गम्हरिया:-थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

गम्हरिया:-थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

सरायकेला

गम्हरिया

आपसी भाईचारा,शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच पर्व को मनाए:- थाना प्रभारी सुषमा कुमारी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया: थाना प्रभारी सुषमा कुमारी की अध्यक्षता में रामनवमी को लेकर गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई एवं थाना प्रभारी सुषमा कुमारी द्वारा दी गई आवश्यक दिशा निर्देश

बैठक के दौरान गम्हरिया थाना अंतर्गत लाइसेंसी एवं बगैर लाइसेंसी अखाड़ा कमेटी को दिशा-निर्देश दिया गया.साथ ही थाना प्रभारी द्वारा अखाड़ा कमेटियों को हर संभव मदद करने की भी बात कही

वहीं बैठक में गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारा और शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच मनाए.

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई, छोटा गम्हरिया निरोला सरदार, यशपुर मुखिया पार्वती सरदार रापचा मुखिया सुकुमती मार्डी, छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, बलरामपुर ग्राम प्रधान विमल महतो, झामुमो नेता अमृत महतो, पार्षद सिद्धनाथ यादव,अमित सिंहदेव, रश्मि साहू, सुनीता मिश्रा, अजीत सिंह, मनोरंजन सिंह, राजद नेता संजय सिंह, अनिल ठाकुर, विकास शर्मा के साथ साथ सभी अखाड़ा कमिटी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

मौके पर सदस्यों ने शांतिपूर्ण माहौल में राम नवमी मनाए जाने को लेकर अपने अपने विचार और सुझाव दिया तथा प्रशासन को शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करने की बात कही.

गम्हरिया थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था को लेकर एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सजग है. उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल व अधिकारी तैनात रहेंगे तथा जनप्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्र में नजर रखते हुए सूचना थाना को देने की बात कही.

गम्हरिया शांति नगर में छऊ नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Chhau dance program organized in Gamharia Shanti Nagar

सरायकेला खरसावां

गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

देवों के देव महादेव की पूजा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री महाशिवरात्रि पूजा कमिटी शांतीनगर द्वारा छऊ नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रविवार 19/02/2023 को गम्हरिया टीचर ट्रेनिंग मोड़ के पीछे शांति नगर में देवों के देव महादेव की पूजा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री महाशिवरात्रि पूजा कमिटी शांतीनगर द्वारा छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वहीं छऊ नृत्य कार्यक्रम रात्रि 9:00 बजे से आरंभ की गई

शांति नगर शिवशक्ति छौ: नृत्य पार्टी

शिक्षा गुरु-बशिंधर महतो उस्ताद श्री शाखा कुमार ग्राम: शांति नगर, पो० गम्हरिया, थाना: आदित्यपुर, जीला: सरायकेला खरसावां

आदिवासी छो: नृत्य पार्टी

उस्ताद बागान सिंह मुंडा ग्राम+पो०:फंसा, थाना:चौका, जिला: सरायकेला खरसावां

इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित माननीय श्री फनी भूषण दास, जवाहर लाल माहली, कौशलेंद्र कुमार, रवि कर्मकार, हाेपना हेंब्रम बिट्टू आरजू , सूरज लोहार ,रॉकी कालिंदी ,आदित्य गोस्वामी , AVN कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे🙏

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स,TGS अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आग बुझाने का मॉक ड्रिल कार्यक्रम हुआ आयोजन

टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स,TGS अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आग बुझाने का मॉक ड्रिल कार्यक्रम हुआ आयोजन

आग बुझाने का मॉक ड्रिल

सरायकेला खरसावां

सरायकेला जिले के गमरिया थाना अंतर्गत TSLP के WRM के सामने टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स,टीजीएस तथा जिला अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गैस रिशाब और वृहद रूप से लगी आग पर काबू पाने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उक्त मॉक ड्रिल में 100 से अधिक कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मी ने भाग लिया

इस दौरान पर कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने आग लगाकर उसे बगैर किसी जोखिम के आग पर काबू पाने का प्रयास किया

वहीं आग लगने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां सक्रियता और आग बुझाने के तरीकों की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित जिला अग्निशमन विभाग के निरीक्षक एसपी झा द्वारा दी गई

इस मॉक ड्रिल कार्यक्रम में विभाग के वरीय डिविजनल हेड केशव कुमार, डिविजनल हेड रवि रंजन, सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन समेत कंपनी के कई अधिकारी व सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहें

आदित्यपुर :प्रेस मशीन से महिला ठेका कर्मी का अंगूठा कटा…. जख्मी

सरायकेला खरसावां

विजयश्री इंडस्ट्रीज में शनिवार को ठेका कर्मी लक्ष्मी मुरमा। मुर्मू दुर्घटना का शिकार हो गई

गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के उषा मोड़ पर स्थित विजयश्री इंडस्ट्री में शनिवार को ठेका श्रमिक लक्ष्मी मुर्मू दुर्घटना का शिकार हो गई. 

