सांसद प्रतिनिधि ने लिया जिला में खाद्य आपूर्ति की जानकारी

सरायकेला: सिंघभुम सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि रुईदास चाकी एवं सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मुदुईया पहुंचे खाद आपूर्ति विभाग

सांसद प्रतिनिधि रूईदास चाकी ने जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार से मुलाकात की एवं जिला में खाद्य आपूर्ति की स्थिति का जानकारी ली।

सांसद प्रतिनिधि रुइदास चाकी ने स्पष्ट किया कि जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने आश्वासन दिया है। जल्द ही ग्रीन कार्ड धारियों को कई लाभ मिलेंगे।फ्री राशन मामले में भी उन्होंने कई जानकारी दी।

Covid-19 महामारी के फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न…

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार 11-01-2033 को झारखंड मंत्रालय में कोविड-19 महामारी फंड से संबंधित शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से कुल 1 अरब 14 करोड़ 5 लाख 97 हजार 600 रुपए उपलब्ध करायी जाएगी। इसी प्रकार श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड के द्वारा कोविड-19 के प्रथम लहर में “मुख्यमंत्री दीदी किचन” के संचालन हेतु भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, झारखंड रांची के निधि से कुल 38 करोड़ 74 लाख 72 हजार 72 रुपए उपलब्ध कराए जाने की सहमति दी गई।

इस अवसर पर मंत्री श्री रामेश्वर उरांव, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के०के०सोन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, सचिव आपदा प्रबंधन विभाग अमिताभ कौशल, सचिव ग्रामीण विकास विभाग अबू बकर सिद्दीकी, निदेशक राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार श्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाहरणालय सभाकक्ष में फोर्टीफाइड राइस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

प्रशिक्षण कार्यशाला में फोर्टीफाइड राइस से संबंधित सभी भ्रांतियों को दूर करते हुए इसके फायदे क़ी दी गई जानकारी

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार की अध्यक्षता में फोर्टीफाइड राइस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला मे राज्य स्तर से प्रशिक्षणकर्ता के रूप में आए श्री अभिषेक पांडे द्वारा राइस फोर्टिफिकेशन के महत्व, फोर्टिफिकेशन राइस बनाने की प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, लाइसेंसिंग +f कंडेंसमेन्ट से संबंधित बिस्तर पूर्वक जानकारी साझा क़ी गई।

इस दौरान फोर्टीफाइड राइस से संबंधित सभी तरह के भ्रान्ति/ मिठक के बारे में चर्चा करते हुए स्पष्ट किया गया कि प्लास्टिक राइस जैसी भ्रांति गलत है।

बिंदुवार जानकारी साझा करते हुए फोर्टिफिकेशन राइस में उपलब्ध पोषक तत्व, विटामिन B12, फोलिक एसिड एवं आयरन के बारे मे जानकारी साझा क़ी गई। साथ ही बताया गया कि चावल संपूर्ण आहार के रूप मे लिया जा सकता है इसके उपयोग एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करने में मदद करता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्री मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सह उप समाहर्ता सामान्य शाखा श्रीमती सुधा वर्मा, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिति सिंह, चेयर ऑफ़ कॉमर्स के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा सभी राइस मिलर संचालक उपस्थित रहे

देवघर में बैंक के सुरक्षाकर्मी को मारपीट कर जेल भेजने के मामले को लेकर बैंक यूनियनों में नाराजगी बिष्टुपुर में बुधवार को विरोध रैली

जमशेदपुर : पिछले दिनों देवघर में पीएनबी परिसर में सुरक्षाकर्मी अशोक कुमार यादव पर ड्यूटी के दौरान पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह द्वारा सबके सामने दुर्व्यवहार और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी चौतरफा आलोचना हुई थी.

