गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस 23 को सरगीडीह में,मेगा हेल्थ कैंप के साथ सभी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्य होंगे सम्मानित

राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि,मंत्री चंपाई सोरेन,जोबा माझी,दशरथ गागराई,सुखराम उरावं व दीपक बिरुवा समेत अन्य होंगे विशिष्ट अतिथि
मुख्यमंत्री को समाज के प्रमुख समस्याओ से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा

सरायकेला: खरसावां प्रखंड के बागरायडीह में मंगलवार को ग्राम प्रधान बलदेव प्रधान की अध्यक्षता में सरायकेला पूर्वी व खरसावां पूर्वी के गौड़ बहुल गावों के ग्रामीणों की बैठक हुई।

बैठक में मुख्य रुप से गौड़ सेवा संघ के सह सचिव बलराम प्रधान व समाजसेवी दिलीप प्रधान उपस्थित हुए। बैठक में बताया गया 29 दिसंबर को चाईबासा में गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से 23 जनवरी को सरगीडीह में संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है जिसके आलोक में गौड़ सेवा संघ की तैयारी बैठक हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संकल्प दिवस के दिन मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा लोगो का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा साथ ही गंभीर बीमारियो का इलाज कराने की प्रबंध की जाएगी।

संकल्प दिवस में समाज के संस्थापक स्वर्गीय सम्मानित जनो का श्रद्वांजलि देने के साथ उनके परिजनो को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावे समाज के ग्राम प्रधान,पंचायत जनप्रतिनिधियो,समाजसेवी,बुद्विजीवी व खेल,कला,संस्कृति के साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्यो को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को समाज के प्रमुख समस्याओ से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा। समाजसेवी दिलीप प्रधान ने बताया कि गौड़ सेवा संघ के केन्द्रीय पदाधिकारी समाज के बायलोज को सार्वजनिक करे ताकि उनके अनुसार चुनाव करते हुए समाज के संगठन को प्रभावी ढंग से मजबूत बनाया जाए। बैठक में निर्णय लिया कि क्षेत्रीय गौड़ सेवा संघ के नेतृत्व में हजारो महिला व पुरुष जुलुस की शक्ल में सरगीडीह रवाना होंगे। समाज के अधिक से अधिक लोगो को सरगीडीह पहुंचकर संकल्प दिवस को सफल बनाने की अपील की गयी।

मौके पर नागेश्वर प्रधान,जगत किशोर प्रधान,संजय प्रधान,सुग्रीव प्रधान,घासीनाथ प्रधान,अजीत प्रधान,उमाकांत प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,जगबंधु प्रधान,मुकेश प्रधान,गणेश प्रधान,रामचंद्र प्रधान,विष्णु प्रधान,श्रीवच्छ प्रधान व रुद्र प्रधान समेत सैकड़ो समाज के सदस्य उपस्थित थे।

आदिवासी कुड़मि समाज की ओर से 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सरायकेला उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन,

काफी बड़ी संख्या में निकाली गई रैली

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: आदिबासि कुड़मि समाज केंद्रीय समिति के पूर्व निर्धारित निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में सरायकेला जिला समाहरणालय में श्रीमान जिला उपायुक्त महोदय के माध्यम से भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम 09 सूत्री माँग पत्र सौंपा गया।

