सिलपिंगदा में आयोजित नौंवी पथलगडी वार्षिक समारोह में ग्रामीणों ने लिया जंगल रक्षा करने का संकल्प
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत ग्राम सिलपिंगदा के डेमकागोडा में नौंवी पथलगडी का वार्षिक समारोह ग्राम सभा सिलपिंगदा द्वारा आयोजित हुआ जिसमें जंगल का रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
इससे पहले गांव के मुंडा बोसेन मुंडा और गांव के पुजारी बुधु गोप द्वारा रीति रिवाज से पूजा अर्चना किया गया। समारोह में जैव विविधता का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए सभी ग्रामीण जिम्मेवारी लेने हेतु विचार-विमर्श की।
ग्रामीण को संबोधित करते हुए “ग्राम सभा मंच” के जिला सचिव राजेश मुंडरी ने कहा कि जंगल हमारा जीवन है। जंगल से ही आजीविका अर्जित करते हैं। इसीलिए जंगल का रक्षा करना कर्तव्य है। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का अधिसूचना 2022, के अलावे वन अधिकार प्रमाण पत्र सहित कई बिंदुओं पर समारोह में चर्चा हुई।
समारोह में सोयना मुंडा, सुखराम मुंडा, बुधु गोप, गोलगा सरदार, हीरालाल लोहार, बुधन सरदार, मंगल सरदार, रुईदास सरदार, सनातन सरदार, परता सरदार आदि उपस्थित थे।
काशी साहू कॉलेज में शनिवार को अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला (जॉब फेयर) ‘कौशल महोत्सव’ का सफल आयोजन किया
सरायकेला खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी यह प्रयास किया जाएगा। लघु उद्यमी
सरायकेला-खरसावां: झारखंड ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) ने झारखंड के सरायकेला जिले के काशी साहू कॉलेज में शनिवार को अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला (जॉब फेयर) ‘कौशल महोत्सव’ का सफल आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जनजातीय कार्य मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया।
जनजातीय मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आर जया, सरायकेला के उपायुक्त अरवा राजकमल, एएसडीसी के सीईओ अरिंदम लाहिरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस जॉब फेयर में स्थानीय आदिवासी युवाओं ने हिस्सा लिया और 5000 से अधिक युवाओं को 11 कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर किए गए। मेगा जॉब फेयर सार्वजनिक-निजी भागीदारी का एक बेहतरीन मिसाल है, जिसमें प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनियों ने हिस्सा लेकर आदिवासी युवाओं को दोपहिया और चार पहिया वाहन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों को जॉब का मौका दिया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, सलाहकार एमओटीए ने दिया। इस अवसर पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने मेले में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जनजातीय कार्य मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, एएसडीसी एनएसडीसी और एनसीवीईटी ने आजीविका मिशन को एक नया आयाम दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में
बनाने के लिए भी अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “सेवा परमो धर्मः” समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है।.
जनजातीय मामलों के मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आर जया ने कहा कि यह जॉब फेयर कि झारखंड के आदिवासी छात्रों और ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन मौका है। यूथ और इंडस्ट्री दोनों को एक प्लेटफॉर्म मिला है। युवा स्किल सीखकर अपने करियर को संवार सकते है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है। एएसडीसी के सीईओ, अरिंदम लाहिरी ने इस सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एएसडीसी झारखंड के युवाओं को कौशल के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने ट्रेनिंग पार्टनर के जरिये युवाओं को ऑटोमोटिव कौशल सिखाया जा रहा है, जिससे वह रोजगार के अवसर का लाभ उठा सके। भविष्य में भी इस तरह के जॉब फेयर आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।जॉब फेयर में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने अपने अनुभव साझा किए और एएसडीसी द्वारा प्रदान किए गए अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया। नूपुर मुखी ने कहा कि एएसडीसी से प्रशिक्षण लेने के कारण ही आज मुझे ऑटोमोटिव सेक्टर में नौकरी का अवसर मिला है। इस कौशल महोत्सव ने मेरे लिए करियर के नए दरवाजे खोल दिए हैं।