सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
19 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर गम्हरिया व आदित्यपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया, वहीं फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को सुरक्षा की गारंटी देने की दिशा में पहल करते हुए ,तीसरी आंखों से भी निगरानी करने की बातें बताई गई। साथ ही साथ बाइकर्स गैंग और असामाजिक तत्वो पर निगरानी, करने की बातें भी पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार द्वारा कहा गया है। जिले में दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से सुचारू बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस कर तैयारी कर ली है। ईसी के मद्देनजर नजर रखते हुए सरायकेला एसपी डॉक्टर विमल कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया से लेकर आदित्यपुर तक फ्लैग मार्च निकाल कर बाइकर्स गैंग सहित असामाजिक तत्वो को सख्त हिदायत और संदेश दी गई है।

जिसमें जिला पुलिस एवं रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह, गम्हरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, सीओ गिरेन्द्र टूटी, गम्हरिया एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी के साथ ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण भी किया और लोगों से शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है।
वहीं सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि पुलिस- प्रशासन की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं एवं पूजा घूमने आने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है,साथ ही साथ विधि व्यवस्था में यदि कोई खलल डालने का प्रयास करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


