विकास कार्य पूरी तरह ठप,मार्च क्लोजिंग का है समय,नहीं हूआ अब तक संवेदकों का इकरारनाम

विकास कार्य पूरी तरह ठप,मार्च क्लोजिंग का है समय,नहीं हूआ अब तक संवेदकों का इकरारनाम

चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग का कार्य प्रमंडल चाईबासा में पिछले दो माह से कार्यपालक अभियंता का पद खाली रहने के कारण जिले में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप,मार्च क्लोजिंग का है समय,नहीं हूआ अब तक नहीं हुआ संवेदकों का इकरारनाम

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्रामीण कार्य विभाग का कार्य प्रमंडल चाईबासा में पिछले दो माह से कार्यपालक अभियंता का पद खाली रहने के कारण जिले में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

विदित हो की चक्रधरपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुधीर प्रसाद को पूर्ण रूप से वित्तीय अधिकार नही रहने के कारण भुगतान, और इकरारनामा जैसे कार्य नही कर पा रहें हैं।विभाग भी आज तक इस मामले में कोई व्यवस्था नही किया है, जिससे विकास कार्य संवेदकों के द्वारा चालू रखा जा सके। वित्तीय वर्ष में मात्र एक माह ही रह गया है। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल चाईबासा में राज्य स्तरीय योजनाओं के साथ साथ जिला से भी डीएमएफटी की करोड़ों की योजना दी गई है। लेकिन सीएस से लेकर इकरारनामा करने के लिए कोई भी आधिकारिक अभियंता का प्रतिनियुक्ति या पदस्थापन नही किया गया है।

सूत्रों की माने तो एक सप्ताह पूर्व उपायुक्त के द्वारा विभाग के सचिव से इस सम्बंध में बात हुई है।लेकिन आज तक इस का असर नहीं दिख रहा है,ऐसा लगता है की विभाग को इस प्रमंडल पर कोई ध्यान नहीं है।जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु कार्यपालक अभियंता के रिक्त पद पर स्थाई रूप से कार्यपालक अभियंता क् पदस्थापन के लिए विधानसभा में प्रशन करने वाले हैं। उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा ग्रामीण कार्य प्रमंडल चाईबासा के कार्यपालक अभियंता के रिक्त पद पर चकर्धरपुर प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को प्रभारी कार्यपालक अभियंता बना देने पर भी विकास कार्य में और संवेदकों के निविदा निष्पादन तथा इकरारनामा,भुगतान जैसे महत्व पूर्ण कार्यों को नही कर सकते हैं। वित्ती वर्ष के इस अंतिम माह में विभाग किसी अधिसूचित कार्यपालक अभियंता का पदस्थापन नही कर रही है,और ना ही उपायुक्त के द्वारा बनाए गए प्रभारी को सम्पूर्ण अधिकार दे रही है,ऐसा लगता है की विभाग चाईबासा ग्रामीण कार्य प्रमंडल को भूल गई है।

उपायुक्त व एसपी नें कि त्योहार शब-ए-बारात एवं होली के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु किया बैठक

उपायुक्त व एसपी नें कि त्योहार शब-ए-बारात एवं होली के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु किया बैठक

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहार शब-ए-बारात एवं होली के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा उत्पाद अधीक्षक को जिला अंतर्गत अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को क्षेत्रों में ब्रेथ एनालाइजर की मदद से सघन वाहन जांच अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों त्योहारों को देखते हुए सभी स्थानों पर शांति समिति की बैठक करने एवं पूर्व से चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया है।उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा एवं सजगता के साथ दायित्व निर्वहन करने हेतु सूचित किया गया है, ताकि यह दोनों त्योहार शांति पूर्ण वातावरण में सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने बताया कि पर्व को देखते हुए सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं या अफवाहों को फैलने से रोका जा सके। पर्व के दिन नियमित रूप से जलापूर्ति एवं बिजली आपूर्ति के अलावे चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति को भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित धार्मिक संस्थानों एवं पूजा स्थलों का आगामी दिवस से ही नियमित निरीक्षण हेतु सूचित किया गया।