उनकी मांगों में मुख्य रूप से

•कुड़मि जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करना
•भारत की जनगणना के भाषा सूची में स्वतंत्र रूप से कुड़मालि (KUDMALI) भाषा कोड लागू करने एवं धर्म के कॉलम में सारना (SARNA) धर्म कॉलम लागू करना
•कुड़मालि भाषा को जनजातीय भाषा की मान्यता देते हुए संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करना
•कुड़मालि भाषा की पढ़ाई प्राथमिक विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और सभी विश्वविद्यालय स्तर तक कराते हुए सभी स्थानों पर यथोचित संख्या में कुड़मालि अध्यापकों और प्राध्यापकों की नियुक्ति करना
•कुड़मालि भाषा के लिए विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर तक वर्तमान में प्रयुक्त त्रुटिपूर्ण कुरमाली (KURMALI) शब्द में संशोधन कर कुड़मालि (KUDMALI) करना
• कुड़मालि एकेडेमिक बोर्ड और कल्चरल बोर्ड का गठन करना
•प्रत्येक गाँव, टोला, मोहल्ला के जाहिरा थान, सारना थान, गोड़ाम (ग्राम) थान आदि पारंपरिक धर्म स्थलों की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण करने एवं इसके लिए उक्त स्थल के पारंपरिक ग्राम प्रधान एवं पारंपरिक पुजारी को ही प्रतिनियुक्त करना
•चुआड़ विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो, संताल हुल के वीर शहीद चानकु महतो, मेड़ि विद्रोह के वीर शहीद कालिया मोहंता व भीम मोहंता (ओड़िशा), सविनय अवज्ञा आंदोलन के वीर शहीद गोकुल महतो, मोहन महतो, शीतल महतो, सहदेव महतो व गणेश महतो (प. बंगाल), भारत छोड़ो आंदोलन के वीर शहीद चुनाराम महतो व गोविंद महतो (प. बंगाल) आदि महापुरुषों की जीवनी और वीर गाथाओं को सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल करना
•ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खुलवाये जाने की महत्वपूर्ण मांग की गई है।

इसके अलावे छोटानागपुर पठार अंतर्गत झाड़खंड के गुसटिधारि कुड़मि समुदाय, जिन्हें वर्तनी त्रुटि और ध्वन्यात्मक दोष के कारण भू-अभिलेखों में विभिन्न नामों यथा – कुड़मि, कुड़मी, कुर्मि, कुर्मी, कुरमि, कुरमी से अंकित किया गया है, जो मूल रुप से “कुड़मि” हैं, के लिए तथ्यात्मक आधार पेश करते हुए पूर्व के जनगणनाओं में हुए त्रुटियों का संशोधन कराते हुए आगामी भारत की जनगणना में जाति के कॉलम में – कुड़मि (Kudmi) और मातृभाषा के कॉलम में – कुड़मालि (Kudmali) दर्ज कराने की भी अपील की गई है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो महतो, जिलाध्यक्ष मनोज महतो, सदस्य पंचानन महतो, राजेश महतो, गणेश महतो, डॉ. विभीषण महतो, प्रकाश महतो, दीपक महतो, रीना महतो, सूरज महतो, सुरेश महतो, राजकिशोर महतो, सुकदेव महतो, फाल्गुनि महतो, अनूप महतो, शशिभूषण महतो, धनंजय महतो आदि समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

जिला मुख्यालय सरायकेला में युवा कांग्रेस का यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम

सरायकेला: जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मुँदुईया के अध्यक्षता में सरायकेला स्थित परिसदन में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी दीनबंधु शर्मा ने मिशन 2024 के लिए सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस को जागरूक करने का प्रयास किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का टिप्स दिए

पार्टी के जिला प्रभारी विशाल तिर्की, सहा प्रभारी मोहम्मद नौशाद, प्रदेश महासचिव आशुतोष राय,प्रदेश सचिव प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने भी यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी, जिला महासचिव रितेश पासवान, सोशल मीडिया कोल्हान संयोजक प्रकाश महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष आशीष बनर्जी, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष सुशील सुंडी, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सचिन हेम्ब्रम , माधव कुमार, मनोरंजन पान, प्रवीण लोहार आदि युवा कांग्रेसी की उपस्थिति रही।

फिर बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां

बढ़ती ठंड को देखते हुए आगामी 14 जनवरी तक कक्षा KG से 5 तक के शैक्षणिक कार्य रहेंगे बंद

सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित निजी प्राथमिक सभी विद्यालयों पर लागू

वर्तमान में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए झारखंड राज्य के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) निजी विद्यालयों में एक से पांच तक के शैक्षणिक कार्य दिनांक 8 एक 2023 तक बंद रखने का निर्णय विभागीय आदेश संख्या 5 दिनांक 3 एक 2023 द्वारा लिया गया था

वहीं वर्तमान में शीतलहर का प्रकोप कम नहीं होने के कारण झारखंड राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) निजी विद्यालयों में वर्ग की जी से वर्ग 5 तक का शैक्षणिक कार्य 14 एक 2023 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में उक्त अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख उधतन करेंगे एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री करेंगे गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालय में पोषक क्षेत्र के बच्चों को इस अवधि में पूर्व की तरह मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा

