मुसाबनी: आईआरबी 2 समादेष्टा एवं एसएसपी ने किया कैंटीन का शिलान्यास

मुसाबनी: आईआरबी 2 समादेष्टा एवं एसएसपी ने किया कैंटीन का शिलान्यास

मुसाबनी

मुसाबनी: मुसाबनी स्थित आईआरबी-2 मुख्यालय में शनिवार को कैंटीन का शिलान्यास कमांडेंट संजय रंजन सिंह एंव ग्रामीण एसपी मुकेश लुनायत की उपस्थिति में एसएसपी प्रभात कुमार ने नारियल फोड़ कर किया।

इस मौके पर मुसाबनी डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद, इंस्पेक्टर मनोज कुमार मल्लिक, थाना प्रभारी राजा दिलावर मुख्य रूप से उपस्थित थे। शिलान्यास से पूर्व विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित सोमेश्वर झा के द्वारा पूजा पाठ कराया गया। यह कैंटीन 27 फीट चौड़ा एंव 53 फीट लम्बा बनेगा। इसमें सस्ती दर पर खाने पीने के सामान सहित राशन भी पुलिस बल सहित आम जनों के लिए मिलेगा। शिलान्यास के पश्चात एएसपी, ग्रामीण एसपी , कमांडेंट एंव डीएसपी ने सर्व धर्म प्रार्थना स्थल पर पौधा रोपण भी किया। इसके पश्चात कमांडेंट के आवासीय बंगला व्हाइट हाउस में एक क्रार्यक्रम आयोजित कर अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि आईआरबी -2 बटालियन से मेरा अटूट रिश्ता है। मैं जब छोड़ कर आया था। उस वक्त यहां के परिसर की आधारभूत संरचनाएं जर्जर थी। लेकिन अब तो एक नया बदलाव हो गया है। यह कैम्प एक रोल माडल है , क्योंकि सीमित संसाधनों के साथ कमांडेंट संजय रंजन सिंह ने इसे एक नया रूप दिया। मुझसे जो भी सम्भव होगा, मैं सहयोग करुगां। कमांडेंट ने भी इस कैम्प के विकास को लेकर एएसपी, पूर्व डीसी सूरज कुमार, सहित अपने अधीनस्थ अधिकारी जवानों के सहयोग को सराहा।

इस अवसर पर आईआरबी -2 के अधिकारी सुमन कुमार, नुनूजान हेम्ब्रम, आदिल खान, अवधेश शर्मा, बालेश्वर पोद्दार, पुलिस मेंस एशोसिएसन के अध्यक्ष सुनील सिंह सहित चंदन झा, शक्तिमय मंडल, धीरज कुमार, जंयत प्रधान , हवलदार मेजर शशि आदि उपस्थित थे।

प्रतिभाशाली छात्रों को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाधक्षने रामदेव हेंब्रम किया सम्मानित  

प्रतिभाशाली छात्रों को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाधक्षने रामदेव हेंब्रम किया सम्मानित 

मुसाबनी

मुसाबनी: प्रखंड अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के चापड़ी में शुक्रवार को भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में प्रखंड के प्रतिभा युवक-युवतियों को भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा सम्मानित किया गया.

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रम के तहत पाथरगोड़ा टुमांगकोचा में सबर और बिरहोर बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ा रही मुगली सबर, केंदाडीह  में फ्री कोचिंग करा रहे आशीष दास, फुटबॉलर सरस्वती सबर, चापड़ी में महिला फुटबॉल टीम बनाने में अग्रसर दिव्या टुडू, कुमीर मुड़ी के युवक-युवतियों को फुटबॉल और पढ़ाई लिखाई में प्रेरित करनेवाले आजाद हेंब्रम को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामदेव हेंब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज के उन युवाओं को मान सम्मान देने का काम कर रही है, जो समाज के उत्थान में अपना सहयोग दे रहे हैं . युवाओं को खेल, शिक्षा स्वास्थ्य और समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समाज के आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा हमेशा बढ़ चढ़कर  सहयोग करता रहेगा 

सम्मान कार्यक्रम में घाटशिला विधानसभा प्रभारी प्रमित पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष लीटाराम मुर्मू, बागुन केराई, नाइके बाबा सुनाराम सोरेन, अंतू हसदा, लखन मुर्मू, धनीराम हेंब्रम, राजाराम मुर्मू और ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देकर किया गया.