उक्त बैठक में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज़ अनवर, पुलिस उपाधीक्षक(मुख्यालय) श्री सुधीर कुमार एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

कौन है राजीवरंजन सिन्हा जिस पर मुख्य सचिव से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा नें किया अविलंब हटाने की मांग

कौन है राजीवरंजन सिन्हा जिस पर मुख्य सचिव से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा नें किया अविलंब हटाने की मांग

चाईबासा

कौन है राजीवरंजन सिन्हा जिस पर मुख्य सचिव से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबंगा नें किया अविलंब हटाने की मांग   और लगाया योजना में पांच प्रतिशत कमिशन वसुलने का आरोप

एससीए,एडीएफ,एवं जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में राशि विमुक्त,संवेदकों को भुगतान करने से पूर्व उक्त पदाधिकारी के द्वारा जबरन एवं प्रताड़ित कार्यशैली अपना कर 5 परसेंट कमिशन वसूली कर रहें

चाईबासा: पूर्व विधायक मंगलसिंह बोबंगा नें झारखंड सरकार के मुख्य सचीव को पत्र लिख कर राजीव रंजन सिन्हा,जिला योजना पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग किया है।यदी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

श्री बोबंगा का कहना है कि एससीए,एडीएफ,एवं जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में राशि विमुक्त,संवेदकों को भुगतान करने से पूर्व उक्त पदाधिकारी के द्वारा जबरन एवं प्रताड़ित कार्यशैली अपना कर 5 परसेंट कमिशन वसूली कर रहें हैं,जबकि जिला के उपायुक्त एक ईमानदार एवं सज्जन व्यक्तित्व के हैं।डीसी के सिधेपन का लाभ उक्त पदाधिकारी के द्वारा उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिस संवेदक का राशि विमुक्त या भुगतान का प्रस्ताव कार्यकारी एजेंसी से जिला योजना शाखा में आता है, उस संवेदक को किसी भी प्रकार से उक्त पदाधिकारी सीधे संपर्क कर कमिशन वसूलते हैं।जो संवेदक इनके बात को नहीं मानते हैं,उसका भुगतान में विलम्ब किया जाता है,ताकि संवेदक उक्त पदाधिकारी की बात मान ले,जांच के नाम पर , विलम्ब करने के नाम पर ,यहां तक एस्टिमेट राशि को कम करने के नाम पर भी संवेदकों को प्रताड़ना झेलना पड़ता है।संवेदक आज बेचारा बन गया है,मजबूर और लाचार स्तिथि में खड़ा है,जाए तो कहां जाए,कोई इनकी पीड़ा सुनने वाला नहीं है।जब इस तरह का सूचना मुझे मिली तो मैं आप को संवेदकों के हित में ,विकास हित में जनहित में,उक्त पदाधिकारी की शिकायत कर रहा हूं।संवेदक विकास की रीढ़ होते हैं,इनका मनोबल टूटने नही दीजिए।उक्त पदाधिकारी के कार्यकाल दो वर्ष पूरा हो चुका है।सभी मामले की जांच राज्यस्तर पर कराने एवं उक्त पदाधिकारी को जिला के विकास हित में हटाने के लिए अपिल किया है।इस अशाय की जानकारी प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग,झारखंड सरकार, रांची,को सुचनार्थ एवं अवश्यक करवाई हेतु प्रेषित/ कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त, चाईबासा को सूचनार्थ एवं आवश्यक करवाई हेतु प्रेषित। उपायुक्त,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को सूचनार्थ एवं आवश्यक करवाई हेतु प्रेषित।

मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा होली महोत्सव सह बच्चों का सम्मान समारोह स्थानीय राजस्थान भवन टुंगरी के मैदान में आयोजित

मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा होली महोत्सव सह बच्चों का सम्मान समारोह स्थानीय राजस्थान भवन टुंगरी के मैदान में आयोजित

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

कोलकाता के लाड़ला ग्रुप की 27 सदस्यीय टीम ने राजस्थानी धमाल , फुलों की होली राधाकृष्ण संग सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम व नखरालो देवरीयो, धुमर, जैसे राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किया

चाईबासा: मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा द्वारा होली महोत्सव सह बच्चों का सम्मान समारोह स्थानीय राजस्थान भवन टुंगरी के मैदान में आयोजित किया गया।

मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखाधयक्ष रमेश खिरवाल ने मंच संचालन व स्वागत संबोधन दिया होलि महोत्सव के लिए शाखा उपाध्यक्ष रासवरुप अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया होली महोत्सव कार्यक्रम में कोलकाता के लाड़ला ग्रुप की 27 सदस्यीय टीम ने राजस्थानी धमाल , फुलों की होली राधाकृष्ण संग सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम व नखरालो देवरीयो, धुमर, जैसे राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल सचिव रुपेश अग्रवाल ने टीम को दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया
कार्यक्रम में चंग ढप बजा कर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया
राजस्थानी धमाल कार्यक्रम को एस० रुंगटा ग्रुप, चाईबासा द्वारा प्रायोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान हर एक घंटे पर लक्की ड्रा आयोजित किया गया रवि भूत व कुणाल सर्राफ़ को लक्की ड्रा व्यवस्था करने की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें उपस्थित विजेताओं में श्यामल पसारी, राजीव गोयल ओम प्रकाश केडिया रेणु अग्रवाल रही विजेताओं को चक्रधरपुर के बनवारी अग्रवाल, चाईबासा के सुनीत खिरवाल मालीराम खुटेटा ने दिया लक्की ड्रा को साकेत चौबे ने प्रायोजित किया
बच्चो के बीच होली की रंग बिरंगी टोपी का वितरण किया गया
बच्चों के सम्मान समारोह में, ज़िला मारवाड़ी सम्मेलन पश्चिम सिंहभूम के ज़िलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित रहे
सम्मान पाने वाले बच्चों में राधा अग्रवाल माता तारा अग्रवाल पिता शम्भु प्रसाद अग्रवाल को ज़िलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने एवं यश अग्रवाल माता पूनम मित्तल, पिता नरेश अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल ने मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा की ओर से सम्मानित किया ।

होलि महोत्सव में स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की चाईबासा के मारवाड़ी समाज के सहयोग से आयोजित किया गया ।रमेश खिरवाल ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए एस॰आर॰ रुंगटा ग्रुप चाईबासा, साकेत चौबे एवं समस्त समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया साथ ही शाखा के रमेश खिरवाल संयोजक रामस्वरुप अग्रवाल नि वर्तमान अध्यक्ष अनिल मुरारका सचिव रुपेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम गोयंका जीवन वर्मा श्रवण खोवाला अशोक विजयवर्गी मोहित सुवतानिया अनुप जोशी नारायण पाडिया शिव बजाज सुरेश पोद्दार संजू गर्ग कुणाल सर्राफ़ रवि भूत राजकुमार मुंधडा इंदर पसारी मनोज शर्मा सहित समस्त सदस्यों तथा समाज बंधुओं ने सहयोग प्रदान किया

होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्त की जाए : त्रिशानु राय

होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्त की जाए : त्रिशानु राय

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा : रंगोत्सव होली के दिन सदर अस्पताल चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक के प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर प०सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने शुक्रवार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प०सिंहभूम डॉ. साहिर पाल से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा है ।

सौंपे ज्ञापन में त्रिशानु राय ने कहा कि होली के दिन लगभग सभी निजी नेत्र चिकित्सालय बंद रहते हैं । रंगों का त्योहार होली होने के कारण रंग खेलते वक्त किसी कारणवश आँखों में चले जाने की स्थिति में उपचार / चिकित्सा की नितांत आवश्यकता पड़ती है , नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक अनुपलब्ध होने के कारण स्थानीय लोगों को दो-चार होकर अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है , त्रिशानु राय ने मांग किया कि होली के दिन विशेषकर प०सिंहभूम जिला मुख्यालय सदर अस्पताल ,चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक आदि की प्रतिनियुक्ति जनहित में की जाए ताकि किसी के आँखों में रंग चले जाने की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा / उपचार हो पाए । जिसपर असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी , प०सिंहभूम डॉ.साहिर पाल ने कहा कि मामलें पर निश्चित रूप से यथोचित पहल की जाएगी ।

