75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीयविद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित।

75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय
विद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित।

सरायकेला/चांडिल

चांडिल: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का संगठन देश, समाज और छात्र हित पर काम करती है.शायद इसी कारण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघठन है. उक्त बातें संगठन के प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कहीं. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चांडिल नगर इकाई की ओर से रविवार को 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं और विधार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए दिशा प्रदान करती है.कई प्रतियोगिता आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर क्विज, गायन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. मौके पर आयाेजित संगोष्ठी में छात्र हित के लिए किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को हनुमान चालीसा, कॉफी और कलम देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया महाली, जिला सह संयोजक समीर महतो, विवेक वर्मा, शशि मिश्रा, दीपाली महतो, करण वर्मा, राजकुमार पासवान, बापन गोप, संजय बेसरा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

सरायकेला/इचागढ़

इचागढ: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का स्थापना दिवस सेवा व संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चांडिल प्रखंड के चिलगु कार्यालय में सुबह 10 बजे झारखंड आंदोलनकारी सह आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई. श्रद्धाजंलि सभा के बाद पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया।

इसके बाद मेगा स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ. स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की जांच कर आवश्यकता के अनुसार दवाएं दी गई. वहीं आई कैंप में लोगों के आंखों का इलाज किया गया. इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इच्छा के अनुसार रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने किया.आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में नि:शुल्क एचएलएम कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया. रघुनाथपुर स्थित आजसू पार्टी के कार्यालय में क्षेत्र के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है. कोचिंग सेंटर में लाईब्रेरी की सुविधा भी रहेगी, जहां से आवश्यकता के अनुसार विद्यार्थी किताब भी पढ़ सकेंगे।

वहीं कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थापित शहीद अजित-धनंजय महतो की प्रतिमा के सामने शहीदों की स्मृति में पौधरोपण किया गया. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा लगाओ अभियान का शुभारंभ किया. इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में आजूस पार्टी का झंडा लगाएंगे. गुरुवार को इसकी शुरुआत ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पिलीद गांव से की गई. इसके बाद पिलीद गांव में शाम पांच बजे से संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ही झारखंड और झारखंडियों को उनकी वास्तविक पहचान दिला सकती है. माटी से जुड़ी पार्टी में ही स्वाभिमान झलकती है. संकल्प सभा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिला अध्यक्ष सचिन महतो समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए

Design a site like this with WordPress.com
Get started