वर्ग 5 के सभी छात्र छात्राओं का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में नामांकन करने का निर्देश जारी…

दिनेश कुमार दंडपात प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केद्र

सरायकेला प्रखंड से सभी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान अध्यापिका को वर्ग 5 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का नामांकन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 में करने का निर्देश जारी किया गया है

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि अंतिम तिथि का प्रतिक्षण ना करते हुए जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कर संकुल साधन सेवी के माध्यम से प्रतिदिन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं

वंही कहा गया है कि जिन जिन बच्चों का नामांकन नहीं होगा उन सब के नामांकन नहीं होने के कारण साथ अभिभावकों के मंतव्य के लिखित प्रतिवेदन कार्यालय को देना होगा क्योंकि अभिभावकों की शिकायत रहती है कि उन्हें उक्त परीक्षा के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है

ज्ञात हो कि वर्तमान सत्र में सरायकेला प्रखंड में कुल 146 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 545 छात्र छात्रा वर्ग 5 में अध्ययनरत है जिसका जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए नामांकन होना है

क्या है नवोदय विद्यालय और क्या है नवोदय विद्यालय की खूबियां

प्रत्येक जनपद में सहस शैक्षिक आवासीय विद्यालय
•लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास
•निशुल्क शिक्षा भोजन तथा आवास
•माइग्रेशन स्कीम द्वारा व्यापक सांस्कृतिक आदान प्रदान
•स्पोर्ट्स स्काउट्स एवं गाइड्स तथा एनएसएस

NRHM अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन का हुआ आगाज सेवा नियमितीकरण की मांग हुई तेज

सरायकेला:-झारखंड एनआरएचएम स्वास्थ्य कर्मी सेवा नियमितीकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त सरायकेला खरसावां को मांग पत्र सौंपा गया |

उक्त क्रम में सरायकेला खरसावां सदर अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स बिंदिया कुजूर ने कहा कि पिछले 10-15 वर्षों से निम्न मानदेय पर कार्यरत एएनएम जीएनएम एवं अन्य चिकित्सा कर्मचारी अपने जीवन की आहुति देकर सेवा करते आ रहे हैं। कोविड-19 जैसे भयंकर महामारी में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य करते हुए समाज को सेवा दिया है|
जिसे राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार भी सराहा है | लेकिन इन कर्मचारियों के भविष्य के प्रति सरकार का ध्यान नहीं गया है।

श्रीमती कुजूर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यह आंदोलन का पहला पायदान है। यदि सरकार नहीं चेतेगी तो बाध्य होकर हमारा संघ 16 -01-2023 को माननीय मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना प्रदर्शन 17-01- 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री से नियमितीकरण के लिए प्रार्थना किया तथा संघ के साथियों से चट्टानी एकता बनाए रखने की अपील की उन्होंने कहा यद्यपि हम लोग प्रमुख सेवा से जुड़े हुए हैं हमारी हड़ताल से गरीब लोगों को ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ेगा पर इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।

228 दिन बाद जेल से बाहर निकली सस्पेंड IAS पूजा सिंघल….

झारखंड: निलंबित IAS पूजा सिंघल 228 दिन के बाद जमानत पर चार जनवरी, 2023 को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंंडा सेंट्रल जेल से बाहर निकली.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड में नहीं रहने की शर्त पर उन्हें एक महीने की जमानत दी है. उन्हें लेने के लिए उनके पति अभिषेक झा जेल पहुंचे थे. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें झारखंड से बाहर बेटी के इलाज के लिए गुड़गांव, दिल्ली, दिल्ली एनसीआर तथा मुंबई में रहने की शर्त पर जमानत दी है. इस दौरान सिर्फ केस की सुनवाई के दौरान रांची जाने की अनुमति दी है.

पूजा सिंघल पर मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार का है आरोप

मालूम हो कि मनी लॉन्डिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गत 11 मई, 2022 को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद पूजा सिंघल को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में रखा गया. इस दौरान तबीयत खराब होने की स्थिति में रांची के रिम्स में भी एडमिट हुई थी. इधर, तीन जनवरी, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें सशर्त एक महीने की जमानत दी. जमानत मिलने के बाद चार जनवरी, 2023 को 228 दिन बाद पूजा सिंघल जेल से बाहर निकली.

