रांची के मैक्लुस्कीगंज में नक्सली हमला : 2 मजदूर घायल, पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी…

रांची के मैक्लुस्कीगंज में नक्सली हमला : 2 मजदूर घायल, पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी की तो…

रांची

मैक्लुस्कीगंज थाना

जोभिया

गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पर्चा भी छोड़ा

रांची: रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र जोभिया से बुधवार की देर रात नक्सलियों द्वारा हमला करने की खबर सामने आ रही है जिसमें नक्सलियों की गोलीबारी में दो मजदूर घायल हो गये हैं। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है. घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. नक्सलियों ने गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी है।

नक्सलियों द्वारा छोड़े गए पर्चे को पुलिस ने जप्त कर लिया है

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में नक्सलियों ने धावा बोलकर राजन साहू के ईंट भट्ठा में गोलीबारी की। लातेहार जिले के जंगल की ओर से सात-आठ की संख्या में आकर नक्सलियों ने ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नंबर मांगा। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते नक्सलियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में मांडर निवासी 40 वर्षीय राजकुमार और लातेहार निवासी 25 वर्षीय सोमरा उरांव घायल हो गये. दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है।

घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ते हुए ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को धमकी देते हुए पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी. साथ ही पर्चा में जंगल और जमीन को बचाने की बात भी कही गयी. पर्चा किसी माओवादी के कोयल शंख जोनल कमिटी के नाम से जारी किया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार के जंगलों में प्रवेश कर गये

आयकर कर्मचारी महासंघ, राँची इकाई के सदस्यों द्वारा झंडोतोलन किया गया

आयकर कर्मचारी महासंघ, राँची इकाई के सदस्यों द्वारा झंडोतोलन किया गया

रांची

शुक्रवार 10 फरबरी को आयकर कर्मचारी महासंघ, राँची इकाई के सदस्यों द्वारा झंडोतोलन किया गया

आज ही के दिन 1953 में आई. टी. ई . एफ. की स्थपाना हुई थी 71 वें स्थापना दिवस पर रांची इकाई में श्री रूपक प्रसाद, अध्यक्ष, आई. टी. ई . एफ.(बिहार एवं झारखण्ड) और श्री आभास नाथ, सचिव, रांची इकाई, आई. टी. ई . एफ. के द्वारा झंडोतोलन किया गया

इस मौके पर आई. टी. ई . एफ. के 2023 के कैलेंडर का भी विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ आई. टी. ई . एफ. एक ऐसा महासंघ है जो की वर्षों से अलग अलग सरकारों द्वारा अनुचित कार्यों के प्रति आवाज उठाती रही है और सफलता पूर्वक कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक न सिर्फ पहुँचाया है बल्कि अपने कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रही है वर्तमान सरकार की तानाशाही नीतियों पर वक्तव्य रखते हुए श्री रूपक प्रसाद ने संघर्ष जारी रखने के सबको तैयार रहने को कहा

कार्यक्रम में श्री रवि कुमार, श्री प्रमोद कुमार, श्री केशव आनंद, श्री संजय गुप्ता, श्री आमिर अंसारी, श्री दीपक कुमार, श्री शिव लाल, श्री हीरा लाल, श्री रवि, श्री राजू कुमार, श्री आयुष कुमार, श्री भदरू मंडल, श्री कुणाल कुमार, श्री रौशन कुमार, श्री रजनीश कुमार, श्रीमती अन्जिरा बरला, श्रीमती प्रतिमा देवी और अन्य आयकर कर्मचारियों ने पूरी शिदत के साथ शामिल हुए और मौके पर आई. टी. ई . एफ. के लिए अपना पूरा योगदान देने की शपथ ग्रहण किये

कार्यक्रम के अंत में श्री आभास नाथ ने सबको धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था और नए रिक्रूटमेंट रूल के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए अपनी प्रतिबध्त्ता दुहराई उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार की नीतियाँ कर्मचारी विरोधी हैं और माध्यम वर्ग के लिए सरकार को और ध्यान देने की ज़रूरत है

