सरायकेला/कपाली
कपाली: चांडिल थाना के कपाली ओपी पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी संदीप ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कपाली के हांसाडुंगरी निवासी हबीब का बेटा मो इसरार उर्फ छोटे लाल है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसे चाेरी किए गए आईफोन 13 प्रो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. वह पहले भी जेल जा चुका है. कपाली के हांसाडुंगरी निवासी मो आदीप ने 15 जून को मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना कपाली ओपी पुलिस से की थी. उनकी शिकायत पर कपाली ओपी में मामला दर्ज किया गया था।
वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही थी. इसी क्रम में तकनीकि सहयोग से पुलिस ने मो इसरार उर्फ छोटे लाल को चोरी गए आई फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
