गिरीडीह
गिरीडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के मंदरामो निवासी सात रैयतों ने डीसी ऑफिस पहुंचकर भू माफियाओं द्वारा उपजाऊ जमीन को कब्जा कर लेने संबंधित उपायुक्त के नाम आवेदन दिया है। आवेदन देने वालों में मोहित उद्दीन अंसारी, बिजली देवी व अन्य लोग शामिल थे। दिए गए आवेदन में बताया गया कि सरिया अंचल क्षेत्र के मंदरामो के मौजा कोंडाबाद में वर्षों से रेयती उपजाऊ ज़मीन है। उक्त ज़मीन पर भूमाफियाओं के द्वारा मिट्टी डलवाकर उसे बंजर बना दिया गया है। साथ ही रैयतों की 6 एकड़ भूमि जमाबंदी भी कर लिया गया है।