पुलिस पदाधिकारी रतन सिंह ने पीड़ित सुरक्षाकर्मी अशोक यादव को किसी मामले में जेल भेज दिया था. इस घटना से बैंक यूनियनों में उबाल है. इसके लिए बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में यूएफबीयू (यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन) के नेतृत्व में इसके तहत आनेवाले विभिन्न बैंक यूनियन के सदस्य पोस्टल पार्क से सिग्नल और सिग्नल से पोस्टल पार्क तक एक विरोध रैली निकालेंगे. इस सिलसिले में बिष्टुपुर में यूएफबीयू के नेतृत्व में एक बैठक हुई जहां तय हुआ कि रैली के बाद सीएम हेमंत सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री चंपाई सोरेन, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा

बैठक में यूएफबीयू के शीर्ष नेतृत्व ने देवघर घटना की कड़ी निंदा की. बीइएफआई की ओर से कामरेड सुजय राय, कामरेड डीएन सिंह, अनंत भूई, मनोतोष चक्रवर्ती, एआईबीईए की ओर से कामरेड सुजीत घोष, कामरेड आरबी सहाय, कामरेड दिव्यांशु गुप्ता, कामरेड मनोज, एनसीबीइ की ओर से कामरेड रामजी प्रसाद, सत्येन्द्र सिंह, रीतेश सिंह, कुन्दन कुमार, एआईबीओसी की ओर से कामरेड सुब्रत घोष और आईएनबीओसी की ओर से कामरेड गौतम घोष ने अपने विचार व्यक्त किए. यूएफबीयू जमशेदपुर के संयोजक रिंटू कुमार रजक ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अशोक यादव को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा. जिस तरह से उनको झूठे मुकदमों में फंसाया गया और मारपीट की गई उसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है.

आदिवासी कुड़मि समाज की ओर से 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सरायकेला उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन,

काफी बड़ी संख्या में निकाली गई रैली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: आदिबासि कुड़मि समाज केंद्रीय समिति के पूर्व निर्धारित निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में सरायकेला जिला समाहरणालय में श्रीमान जिला उपायुक्त महोदय के माध्यम से भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम 09 सूत्री माँग पत्र सौंपा गया।

उनकी मांगों में मुख्य रूप से

•कुड़मि जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करना
•भारत की जनगणना के भाषा सूची में स्वतंत्र रूप से कुड़मालि (KUDMALI) भाषा कोड लागू करने एवं धर्म के कॉलम में सारना (SARNA) धर्म कॉलम लागू करना
•कुड़मालि भाषा को जनजातीय भाषा की मान्यता देते हुए संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करना
•कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और सभी विश्वविद्यालय स्तर तक कराते हुए सभी स्थानों पर यथोचित संख्या में कुड़मालि अध्यापकों और प्राध्यापकों की नियुक्ति करना
•कुड़मालि भाषा के लिए विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर तक वर्तमान में प्रयुक्त त्रुटिपूर्ण कुरमाली (KURMALI) शब्द में संशोधन कर कुड़मालि (KUDMALI) करना
• कुड़मालि एकेडेमिक बोर्ड और कल्चरल बोर्ड का गठन करना
•प्रत्येक गाँव, टोला, मोहल्ला के जाहिरा थान, सारना थान, गोड़ाम (ग्राम) थान आदि पारंपरिक धर्म स्थलों की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण करने एवं इसके लिए उक्त स्थल के पारंपरिक ग्राम प्रधान एवं पारंपरिक पुजारी को ही प्रतिनियुक्त करना
•चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो, संताल हुल के वीर शहीद चानकु महतो, मेड़ि विद्रोह के वीर शहीद कालिया मोहंता व भीम मोहंता (ओड़िशा), सविनय अवज्ञा आंदोलन के वीर शहीद गोकुल महतो, मोहन महतो, शीतल महतो, सहदेव महतो व गणेश महतो (प. बंगाल), भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीद चुनाराम महतो व गोविंद महतो (प. बंगाल) आदि महापुरुषों की जीवनी और वीर गाथाओं को सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल करना
•ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खुलवाये जाने की महत्वपूर्ण मांग की गई है।

इसके अलावे छोटानागपुर पठार अंतर्गत झाड़खंड के गुसटिधारि कुड़मि समुदाय, जिन्हें वर्तनी त्रुटि और ध्वन्यात्मक दोष के कारण भू-अभिलेखों में विभिन्न नामों यथा – कुड़मि, कुड़मी, कुर्मि, कुर्मी, कुरमि, कुरमी से अंकित किया गया है, जो मूल रुप से “कुड़मि” हैं, के लिए तथ्यात्मक आधार पेश करते हुए पूर्व के जनगणनाओं में हुए त्रुटियों का संशोधन कराते हुए आगामी भारत की जनगणना में जाति के कॉलम में – कुड़मि (Kudmi) और मातृभाषा के कॉलम में – कुड़मालि (Kudmali) दर्ज कराने की भी अपील की गई है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो महतो, जिलाध्यक्ष मनोज महतो, सदस्य पंचानन महतो, राजेश महतो, गणेश महतो, डॉ. विभीषण महतो, प्रकाश महतो, दीपक महतो, रीना महतो, सूरज महतो, सुरेश महतो, राजकिशोर महतो, सुकदेव महतो, फाल्गुनि महतो, अनूप महतो, शशिभूषण महतो, धनंजय महतो आदि समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एनएच पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार की मौत

