चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक… कार से भीषण टक्कर में 9 की मौत.. कई घायल

गुजरात के नवसारी में शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कार और बस की सीधी टक्कर हो गई जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बेस्मा गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक आ गया इस वजह से वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार में टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला इनमें से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को निकालने के लिए दोनों गाड़ियों को काटना पड़ा। इसकी वजह से घायलों को राहत पहुंचने में थोड़ी देरी हुई है।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस ड्राइवर को पहले से दिल की बीमारी थी । हालांकि गाड़ी लेकर निकलते समय स्वस्थ महसूस कर रहा था लेकिन शनिवार कल सुबह कड़ाके की ठंड की वजह से शायद उसे दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण गाड़ी को नियंत्रण न कर सका और इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई।

Design a site like this with WordPress.com
Get started