छह मई, 2022 को पूजा सिंघल के आवास और कई ठिकानों पर ईडी ने की थी छापामारी

मनेगा घोटाले मामले को लेकर ईडी ने गत छह मई, 2022 को पूजा सिंघल के आवास सहित उनसे जुड़ें दर्जनों ठिकानों पर एक साथ छापामारी की थी. इस छापामारी के दौरान पूजा सिंघल के पति के सीएम सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से अधिक की नगद बरामद की थी. इसके बाद ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई, 2022 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था.

जा सकती है दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से सशर्त बेल मिलने के बाद पूजा सिंघल गुरुवार को रांची से बाहर जा सकती है. पूजा सिंघल के वकील के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार झारखंड छोड़ देगी. संभावना है कि गुरुवार को रांची से दिल्ली, गुड़गांव या मुंबई जा सकती है.

झारखंड के ग्रामीण इलाकों की सुधरेगी हालत 400 करोड़ की लागत से बनेगा सड़क व फूल PMGSY से मिली इतनी की स्वीकृति

झारखंड: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में एक साथ चार हजार करोड़ से अधिक की सड़क और पुल योजना शुरू होगी. दो से तीन महीने में सारी योजनाओं पर काम शुरू हो जायेगा. इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2308 करोड़ की सड़क और पुल योजना है. इसमें से 2037 करोड़ की सड़क और 271 करोड़ की पुल योजना पर काम होगा. ग्रामीण इलाकों की सड़कों के अपग्रेडेशन का काम होना है. यानी जो सड़कें खराब हालत हैं, उन्हें बेहतर किया जायेगा. भारत सरकार ने इसकी स्वीकृति आदेश झारखंड को भेज दिया है.

मुख्यमंत्री सड़क योजना का डीपीआर तैयार :

वहीं मुख्यमंत्री सड़क योजना से हर विधायक के क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की सड़क योजना देनी है. इसका डीपीआर तैयार हो गया है. सारे विधायकों से अनुशंसा लेकर सड़क योजनाओं को स्वीकृति दी जा रही है. इन पर राज्य मद से जल्द ही काम शुरू होना है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से भी हर विधायक को 10 करोड़ की पुल योजना देनी है. 50 से ज्यादा विधायकों की अनुशंसा लेकर योजनाओं को स्वीकृति दे दी गयी है. अब योजनाओं का टेंडर किया जायेगा. जल्द ही इस पर काम शुरू होना है. इन दोनों योजनाओं से करीब 1700 करोड़ की योजनाओं पर काम होना है.

पीएमजीएसवाइ में गड़बड़ी की जांच है अधूरी, टेंडर कराना होगा चुनौती

केंद्र ने काफी मशक्कत के बाद पीएम ग्राम सड़क योजना से 3106 किमी की सड़क योजना दी है. इसके तहत 336 सड़क और 143 पुल योजना पर काम होना है. इनका टेंडर झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी को करना है. लेकिन अभी अथॉरिटी में मुख्य अभियंता का पद खाली पड़ा है. मुख्य अभियंता जेपी सिंह प्रभारी व्यवस्था के तहत थे.

वह अधीक्षण अभियंता स्तर के हैं, पर पथ विभाग में प्रभारी अभियंता प्रमुख के रूप में पोस्टिंग थी. अब उन्हें हटा दिया गया है. इस तरह वह दोनों पद से हटा दिये गये हैं. ऐसे में पहले मुख्य अभियंता की पोस्टिंग करनी होगी, क्योंकि बिना उनके टेंडर का निबटारा संभव नहीं है. टेंडर सहित सारे महत्वपूर्ण कार्यों के निबटारे की जिम्मेवारी मुख्य अभियंता की होती है. पिछली बार पीएमजीएसवाइ के टेंडर निबटारा में बड़ी गड़बड़ी हुई थी.