बालिगुमा पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर


जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पोटो महाली और रवि महाली गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन तेजी से फरार हो गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनो घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने पोटो महाली को मृत घोषित कर दिया जबकि रवि की स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया.

परिजनों ने बताया कि दोनो बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी रहते है और एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा में खेती बाड़ी का काम करते है. आज सुबह दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम करने जा रहे थे तभी पुल के पास घाटशिला की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनो घायल हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर मौके से फरार हो गया.

पहली बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2023 की मेजवानी झारखंड की राजधानी रांची में

दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी 2023 तक

दोनों टीमों के विजेता बालिका टीमों को 12 लाख रुपए का नगद पुरस्कार राशि दिया जाएगाl

जूनियर बालिका टीम के हेतु


प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-
द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-
तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

सब-जूनियर बालिका टीम हेतु


प्रथम पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹275000/-
द्वितीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹175000/-
तृतीय पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-
व चतुर्थ पुरस्कार हेतु नगद राशि ₹75000/-

नगद पुरस्कार राशि 12 लाख रुपये को छोड़कर
उक्त दोनों जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन में अनुमानित लगभग 25 लाख 93 हजार 2 सौ 40 रुपये का खर्च होना हैl जिसमें से खेलकूद युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खो-खो महासंघ के माध्यम से 05 लाख रुपये का सहयोग राशि आयोजन हेतु देंगेl

भारतवर्ष के खेल जगत में अधिक से अधिक महिला खिलाड़ियों को जोड़ने/भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण को अत्यधिक मजबूती प्रदान करने के मुख्य उद्देश्य से खेलकूद एवं युवाकार्य मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासभा के निर्देशानुसार तथा खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखंड सरकार व झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वधान में दिनांक 16 जनवरी से 19 जनवरी तक मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स अवस्थित अल्बर्ट एक्का खो-खो स्टेडियम, होटवार, रांची के प्रांगण में प्रथम बार खेलो इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय जूनियर व सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है उक्त प्रतियोगिता में विगत दिनों हुए 42वी जूनियर व 32वी सब-जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 2022 के सर्वश्रेष्ठ विभिन्न बारह-बारह राज्यों के 24 बालिका टीम भाग लेंगे एक टीम में 15 बालिका खिलाड़ी, एक कोच, एक मैनेजर, एक राज्य टीम प्रमुख प्रबंधक होंगे तथा उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न राज्यों के 60 तकनीकी पदाधिकारी एवं फेडरेशन के 12 अधिकारी तथा 80 लोकल राज्य संघ के अधिकारी/तकनीकी पदाधिकारी व वॉलिंटियर अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगेl प्रतियोगिता में कुल संभावित 700 के करीब खिलाड़ी, ऑफिशियल एवं तकनीकी पदाधिकारी आएंगेl सभी राज्यों की टीमें 15 जनवरी 2023 को खेलगांव, होटवार, रांची पहुंचेंगेl

16 जनवरी 2023 को पूर्वाहन 10:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह होगाl
और
19 जनवरी 2023 को दोपहर 1:00 बजे प्रतियोगिता का समापन समारोह होगाl

आज की प्रेस वार्ता को झारखंड राज्य खो-खो संघ के चेयरमैन -सह- राँची के लोकप्रिय विधायक श्री सी.पी.सिंह जी ने मुख्य रूप से संबोधित किया तथा उनके साथ राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी. सी. ठाकुर, महासचिव श्री संतोष प्रसाद, कार्यकारी सदस्य श्री तपन कुमार राउत उपस्थित थें l

