आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रेन में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ट्रेन में चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार।

2.88 लाख नकद और 20 ग्राम सोना बरामद के साथ युवक गिरफ्तार।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पूर्वी सिंहभूम जिले के के टाटानगर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता की है. गिरफ्त आए आरोपी बागबेड़ा गाड़ाबासा निवासी 42 वर्षीय पिंटू कुमार चौरसिया है. छापेमारी टीम ने उसके घर से छापेमारी कर 2.88 लाख नकद, 20 ग्राम सोना, गहने तौलने वाला एक तराजू और दो मोबाइल बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि पिंटू एक्सप्रेस ट्रेनों में चोरी की घटना को अंजाम देता था. जानकारी देते हुए जीआरपी प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बताया कि 16 जून को बिलासपुर पटना एक्सप्रेस से एक महिला के पर्स की चोरी हो गई थी. इसके अलावा भी चोरी के कई मामले सामने आ रहे थे।

आगे जानकारी देते हुए गुलाम रब्बानी में बताया कि घटना के उद्भेदन के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से काम किया. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पिंटू को संदिग्ध तरीके ट्रेन से एक झोला लेकर उतरते देखा गया. इसी बीच मंगलवार को पिंटू को फिर से स्टेशन में ही पाया गया जिसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ में पिंटू ने टीम को बताया कि वह ऐसे ट्रेनों को निशाना बनाता था जो सुबह 3 से 5 बजे के बीच टाटानगर स्टेशन पहुंचती थी जिसमे उत्कल और बिलासपुर पटना एक्सप्रेस शामिल होते थे. वह बिना टिकट ट्रेनों में चढ़ जाता और ट्रेन की एसी बोगी में जाकर महिलाओं के पर्स चोरी करता था. उसने चोरी किए गए कुछ गहनों को आसनसोल के एक ज्वेलर्स को बेचा था. वहीं पर्स से जो मोबाइल बरामद होता उसे तोड़कर नाले में फेंक देता था. साथ ही उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों में रेल मदद ऐप में चोरी की कई शिकायतें मिल रही थी जिसपर जीआरपी और आरपीएफ की टीम काम कर रही थी

Design a site like this with WordPress.com
Get started