श्री बालाजी संकट मोचन हनुमान मंदिर हरिजन बस्ती अखाड़ा से शोभा यात्रा का निकाला गया

श्री बालाजी संकट मोचन हनुमान मंदिर हरिजन बस्ती अखाड़ा से शोभा यात्रा का निकाला गया

मुसाबनी

( मुसाबनी से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट )

मुसाबनी: श्री बालाजी संकट मोचन हनुमान मंदिर हरिजन बस्ती अखाड़ा से शोभा यात्रा का निकाला गया जिसमें मुसाबनी बाजार बस स्टैंड हॉस्पिटल चौक मुसल नंबर 1 होते हुए गिरी टांगा बजरंग मंदिर पहुंचा वहां पर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया एवं उसके बाद एक नंबर सेंड होते हुए नंबर दो संकट मोचन हनुमान मंदिर शोभायात्रा पूजा वहां पर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया दो नंबर होते हुए हॉस्पिटल चौक गायत्री मंदिर होते हुए हरिजन बस्ती मुखड़ा पहुंचकर शोभा यात्रा समाप्त हुआ

यह शोभा यात्रा का नेतृत्व मुन्ना मुखी मुखी कैलाश बाग जितेन सागर सचिन बाग सरदार राजू सिंह सुदामा प्रसाद सत्या तिवारी लक्ष्मण चंद्रपाल कर रहे थे

हनुमान जी की जयंती पर मुसाबनी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, ध्वजारोहण के साथ हुआ प्रसाद वितरण

हनुमान जी की जयंती पर मुसाबनी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन, ध्वजारोहण के साथ हुआ प्रसाद वितरण

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: बालाजी संकट मोचन हनुमान मंदिर मुसाबनी 1 सहित विभिन्न हनुमान मंदिर में गुरूवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पोस्ट आफिस मैदान स्थित बालाजी अखाड़ा हनुमान मंदिर एवं हनुमत सत्संग समाज के द्वारा इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर ध्वजारोहण एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं थाना प्रभारी राजा दिलावर व अन्य गण्यमान लोगों ने पूजा अर्चना व हवन में भाग लिया।इस मौके पर हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गयी। मंदिरों में हनुमान ध्वजा का पूजन भी हुआ। कार्तिक कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी को ही भगवान शिव के रूद्रावतार हनुमानजी का जन्म हुआ था।मुसाबनी संकट मोचन हनुमान मंदिर,
बालाजी संकट मोचन हनुमान मंदिर मुसाबनी 1,गिरिशडांगा हनुमान मंदिरके ध्वजा पूजन हुआ। लोगों ने भक्ति भाव से हनुमान जी का झंडा को नए बांस में लगा कर पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया ।

बालाजी संकट मोचन हनुमान मंदिर मुसाबनी 1 में पूजा अर्चना करते डीएसपी व थाना प्रभारी

इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया था। मुसाबनी बाजार में जय राम ग्रुप द्वारा पूजा अर्चना के साथ महाप्रसाद का वितरण हुआ।

उक्त मौके पर पंडित अभिषेक जोशी,जितेन्द्र जोशी,
पंडित शशिकांत उपाध्याय, रविकांत चौधरी,केदार पांडेय, लक्ष्मण तिवारी,सत्या तिवारी, राज किशोर सिंह,,सुभाष पति,वेदानंद चौधरी,परशु राम सिंह, साकेत अग्रवाल, सुदीप नमाता आदि उपस्थित थे।

झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीमार शिक्षक इलाज के लिए किया आर्थिक मदद

झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीमार शिक्षक इलाज के लिए किया आर्थिक मदद

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र मुर्मू एवं सचिव उपेन्द्र चक्रवर्ती के साथ ही संघ के अन्य सदस्यों द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेरेंगा के सहायक अध्यापक सुबर्तो आदित्य को 25000 (पचीस हजार ) रुपये का सहायता राशि उनके बेहतर इलाज के लिए प्रदान किया।