प्रेस वार्ता के दौरान श्री सी. पी.सिंह जी ने भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय खो-खो महासंघ के प्रति खेलों इंडिया महिला लीग राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हेतु झारखंड राज्य को पहला अवसर प्रदान करने के लिए आभार जताएl

निवेदक
संतोष प्रसाद
महासचिव
झारखंड राज्य खो-खो संघ
7979884608

फिर बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां

बढ़ती ठंड को देखते हुए आगामी 14 जनवरी तक कक्षा KG से 5 तक के शैक्षणिक कार्य रहेंगे बंद

सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित निजी प्राथमिक सभी विद्यालयों पर लागू

वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए झारखंड राज्य के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) निजी विद्यालयों में एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्य दिनांक 8 एक 2023 तक बंद रखने का निर्णय विभागीय आदेश संख्या 5 दिनांक 3 एक 2023 द्वारा लिया गया था

वहीं वर्तमान में शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होने के कारण झारखंड राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) निजी विद्यालयों में वर्ग की जी से वर्ग 5 तक का शैक्षणिक कार्य 14 एक 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में उक्त अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख उधतन करेंगे एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री करेंगे गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों को इस अवधि में पूर्व की तरह मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

गृहमंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महारैली आज

टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित कर करेंगे चुनावी शंखनाद, लोकसभा कोर कमेटी के साथ करेंगे बैठक

नक्सल प्रभावित जिला होने के कारण सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, डीसी और एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट को किया ब्रीफ

चाईबासा: केंद्र सरकार के गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को चाईबासा आ रहे हैं। वह टाटा कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करेंगे और लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।

अमित शाह के आगमन को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। आज युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता यहां कैंप किए हुए हैं। पार्टी की ओर से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के इस कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले से भी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को ही रांची पहुंच जाएंगे। हेलीकॉप्टर के जरिए शनिवार को टाटा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 12:30 बजे तक यहां उनका कार्यक्रम है।

वहीं जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने वरीय पदाधिकारियों के साथ टाटा कॉलेज मैदान में बन रहे पंडाल, हेलीपैड सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

टाटा कॉलेज सभागार में पुलिस पदाधिकारियों और मजिस्ट्रेट की संयुक्त बैठक को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक में संबोधित किया। सभी को कार्यक्रम को लेकर एक-एक बिंदु पर बारीकी से जानकारी दी गई। किस क क्या जिम्मेदारी है और उसे कैसे पूरा करना है इस बारे में बताया गया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि गृहमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए 250 मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया गया है। पार्किंग और ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पूरे कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सभा स्थल में पुरुष और महिला की एंट्री अलग अलग होगी। सभी लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है। इस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक चाईबासा शहर और मुख्य मार्गों में सुरक्षा की अति विशिष्ट व्यवस्था रहेगी। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लगाया गया है। सुरक्षाबलों के रहने के लिए सरकारी और निजी विद्यालयों को खाली करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 25 कंपनी जैप, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के अलावा 250 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

दीपक प्रकाश ने कहा सभी पुराने साथियों का करेंगे स्वागत

चाईबासा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चाईबासा आगमन को लेकर भाजपा की ओर से जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। टाटा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जहां गृह मंत्री अमित शाह कोल्हान के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा समेत सिंहभूम व आसपास के लोकसभा क्षेत्रों के नेता व कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। कार्यक्रम स्थल टाटा कॉलेज के मैदान में तैयारियों का जायजा लेने के बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर जन समर्थन व्यापक रूप से देखा जा रहा है।

दीपक प्रकाशसिंहभूम संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के बावजूद यहां से भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। यही नहीं, मोदी लहर का असर भी इस सीट पर न होने को लेकर यह सीट भाजपा शीर्ष नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक देश के 160 संसदीय क्षेत्रों में 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर लोकसभा प्रवास योजना के तहत पार्टी काम कर रही है, जिसमें सिंहभूम लोक सभा क्षेत्र भी एक है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि सिंहभूम लोकसभा सीट के महत्व को देखते हुए यहां गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की विशेष नज़र बनी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पिछले चुनाव के परिणामों पर बोलते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं सिंहभूम क्षेत्र के मतदाताओं में इस बात की समझ बनी है कि गैर भाजपाई दलों के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीतने की वजह से यहां का विकास अवरूद्ध हुआ है।