झारखंड की बेटी के साथ गुरुग्राम में अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ होगी सख्त करवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश

झारखंड की बेटी के साथ गुरुग्राम में अमानवीय व्यवहार करने वालों के खिलाफ होगी सख्त करवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश

सिमडेगा

रांची: सिमडेगा निवासी 14 वर्षीय बच्ची के साथ किए गया मानवीय व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिमडेगा उपायुक्त और झारखंड पुलिस को मामले में एफ आई आर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने बच्ची को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने बच्चे की सकुशल वापसी उसे शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया है

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और हरियाणा सरकार के आग्रह किया है कि इस गंभीर मामले को संज्ञान में ले और लड़की को उसके परिवार में वापस लाने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद उपायुक्त सिमडेगा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए कल प्रस्थान करेगी बच्ची को चिकित्सा शिक्षा पूर्ण आवास एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा

पुर्णिमा नेत्रालय तमोलिया के सहयोग से

आपको बताते चलें कि गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी एक दंपत्ति ने 4 माह पहले 13 साल की बच्ची को घर में अपनी 3 साल की बच्ची की देखभाल के लिए एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए हायर किया था

जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले एक एनजीओ की मदद से गुरुग्राम पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराया

वहीं दंपत्ति के उपर आरोप है कि बच्ची को कभी काम ठीक से नहीं करने तो कभी भोजन अच्छा नहीं बनाने पर यातनाएं दी गई हर छोटी-छोटी चीजों पर बच्ची के साथ मारपीट शुरू कर दी जाती थी इतना ही नहीं दंपति ने कई बार बच्चे का शरीर पर गर्म चिमटे से दागा तो कभी डंडों से पीटा उसे कई कई दिन तक भोजन नहीं दिया जिसकी वजह से बच्ची ने भूख मिटाने के लिए डस्टबिन से खाना उठाकर खाकर अपनी भूख मिटाई

31 जनवरी से खुलेगा राज्य भवन उद्यान,15 हजार से अधिक गुलाब के फूल

राज्यपाल के निर्देश पर रांची के कचहरी स्थित राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 31 जनवरी 2023 से खोला जाएगा

31 जनवरी से सात फरवरी तक राजभवन उद्यान को आम लोगों के लिए खोला जा रहा है. कोई भी व्यक्ति उद्यान का दीदार कर सकता है. प्रवेश गेट नंबर दो से होगा. उद्यान दिन के 10 से दोपहर तीन बजे तक खुला रहेगा. आमलोगों का प्रवेश सुबह 10 से दिन के एक बजे तक होगा. प्रवेश करने से पहले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. प्रवेश करनेवाले व्यक्ति को अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा. स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी समूह में भी राजभवन उद्यान का दीदार कर सकेंगे.

राजभवन व उद्यान कुल 52 एकड़ में फैला हुआ है. लगभग 250 वेराइटी के 15 हजार से अधिक गुलाब के फूल हैं. इसके अलावा लोग अशोक उद्यान, बुद्धा गार्डेन व अकबर गार्डेन में मौसमी फूल देख सकते हैं. महात्मा गांधी औषधीय उद्यान, फूलो-झानो उद्यान व लिली तालाब भी है. परिसर में नौ फव्वारा है. इसके अलावा एक रुद्राक्ष व कल्पतरू के पेड़, पीला बांस, इलाइची सहित कई किस्म के फल जैसे संतरा, थाई अमरूद, एप्पल बेर, कई प्रकार के नींबू व पेड़-पौधे देख सकते हैं.

राजभवन उद्यान में बच्चों के रेखा व्यवस्था की गई है बच्चों के लिए खेलने व झूला झूलने की व्यवस्था की गयी है आर्ट गैलरी में मनमोह पेंटिंग्स, झारखंड की संस्कृति को दर्शाता पेंटिंग्स, सोहराई पेंटिंग्स, कृत्रिम ऑक्टोपस, कृत्रिम पहाड़, झरना आदि भी आकर्षण के केंद्र हैं. परिसर में शहीद स्थल सहित भारत-पाक युद्ध में उपयोग किया गया टैंक व स्टील का विशाल चरखा भी देख सकते हैं.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत….