ज्ञात हो कि शिक्षक सुबर्तो आदित्य माउथ कैंसर से पीड़ित हैं। जिनका आपरेशन 10 अप्रैल में कोलकता में होना है। साथ हीं संघ के सभी सदस्यों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि सुबर्तो आदित्य जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कैंसर के इलाज के लिए शिक्षकों की आर्थिक मदद

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कैंसर के इलाज के लिए शिक्षकों की आर्थिक मदद

मुसाबनी

मुसाबनी: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी इकाई की ओर से मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में रविवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेरेंगा के पारा शिक्षक सुब्रतो आदित्य से मिल कर उनका हाल चाल जाना।

ज्ञात हो कि पारा शिक्षक सुबर्तो आदित्य माउथ कैंसर से पीड़ित हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मुसाबनी प्रखंड के सभी शिक्षक एवं पटमदा की कुछ साथियों ने आपसी सहयोग से 61,500 राशि जुटा कर सुब्रतो आदित्य को इलाज कराने के लिए दिया ।

वहीं अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ मुसाबनी प्रखंड के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय टेरेंगा के पारा शिक्षक सुबर्तो अदित्य जो माउथ कैंसर से पिड़ित हैं ।जिनका इलाज कोलकाता में चल रहा है उनका ऑपरेशन 10 अप्रैल को होने जा रहा है जिसमें काफी धन की आवश्यकता है पिछले महीने भी अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुसाबनी इकाई ने , नाककाटी प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक मंगल हेम्ब्रम को ₹31000 सहयोग राशि दिया था। पिछले कई वर्षों से यह संघ अपने संघ के अलावा समाज व अन्य शिक्षक समाज की भी सुख दुख में सहायता करता आ रहा है।

मौके पर प्रखंड के अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान के साथ-साथ संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो जिला कमेटी के संयुक्त सचिव राजकुमार रौशन ,उपाध्यक्ष बासेत मार्डी, उप कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार कर्ण संघ के सचिव विवेकानंद दास, संगठन सचिव गंगाधर महतो ,कोष अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जिला प्रतिनिधि परवेज अंसारी , राजू कुमार पूरी ,तपन कुमार चंद्र, प्रेस प्रवक्ता संजय दास , संगठन सचिव गंगाधर महतो आदि उपस्थित थे।

मुसाबनी में हुई लूटकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

मुसाबनी में हुई लूटकांड का मुख्य आरोपी को पुलिस जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के रडार पर आया लूट कांड के सभी अपराधी मुसाबनी:- ग्रामीण एसपी के निर्देशन में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने मुसाबनी के बादिया- बागजाता मुख्य सड़क के किनारे अवस्थित पान दुकानदार छविंद्र पुष्टि उर्फ छवि के घर में बीते मंगलवार की रात घुसकर हथियार की नोंक पर लाखों रुपये नगदी व जेवरात लूट लिए थे। 5 दिनों के अंदर पुलिस की एसआईटी टीम इस कांड के मास्टरमाइंड एवं मुख्य सरगना रहीम खान को ने जमशेदपुर
से गिरफ्तार किया है

मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद

मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद एवं एसआईटी टीम के पदाधिकारी रहीम खान के निशानदेही पर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में रात भर ताबड़तोड़ छापामारी करने में जुटी रहे इस छापामारी में पुलिस को कई सफलता हाथ लगी है बताया जाता है कि पुलिस ने लूट कांड में प्रयुक्त दो देसी कट्टा एवं पिस्तौल को भी अपराधियों से बरामद किया है।कुछ आभूषण भी बरामद होने की सूचना है।
रहीम खान के विरुद्ध घाटशिला, गुराबांधा, पोटका, कव्वाली, मुसाबनी एवं बंगाल के कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार इसके निशानदेही पर अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 8 से 10 आपराधिक चरित्र के लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इस कांड के उद्भेदन होने से विभिन्न थाना में लंबित कांड का भी निष्पादन होगा। घाटशिला, मुसाबनी में सेंधमारी व लूट की घटित अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

मुसाबनी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त हुआ संग्रह ,60 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र जांच

मुसाबनी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त हुआ संग्रह ,60 लोगों का हुआ निःशुल्क नेत्र जांच