अमित शाह के चाईबासा आगमन का उद्देश्य सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले कोई जनसभा करना मात्र नहीं है, बल्कि श्री शाह यहां पहुंचकर भाजपा की लोकसभा कोर कमेटी के साथ बैठक भी करेंगे और कोर कमेटी के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपेंगे। अंदरखाने यह भी चर्चा है कि सिंहभूम के कुछ बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करने की कवायद भी चल रही है। एक सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो के कुछ नेताओं समेत यदि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा की ओर से प्रस्ताव आता है तो पार्टी इस पर विचार करेगी।

महिला थाना प्रभारी गिरफ्तार : 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ी गई

रामगढ़: महिला थाना प्रभारी में जारी बिरुआ युवती के यौन उत्पीड़न के आरोपित रामगढ़ जिला अंतर्गत कुजू ओपी क्षेत्र के दिगवार निवासी तरुण गिरी व उनके परिवार के सदस्यों से चार लाख रुपए घूस मांग रही थी। इस मामले में आरोपी तरुण गिरी के बड़े भाई तपन गिरी ने महिला थाना प्रभारी से संपर्क साधा। गौरतलब है कि महिला थाना प्रभारी बिरुआ ने गत मंगलवार को ही उसके घर के बाहर इश्तेहार चस्पा दिया था।

महिला थाना प्रभारी ने तपन को तत्काल चार लाख रुपए देने को कहा। इस पर तपन ने दस-बीस हजार तक देने की बात कही। महिला थाना प्रभारी के पैसे मांगे जाने के बाद तपन ने एंटी करप्शन ब्यूरो हजारीबाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। एंटी करप्शन ब्यूरो ने महिला थाना प्रभारी को घूस लेते पकड़ा

गुरुवार को टीम के अधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी को तपन से 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तपन ने बताया कि उनका छोटा भाई तरुण गिरी पुलिस की कार्रवाई के बाद से घर से फरार है। जबकि युवती उनके पक्ष में है, इसके बावजूद महिला थाना प्रभारी उन्हें पैसे के लिए काफी परेशान कर रही थी।

तरुण पर शादी का झांसा देकर उत्पीड़न का आरोप दिगवार निवासी तरुण गिरी के विरुद्ध रामगढ़ महिला थाना में कांड संख्या 18 / 22 के तहत मामला दर्ज है। तरुण पर शादी का झांसा देकर युवती को भगाने, यौन शोषण करने, शादी से इंकार का आरोप है। तरुण काफी समय से फरार चल रहा है।

228 दिन बाद जेल से बाहर निकली सस्पेंड IAS पूजा सिंघल….

झारखंड: निलंबित IAS पूजा सिंघल 228 दिन के बाद जमानत पर चार जनवरी, 2023 को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकली.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में नहीं रहने की शर्त पर उन्हें एक महीने की जमानत दी है. उन्हें लेने के लिए उनके पति अभिषेक झा जेल पहुंचे थे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झारखंड से बाहर बेटी के इलाज के लिए गुड़गांव, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर तथा मुंबई में रहने की शर्त पर जमानत दी है. इस दौरान सिर्फ केस की सुनवाई के दौरान रांची जाने की अनुमति दी है.

पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का है आरोप

मालूम हो कि मनी लॉन्डिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गत 11 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा गया. इस दौरान तबीयत खराब होने की स्थिति में रांची के रिम्स में भी एडमिट हुई थी. इधर, तीन जनवरी, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें सशर्त एक महीने की जमानत दी. जमानत मिलने के बाद चार जनवरी, 2023 को 228 दिन बाद पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली.

छह मई, 2022 को पूजा सिंघल के आवास और कई ठिकानों पर ईडी ने की थी छापामारी

मनेगा घोटाले मामले को लेकर ईडी ने गत छह मई, 2022 को पूजा सिंघल के आवास सहित उनसे जुड़ें दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी. इस छापामारी के दौरान पूजा सिंघल के पति के सीएम सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से अधिक की नगद बरामद की थी. इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई, 2022 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

जा सकती है दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल मिलने के बाद पूजा सिंघल गुरुवार को रांची से बाहर जा सकती है. पूजा सिंघल के वकील के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार झारखंड छोड़ देगी. संभावना है कि गुरुवार को रांची से दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई जा सकती है.

Design a site like this with WordPress.com
Get started