शिक्षकों की समस्याओं पर विभाग गंभीर, अब हर शनिवार शिक्षकों की परेशानियों का निपटारा

रांची: शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि अब हर महीने के तीसरे शनिवार को शिक्षकों के लंबित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जिलों के शिक्षा पदाधिकारी तीसरे शनिवार को ना तो क्षेत्र का दौरा करेंगे ना ही इस दिन कोई बैठक होगी। सभी आरआरडीई, डीएसई, आरईओ और बीईओ अपने-अपने मुख्यालय स्थित कार्यालय में ससमय उपस्थित रहेंगे।

शिक्षा सचिव ने कहा कि अपने विभिन्न दावों का निष्पादन के लिए शिक्षकों को परेशानी होती है। वह अवकाश लेकर विभागों या शिक्षा कार्यालयों का चक्कर लगाते हैं। जिसमें उनका समय और श्रम बेकार चला जाता है। कहा कि महीने के तीसरे शनिवार को स्कूल बंद होता है ऐसे में सभी शिक्षक और शिक्षितेर कर्मचारी तीसरे शनिवार को संबंधित कार्यालयों में जाकर अपनी शिकायतों और दावों का निपटारा कराएंगे। इस आदेश के बाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा सचिव को बधाई दी। संघ ने मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि विभाग की यह पहल सराहनीय है। लेकिन इस आदेश का पालन सही से हो। एक तय समय में शिक्षकों की समस्या का निपटारा हो यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के सरायकेला जिला संयोजक ध्रुव प्रसाद सिंह की ओर से आप सभी झारखंडवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
Unknown's avatar

Author: Reporter : Sonu Kumar Singh ( संपादक : भरत सिंह )

किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें 7970896833,, संपादक भरत सिंह:-8210048890

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started