झारखंड ज्योति संघ के अध्यक्ष ने जमशेदपुर के यूपीएससी उत्तेजना मनीष भारद्वाज के माता-पिता को किया सम्मानित

झारखंड ज्योति संघ के अध्यक्ष ने जमशेदपुर के यूपीएससी उत्तेजना मनीष भारद्वाज के माता-पिता को किया सम्मानित

जमशेदपुर

मनीष को नए कार्य पर शुरुआत के लिए भी शुभकामनाएं झारखंड सक्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बुधवार को क्रांति कांति सिंह एवं लक्ष्मण सिंह के सुपुत्र मनीष भारद्वाज जिन्होंने यूपीएससी के परीक्षा में 114 अंक लाकर सफलता प्राप्त की है उनके घर विद्या गार्डन जाकर माता-पिता को सम्मानित किया

उनके साथ शिव शंकर सिंह एवं महासचिव मंजू सिंह ने भी फूलों के गुलदस्ता अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर मनीष के माता-पिता को धन्यवाद दिया शंभू सिंह ने कहा कि मनीष की सफलता ने पूरे समाज को गौरवान्वित किया है शिव शंकर सिंह ने मनीष को उनके नए करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी मंजू सिंह ने कहा कि हमारे समाज के लिए बच्चों के लिए मनीष प्रेरणा का स्रोत है झारखंड क्षत्रिय संघ के सभी पदाधिकारी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मनीष एक सफलता बंद ऑफिसर बन कर देश के और समाज की सेवा कर सके.

न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय जैक बोर्ड का रिजल्ट 98.4% हुआ है

न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय जैक बोर्ड का रिजल्ट 98.4% हुआ है

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में कुल 180 विद्यार्थी ने जैक बोर्ड की परीक्षा दिए थे. जिसमें 87 विद्यार्थी प्रथम फर्स्ट डिवीजन 89 विद्यार्थी सेकंड डिविजन एक विद्यार्थी थर्ड डिवीजन एवं तीन विद्यार्थी असफल रहे।

यह जानकारी विद्यालय के पूर्व प्राचार्य संध्या प्रधान ने दी उन्होंने कहा विद्यालय का रिजल्ट 98.4% हुआ है.तथा असफल विद्यार्थ 1.6 परसेंट ही रहे। यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल न्यू कॉलोनी उत्क्रमित विद्यालय के लिए रहा। सभी विद्यार्थियों को अभिभावकों को सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय का माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय का माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर: गायत्री शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय आदित्यपुर का झारखंड माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट शत प्रतिशत रहाl

ज्ञात हो कि इस वर्ष झारखंड माध्यमिक परीक्षा में विद्यालय के कुल 135 छात्र छात्राओं ने भाग लिया तथा सभी 135 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन अंक से सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया l नंदकिशोर 93.4%, दीपा 93% ,शिवानी कुमारी 92.2% , पूर्णिमा घोष 92% ,अंजली प्रधान एवं  मंपी कुमारी  ने संयुक्त रूप से91.8% अंक प्राप्त कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ एवं पंचम टॉपर बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया .इसके साथ ही पंकज कुमार, रोशनी कुमारी, किरण कुमारी ,सुनीता दास, रोशनी कुमारी, संध्या कुमारी ,किरण कुमारी गोप ,प्रीति कुमारी, रितिका कुमारी चौबे, प्रियांशु कुमार ,हर्ष कुमार गोप और  प्रिंस कुमार 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया.

का टॉपर नंदकिशोर मेडिकल की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहता है.अपनी सफलता का श्रेय माता -पिता एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को देते हैं. द्वितीय टॉपर दीपा कुमारी कड़ी मेहनत कर आगे आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है. तृतीय टॉपर शिवानी कुमारी आगे चलकर जज बनना चाहती है. चतुर्थ टॉपर पूर्णिमा घोष आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. पंचम टॉपर अंजलि प्रधान एवं मम्मी डॉक्टर बनना चाहती है.सभी अपनी अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं शिक्षकों को देते हैं l शत-प्रतिशत सफलता के लिए विद्यालय के सचिव इंजीनियर सत्यप्रकाश सुधांशु ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं कर्मठ शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दिए हैं.

जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चोंं ने लहराया सफलता का परचम, 287 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से हुए उत्तीर्ण

जी सी जे डी हाई स्कूल के बच्चोंं ने लहराया सफलता का परचम, 287 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से हुए उत्तीर्ण

मुसाबनी

सानिया खातून 93.40% अंक लाकर बनी विद्यालय टॉपर

99 प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षाफल

मुसाबनी: जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2023 के परीक्षाफल में मुसाबनी प्रखंड के जीसीजेडी उच्च विद्यालय का परीक्षाफल बेहतरीन रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव पूजन सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा फल 99 प्रतिशत रहा है। इस विद्यालय के 287 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक परीक्षा उतीर्ण कर विद्यालय का नाम पूरे क्षेत्र में रोशन किया। यहां 9 बच्चे द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की छात्रा सानिया खातून 467 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। इन्हें 93.40% अंक प्राप्त हुआ ।

विद्यालय के सेकेंड टॉपर मनीष मुर्मू ने 461 अंक प्राप्त किया ।इनका अंक प्रतिशत 92.20% रहा। विद्यालय के दो परीक्षार्थी थर्ड टॉपर रहे। इनमें करण हांसदा को 457 अंक प्राप्त हुआ। इनका अंक प्रतिशत 91.40% रहा। सिमरन परवीन ने 457 अंक प्राप्त कर विद्यालय की थर्ड टॉपर रही।
बच्चों की सफलता पर विद्यालय के सचिव कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के गरीब और निर्धन और मध्यम वर्ग के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस परीक्षा परिणाम पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे सीमित संसाधन में अच्छा करने का भरपूर प्रयास किये है। कहा विद्यालय का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि यहाँ पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों का हमेशा अहम योगदान रहा है। विद्यालय के परीक्षा फल पर शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started