2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे बने गम्हरिया के नए थाना प्रभारी।

2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे बने गम्हरिया के नए थाना प्रभारी।

सरायकेला/गम्हरिया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना की कमान 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को मिली है.आलोक कुमार दुबे पुर्व में आदित्यपुर थाने में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।

निवर्तमान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी का एसीबी में ट्रांसफर होने के पश्चात रिक्त पड़े पद पर सरायकेला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को पदस्थापित किया गया है।

गौरतलब हैं की 2012 बैच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार दुबे को गैलंट्री अवॉर्ड प्राप्त है, और उनकी पहचान एक तेज तर्रार अफसर के रूप में की जाती है. हाल के दिनों में सरायकेला जिले में घटित हुई कई बड़े मामलों में कांड उदभेदन से लेकर जांच में इनकी अहम भूमिका रही है

आपको बताते चलें कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए पुलिस निरीक्षक आलोक कुमार दुबे को गम्हरिया थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

आईपीएस डॉ बिमल कुमार बने सरायकेला के नए एसपी

आईपीएस डॉ बिमल कुमार बने सरायकेला के नए एसपी

सरायकेला

सरायकेला: झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के सात जिलों में एसपी बदल दिए हैं. बुधवार को सरकार अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया.नव प्रतिनियुक्त आईपीस बिमल कुमार को सरायकेला खरसावां का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा दुमका, रांची ग्रामीण एसपी, गिरिडीह, पलामू, देवघर, बोकारो और साहेबगंज में भी नए एसपी को भेजा गया है।

आईपीएस विमल कुमार बतौर डीएसपी जमशेदपुर और सरायकेला में योगदान दे चुके हैं.सरायकेला-खरसावां जिला के नए एसपी डॉ. बिमल कुमार बुंडू प्रखंड के रेलाडीह गांव के निवासी हैं, इनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक पंचानन साहू हैं।

2012 बैच के साथ सब इंस्पेक्टरों हुआ पद पदस्थापन… सरायकेला

2012 बैच के साथ सब इंस्पेक्टरों हुआ पद पदस्थापन… सरायकेला

सरायकेला खरसावां

2012 बैच के सब इंस्पेक्टर जो विगत दिनों और ट्रेनिंग प्राप्त कर पुलिस केंद्र में थे उन्हें पदस्थापित किया गया है

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान देने का भी आदेश निर्गत किया गया

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जिला आदेश जारी करते हुए पूर्व में पदस्थापित प्रतीक्षारत 7 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है इस आशय को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आदेश पत्र भी निर्गत किया गया है

किन-किन को पदस्थापित किया गया

• अर्जुन उरांव को आदित्यपुर थाना

• प्रकाश रजक को कांधला थाना

• प्रकाश यादव कहां अनुसंधान विंग

• शंभू शरण दास को गम्हरिया थाना

• राकेश मुंडा को गम्हरिया थाना

• सत्यवीर को आदित्यपुर थाना

• मोहम्मद तंजील खान को कांधला थाना में पदस्थापित किया गया है

Design a site like this with WordPress.com
Get started