तिल्ला वासी ने मध्य विद्यालय के संयोजिका का पुनः गठन की मांग बीडीओ से की।

तिल्ला वासी ने मध्य विद्यालय के संयोजिका का पुनः गठन की मांग बीडीओ से की।

सरायकेला/चांडिल


चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह प्रखंड अधीन तिल्ला गांव वासी ने मध्य विद्यालय तिल्ला के संयोजिका के कार्यशैली से असंतुष्ट महिला ने नीमडीह बीडीओ संजय पांडे को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें स्कूल के संयोजिका को हटाने तथा स्कूल में संयोजिका का पुनः गठन करने की बात कही गई। बीडीओ ने महिला को कहा की इसी मांग को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दीजिएगा।

वहीं महीला प्रखंड शिक्षा प्रसार रवि शंकर महतो के पास गई। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रवि शंकर महतो ने कहा कि यह नियमावली के अनुसार संयोजिका को साठ साल के पुर्व नहीं हटाया जा सकता है। प्रदेश के सचिव के आदेशानुसार साठ के बाद हटाया जाएगा। स्वर्गीय शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने रोसिइया संध के आन्दोलन के बाद आदेश जारी किया गया।

मांग पत्र सौंपते समय सावत्री दास, एकता दास,मिनु राजक,अंजना महतो जानकी दास लक्ष्मी मुड़ा। कल्पना रुहीदास,रीना दास, बसन्ती महतो,रेखा महतो,लक्ष्मी महतो,आसा कुमार,भावनी महतो,रीना महतो,साधा कुमार,नीतु वाला महतो, अष्टमी कुम्हकार,पुणिमा कुमारी, आदि लगभग दो दर्जन महिलाओं उपस्थित थे।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली ने रेल गम को सौंपा ज्ञापन।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माली ने रेल गम को सौंपा ज्ञापन।

सरायकेला/आदित्यपुर

12 अगस्त शनिवार को रेलवे के महाप्रबंधक को।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली ने रेल जीएम को सौंपा ज्ञापन. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की समस्या को लेकर रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा है. इसमें आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए शौचालय और कोरोना से पूर्व यहां ठहर रहे ट्रेनों का ठहराव पुनः सुनिश्चित कराने की मांगें शामिल हैं।

उक्त कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली के साथ सुनील श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, विनय कृष्णा राजू, निरंजन मिश्रा, ललन शुक्ला, जगदीश मंडल, सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

रैयती जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन..

रैयती जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन..

विवादित भूमि पर पुलिस ने 144 धारा लगाने का किया अनुशंसा

मुसाबनी

मुसाबनी: पाथरगोड़ा निवासी दुर्गा टुडू ने मुसाबनी अंचल अधिकारी को संबोधित आवेदन पत्र अंचल नाजिर मनोज कुमार मांडी को सौंपा। आवेदन पत्र में आवेदक द्वारा रैयती भूमि को राजेश महतो द्वारा जबरन कब्जा से मुक्त कराने की मांग की गई है।खाता संख्या 106, प्लॉट संख्या 970, रकवा 0. 40 एकड़ जमीन से संबंधित है। आवेदन कर्ता ने उक्त भूमि को रैयती बताकर इसे कब्जे से मुक्त कराने के लिए अंचल अधिकारी सहित डीसी, एसडीओ, विधायक,थाना प्रभारी आदि को पत्र की प्रतिलिपि सौंपी है। मुसाबनी थाना प्रभारी ने विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उक्त विवादित भूमि का सीमांकन कराने एवं उक्त भूमि पर 144 लगाने की अनुशंसा अंचल अधिकारी से किया है।

जमीन मुसाबनी- जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर पाथरगोड़ा शिव मंदिर के समीप है। जंहा दो गुटों में जमीन कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन की समस्या के समाधान को लेकर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के द्वारा कई बार बैठक आहूत की गई। लेकिन राजेश महतो द्वारा इस बैठक में जाने से इंकार कर दिए जाने के कारण इसका निराकरण अब तक नहीं हो सका है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम सभा के आदेश की अवहेलना कर राजेश महतो जमीन को कब्जा कर रहे हैं। जिसे जल्द मुक्त कराने की मांग की गई है। वह इस मामले में राजेश महतो द्वारा मुसाबनी थाना को किये गए लिखित शिकायत में उक्त जमीन को अपना जमीन बताकर बरसों से इस पर अपना दावा व दखल कब्जे की बात कहकर इसकी घेराबंदी करा रहे हैं ।जिस पर दुर्गा टूडू को आपत्ति है। जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है

जनाधिकार सुरक्षा कमेटी ने वन विभाग कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

जनाधिकार सुरक्षा कमेटी ने वन विभाग कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

