प्रमोशन डीआईजी के पद पर होने एवं सरकार द्वारा उन्हें झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में डीआईजी के पद पर पदस्थापित किये जाने के मौके पर कमांडेंट संजय रंजन सिंह के सम्मान में शनिवार को मुसाबनी आईआरबी 2 कैंप मैं अधिकारियों एवं जवानों ने गाजे-बाजे के साथ कमांडेंट संजय रंजन सिंह का भव्य स्वागत किया।

    बटालियन में अधिकारियों एवं जवानों की ओर से उनके सम्मान में समारोह आयोजित कर उन्हें भावभिनी विदाई दी गई। इस मौके पर मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी अंचित कुमार, समाजसेवी दिनेश साव,कलाकार शेखर दास,कासिफ ब्रजा सिद्दीकी,सकील खान,नईम खान आदि द्वारा उन्हें बारी-बारी से शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित महिला पुरुष जवानों ने बारी-बारी से उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अलग-अलग उपहार देकर कमांडेंट संजय रंजन सिंह को सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत कमांडेंट संजय रंजन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वे 13 सितंबर 2020 को इस बटालियन में कमांडेंट के पद पर योगदान दिए थे। उन्होंने इस दौरान समय का सदुपयोग करते हुए बटालियन को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। जिसमें अधिकारियों एवं जवानों की मेहनत काफी प्रशंसनीय है। कहा वे अपने कार्य से काफी संतुष्ट है।आज मैं प्रसन्न मन से यहाँ से विदा लेता रहा हूं। सीमित संसाधन से बटालियन को शिखर पर पहुंचाने में कर्मयोगी अधिकारियों एवं जवानों का मेहनत को वे कभी नहीं भूल सकते ।इसका श्रेय सभी जवानों व अधिकारियों को जाता है। पुलिस एसोसिएशन के बालेश्वर पोद्दार, नुनुजान हेम्ब्रम,सुमन कुमार,पुलिस मेन्स एसोसियेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष चंदन झा ने अपने अपने संबोधन में कहा कि आज आइआरबी 2 बटालियन पूरे झारखंड में अपनी खूबसूरती व साफ सफाई में नम्बर वन पर है। जो इनकी देन है। वाहिनी मुख्यालय कैम्प परिसर का कायाकल्प होना सम्पूर्ण झारखण्ड पुलिस परिवार के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कैम्प में हुए बदलाव इन दिनों क्षेत्र के जनमानस में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इनका कार्यकाल आई०आर०बी० 2 वाहिनी का स्वर्णिम युग है और हम सब इसका हिस्सा बनकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। समस्त पुलिसकर्मीयों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। उनके सम्मान में बड़ाखाना का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर मुख्य रूप से बालेश्वर पोदार, सुमन कुमार, नुनु जान हेम्ब्रम, नंद किशोर राय,
    बनवारी यादव,विशाल होनहागा,अवधेश शर्मा जयराम मिस्त्री, खगेश चन्द्र महतो, पुलिस मेंस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष – शक्तिमय मंडल,सचिव चंदन कुमार झा, संयुक्त सचिव जयन्त प्रधान, केन्द्रीय सदस्य शशि चन्द्र भूषण, अंकेक्षक धीरज कुमार, वाहिनी मुख्यालय प्रतिनिधि अजय कुमार,पंडित सोमश्वर झा सहित बटालियन के सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

    Advertisement

    Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
    info@hotelparasheights.com
    +91 94 3035 3977 | Contact
    +91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

    Advertisement

    सफलता मेहनत व लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है : गीता कोड़ा

    सफलता मेहनत व लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है : गीता कोड़ा

    चाईबासा

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    चाईबासा : संत.जेवियर्स गर्ल्स , इंटर कॉलेज , चाईबासा में गुरुवार को आयोजित फेयरवेल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा । दीप प्रज्वलित कर संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

