जनाधिकार सुरक्षा कमेटी ने वन विभाग कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

जनाधिकार सुरक्षा कमेटी ने वन विभाग कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

पूर्वी सिंहभूम/चाकुलिया

चाकुलिया: जंगली हाथियों से निजात दिलाने के मसले पर शनिवार को अखिल भारतीय जनाधिकार सुरक्षा कमेटी ने डाक बंगला परिसर से जुलूस निकाला. यह जुलूस मुख्य पथ होते हुए वन विभाग कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया. इसके बाद सभा आयोजित हुई. इसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे. इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो को डीएफओ के नाम छह सूत्री मांग पत्र सौंपा.मृत के आश्रित को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग।

ज्ञापन में जंगली हाथियों के हमले से मृत व्यक्ति के आश्रित को 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए मुआवजा देने तथा पीड़ित परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी या दस हजार मासिक गुजारा भत्ता 15 साल तक दिए जाने, 15 दिनों के अंदर जंगली हाथियों के झुंड को चाकुलिया अंचल से सुरक्षित स्थान पर भेजने, गांव के आसपास हाथी आने की सूचना मिलने पर सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने, चाकुलिया प्रखंड के सभी गांव के रास्ता किनारे झाड़ियों की सफाई करने, जंगली हाथियों के हमले से पीड़ित परिवार को मुआवजा प्राप्त करने के लिए सभी कागजी प्रक्रिया वन विभाग द्वारा या गांव के ग्राम प्रधान द्वारा प्रमाणित दस्तावेज आधार पर भुगतान करने की मांगें शामिल हैं।

इस मौके पर श्रीमंत बारीक, कन्हाई लाल गोप, भागवत टुडू, गिरीश महतो, पंकज महतो, परमेश्वर मांडी, हरिशंकर महतो, चंद्र मोहन मांडी, सुनाराम हांसदा, मनिंद्र नाथ महतो,ईश्वर टुडू समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मूर्ति स्थापना कर शहीद रघुनाथ महतो को दिया श्रृद्धांजलि

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मूर्ति स्थापना कर शहीद रघुनाथ महतो को दिया श्रृद्धांजलि

चाकुलिया

चाकुलिया : चुहाड़ विद्रोह के महानायक एवं भारत के प्रथम वीर शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस के शुभ अवसर पर चाकुलिया बेल पहाड़ी रोड किनारे धडांगरी चौक पर शाहिद रघुनाथ महतो का मूर्ति स्थापना किया गया

इस पवित्र अवसर पर झारखंडी भाषा खतीयानी संघर्ष समिति की ओर से मूर्ति पर गर्मजोशी के साथ झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति कोल्हान टीम के सदस्य मनोज कुमार महतो एवं झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष समिति चाकुलिया प्रखंड टीम के सदस्य ने माल्यार्पण किया

उक्त मौके पर नरेंद्र नाथ महतो प्रफुल महतो,खकन महतो ,ज्ञानरंजन महतो, जयराम महतो ,मोंटू मोहन महतो ,ओशोक पातर, जयदेब महतो ,कोमल महतो, शंको दीप महतो ,सुफल महतो ,कुस महतो,धिरेन महतो,पियुस महतो,कृष्ण महतो,नारायण महतो ,आदि उपस्थित थे।

बताते चलें की 5 अप्रैल 1778 ई को क्रांतिकारी रघुनाथ महतो अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ते हुए शहीद हो गए। हमें उन महापुरूषों के मार्ग दर्शन पर चलने की आवश्यकता है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started