पूर्वी सिंहभूम/चाकुलिया

चाकुलिया: जंगली हाथियों से निजात दिलाने के मसले पर शनिवार को अखिल भारतीय जनाधिकार सुरक्षा कमेटी ने डाक बंगला परिसर से जुलूस निकाला. यह जुलूस मुख्य पथ होते हुए वन विभाग कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया. इसके बाद सभा आयोजित हुई. इसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो को डीएफओ के नाम छह सूत्री मांग पत्र सौंपा.मृत के आश्रित को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग।

ज्ञापन में जंगली हाथियों के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए मुआवजा देने तथा पीड़ित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी या दस हजार मासिक गुजारा भत्ता 15 साल तक दिए जाने, 15 दिनों के अंदर जंगली हाथियों के झुंड को चाकुलिया अंचल से सुरक्षित स्थान पर भेजने, गांव के आसपास हाथी आने की सूचना मिलने पर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने, चाकुलिया प्रखंड के सभी गांव के रास्ता किनारे झाड़ियों की सफाई करने, जंगली हाथियों के हमले से पीड़ित परिवार को मुआवजा प्राप्त करने के लिए सभी कागजी प्रक्रिया वन विभाग द्वारा या गांव के ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित दस्तावेज आधार पर भुगतान करने की मांगें शामिल हैं।

इस मौके पर श्रीमंत बारीक, कन्हाई लाल गोप, भागवत टुडू, गिरीश महतो, पंकज महतो, परमेश्वर मांडी, हरिशंकर महतो, चंद्र मोहन मांडी, सुनाराम हांसदा, मनिंद्र नाथ महतो,ईश्वर टुडू समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

इच्छापुर ग्वालपाड़ा प्राचीन तालाब का खुदाई करने की मांग

इच्छापुर ग्वालपाड़ा प्राचीन तालाब का खुदाई करने की मांग

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: सराइकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी शुक्रवार को नगर निगम के आयुक्त से मिले और ज्ञापन सोप कर मांग की जिसमें इच्छापुर ग्वालपाड़ा में बाबुरबांध नाम का एक प्राचीन तालाब है.जो मौजा दिण्दली थाना 128 सरकारी खाता 308 में प्लॉट संख्या 704 रकबा 4.44 एकड़ अनाबाद बिहार सरकार वर्तमान झारखंड सरकार भूमि पर स्थित है.तालाब की खतियान की छाया प्रति संलगन है. पहले इस तालाब में मछली पालन के लिए सरकारी नीलामी होती थी .मछली पालन हेतु सरकारी डाक तालाब बंदोबस्ती की रसीद की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न है. इच्छापुर गांव में कई तालाब थे जो यहां के निवासियों की जीवन रेखा बनी हुई थी. अपने दैनिक कार्य के लिए ग्रामीण इसी तालाब पर निर्भरता इन तालाबों के कारण ना मात्र इस गांव का आपूर्ति आसपास के क्षेत्र का जल स्तर भी बना रहता था कालांतर में जन सुविधा पर्यावरण एवं जल संरक्षण आदि के विधि सामत नियमों का वर्णन करते हुए भू माफिया बिल्डरों का मिलीभगत से सभी तालाबों को भर कर बहुमंजिला इमारतें रेजिडेंशियल कंपलेक्स डुप्लेक्स बना दिया गया जहां संपूर्ण झारखंड सहित जिला सरायकेला खरसावां में जल संरक्षण के लिए अनेकों तालाब की खुदाई की गई और डोभा आदि बनाए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर हर ऋतु में जल संरक्षित रखने वाले बाबुरबांध तालाब समाप्त हो रहे हैं इससे इच्छापुर ग्वालापाड़ा बनतानगर के ग्रामीणों में रोष है. लगभग 10,000 जनता इस तालाब पर निर्भर है. इस तालाब को पुण्य की तरह जल स्त्रोत बनाने के लिए इसकी गहराई खुदाई आवश्यक है. आज भूजल स्तर लगातार गिर रहा है.किसी भी जल संग्रह के साधन या तालाब डोभा आदि को हर तरह से संरक्षित किया जाए इन तालाबों को बाबुरबांध तालाब जीणोधदार कराया जाए। ज्ञापन सौंपने में प्रकाश मंडल महासचिव कुणाल राय सचिव संदीप गोप, सुनील करवा आदि मौजूद थे।

इच्छापुर अमृत सरोवर योजना से तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

इच्छापुर अमृत सरोवर योजना से तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से होने वाली तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करने को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रशासक सह अपर नगर आयुक्त को शनिवार को ज्ञापन सौंपा है।