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्यों के द्वारा चाईबासा में समीक्षा बैठक आयोजित

झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्यों के द्वारा चाईबासा में समीक्षा बैठक आयोजित

चाईबासा

बाल तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह रोकना तथा बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना आयोग की प्राथमिकता

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, झारखण्ड सरकार के सदस्य विकास दोदराजका, उज्जवल तिवारी और रूचि कुजुर की तीन सदस्यीय टीम ने पश्चिमी सिहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में भ्रमण कार्यक्रम सह प्रशानिक बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में बाल अधिकार एवं संरक्षण से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। विशेष कर जिले में व्याप्त बाल तस्करी के मुद्दे तथा बाल विवाह पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई।

इससे पहले सद्स्यों के परिसदन भवन पहुंचने पर खुशेन्द्र शोन्केशरी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सनातन तिरिया अध्यक्ष सी डब्लू सी, जुयदो करजी, सदस्य सी डब्लू सी, रीना कच्छप, आउटरीच वर्कर, रुक्मणि कुमारी गृहपति, अनुप्रिया बेहरा गृहपति, रीना पूर्ति, भूपेंद्र कुमार, पी ओ आई सी, कृष्णा तिवारी पी ओ एन आई सी, रंजन कु प्रसाद, कृष्णा तिवारी के द्वारा पारम्परिक रीति रीवाज से सदस्यों का स्वागत किया गया।

परिसदन में प्राथमिक बैठक में बाल कल्याण समिति के पदाधिकारीयों से जिला की वस्तु स्थिति का आकलन कर झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों रूचि कुजुर, उज्जवल प्रकाश तिवारी और विकास दोदराजका ने समाहरणालय सभागार में विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारीयों के साथ बैठक किया।

बैठक में उपविकास आयुक्त संदीप बक्शी, विशेष बाल पुलिस इकाई के अधिकारी सुधीर कुमार, अभय कुमार डी एस ई, अविनाश ठाकुर श्रम अधीक्षक, गीता कु सोय, सी० डी० पी० ओ० गोइलकेरा, मनोहरपुर, सागरी बराला सी० डी० पी० ओ० सोनुवा, राजेश हांसदा खनन निरीक्षक, तनवीर ज़फर ए जी एम (सी एस आर), ए के सोनी प्रबंधक कम्युनिटी डेवलपमेंट टाटा स्टील, डॉ के के तिवारी डी, अनीषा कुजुर डी एस डबल्यू ओ, अमित कुमार मुख़र्जी ए० डी० पी० ओ० (जे इ पी ), जगननाथ पोद्दार, संजय प्रसाद,जेवियर डी० पी० एम०, पवन चंद्र पाठक ऑफिसर इंचार्ज मुफ्फासिल थाना इत्यादि उपस्थित रहे। आयोग द्वारा बताया गया कि बच्चों की शिक्षा के अधिकार का अनुपालन हमारी प्राथमिकता है, बाल श्रम, बाल तस्कारी पूर्णतः बंद होनी चाहिए, इस के लिए बाल संरक्षण कार्यालय, श्रम अधीक्षक, डीसीपीओ, पुलिस पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। डी एस इ और शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालयों में ड्रॉप आउट की स्तिथि, स्कूल बस चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र सहित बी पी एल विद्यार्थियों कि शिक्षा भी सुनिश्चित किया जाय। जिले में विशेष दत्तक ग्रहण की स्थापना पर भी चर्चा हुई।

आयोग के दिशा-निर्देशो का अच्छी तरह से पालन हो, नियत समय पर अगली बैठक में इसकी समीक्षा की जानी है।

अनुसूचित जनजाति ‘हो’ समाज एवं संस्कृति से संबंधित संग्रहालय की स्थापना करने की मांग विधानसभा में विधायक निरल पूर्ति ने रखा