एक अन्य उम्मीदवार, रंजन कुमार आचार्य का चयन फोर्स मोटर्स में होने के बाद उसने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी आसानी से और इतने अच्छे वेतन के साथ नौकरी मिल जाएगी एएसडीसी के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम ने मेरा जीवन बदल दिया है।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, सरायकेला के तत्वधान में शनिवार को कुमार विजय प्रताप सिंहदेव बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेन्द्र सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार, शाहिद रहमान, उमा शंकर एवं सभी विशिष्ट अतिथिगण एवं निर्णायक दल द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत शाल ओढ़ाकर कर एवं मोमेंटो एवं पौधा दे कर किया गया।
मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों द्वारा युवाओं का मनोबल बढ़ाया गया और साथ ही आवान किया गया कि ऐसे कार्यक्रम में हमेशा वह सकारात्मक रूप से भाग लेते रहें।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केंद्र के जिला युवा अधिकारी क्षितिज ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्र द्वारा देशभर के केंद्र स्थापित जिलों में करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे युवा कलाकार चित्रकला, कविता लेखन सह वाचन, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण,और सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा जो प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त किए उन्हे प्रमाण पत्र दिया गया और पुरस्कार राशि उनके खाते में जमा की जाएगी।
भाषण में प्रथम रेणुका महतो,द्वितीय संध्या महतो, तृतीय ज्योति दारोगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह में प्रथम आने वाले उर्वशी पाठक एवं समूह,द्वितीय छोटी हंसदा एवं समूह एवम तृतीय आशा डिओगम एवम समूह, चित्रकला में प्रथम शोभा रानी बानसिंह, द्वितीय खुशबू प्रधान एवम तृतीय स्वरूप सोय, कविता में प्रथम दीपिका महतो, द्वितीय पूजा गोप,तृतीय कुमकुम सरदार, मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम रातरानी जमुदा, द्वितीय दीप्ति हेंब्रम एवं तृतीय बजरंग महंती ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम मे केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा चित्र प्रदर्शनी भी लगाया गया एवं साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल भी लगाया गया जिसमे युवाओं ने जिस फाउंडेशन द्वारा कौशल विकास, स्वास्थ्य विभाग द्वारा covid -19, JSLPS द्वारा जवीक् खेती, संत कबीर सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण, समाज कल्याण विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर महिला उत्तपीडन पर जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय, एनआर हाई स्कूल एवम जिले भर से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं युवा क्लब के सदस्य एवं युवागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के रामचंद्र राव ने किया।
बागरायडीह में आयोजित भागवत कथा में उमड़ी भक्तो की भीड़,श्री कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्वालु
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: खरसावां प्रखंड के बागरायडीह स्थित श्री हरि मंदिर में नौ दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।
क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्धि के उद्देश्य से 26 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन सुबह शाम आसपास व दूरदराज के भक्त श्रद्वालु पहुंचकर भागवत कथा के ज्ञान रूपी रस का अमृत पान कर रहे है। भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा क्षेत्र नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाएं भी झूम उठी। कथा वाचक पं रामनाथ होता व अजीत प्रधान ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया।
इस दौरान नंदोउत्सव व पूतना बध का कथा वाचन भी हुआ। सोमवार को यज्ञ के पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।
भागवत कथा के सफल आयोजन में मुख्य कथा वाचक पंडित रमानाथ होता,प्रणेता पंचानन महतो,मुन्नु प्रधान,बसंत प्रधान,कृष्णा प्रधान,नागेश्वर प्रधान,दिनेश प्रधान,अजीत प्रधान,सागर प्रधान,डॉक्टर प्रधान,सुरेन प्रधान,तामरो प्रधान,सारंग प्रधान,मुरली प्रधान,बैजनाथ प्रधान,दुर्योधन प्रधान,माधव प्रधान व जीवन प्रधान समेत समस्त ग्रामीणो का सराहनीय योगदान रहा है।
रामगढ़ उपचुनाव की ऐतिहासिक जीत कुशासन और भ्रष्टाचार पर जीत है – मनोज चौधरी
सरायकेला