बता दें कि बस्ती के कुछ लोग तालाब की जमीन को अतिक्रमण कर रखे हैं, यही अतिक्रमणकारी विरोध कर रहे हैं. बस्ती के 90 फीसदी लोग तालाब का सौंदर्यीकरण चाहते हैं. जबकि 10 फीसदी लोग विरोध कर रहे हैं. इन विरोधियों को स्थानीय विधायक सह मंत्री चम्पई सोरेन का संरक्षण प्राप्त है. जिसकी वजह से उन्होंने कार्य पर तत्काल रोक लगा रखी है. जबकि इस तालाब के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास खुद मंत्री जी ने किया हैं।

बता दें कि नगर निगम के वार्ड 25 में इच्छापुर में अमृत सरोवर योजना से तालाब का सौंदर्यीकरण होना है. यह बस्ती का पुराना तालाब है जिसका रकवा 5 बीघा में है. वर्तमान में 67 वर्गफीट में तालाब का सौंदर्यीकरण होना है. वैसे बस्तीवासी जो तालाब की जमीन का अतिक्रमण कर रखे हैं उन्हें भय है कि इससे उनके घर के द्वार को नुकसान हो सकता है. इस बात को लेकर विरोध किया जा रहा है।

शनिवार को बस्ती के लोगों ने कांग्रेस नेता मनोज मंडल के नेतृत्व में नगर निगम के प्रशासक से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि इससे पूर्व भी इस मुद्दे को लेकर शिव मंदिर में निवर्तमान पार्षद धीरेन महतो ने आमसभा बुलाई थी और बस्तीवासियों से राय मशविरा किया था. जिसमें दोबारा मापी कराने का निर्णय लिया गया था. अब जबकि नगर निगम के द्वारा तालाब सौंदर्यीकरण को लेकर मापी कराई जा रही है तो ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।

जिले में संचालित गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टलों की संस्था पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री (झारखंड सरकार) को सौंपा ज्ञापन

जिले में संचालित गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टलों की संस्था पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री (झारखंड सरकार) को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/आदित्यपुर

द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां नामक जिले में संचालित है एक संस्था

संस्था के अध्यक्ष समेंत जुड़े पत्रकारों पर है अवैध उगाही का आरोप

सीएम ने दिया जांच का भरोसा

सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला में गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टलों में काम करनेवालों की संस्था द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां नामक संगठन पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञापन सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री को दिये ज्ञापन में संस्था के अध्यक्ष भरत सिंह के साथ पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को इस संगठन की अनैतिक और संदिग्धपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया। कोरोना काल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किये गये बेहतर कार्यो की सराहना करते हुए जिले के पत्रकारों ने बताया कि विगत् दो वर्षो से इस जिले में द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां नामक एक संगठन संचालित हो रहा है। जिसके अधिकतर पत्रकार गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टल के है। पत्रकारों के संगठन द्वारा जिला प्रशासन को विश्वास में लेकर कई अवैध धंधे भी संचालित किए जा रहे है। उक्त संगठन के अध्यक्ष की गतिविधि संदिग्ध है। अध्यक्ष द्वारा एक वेव पोर्टल का संचालन किया जाता है जो कि गैर सूचीबद्ध है। ताज्जुब की बात है कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय इस वेव पोर्टल को विज्ञापन जारी कर दिया जाता है। बिना किसी जांच पड़ताल के प्रेस क्लब को जिला जनसंपर्क विभाग भी प्रश्रय दे रहा है। इस क्लब के अध्यक्ष पर राजस्थान के जयपुर, सरायकेला और रांची में अपराधिक मामले दर्ज है।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मांग किया है कि सरायकेला जिले के संबंधित पदधिकारियों को इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया जाए और इस संगठन से जुड़े गैरसूचीबद्ध वेव पोर्टल के पत्रकारों पर कार्रवाई किया जाए। सीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष भरत सिंह के अलावे विजय साव, सचिन मिश्रा समेंत काफी संख्या में जिले के मुख्यधारा से जुड़े पत्रकार शामिल थे।

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला -खरसावां के प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला -खरसावां के प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला -खरसावां के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में कोल्हान पुलिस उपमहानिरीक्षक को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें पत्रकारों से जुड़े समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है.

ज्ञापन के माध्यम से डीआईजी को बताया गया कि सरायकेला जिले में अवैध कारोबार संचालित होने जैसे समाचारों को प्रकाशित करने पर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पत्रकारों को रोके जाने का प्रयास किया जा रहा है ,जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के अधिकारों का हनन है. ज्ञापन के माध्यम से सरायकेला जिला मुख्यालय में लॉटरी के अवैध- धंधे संचालित होने और थाना प्रभारी द्वारा मामले पर कार्रवाई नहीं किए जाने की भी शिकायत की गई है. डीआईजी द्वारा पत्रकारों को आश्वस्त किया गया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों की गंभीरता से जांच की जाएगी. प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष भरत सिंह के अलावा लाल बहादुर शास्त्री, सचिन मिश्रा, विजय कुमार साव, सोनू सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started