चान्हो के सीईओ जफर हसनाथ किए गए सस्पेंड

रांची: रांची के चान्हो के सीओ (अंचलाधिकारी) जफर हसनात को निलंबित कर दिया गया है. जफर हसनात पर चान्हो अंचल के रानीचांचो में छलपूर्वक खरीदी गयी 35 एकड़ जमीन के विक्रय दस्तावेजों को रद्द करने संबंधी आवेदन पत्र पर प्रतिवेदन व स्पष्टीकरण नहीं देने का आरोप है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

निलंबन की अधिसूचना जारी

रांची जिले के चान्हो के अंचलाधिकारी (सीओ) जफर हसनात (चतुर्थ ‘सीमित’ बैच) को निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. इन पर चान्हो अंचल के रानीचांचो में छल पूर्वक खरीदी गयी 35 एकड़ जमीन के विक्रय दस्तावेजों को रद्द करने संबंधी आवेदन पत्र पर प्रतिवेदन व स्पष्टीकरण नहीं देने का आरोप है.

ये है मामला

रानी चांचो स्थित खाता नंबर 143, प्लॉट नंबर 1159 की सरकारी जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने व बाउंड्री कराये जाने के मामले को लेकर एक साल पहले चान्हो में हंगामा हुआ था. बाद में 15 जनवरी 2022 को पाड़हा के लोगों ने सामूहिक रूप से इस जमीन पर की गयी बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

Design a site like this with WordPress.com
Get started