बड़ी संख्या में विभाग को इसकी शिकायतें मिली थीं. इसके आलोक में जांच का निर्देश दिया गया था. अभी भी इसकी जांच अधूरी है. ऐसे में अब फिर टेंडर का निबटारा पारदर्शिता के साथ कराना चुनौती होगा, हालांकि विभाग ने यह फैसला लिया है कि छवि को सुधारा जायेगा.

wish you a very happy new year

आपको और आपके परिवार को नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं ll ईश्वर से यही कामना है कि आने वाला प्रत्येक नया दिन आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए ll इस अवसर पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वह वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ साथ आजीवन आपको जीवन पथ पर गतिमान रखे l

Happy New year

नए वर्ष की हर एक पल हर एक दिन हर एक क्षण आप सभी के लिए मंगलमय और खुशियों भरा हो ऐसी कामना करता है झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार झारखंड क्राइम रिपोर्टर परिवार की ओर से आप समस्त झारखंड वासियों एवं देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

आस्था व उल्लास के साथ हुई नई साल की आगाज

नई साल की पूर्व संध्या में लोगों में दिखा भक्ति व उल्लास

(सरायकेला से दीपक दारोघा की रिपोर्ट)

सरायकेला: नई साल के पूर्व संध्या में जिला मुख्यालय सरायकेला और आसपास का क्षेत्र भक्ति, आस्था व उल्लास भरा रहा। देर रात हुई नई साल की आगाज।


लोगों ने आस्था के साथ 2022 को विदा किया और उल्लास के साथ नई साल 2023 का स्वागत में सक्रिय दिखे। खरकाई नदी किनारे स्थित मनोरम स्थल श्मशान काली मंदिर में भक्तों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने भक्ति आस्था के साथ माता की पूजा अर्चना की। और नई साल के स्वागत के लिए तत्पर दिखे।


दूसरी और संजय नदी के किनारे साहेबगंज गांव के निकट में लोक गीत-संगीत में मशगूल दिखे। लोगों ने यहां वसुदेव कुटुंबकम के तर्ज पर मिलन समारोह आयोजित कर खुशियां मनाई।

ट्रेन की चपेट में ASI : GRP प्रभारी की मौत, हादसा या आत्महत्या ?

धनबाद:GRP के ASI की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। हादसे में ASI के शरीर के दो टुकड़े हो गये। GRP प्रभारी का नाम बबलू पाठक बताया जा रहा है। मामला भागा रेलवे स्टेशन का है। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गयी है। मौके पर पहुंच कर जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घटना गुरुवार देर शाम की है।

जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे जीआरपी के एएसआई व प्रभारी बबलू पाठक का शव दो भागों में कटा हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक सर धड़ से अलग हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है सूचना पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह जीआरपी पुलिस, घटना स्थल पर पहुंची।

मृतक GRP बबलू पाठक मूलत रोहतास जिले बिहार के रहने वाले हैं, उनके परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। भागा जीआरपी ने रेलवे ट्रेक से बबलू का शव कब्जे में ले लिया है शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फिलहाल GRP बबलू पाठक जीस रेलवे के क्वार्टर में रहते हैं, उस क्वार्टर को ताला लगाया गया है ताला परिवार एवम उच्च अधिकारियों के आने के बाद ही खोला जाएगा।

सरायकेला:-झारखंड सरकार जनसेवा के 3 वर्ष कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, मंत्री चंपई सोरेन हुए शामिल

सरायकेला: झारखंड सरकार के 3 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा के 3 वर्ष कार्यकाल का आयोजन राज्य भर में किया जा रहा है इसी कड़ी में सरायकेला जिला मुख्यालय में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकारी महकमे को संबोधित किया कार्यक्रम में मंत्री चंपई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए राज्य को विकास के प्रथम पंक्ति में लाने से संबंधित बातें कहीं

( सोनू सिंह की रिपोर्ट )

मुख्यमंत्री ने 3 वर्ष में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित जनसमूह को और बेहतर तरीके से कार्य कर ला पहुंचाने संबंधित बातें कहीं

इस मौके पर मंत्री चंपई सोरेन सहित कार्यक्रम में (डीडीसी) प्रवीण गगराई (आईटीडीए) दिनेश संदीप दौराईबुरु (एडीसी) सुबोध कुमार (बिडियो) मृत्युंजय कुमार समेत अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे

Design a site like this with WordPress.com
Get started