अभी तक स्कूलों का यू डाइस फ्रिज नहीं किया गया
25/01/2023 बुधवार
सरायकेला: आपको बता दें कि बार-बार सूचित करने के उपरांत भी चिन्हित विद्यालयों का यू डाइस अभी तक फ्रीज नहीं किया गया है जो एक चिंतनीय विषय है

स्कूलों द्वारा यू डाइस अभी तक फ्री नहीं किए जाने के कारण विद्यालय के बहुत सारे कामों में बाधा उत्पन्न हो रही हैं
प्रखंड शिक्षा प्रसार सराय किला द्वारा विद्यालय को सूचित करते हुए कहा गया है कि बार बार सूचित करने के उपरांत भी सूची में अंकित विद्यालयों का यू डाइस अभी तक फ्रिज नहीं किया गया जो एक चिंतनीय विषय है जिसके कारण विद्यालय के बहुत सारे कामों में बाधा उत्पन्न हो रही है ऐसा लगता है कि विद्यालय वर्तमान में संचालित नहीं है

प्रखंड शिक्षा प्रसार द्वारा चिन्हित विद्यालयों को एस.डी.एम.आई.एस डाटा अपलोड करके फ्रीज करने के लिय 24 घंटे का समय दिया गया हैै और साथ ही अक्षरी कार्यालय को लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा गया है

उक्त विषय पर कहा गया है कि अगर चिन्हित विद्यालय द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो विद्यालय को बंद समझकर कर यु डाइस कोड बंद करने के लिए उच्चाधिकारी को सूचित कर दिया जाएगा
• सरस्वती शिशु मंदिर महाली मुरूप ( UDISE CODE 20202012902 ) प्रखंड- सरायकेला
• सप्त ऋषि सेवा स्कूल उकरी UDISE CODE ( 20202005403 ) प्रखंड सरायकेला
• बाल ज्ञान केंद्र गुदियाडीह वार्ड नंबर 10 UDISE CODE ( 20202010207 ) प्रखंड सरायकेला
• स्वामी विवेकानंद सेवा इंग्लिश स्कूल मुरुप UDISE CODE ( 20202009603 ) प्रखंड सरायकेला
• स्टेप मेरी स्कूल UDIS CODE ( 20202015802 ) प्रखंड सरायकेला
• सरस्वती शिशु मंदिर UDISE CODE ( 20202007708 ) प्रखंड सरायकेला