    कॉलेज के प्राचार्य द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सांसद श्रीमती कोड़ा को सम्मानित किया गया। फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जीवन का प्रथम चरण पूरा कर छात्राएं दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। वे यह बात सदैव याद रखें कि जीवन में सफलता मेहनत व लगन के बल पर ही प्राप्त की जा सकती है मेहनत व लगन से कभी ना घबराएं और मेहनत व लगन से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करें प्रत्येक मनुष्य के जीवन में और बेतहर निखार लाने के लिए स्थान का बदलाव की काफी आवश्यकता होती है, ताकि वे अपने सपने को साकार कर सकें ।

    उन्होंने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि आने वाले समय में किसी भी प्रकार समस्या होने पर हर संभव मदद किया जाएगा । वहीं सांसद गीता कोड़ा के करकमलों से छात्राओं को पुरस्कृत किया गया ।

    मौके पर प्राचार्य सिस्टर नीलिमा केरकेट्टा , सुप्रियर नेली केरकेट्टा , मिडिल स्कूल प्राचार्य गुलाबी केरकेट्टा , कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास , सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय , राकेश सिंह , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सहित इंटर कालेज की सभी शिक्षक – शिक्षाएं उपस्थित थी ।

    जीसीजेडी हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

    जीसीजेडी हाई स्कूल में दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

    मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    10वीं के छात्रों को सफलता का शुभाशीष के साथ दी गयी विदाई

    मुसाबनी:- गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में सोमवार को दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

    इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व कलम भेंट कर परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जीसीजेडी हाई स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण ओझा ने किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक,समाजसेवी बाबूलाल सिंह ,विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी मो सुलेमान,हिमांशु पात्रो,विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, प्रिंसिपल शिवपूजन सिंह
    चौहान, निराकार साहू आदि मंचासीन थे।

    दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक ने कहा कि छात्र छात्राओं को मेहनत करने की जरूरत है। बच्चे अपने मेहनत के बदौलत हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। जहां चाह वहीं राह की बात बता कर उन्होंने बच्चों में हौसला अफजाई किया उन्होंने परीक्षा से संबंधित कई वेहतरीन जानकारी एवं टिप्स दिए।

    समाजसेवी बाबू लाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना चाहिए ।उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि मोहम्मद सुलेमान ने भी बच्चों को लगन के साथ पढ़ाई करने की नसीहत देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत जरूरी है।
    संस्थापक कुंदन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान सकारात्मक सोच रखने आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में बैठने का आह्वान किया। सभापति सत्यनारायण ओझा ने अपने संबोधन में बच्चों को परीक्षा से सम्बंधित कई रौचक जानकारी देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।

    कार्यक्रम में नवम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिनिधि भाषण प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य शिव पूजन सिंह ने दिया।इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की अद्भुत नजारा पेश किया। मौके पर पूरे स्कूल के बच्चों के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राओं ने सामूहिक फोटो सेशन भी करवाए।

    सरस्वती विद्या मंदिर मुसाबनी में दसवीं के छात्रों को दी गई भावभिनी विदाई

    सरस्वती विद्या मंदिर मुसाबनी में दसवीं के छात्रों को दी गई भावभिनी विदाई

    मुसाबनी

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    मुसाबनी: सरस्वती विद्या मंदिर मुसाबनी में मैट्रिक परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को वर्ग नवम के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विदाई दी।

    इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,
    विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी आदि उपस्थित थे। अतिथियों का पद परिचय प्रधानाचार्य रूमी सरकार द्वारा कराया गया।
    अतिथियों का बैंड बाजे के साथ छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष किशन कुमार अग्रवाल ने किया। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,
    ने कहा की सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षा और संस्कार का संगम है। मेरी प्रारंभिक शिक्षा भी सरस्वती विद्या मंदिर में हुई ।बाद में जाकर मैंने देश विदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा ग्रहण किया ।उन्होंने कहा कि बच्चे मानवीय मूल्यों को अपने जीवन मे उतारें। ईमानदारी से मेहनत करें।सफलता मिलेगी।

    जिला शिक्षा पदाधिकारी मैं अपने संबोधन में विद्यालय के पठन-पाठन एवं परीक्षाफल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों को दिया जाता है जो समाज के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। बीडीओ सीमा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है यहां के शिक्षक मनोयोग से पढ़ाते हैं, और बच्चों में शिक्षा की लौ जला रहे हैं जो सराहनीय है। विद्यालय के मुख्य सचेतक दीप चंद्र अग्रवाल ने भी बच्चों को परीक्षा में बेहतर करने की शुभकामनाएं दी।