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड इकाई मुसाबनी द्वारा शनिवार को अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से किया गया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर विशिष्ट कई गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे।मारवाड़ी महिला समिति के पदाधिकारियों द्वारा बीडीओ सीमा कुमारी का स्वागत किया गया।

बीडीओ सीमा कुमारी ने ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त की बूंद लोगों के जीवन को बचा सकती है। इसलिए लोगों को बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।

शिविर में एएसजी आई हॉस्पिटल साकची के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था। जिसमें 60 से अधिक लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की गई ।कई लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए। जिनका ऑपरेशन जमशेदपुर स्थित एएसजी आई हॉस्पिटल में किया जाएगा।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन मुसाबनी शाखा की अध्यक्ष शशि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ललिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबीता अग्रवाल सचिव ममता सिंघानिया, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, विमला अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, पायल पंसारी, मिक्की पंसारी, अंशिका पोद्दार,संगीता गोयल, पूजा अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, रुकमा अग्रवाल का शिविर को सफल बनाने में अहम योगदान रहा। इस शिविर में पितर चंद्र अग्रवाल, डॉ जी सी सतपति, जयप्रकाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम कांवटिया आदि उपस्थित थे।

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है

मुसाबनी

ऊर्जा मेला का आयोजन 11 को किया जा रहा है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है ।

इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्त ऊर्जा मेला में उपस्थित होकर विद्युत विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मेले के माध्यम से झारखण्ड सरकार द्वारा 100 युनिट मुफ्त बिजली का प्रचार-प्रसार । खराब मीटर बदलने से संबंधित प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गए 100 युनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल सकें ।इसके साथ साथ निगम के नियमानुसार नया विद्युत कनेक्शन संबंधी प्रचार-प्रसार विद्युत विपत्र में गड़बड़ी से संबंधित आवेदन प्राप्ति व ससमय निष्पादन हेतु कार्रवाई , विद्युत बकाया राशि संग्रहन, विद्युत संबंध जोड़ने एवं विच्छेदन संबंधी जानकारी व विद्युत विच्छेदन के पश्चात् आरसी / डीसी कर त्वरित निष्पादन  किया जाएगा।ऊर्जा मेला का आयोजन अवर प्रमंडलवार शिविर इन जगहों पर लगाया जाएगा। घाटशिला में प्रमंडल  के तहत  मुसाबनी प्रखंड के मेढिया पंचायत भवन में,धालभूमगढ़ के तहत बहरागोडा में बागराचुरा (लक्ष्मी क्लब) में,चाकुलिया प्रमंडल के तहत  जामडोल बाजार चौक में, जादूगोड़ा प्रमंडल के तहत मुर्गाघुटु पंचायत भवन मुसाबनी में शिविर का आयोजन होगा इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल घाटशिला द्वारा दी गयी है

मुसाबनी-झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2023 को उभोक्ताओं के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, घाटशिला अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्त ऊर्जा मेला में उपस्थित होकर विद्युत विभाग

सीड्स संस्था एवं महिला सशक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का हुआ आयोजन

सीड्स संस्था एवं महिला सशक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का हुआ आयोजन

मुसाबनी

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी:- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुसाबनी स्थित महिला सशक्ति मंच प्रांगण में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण महिला मच की लीडरों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

समारोह में मुंडारी नृत्य, नागपुरी नृत्य,लांगड़े नृत्य संथाली नृत्य, करम नृत्य,बाहा नृत्य, घरेलु हिंसा पर नाटक ,बाल विवाह पर नाटक आदि प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शुभ्रा द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं की जिन समस्याओं को लेकर मंच कार्य कर रही है। उसके चलते महिलाओं के जीवन में काफी परिवर्तन हुआ है। महिलाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ी है । महिलाएं अपने साथ हो रहे अत्याचार का विरोध करती है जो पहले संभव नहीं था।डॉ० शुभ्रा द्विवेदी ने संस्था के कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सीड्स संस्था पूर्वी सिंहभूम के 5 प्रखंड में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जो कार्यक्रम चला रही है उसमें मुख्य रूप से परिवार एवं समाज में महिलाओं एवं लड़कियों को बराबरी का दर्जा मिले, उन्हें सम्मान मिले, महिलाओं पर होने वाले सभी तरह के हिंसा बन्द हो इसके लिए संस्था की ओर से गाँव के पुरुष एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है, उनका भी सहयोग प्राप्त हो रहा है, महिलायें सशक्त हो रही हैं। पिछले दो महीने में करीब 256 घरेलू हिंसा के केस की जानकारी मिली है, जबकि मुसाबनी में 144 घरेलू हिंसा की जानकारी प्राप्त हुई है। इन विषयों पर समाज के सभी लोगों को सोचने की जरूरत है, तभी समाज में बदलाव होगा। इनमें से 202 केस का समाधान महिला मंच, सीडस, ग्रामीण मिलकर किया है।