चाईबासा

चाईबासा : झारखंड के बजट सत्र में मझगांव विधानसभा के विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति ने शून्य काल प्रश्न के दौरान अनुसूचित जनजाति ‘हो’ समाज एवं संस्कृति से संबंधित संग्रहालय की स्थापना करने की मांग किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक निरल पूर्ति ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में अनुसूचित जनजाति ” हो ” का मूलतः निवास की अधिकता है तथा इस क्षेत्र के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, जैविक, भाषिक जैसे- अतीत की वस्तु जीवन की झलकियाँ परिधान, पुराने औजार, कृषि एवं शिकार के औजार इत्यादि की संरक्षण और प्रदर्शित करने हेतू जिले में कोई भी संग्रहालय नही है।अनुसूचित जनजाति ‘हो’ के जीवन से जुड़े विविध प्रसंग, उपकरणों, अनुकृतियाँ एवं संस्कृति के जीवंत प्रदर्शन को प्रदर्शित करने का संग्रहालय उचित माध्यम है। अतः सदन के माध्यम से सरकार से माँग करता हूँ कि पश्चिम सिंहभूम जिले में अनुसूचित जनजाति ‘हो’ समाज एवं संस्कृति से संबंधित संग्रहालय की स्थापना की जाय। उन्होंने कहा कि हो जनजाति बहुल क्षेत्र में एक संग्रहालय की स्थापना करना बहुत जरूरी है, क्योंकि दूरदराज से आने वाले लोग लोगों को आदिवासी संस्कृति, परंपरा, परिधान की जानकारी स्पष्ट मिल सके। इससे हमारे आने वाले पीढ़ी को भी फायदा मिलेगा। विश्व की सबसे प्राचीन माने जाने वाले आदिवासी संस्कृति की पहचान बनाए रखना बहुत जरूरी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार एक विशाल संग्रहालय पश्चिम सिंहभूम जिला में बनाएं, जिससे दूसरे लोग आदिवासी संस्कृति को करीब से जान सके। संग्रहालय के निर्माण होने से देश-विदेश के पर्यटक भी पश्चिम सिंहभूम पहुंचकर आदिवासी संस्कृति, सभ्यता के बारे अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मजदूरो की शाकायत पर जी सदस्य जॉन मारल मुण्डा नें योजना स्थल का किया निरीक्षण

मजदूरो की शाकायत पर जी सदस्य जॉन मारल मुण्डा नें योजना स्थल का किया निरीक्षण

चाईबासा

मजदूरो की शाकायत पर जी सदस्य जॉन मारल मुण्डा नें योजना स्थल का किया निरीक्षण, जहां कार्य की गुणवक्ता में अनियमित्ता पाई गई वहीं मजदुरों को भी मजदुरी दर नहीं देने का मामला उठा,उपायुक्त से किया शिकायत

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: टोन्टो प्रखण्ड अन्तर्गत निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने के शिकायत पर झारखंड जेनरल कामगार युनियन के अध्यक्ष सह जीप सदस्य जॉन मिरन मुण्डा के द्वारा कार्य स्थल का निरिक्षण किया गया।

निरिक्षण के दौरान कार्य में गुणवक्ता पर सवाल उठा वहीं मजदुरों को मजदुरी दर भी कम दिए जाने की शिकायत मिली।इस मामले को लेकर जीप सदस्य जॉन मिरन मुण्डा नें उपायुक्त को शिकायत पत्र देते हुए मामले की जांच कराने का मांग किया है। जीप सदस्य नें कहा कि मजदूरों द्वारा शिकायत मिलने के बाद कार्य स्थल पर निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता में लापवाही एवं मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी कम दिए जाने का मामला सामने आया है जो इस प्रकार है।

  1. जिला विशेष केन्द्रीय सहायता (SCA) निधि के तहत टोन्टो में एकलव्य विद्यालय से चालगी सीमा तक 4450 फीट पी०सी०सी० सड़क निर्माण में अंबुजा सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है। और ढलाई में सीमेंट, बालू, गिटटी में मात्रा सही नहीं दिया गया एवं ढलाई के बाद पानी भी सही रूप से नहीं डाला जा रहा है दिनभर में मात्र एक बार डाला जा रहा है जिससे सड़क कमजोर होकर जल्दी ही टूट जाएगी।काम करने वाले मजदूरों को 300 रू० दिया गया जबकि ढलाई में ज्यादा देना था। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण हो रहा है जिसमें घटिया काला ईंटा से निर्माण हो रहा है। 4. इसमें काम करने वाले मजदूरों को 300 रू० से 315 रू0 दिया जा रहा है जबकि केन्द्र
    सरकार का न्यूनतम मजदूरी दर 477 रू0 है। अपील करते हुए कहा कि दोनों कार्य स्थल हेस्सा सुरनियाँ प्रखण्ड टोन्टो है का जॉच पड़ताल कर मजदूरों को बकाया के साथ भुगतान कराने एवं गुणवत्ता में सुधार हेतू उचित कार्यवाही करें।