देश के 2 राज्यों सहित रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर सरायकेला नगर में भाजपा सरायकेला विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में भाजपा एवं आजसू कार्यकर्ताओं ने जमकर उड़ाया गुलाल जमकर हुई आतिशबाजी भाजपा और आजसू के नारे लगे विजय जुलूस में आजसू के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो भाजपा राजनगर प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो सरायकेला नगर के अध्यक्ष बद्रीनारायण दरोगा एवं सरायकेला पश्चिमी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो ने जमकर की नारेबाजी ढोल नगाड़ों की थाप पर होली जैसा जश्न जमकर थिरके कार्यकर्ता
उक्त अवसर पर मनोज चौधरी ने त्रिपुरा और नगालैंड की जीत पर पीएम मोदी ने दिया धन्यवाद, झारखंड में एनडीए साझा प्रत्याशी श्रीमती सुनीता चौधरी की ऐतिहासिक भारी जीत पर बधाई दी उनकी जीत जेएमएम और यूपीए सरकार के निरंकुश शासन राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार युवाओं को ठगने वाली सरकार के विरुद्ध रामगढ़ की जनता ने एनडीए के पक्ष में वोटिंग कर सरकार चेताने का काम किया है।
जेएमएम और यूपी में गठबंधन की सरकार ने झारखंड के आदिवासी मूलवासी को धोखा दिया है सत्ता में काबिज होने के लिए उनके वादे मुंगेरीलाल के सपने जैसे प्रतीत हो रहे हैं फ्री बिजली स्कीम का धोखा देखकर बिजली बिल वसूली के नाम पर गरीबों के ऊपर केस और घर की कुर्की करा रही है, शहर में रहने वाले को होल्डिंग टैक्स में 4 गुना बेहताशा वृद्धि कर कमर तोड़ने का काम किया है, व्यापारी और किसानों को दोहन के उद्देश्य से कृषि उपजो में टैक्स का लागू करना, महिलाओं को ₹1 में 50 लाख की रजिस्ट्री सुविधा हटाना एवं भ्रष्टाचार एवं यौन शोषण राज्य में चरम पर है भ्रष्ट मंत्रियों और अधिकारियों के घर में अरबों अरब रुपए निकल रहे हैं भ्रष्टाचारियों एवं गुनाहगारों को शरण देना जैसे जेएमएम के अनगिनत पापों पर उनके घटक दल व उनके MLA प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल है वे सभी घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें अभी भी समय है ऐसी भ्रष्ट सरकार से किनारा लगा ले नहीं तो भविष्य में आप लोगों की भी नैया जनता डुबोयगी। विजय जुलूस में मुख्य रूप से सुदीप पटनायक भाजपा विधानसभा के सदस्य सोहन सिंह उमेश भोल मोचीराम महंती मुकुंद दास सिकंदर महतो कमल नंदी बन बिहारी महतो राजीव लोचन महापात्र रवि सतपति मंटू आचार्य देवराज दास देवराज सारंगी धनंजय महतो नेपाली महतो रवि महतो रत्नेश्वर पटनायक सनत दास माइकल महतो रामबरन प्रजापति एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
कार्यक्रम में खरसावां पश्चिम के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो एवं कुचाई के प्रखंड अध्यक्ष मंगल सोय उपस्थित थे
मुरूप में निशुल्क रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर 12 मार्च को
सरायकेला
मुरूप
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला : प्रखंड सरायकेला अंतर्गत मुरूप पंचायत सेवा समिति के तत्वाधान में “निशुल्क रक्तदान सह नेत्र जांच शिविर” का आयोजन मुरूप पंचायत सचिवालय के प्रांगण में रखा गया है।
यह आयोजन आगामी दिनांक 12 मार्च 2023 रविवार को किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा एवं यह कार्यक्रम लगातार शाम 4:00 बजे तक चलेगा। शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी यूनिट जमशेदपुर के कुशल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु कल पंचायत सचिवालय में हैं एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस कुमार महतो ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह निशुल्क शिविर मुरूप पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय पानो महाली के यादगार में रखा गया है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि मुरूप पंचायत सेवा समिति पंचायत के गांव में जाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हे बताएंगे कि रक्तदान महादान है। विपत्ति की घड़ी में इस रक्त से लोगों की जान बचाई जा सकती है । रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है जबकि इससे शरीर और स्वस्थ बनता है। रक्तदान शरीर में 24 घंटे के अंतराल में पुनः उतना ही रक्त बन जाता है। रक्तदान करने से शरीर में लीवर और हृदय की बीमारी कम होती है।