कार्यक्रम में जमशेदपुर से आये सुस्मिता पात्रो (शिक्षाविद्) एवं श्रीमती हर्षदीप कौर (स्वास्थ्य क्षेत्र में समाज सेवा)
सन्जना पात्रो आदि ने बढ़ते कदम पर प्रसन्नता व्यक्त किया और उन्हें प्रेरित किया महिला सशक्ति मंच के सदस्यों द्वारा घरेलू हिंसा और द्विविवाह पर दो नाटक का मंचन किया गया महिलाओं ने स्वयं में हुए परिवर्तनों का अनुभव भी लोगों को बताया जिससे दूसरों को प्रेरणा मिले।महिलाओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समूह के सदस्यों एवं किशोरियों द्वारापारम्परिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए। समूह की सदस्यों ने उत्पादित सामानों के स्टॉल भी लगाये। मंच का संचालन मालती माझी एवं पूजा सोरेन ने की । धन्यवाद ज्ञापन यमुना मार्डी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक महानन्द झा, लक्ष्मी किस्कु, राजू सबर, रंजीत टुडू और सीडस संस्था से आये एमलीना तिडू आदि भरपूर ने सहयोग किया।

विधायक रामदास सोरेन ने किया 60 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक रामदास सोरेन ने किया 60 लाख की लागत से बनने वाले चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास

Musabani

नाला क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में काफी लाभ मिलेगा। खेती के साथ-साथ रोजगार भी लोगों को मिलेगा।।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के सोमयडीह नाकटी गांव के समीप दो पहाड़ों के बीच बहने वाले रोलो नाला पर 60 लाख की लागत से लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास 7 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन किया गया था। इसी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन द्वारा गुरुवार को नारियल फोड़कर ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दो पहाड़ों के बीच इस चेक डैम का निर्माण होने से पहाड़ी नाला के पानी का काफी मात्रा संचय किया जा सकेगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को सिंचाई में काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन तक पानी पहुंचाने के लिए यहां नाली का निर्माण कार्य किया जाएगा। सिंचाई का साफ-साफ यहां का लोगों को रोजगार कभी अवसर मिलेगा क्षेत्र लोग अपने जीवन यापन ठीक ढंग से कर सकेंगे उन्होंने बताया कि इस चेक डैम की लंबाई 104 फीट, ऊंचाई 7 फीट होगी। इसे मजबूती देने के लिए इसके दोनों साइड गार्ड वाल का निर्माण होगा। साथ ही गांव तक सिंचाई नाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को इसका काफी लाभ खेती के लिए मिल सकेगा।

इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया जो ढोल धुमसा बजाकर नाचते गाते निर्माण पर पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते देखे गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सोमाय सोरेन, मुखिया रामचंद्र मुर्मू, संजीवन पातर, प्रिय नाथ बास्के, दामू महाली सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक रामदास सोरेन ने किया तालाब का उद्घाटन

विधायक रामदास सोरेन ने किया तालाब का उद्घाटन

Musabani

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के रंगामटिया गांव स्थित स्वर्गीय यदुनाथ बास्के के निजी तालाब का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। यह तालाब लगभग 3 एकड़ में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाया गया है। इसकी प्रकरण राशि 22 लाख रुपए हैम इस तालाब के बनने से मछली पालन के द्वारा स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही आसपास के लोगों को नहाने व अन्य कार्यों के लिए आसानी हो जाएगी।

Design a site like this with WordPress.com
Get started