चाईबासा बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप दो हाईवा में सीधी टक्कर, दोनों चालक घायल

चाईबासा बड़ाजामदा रेलवे फाटक के समीप दो हाईवा में सीधी टक्कर, दोनों चालक घायल

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: बड़ाजामदा रेलवे फाटक के आगे हाथी चौक जाने वाले रास्ते पर बुधवार देर रात को दो हाईवा में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हाईवा चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बड़ाजामदा स्थित क्लीनिक पहुंचाया गया।

दुर्घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बराईबुरु की ओर से आ रही हाईवा गाड़ी संख्या जेएच 09 एजेड 2664 तथा बड़ाजामदा से बराईबुरु की ओर जा रही हाईवा गाड़ी संख्या जेएच02एक्स 5679 मैं आमने-समने टक्कर हो गई। रात होने की वजह से दोनों चालकों के आंख में लाइट पड़ने से उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और दोनों गाड़ियों में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। तुरंत ही इसकी सूचना स्थानीय बड़ाजामदा थाना को दी गई।

बड़ाजामदा थाना ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच कर रही है घटना के संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी वासुदेव टोप्पो ने बताया कि घटना के बाद से दोनों गाड़ी के चालक फरार है। गाड़ी मालिक को थाने बुलाया गया है।

चेक डैम निर्माण से भूजल स्तर होगा बेहतर, खेतों को मिलेगा पानी: निरल

चेक डैम निर्माण से भूजल स्तर होगा बेहतर, खेतों को मिलेगा पानी: निरल

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा: तांतनगर प्रखंड के दाडीमा गांव में चेक डैम का शिलान्यास विधायक निरल पूर्ति ने किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि विधानसभा में जरूरत के हिसाब से चेक डैम का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके। साथ ही छोटे-छोटे नाले और नदी से बह कर बर्बाद हो जाने वाले जल का भी संरक्षण किया जा सके। चेक डैम का निर्माण से बरसात का पानी बड़े स्तर पर जमा होगा , उससे आसपास जलस्रोत भी बेहतर होगी।

विधायक ने कहा कि संवेदक और विभाग बेहतर तरीके से चेक डैम का निर्माण कराएं। जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ पहुंचे। जल संरक्षण बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि जिस प्रकार जल स्रोत खत्म हो रहे हैं। उससे लोगों को पानी मिलने में परेशानी हो रही है ।जगह-जगह चेक डैम का निर्माण से जल संरक्षण भी किया जा रहा है। जिससे भूजल स्तर भी बेहतर रहेगा।

वहीं खेती के लिए किसानों को पानी मिलेगा साथ ही चेक डैम में मत्स्य पालन कर बेरोजगार अच्छी आमदनी भी कर सकते हैं।