रक्तदान करने से शरीर में वजन कम नहीं होती है बल्कि शरीर में ऊर्जा प्राप्त होती है । आंख जो शरीर का विशेष अंग माना जाता है उसका भी निशुल्क जांच एवं चयनित रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन भी कराई जाएगी। बैठक में आयोजन कमेटी द्वारा पंचायत के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस निशुल्क शिविर से लाभ उठाने की अपील की है ।
मौके पर मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस कुमार महतो,मुरूप पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अजीत प्रधान, डॉ राधेश्याम महतो (जमशेदपुर ) शिक्षक हीरालाल महतो (हतीया), नारायणडीह के पूर्व वार्ड सदस्य अर्जुन महतो , रेंगुडीह के ग्राम प्रधान हृदानंद महतो , एसएमसी मुरूप के अध्यक्ष गोरा चांद हो , एलआईसी एडवाइजर हेमसागर प्रधान, अरुण कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
हातिया में 24 प्रहर राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ शुरू
सरायकेला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
सरायकेला: प्रखंड सरायकेला अंतर्गत हातिया गांव स्थित श्री हरि मंदिर के प्रांगण में चैतन्य महाप्रभु के असीम अनुकम्पा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन शुक्ल एकादसी के उपलक्ष्य पर 24 प्रहर व्यापी राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का आयोजन किया है।
उक्त आशय की जानकारी हरि संकीर्तन समिति के सचिव श्रीपति महतो ने देते हुए बताया कि आज हरि मंदिर में राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हेतु गंधाधिवास हुआ।
आगामी गुरुवार को प्रातः 10 बजे से राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ का शुभारंभ होगा जो लगातार 24 प्रहर तक चलेगा। यह संकीर्तन रविवार को प्रातः 10 बजे धुलट के साथ समापन होगा। इस राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ में पुरुलिया के जगबंधु दास गोस्वामी, ब्रज किशोर दास गोस्वामी, राधे राधे महिला संप्रदाय, बांकुड़ा के गौर निताई महिला संप्रदाय, सरायकेला खरसावां जिले के मंगल दास गोस्वामी (रायडीह),मदन महतो (तियुनिया), शिबू जयप्रकाश (हातिया) आदि संकीर्तन मंडली योगदान देंगे।
तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत आयोजित होने वाले सम्मेलन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं जॉइंट सेक्रेटरी सरायकेला खरसावां
सरायकेला खरसावां
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आगामी 23 फरवरी बृहस्पतिवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत आयोजित होने वाले सम्मेलन समारोह कार्यक्रम की सफल संचालन हेतु किए जा रहे तैयारियों का जायजा लेने आज प्रोजेक्ट डायरेक्टर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा छवि रंजन एवं ज्वाइंट सेक्रेट्री अर्चना मेहता सरायकेला खरसावां जिले पहुँचे।
सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निदेश
इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ परिसदन सभागार में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम हेतु किए जा रहे तैयारियों के संबंध में जानकारी ली गई। इसके तत्पश्चात कार्य मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरिक्षण क्रम में कार्यक्रम स्थल पर किए गए तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारी को 22 फरवरी संध्या तक सभी तैयारियां पूर्ण कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किशोरियों के आगमन एवं निर्धारित समयावधि में हो सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उपायुक्त के देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूर्ण की ओर है। आशा है कि शांतिपूर्ण वातावरण में अच्छे संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अन्य संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उक्त कार्यक्रम में सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के किशोरिया उपस्थित रहेंगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री जोबा मांझी, महिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित होंगे।
चांडिल: चांडिल रेल थाना कांड संख्या 1/22 के अप्रथामिकी अभियुक्त ऋषिकेश के घर में आज दिनांक 04.02.2023 को इश्तेहार चिपकाया।
रेल थाना चांडिल कांड संख्या 1/22 के अप्रथामिकी अभियुक्त ऋषिकेश मुखिया पिता रवींद्रनाथ मुखिया ग्राम गुटबेड़ा थाना कांड्रा जिला सरायकेला खरसांवा के विरुद्ध माननीय न्यायलय से निर्गत इश्तेहार रेल थाना चांडिल के स0अ0नि0 सुखलाल महतो साथ आरक्षी देवाशीष गोप, सूरज कुमार महतो एवम स्थानीय थाना कांड्रा के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ अप्रथामिकी अभियुक्त के घर पर ग्रामीणों के समक्ष विधिवत रूप से अभियुक्त के घर के मुख्य दरवाजा पर इश्तेहार चिपकाया गया