राँची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

आपको बताते चलें कि कांके थाना में दर्ज कांड संख्या 141/2021 में रांची MP-MLA की स्पेशल कोर्ट ने दीपक प्रकाश को सरेंडर के बाद जमानत दे दी है

जानकारी के मुताबिक कांके के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और कांके विधायक समरी लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

वहीं दीपक प्रकाश के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव के मुताबिक सांसद ने अदालत के समक्ष सरेंडर किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है. कांके विधायक समरी लाल को इस मामले में पहले ही बेल मिल चुकी है. दीपक प्रकाश की सरेंडर और बेल अर्जी पर ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट अनामिका किस्कु की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पूर्व मंत्री एनोस एक्का को लगा हाईकोर्ट का बड़ा झटका: आय से अधिक मामले में सभी सजा बरकरार….

रांची: मनी लॉन्ड्रिंग के केस में दोषी पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने उनकी अपील याचिका खारिज करते हुए कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. हाईकोर्ट ने एनोस एक्का की अपील पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

झारखंड के पूर्व विधायक एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए ईडी कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने पहले ही इस मामले पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को एनोस की याचिका पर आज फैसला सुनाया। एनोस एक्का ने कोर्ट और सीबीआई कोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिया था। पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उनकी और उनकी पत्नी की याचिका खारिज कर दी है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई कोर्ट सजा सुना चुकी

सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के जुर्म में 26 फरवरी 2020 को एनोस को 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा दे चुकी है। एनोस फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हैं। एनोस एक्का पर अक्तूबर 2009 में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने कुल 56 गवाहों के बयान दर्ज करवाए हैं, जबकि एनोस ने अपने बचाव में 71 गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की टीम ने आरोपी एनोस द्वारा खरीदी गई अचल संपत्ति से जुड़े 116 बिक्री पट्टों को अदालत में चिह्नित करवाया गया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक कोर्ट में बहस करते समय इन दस्तावेजों को मुख्य सबूत बताया।

हत्या के मामले में मिली है उम्रकैद की सजा

पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2014 में पारा शिक्षक मनोज कुमार की हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने सितंबर 2019 में उन्हें जमानत दी थी। बता दें कि तीन जुलाई 2018 को जज नीरज श्रीवास्तव की कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। शव मिलने के अगले ही दिन एनोस एक्का को अरेस्ट कर लिया गया था । इन्होंने 2005, 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट ‘चुनाव जीता था। 2005 और 2008 के बीच एक्का मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

खतियानी जोहार यात्रा 17 से, इन छह जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री….

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिर से खतियानी जोहार यात्रा पर निकल रहे हैं। दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत 17 जनवरी से हो रही है। इसकी शुरुआत कोडरमा से होगी। इस दौरान दूसरे चरण में कुल छह जिलों का मुख्यमंत्री दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान छह जिलों की समीक्षा भी करेंगे।


सीएम सोरेन का कोल्हान के तीन जिलों में इनका प्रवास होगा तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर कोल्हान से झामुमो के पांच विधायक रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले। ‘खतियानी जोहार यात्रा’ को लेकर मनोहरपुर विधायक सह समाज कल्याण मंत्री जोबा माझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा और मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श भी किया। खतियानी जोहार यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

खतियानी जोहार यात्रा

17 जनवरी, 2023 को कोडरमा में
18 जनवरी, 2023 को गिरिडीह में –
23 जनवरी, 2023 को सिमडेगा में
24 जनवरी, 2023 को पश्चिम सिंहभूम में
30 जनवरी, 2023 को सरायकेला-खरसावां में
31 जनवरी, 2023 को पूर्वी सिंहभूम में.

Design a site like this with WordPress.com
Get started