जयंती पर याद किए गए स्व० बागुन सुम्बरुई

जयंती पर याद किए गए स्व० बागुन सुम्बरुई

चाईबासा

( सानू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

चाईबासा : शुक्रवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में स्व० बागुन सुम्बरुई की जयंती मानते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि कांग्रेसजनों द्वारा व्यक्त किया गया स्व० सुम्बरुई कोल्हान प्रमंडल के वयोवृद्ध नेता रहे है उन्होंने राजनीति का शुभारंभ छोटानागपुर और संथाल परगना को बिहार से अलग झारखण्ड राज्य बनाने संबंधी जन आंदोलन से प्रारंभ किया तदोपरांत वर्ष 1967 से प्रथम बार बिहार विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत लगातार वर्ष 2009 तक निर्वाचित सदस्य रहे है और इस दरम्यान पाँच बार लोकसभा और चार बार बिहार विधानसभा तथा झारखण्ड विधानसभा के सदस्य रहे है राजनीति की इस लंबी अवधि में बिहार राज्य के दो बार क्रमशः वन मंत्री तथा कल्याण मंत्री रहे है । नवगठित झारखण्ड राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे है। राजनीति में उनका लंबा कार्य अनुभव तथा संघर्षरत जीवन शैली से कांग्रेसजनों को दिशा-निर्देश एवं प्रोत्साहन मिलता रहा । विभिन्न उच्च संवैधानिक पद धारक रहने के वावजूद भी आम नागरिकों की तरह अपने कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न लोगों से सर्वत्र उपलब्ध रहकर जनसंवाद करते थे जिसके चलते स्व० सुम्बरुई अभी भी लोगों के जनमानस में स्थान बनाये हुए है और बने रहेंगे ।

मौके पर कांग्रेस के राज कुमार रजक , त्रिशानु राय , जगदीश सुंडी , राकेश कुमार सिंह , विक्की यादव , बुल्लू दास , कार्तिक बोस , सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे ।

Advertisement
Advertisement
Tata Kandra, Main Rd, Gamharia, Jamshedpur, Jharkhand 832108 https://www.hotelparasheights.com/m/
Advertisement

केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संवाददाता सम्मेलन आयोजित

केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संवाददाता सम्मेलन आयोजित

चाईबासा

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं : कांग्रेस

पीएम मोदी देश की विदेश नीति को कमजोर कर रहे हैं : कांग्रेस

चाईबासा : देश में बढ़ती महंगाई, उच्चतम बेरोज़गारी और कुशासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभाजनकारी एजेंडे का दंश झेल रहे देशवासियों के साथ कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। लेकिन एक ज़िम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते हम भाजपाई सत्ता के मित्र पूंजीपतियों को सरकारी खजाने की लूट की खुली छूट और प्रधानमंत्री से संबंधित इस पूरे अडानी महाघोटाले में हो रहे घोटालों से भी चिंतित हैं। इसलिए हम सरकार को उसकी ज़िम्मेदारी से भागने की इजाज़त नहीं दे सकते और आज हम अडानी के हैं कौन’ श्रृंखला में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार
जिला कांग्रेस कमिटी , प०सिंहभूम के तत्वाधान में गुरुवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी के सवालों और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के अंशों को बेशक संसदीय कार्यवाही से हटा दिया हो लेकिन भारत के लोग सब देख रहे हैं कि संसद में क्या हो रहा है। लोग जानना चाहते हैं कि सरकार संसदीय भाषणों का स्तर गिराने की कोशिश क्यों कर रही है और प्रधानमंत्री संसद में प्रासंगिक सवालों के जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं।
देशवासी जानना चाहते हैं कि कैसे एक संदिग्ध साख वाला समूह, जिस पर टैक्स हेवन देशों से संचालित विदेशी शेल कंपनियों से संबंधों का आरोप है, भारत की संपत्तियों पर एकाधिपत्य स्थापित कर रहा है और इस सब पर सरकारी एजेंसियां या तो कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं या इन सब संदिग्ध गतिविधियों को ही सुगम बनाने में जुटी हैं। भारत के लोग बहुत बुद्धिमान हैं और वे मोदी जी और उनके मित्र पूंजीपतियों के बीच संपूर्ण पारस्परिक तालमेल को समझ सकते हैं। वे जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने एक मित्र पूंजीपति को विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बनाने में मदद क्यों की और वे इस गंभीर अंतर्राष्ट्रीय ख़ुलासे पर चुप क्यों हैं?