महिला श्रमिक के दाहिने हाथ का अंगूठा कट गया है. महिला का इलाज आदित्यपुर के शिवा नर्सिंग होम में चल रहा है. 

बताया जाता है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में महिला श्रमिक को शिवा नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. महिला श्रमिक बोलायडीह रोड नम्बर सात की रहनेवाली बतायी जा रही है.

जानकारी देते हुए महिला श्रमिक ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे प्रेस मशीन चला रही थी, इसी दौरान समान निकालने के दौरान मशीन टूटकर गिर गया, जिसमें वह घायल हो गई. गनीमत रहा कि महिला श्रमिक बाल-बाल बच गई. 

महिला ने बताया कि उसे ठेकेदार विजय गुप्ता द्वारा शिवा नर्सिंग होम में लाकर छोड़ दिया गया है. उसे न तो न्यूनतम मजदूरी का भुगतान किया जाता है, न ही सेफ्टी किट दिया जाता है. जो साफ दर्शाता है कि कंपनी प्रबंधन मजदूरों के सुरक्षा को गम्भीर नहीं है. 

फिलहाल उसका इलाज चल रहा है, अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जो व्यक्ति भर्ती कराया है वह कुछ पैसे इलाज के जमा कराए हैं, अब बाकी के पैसे कौन देता है यह देखना बाकी है. महिला इस बात से सशंकित है.

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल मे विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम किया गया आयोजन

10 जनवरी शुक्रवार को गम्हरिया इंग्लिश स्कूल प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो गए कोल्हान प्रमंडल DIG अजय लिंडा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में लगे विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि अजय लिंडा का स्कूल प्रबंधन द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया।इसके पश्चात गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

https://youtu.be/UZxm4FOFXC4

इस विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में बच्चों ने तरह-तरह के अनोखे उपकरण बनाकर अपने वैज्ञानिक योग्य क्षमता को समाज के सामने प्रदर्शित किया एवं समाज को एक संदेश दिया कि किस तरह से समाज को प्रदूषण से बचाना चाहीये‌, एवं बिना बिजली के बल्ब जलाना,

साथ ही इस विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में अपने हुनर को प्रदर्शित करते हुए बच्चों के चेहरे पर में काफी खुशि देखी गई

वहीं विद्यालय प्रांगण में लगे विज्ञान प्रदर्शनी का कोल्हान प्रमंडल DIG द्वारा निरीक्षण भी किया गया और छात्र छात्राओं,विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं का हौसला अफजाई भी कोल्हान डीआईजी द्वारा किया गया ।

कोल्हान डीआईजी ने विज्ञान प्रदर्शनी मे उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है। अनुशासन से कार्य आसान हो जाते हैं और कार्य आसान होने से सफलताएं आसान हो जाती है।
सुबह चुनौतियां सामने रहती है और शाम मे चुनौतियों से सीखें तजुर्बे रहते हैं। वही संबोधन करते हुए कहा कि अनुशासन और मोरल दोनों एक सिक्के के दो पहलू है,जो सदैव सफलताएं दिलाते हैं। वहीं आम जनता सभी छात्र छात्राएं एवं अभिभावकों से कोल्हान डीआईजी ने नशे के विरुद्ध अपील करते हुए कहा कि,आप सजग रहें । नशे के विरुद्ध आवाज उठाए और नशे से अपने परिवार और समाज को हमेशा बचाए रखने की दिशा में पहल करते हुए कार्य करें।

वहीं उपस्थित विशिष्ट अतिथि अरुणा मिश्रा चैंपियन-बॉक्सर ने भी संबोधित किया और सभी को कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए समाज में अच्छे कार्य के लिए सभी को आगे बढ़कर आने को कहा।

कार्यक्रम के दौरान गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह,आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, यातायात प्रभारी सुषमा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में कई गणमान्य सदस्य एव समाज सेवी भी उपस्थित रहे ।

आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर सुब्रतो राय के निर्देशन में और प्राचार्य रीमा बनर्जी के देखरेख सहित , सभी शिक्षक शिक्षिकाएं की महत्वपूर्ण योगदान रही है। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश पाठक, पंकज कुमार,अमित महतो, मिथिलेश कुमार ठाकुर, रूपम सिंह,
चंदन सिन्हा, कमलजीत कौर, निशा गुप्ता, सरिता मोहंती,शीला महतो, रश्मिता साहू, श्वेता कुमारी, सरिता मिश्रा, कविता महतो,लीना कुमारी, सुनीता महतो, पोमा साव, नीलू झा, नंदा तरफदार, अमिता सिंह, पूजा शर्मा मीरा महंता, रूपाली महतो,
निधि कुमारी, रश्मिता महतो, सुमन कुमारी, बरखा कुमारी,रोमिका सिंह, नेहा महतो एवं अन्य की भूमिका सराहनीय रही।

भूमिगत हुए भूमाफिया, वन विभाग ने बलरामपुर में चलाया अभियान, अवैध अतिक्रमण को किया जमींदोज,

गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार 20 जनवरी को वन विभाग ने गम्हरिया प्रखंड के बलरामपुर मौजा में वन भूमि में अतिक्रमण कर बने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. इस दौरान व्यापक सुरक्षा के इंतजामात किये गए थे. विभाग की ओर से दर्जनों अवैध निर्माण को खाली कराया गया. 

अवैध नव निर्मित मकानों को खाली कराया गया साथ ही अवैध निर्मित मकानों के मालिक बन बैठे लोगों को नोटिस भी दी गई

जानकारी के मुताबिक हाल के दिनों में धड़ल्ले से भू माफियाओं द्वारा वन भूमि का अतिक्रमण कर उन्हें औने- पौने दामों में बेचा जा रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग हरकत में आई और विभाग के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया. मौके पर डीएफओ सहित वन विभाग के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे. वहीं वन विभाग की इस कार्यवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि जमीन माफिया भूमिगत हो गए.

वहीं मौके पर प्रकाश चंद्र वन क्षेत्र पदाधिकारी तथा वनपाल, वनरक्षक एवं महिला वंरक्षी तथा गम्हरिया थाना एवं सरायकेला खरसावां एसडीपीओ भी मौजूद रहे

घोड़ा बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, अखान जात्रा पर दिखे श्रद्धालुओं की जनसैलाब…

विधि व्यवस्था को नियंत्रण करने पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी व ट्रैफिक इंस्पेक्टर

सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में हर साल अखान जात्रा के दिन भगवान बलराम की पूजा धूमधाम से की जाती है.

बता दे भगवान बलराम को ग्राम देवता के रूप में यहां पूजा जाता है. मान्यता है, कि वर्षो पूर्व क्षेत्र में भीषण महामारी फैली थी. जिसके बाद पूर्वजों ने भगवान बलराम का आह्वान किया था, और यहां उनके वाहन के रूप में घोड़े का स्थापना किया था.

जिसके बाद क्षेत्र से महामारी समाप्त हुई थी. तब से लेकर आज तक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. जिनकी मन्नते पूरी होती है, वे मिट्टी के घोड़े यहां चढ़ाते हैं. इसके अलावा प्रसाद का भोग भी लगाते हैं.

वही मान्यता हैं कि आस्था एवं विश्वास के साथ पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं. यहाँ त्योहारों में अपनी परंपरा एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर आसपास के गांवों के हजारों भक्त पूजा करने पहुँचते हैं. भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा कमेटी की ओर से दर्जनों वोलेंटियर्स की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं.

दूसरी ओर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए आदित्यपुर पुलिस एवं मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद हैं. इस अवसर पर प्रांगण में विशाल मेला का आयोजन भी किया गया हैं. मेले का काफी संख्या में लोगों ने लुत्फ उठा रहे है.महाभोग का आयोजन भी किया गया.समिति की ओर से आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया. बताया कि मकर संक्रांति के एक दिन बाद इस पूजा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है. पूजा को सफल बनाने में मनोरंजन बेज, सत्य नारायण दास, नारायण पॉल, बंकिम चौधरी, बादल पाल, मृत्युंजय दास, आशीष दास, सीताराम बेज, त्रिभंग प्रमाणिक, अनादि बेज, अजय पाल, सत्यरंजन दास, खगेन दास, गोपाल पाल, कन्हाई पाल, के अलावा समिति के तमाम सदस्यों एवं गम्हरिया वासियों का सहयोग सर्वोपरि रहता हैं.

Design a site like this with WordPress.com
Get started