फेफड़े में चला गया था लोहे का नट, पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने बचाई जान

फेफड़े में चला गया था लोहे का नट, पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल पटना के डॉक्टरों ने बचाई जान

Patna

मुबारकपुर, पटना के नौ साल के बच्चे को बिना ऑपरेशन के बचाया

दूरबीन से लोहे का नट को निकालकर बच्चे को किया स्वस्थ

पटना: पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने नौ साल के एक बच्चे के फेफड़े की गंभीर समस्या को बिना ऑपरेशन के ठीक कर दिखाया।

दरअसल खेल-खेल में मुबारकपुर पटना के विक्की कुमार के मुंह में लोहे का नट चला गया था। यह लोहे का नट मुंह के रास्ते खाने की नली में जाने की जगह फेफड़े में चला गया। इससे उसका फेफड़ा सिकुड़ गया। उसकी सांस की नली जाम हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कतें आने लगी। इस कारण कई दिनों से वह बच्चा कष्ट में रहा। वह बोल नहीं पाता था, सिर्फ इशारों में बता पाता था कि उसके सीने में दर्द हो रही है। कई जगह इलाज करने के बाद भी परेशानी दूर नहीं हुई तो उसके परिजन उसे लेकर पारस अस्पताल पहुंचे। पारस अस्पताल में जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि ‘फॉरेन बॉडी’ है, यानी कि उसके फेफड़े के अंदर कोई चीज चली गई है। दूरबीन से यह पता चला कि यह लोहे का नट है।

इसके बाद पारस अस्पताल के पल्मोनॉलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश सिन्हा और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिनीत लाल के नेतृत्व में पल्मोनरी क्रिटिकल केयर टीम, डॉ. संजय कुमार राय (आईसीयू इनचार्ज) की देखरेख में इसे दूरबीन से ही निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद इस लोहे के नट को निकाल लिया गया। इसके लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन नहीं किया। इस इलाज में एक दिन का समय लगा। बच्चे के सफल इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। अब बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। उसकी सारी परेशानियां खत्म हो गई हैं। ठीक इसी प्रकार एक 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ भी ऐसा ही घटना घटी वह गलती से बोतल का धक्कन निगल गया था उसे भी इसी विधि से निकाला गया। बच्चा हो या जवान गलती किसी से भी हो सकती है हमेशा सर्तक रहें।

पारस अस्पताल के बारे में

पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना बिहार और झारखंड का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है। 350 बिस्तरों वाले पारस एचएमआरआई अस्पताल में एक ही स्थान पर सभी चिकित्सा सुविधाएं हैं। हमारे पास एक आपातकालीन सुविधा, तृतीयक और चतुर्धातुक देखभाल, उच्च योग्य और अनुभवी डॉक्टरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र है। पारस इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर बिहार में अपनी विशेषज्ञता, बुनियादी ढांचे और व्यापक कैंसर देखभाल प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के लिए प्रसिद्ध है।

पटना. बिहार के पांच मजदूरों की पंजाब में दम घुटने से मौत हो गयी है. एक मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी मजदूर एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे. इसी दौरान पांच प्रवासी मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी है और एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे का शिकार मजदूर सहरसा और बेगूसराय जिले से संबंधित बताये जा रहे हैं. तीन मजदूर सहरसा के और दो बेगूसराय के बताये जा रहे हैं.

दरबाजा नहीं खुलने पर दी सूचना 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात को करीब दस बजे काम निपटाकर शैलर में काम करने वाले सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा, अमंत कुमार और शिवरूद्र सर्दी से बचने के लिए शैलर में ही बने कमरे में अंगीठी जला ली. उसके उसी कमरे में सो गये. सोमवार सुबह को काम पर नहीं आते देख लेबर ठेकेदार ने मजदूरों को जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया. दरवाजा नहीं खोलने पर मालिकों को सूचना दी गयी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो सत्यनारायण साधा, करण साधा, सचिन कुमार, राधे साधा और अमंत कुमार मृत अवस्था में पाये गये. शिवरूद्र की सांस चल रही थी. शिवरूद्र को तुरंत सुनाम के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. एसएचओ मनप्रीत सिंह ने हादसे की पुष्टि करते कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पेपर लिक मामले को लेकर पटना में छात्रों द्वारा निकाला गया मार्च, पुलिस ने बरसाई लाठियां

BSSC पेपर लीक मामले को लेकर पटना में आज हजारों छात्रों ने मार्च निकाला.

BSSC पेपर लीक मामले को लेकर पटना में आज हजारों छात्रों ने मार्च निकालते हुए अभ्यार्थियों ने तीनों पालियों की परीक्षा को रद्द करने की मांग की. छात्रों ने कहा कि अगर पेपर लीक मामले का पुरजोर तरीके से विरोध नहीं किया गया,तो परीक्षा में धांधली करने वालों का मनोबल सांतवें आसमान में चला जाएगा.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बीएसएससी के अभ्यार्थियों का जत्था जैसे ही डाक बंगला चौराहे के पास पहुंचा. पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया. पुलिस की लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गये. बता दें कि छात्रों का यह मार्च पूर्व निर्धारित था. लेकिन छात्रा तय मार्ग से अलग डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़ रहे थे. इसी दौरान जब पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की. जिसके बाद छात्र जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसायी. यह मार्च छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में निकाली गयी थी.

पटना कॉलेज गेट के पास से निकाली गयी थी मार्च

अभ्यर्थियों ने विरोध मार्च पटना कॉलेज गेट से के पास से निकाला था. इसके बाद छात्रों की भीड़ मलाही पकड़ी, भिखना पहाड़ी होते हुए बीएसएससी कार्यालय तक के लिए पैदल मार्च करते हुए जा रहे थे. इसी दौरान छात्रों का जत्था तय मार्ग से भटककर डाकबंगला चौराहे के पास पहुंच गया. जिसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया.

दारोगा की लात घुसों से जमकर पिटाई ,जांच के लिए टीम का गठन

पटना : बिहार की राजधानी से बड़ी खबर आ रही है जहां पर अपराधियों का तांडव देखने को मिला। दीघा थाना क्षेत्र के अपराधी को पकड़ने गए दरोगा की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है । जनकारी अनुसार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। इसी दौरान अपराधी और सब इंस्पेक्टर ने नोकझोंक हो गई दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि अपराधी ने पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें दारोगा को गंभीर चोटें आई हैं और गंभीर रूप से घायल दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बता दें कि बिहार के नए डीजीपी IAS भट्टी ने बीते दिनों पुलिसकर्मियों को कहा था कि वे अपराधियों को दौड़ाए, नहीं तो वे उन्हें दौड़ाएंगे। डीजीपी की इस निर्देश के पास पुलिसकर्मियों अपराधी को पकड़ने गए थे दरोगा वारंटी को खोजते खोजते उसके मोहल्ले में पहुंच गए। लेकिन इसी बीच अपराधी दरोगा से टकरा गया। इसके बाद अपराधियों ने दुर्गा राघव शरण सिंह की लात घुसों से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने साथियों के साथ मिलकर उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा है।

मामले की जॉच में जुटी पुलिस

जानकारी अनुसार इस घटाना में दारोगा का चश्मा भी टूट गया। वे किसी तरह वहां से भागकर वापस लौटे। इस पुरे मामले की जानकारी उन्होने पटना पुलिस के वरीय अधिकारीयों को दी है। इसके बाद तत्काल एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी करने पुलिस पहुंची। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया है और घटना को अंजाम देने वाले अन्य युवक की तलाश में जुट गई है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started