हम किसी व्यक्ति के दुनिया के अमीरों की सूची में 609 वें से दूसरे स्थान पर पहुँचने के ख़िलाफ़ नहीं है। लेकिन हम निसंदेह केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित निजी एकाधिकारों के ख़िलाफ़ हैं क्योंकि वे जनता के हितों के विरुद्ध होते हैं। विशेष तौर पर हम टैक्स हेवन देशों से आपत्तिजनक संबंधों, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक खास व्यक्ति द्वारा हमारी अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना और राष्ट्रीय संसाधनों का लाभ उठाते हुए एकाधिपत्य स्थापित करने के ख़िलाफ़ हैं।
हम जानना चाहते हैं कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर जाँच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने से क्यों डर रही है जबकि संसद के दोनों सदनों में उसका अच्छा बहुमत है।

कांग्रेस जिला प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले काला धन भारत वापस लाने और हर नागरिक के बैंक खाते में 15-20 लाख रुपए डालने का वादा किया था लेकिन आज की कड़वी सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। स्विट्ज़रलैंड के केंद्रीय बैंक के पिछले वार्षिक डेटा के मुताबिक 2021 में स्विस बैंकों में जमा भारतीय व्यक्तियों और कंपनियों का पैसा 14 वर्षों के उच्चतम स्तर 3.83 बिलियन स्विस फ्रैंक्स (30,500 करोड़ रु. से अधिक) पर पहुँच गया है।
हम जानना चाहते हैं कि टैक्स हेवन देशों से संचालित होने वाली विदेशी शेल कंपनियों से भारत आने वाले काले धन का असली मालिक कौन है? क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा ? काले धन पर प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ?
प्रधानमंत्री ने कई बार भ्रष्टाचार से लड़ने में अपनी निष्ठा और नीयत की बातें की है लेकिन उनके करीबी मित्र स्पष्ट तौर पर ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त रहे हैं जो आम तौर पर माफ़िया, आतंकी और शत्रु देश रहते हैं।
वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी ने ईडी, सीबीआई और DRI ( खुफ़िया राजस्व निदेशालय) जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग अपने राजनीतिक या सैद्धांतिक प्रतिद्वंदियों को डराने-धमकाने के लिए किया है, साथ ही उन व्यापारिक घरानों को दंडित करने के लिए भी किया है जो उनके पूंजीपति मित्रों के वित्तीय हितों के अनुरूप नहीं हैं।

1992 में हर्षद मेहता मामले की जाँच के लिए एक जेपीसी का गठन हुआ था जबकि 2001 में एक जेपीसी ने केतन पारेख मामले की जाँच की थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दोनों को करोड़ों भारतीय निवेशकों को प्रभावित करने वाले घोटालों की जाँच के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों पर विश्वास और भरोसा था। प्रधानमंत्री मोदी को किस बात का डर है? क्या उनके अधीन एक न्यायपूर्ण और निष्पक्ष जाँच की कोई उम्मीद है?

जब यह धोखाधड़ी हो रही थी तो सेबी (SEBI) क्या कर रहा था ?
अडानी समूह के ख़िलाफ़ स्टॉक में हेरफेर के आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद शेयरों की कीमतों में गिरावट से उन लाखों निवेशकों को नुकसान पहुँचा जिन्होंने कृत्रिम रूप से बढ़ी हुई कीमतों पर अडानी समूह के शेयरों में निवेश किया था। 24 जनवरी और 15 फ़रवरी 2023 के बीच अडानी समूह के शेयरों के मूल्य में ₹10,50,000 करोड़ रु. की गिरावट आई। 19 जुलाई, 2021 को वित्त मंत्रालय ने संसद में स्वीकार किया था कि अडानी समूह सेबी के नियमों का उल्लंघन करने के लिए जाँच के दायरे में है। फिर भी अडानी समूह के शेयरों की कीमतों में उछाल आने दिया गया।

जिला बीस सूत्री सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले कई सालों में सीएजी, सीबीआई जैसी सभी सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं पर चाहे नियंत्रण कर लिया हो लेकिन सत्य हमेशा सामने आ ही जाता है, उसे ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर दबाया नहीं जा सकता है। भाजपा के कई और गुप्त भेद आने वाले समय में उजागर होंगे।

सदर प्रखंड अध्यक्ष दिकु सवैयां यूपीए ने वर्ष 2010 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी द्वारा बगेरहाट , बांग्लादेश में 1 ,320 मेगावाट का थर्मल प्लांट लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे । प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों की मदद करने का निर्णय लिया और 6 जून, 2015 को उनकी ढाका यात्रा के दौरान यह घोषणा की गई अडानी पावर बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए झारखंड के गोड्डा में एक थर्मल पावर प्लांट का निर्माण करेंगे ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started