मुसाबनी
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं मजदूर नेता कान्हू सामंत के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
मुसाबनी– झारखंड श्रमिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य एवं मजदूर नेता कान्हू सामंत के नेतृत्व में सूरदा माइन्स में कार्यरत मजदूरों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एच सी एल, आई सी सी के कार्यपालक निदेशक से उनके कार्यालय मौभण्डार में मुलाकात की, एवं मजदूरों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में किशुन सोरेन, समीर मार्डी, सोबरा हेंब्रम,दाखिन हांसदा, शाहरुख आदि शामिल थे।
ज्ञापन में कहा गया है कि सुरदा माइंस को ग्लोबल टेंडर के माध्यम से एमएमपीएल ठेका कंपनी संचालित कर रही है ।जो विगत अप्रैल 2022 से लगभग 850 मजदूरों में से केवल 545 मजदूरों को लेकर कंपनी माइंस में कार्य कर रही है। 6 महीने के भीतर ही ईसी व माइनिंग चालान नहीं होने के कारण मजदूरों को रोटेशन पर ठेका कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा है। जिससे मजदूरों के समक्ष आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। रोटेशन के कारण मजदूरों का वेतन आधे से भी कम हो गया है। जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
तकनीकी कारणों से माइनिंग परिवहन चालान का नहीं मिलने का दंश सूरदा माइन्स के मजदूरों को झेलना पड़ रहा है जो न्याय संगत नहीं है।

वहीं मजदूर प्रतिनिधियों ने मांग किया कि माइंस के तकनीकी अड़चन को दूर कर जल्द से जल्द माइनिंग चालान की व्यवस्था किया जाए एवं सभी मजदूरों को पुण: पूर्व की भांति काम पर रखा जाए। कंपनी प्रबंधन द्वारा
मजदूरों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है। बहुत सारे अधिकार एवं सुविधाओं से मजदूर वंचित रखे जा रहे हैं।

























