Breaking News: स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला, सीने में लगी गोली

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर जानलेवा हमला किया गया

भुवनेश्वर: उड़ीसा ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।

गोली लगने के बाद नाबा दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नाबा दास के सीने पर गोली लगी है। कहा जा रहा है कि हमलावर पुलिस की वर्दी में आए थे।

मंत्री के सीने में दो गोलियां लगी हैं, जिसके लगते उनकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस अभी तक मामले की पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं। इस घटना से पूरे राज्य में सनसनी मची हुई है। नाबा किशोर दास को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बेहद करीबी माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक उड़ीसा के ब्रजराजनगर नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास उपस्थित हुए थे इसी दौरान पुलिस की वर्दी में खड़े शख्स ने उन्हें गोली मारने शुरू कर दी

स्वास्थ्य मंत्री को सीने से गन सटाकर गोली मारी गई है, जिससे गोलियां सीने से आर-पार हो गई हैं। गोली मारते ही वह मौके पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। हमले को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ उन्हें राज्य सरकार की मिली सुरक्षा है। ऐसे में हमलावरों को इतना करीब आकर स्वास्थ्य मंत्री को गोलियां मारना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

गोली लगते ही स्वास्थ्य मंत्री नाभादास मौके पर ही गिर पड़े उन्हें अस्पताल ले जाया गया है

इस हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री की सुरक्षा में भी कड़ी अचूक मानी जा रही है क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ उन्हें राज्य सरकार की मिली सुरक्षा है ऐसे में हमलावरों को इतना करीब आकर स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारना कैसे संभव हो सकता है

Design a site like this with WordPress.com
Get started