    कार्यक्रम को विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। दशम के भैया बहनों द्वारा विद्यालय को उपहार स्वरूप महाराजा सोफा सेट भेंट किया गया।तिलक चन्दन लगाकर सभी उत्प्रेषित भैया बहनो का स्वागत नवम के छात्र छात्राओं ने किया। विद्यालय के वर्ग दशम के छात्र रुद्र प्रकाश एवं बहन दीया ने प्रतिनिधि भाषण प्रस्तुत किया। मंच का संचालन आचार्य शंभू नाथ मिश्रा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन आचार्य श्रवण कुमार गुप्ता ने दिया।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम कांवटिया, डॉ जी सी सतपति, चौधरी उमेश सिंह, रूमी सरकार, रबिंद्र सिंह, कुंदन कुमार सिंह, प्राचार्य शिवपूजन सिंह, चौहान, हिमांशु पात्रो,मिथलेश पांडेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    LIC ने टॉपर स्टूडेंट को किया सम्मानित….

    LIC ने टॉपर स्टूडेंट को किया सम्मानित….

    खरसावां

    शनिवार 11 फरवरी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया

    ( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

    खरसावां प्रखंड के बुरुडीह गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के कक्षा प्रथम से दसवीं तक के 2022-23 के टॉपर स्टूडेंट को भारतीय जीवन बीमा निगम के आदित्यपुर शाखा की ओर से स्टूडेंट ऑफ द ईयर ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

    उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जीवन बीमा निगम आदित्यपुर शाखा के प्रबंधक कुमार गौरव, मुख्य एडवाइजर हेमसागर प्रधान, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रधान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    इस अवसर पर टॉपर स्टूडेंट को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए शाखा प्रबंधक कुमार गौरव ने कहा कि आज के बच्चे भविष्य के कर्णधार होते है। ये बच्चे परिवार के साथ साथ देश के भविष्य व पूंजी है। व्यक्तित्व विकास का एकमात्र हथियार शिक्षा है। अतः बच्चों को गुणात्मक व संस्कारवान शिक्षा प्रदान करना सबका कर्तव्य है ताकि बच्चे आगे चलकर समाज व देश का सेवा कर सके।

    वहीं कुमार गौरव ने सम्मानित हो रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपना सम्मान बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत कर लक्ष्य की ओर बढ़ने का आव्हान किया। मुख्य एडवाइजर हेमसागर प्रधान ने कहा कि टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित करने से उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में नया जोश और उमंग आ जाती है। यही नहीं अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलती है।

    प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय के टॉपर स्टूडेंट को सम्मानित करने जैसे प्रशंसनीय कार्य के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम के संबंधित विभाग व पदाधिकारियों की भूरि भूरि प्रसंशा की और उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद दिए। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गीत प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार प्रधान ने की जबकि धनयाबाद ज्ञापन छंदारनी माजी ने दी।

    यह सभी स्टूडेंट हुए सम्मानित:

    तनुजा महतो, प्रभु महतो,रूपेश महतो,समीर महतो, नवरतन महतो, पूनम नायक, प्रतीक्षा पात्र, मिली साहू,बरूण चंद्र महतो,लक्ष्मण महतो आदि नाम शामिल है। इसके अलावे मैट्रिक परीक्षा 2022 में विद्यालय टॉपर बनी रोशनी कैबर्ट को भी सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि रोशनी कैबर्ट मैट्रिक परीक्षा 2022 में 95 प्रतिशत अंक प्राप्तकार विद्यालय टॉपर बनी थी।

    मौके पर शिक्षक एमडी नसीम उद्दीन , प्रशांत कुमार प्रधान, प्रदीप महतो, छंदारानी माजी, मौसमी दाश, संध्या प्रधान , मंगल हेंब्रम , रतिरंजन नंदा, विकास प्रमाणिक समेत सैकड़ों स्टूडेंट उपस्थित थे।

    Design a site like this with WordPress.com
    Get started