खरसावां प्रखंड में 19 से 21 जनवरी को प्रखंड स्तरीय सहायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए झारखंड सरकार ने सहायक योजना की शुरुआत की है
सरायकेला खरसावां:खेल के माध्यम से युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए झारखंड सरकार ने राज्य के 5 जिलों में सहाय खेल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड में 19 जनवरी से 21 जनवरी तक प्रखंड स्तरीय सहाय खेल योजना का आयोजन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गौतम कुमार ने बताया कि खरसावां में प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 जनवरी को फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ होगा। उक्त तिथि को फुटबॉल के बालक और बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगे । 20 जनवरी को फुटबॉल के साथ-साथ वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जबकि 21 जनवरी को हॉकी और वॉलीबॉल के साथ-साथ एथलेटिक्स के 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद की प्रतिस्पर्धा भी आयोजित की जाएगी ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।
खरसावां प्रखंड के प्रमुख स्थलों में इस योजना से संबंधित बैनर लगाए गए हैं। प्रचार वाहनों से भी कार्यक्रम की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का चयन कर उनकी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स के साथ-साथ नगद राशि से भी सम्मानित करने की योजना है। इसके पूर्व सहाय योजना के तहत सैकड़ों खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है परंतु जिनका नाम किन्ही कारणों से छूट गया है उन्हें ऑन द स्पॉट पंजीकरण करने का अवसर प्रदान किया गया है। खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने पंचायत के मुखिया अथवा प्रधानाध्यापक के माध्यम से आयोजन स्थल तक पहुंचकर अपना नामांकन कराएं। नामांकन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट का डिटेल लेकर आना आवश्यक होगा ।
निर्धारित समयावधी मे योजनाओं को पूर्ण करने तथा सुयोग्य लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के दिए गए निदेश
समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गगराई के अध्यक्षता में कल्याण विभाग एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं कार्य प्रगति का प्रखंड व समीक्षा कर लंबित योजनाओं में सुधारात्मक प्रगति लाते हुए निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कल्याण विभाग अंतर्गत चयनित पर्यटन स्थल एवं कला केंद्र हेतु चिन्हित भूमि का रिपोर्ट कार्यालय मे उपलब्ध कराने, चांडिल, कुचाई एवं नीमड़ी प्रखंड में बिरसा आवास के लंबित मामलों को निष्पादित कर निर्माण कार्य मे प्रगति लाने के निदेश दिए।
सभी अंचलाधिकारी को छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत लंबित कार्यों में प्रगति लाने, शत प्रतिशत योग्य छात्र छात्राओं को योजना का लाभ प्रदान करने हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय स्तर पर रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
वहीं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उक्त आवेदनों के निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कल्याण छात्रावास के औचक निरीक्षण कर उनके संचालन की रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए वही पशुधन विकास योजना अंतर्गत शतप्रतिशत योगी लाभुकों को योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा क्रम में पीडी जेनरेशन, रिजेक्शन ट्रांजैक्शन पीसीबी खेल के मैदान योजना में प्रगति लाने, विरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत योग्य कृषकों को लाभ प्रदान करने, पंचायतवार योजनाओं का संचालन कर मानव सृजन की संख्या बढ़ाने, किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत 18 से 19 वर्ष की किशोरियों का अभियान चलाकर चिन्हित कर आवेदन प्राप्त करने के निदेश दिए गए।
बैठक में उपस्थित अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों को राजस्व कोर्ट में लंबित वाद के निष्पादन सुनिश्चित करने, मोटेशन तथा जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों के नियम संगत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक मे परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी अंचलाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।