अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिक उच्च विद्यालय और छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, +2जिला स्कूल चाईबासा, सेंट्रलाइज किचन, सदर अस्पताल चाईबासा, टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा आज मध्यरात्रि में मुख्यालय शहर चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिक उच्च विद्यालय और छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, +2जिला स्कूल चाईबासा, सेंट्रलाइज किचन, सदर अस्पताल चाईबासा, टाटा कॉलेज कॉलोनी मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं, रख-रखाव, साफ-सफाई, रसोईघर, दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधा आदि का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के उपरांत जिला उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि निरीक्षत सभी जगहों पर व्यवस्था सुदृढ़ पाई गई। जबकि जिला स्कूल और सदर अस्पताल में विशेष रूप से साफ- सफाई, समुचित लाइट की व्यवस्था, शौचालय की साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला उपायुक्त के द्वारा उपस्थित ऑन ड्यूटी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठा पूर्वक कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर कार्य इमानदारी पूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया है। आवासीय विद्यालय में रह रहे छात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो साथ ही साथ उनको दी जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी विशेष रुप से ध्यान रखा जाए।

उपायुक्त के द्वारा सिविल सर्जन को सख्त रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि अस्पताल में मरीजों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराया जाए उन्हें किसी प्रकार की कोई भी समस्या ना हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।

उक्त क्रम में उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, प्रशिक्षु आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सत्येंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर चाईबासा पारूल सिंह सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Unknown's avatar

Author: Reporter : Sonu Kumar Singh ( संपादक : भरत सिंह )

किसी भी तरह की जानकारी के लिए संपर्क करें 7970896833,, संपादक भरत सिंह:-8210048890

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started