नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,मारा गया कुख्यात नक्सली चंद्रवाहन उरांव, दो गिरफ्तारी की खबर

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मारे नक्सली की पहचान चंद्रवाहन उराव के रूप में की गई। गिरफ्तार नक्सलियों का नाम चंद्रभान पहन और गोविंद बिरजिया है। जिले के एसपी आर राम कुमार ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की तलाश जारी है सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह से ही लोहरदगा में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जिला पुलिस और सीआरपीएफ 158वीं बटालियन का गश्ती दल जब लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगो गांव से होकर गुजरा तो पहले से घात लगाए उग्रवादियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की मुठभेड़ के दौरान दो उग्रवादियों चंद्रभान पहन और गोविंद रजिया को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य चंद्रवाहन उरांव को मार गिराया।

मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ पांच पांच लाख का इनाम था। यह सभी कुख्यात नक्सली रविंद्र गंजू दस्ते के सदस्य बताए जाते हैं। बता दें कि 8 फरवरी 2022 को लोहरदगा में ऑपरेशन चलाया गया था। उस समय रविंद्र गंजू दस्ते को भारी नुकसान हुआ था। बुधवार को माओवाद संगठन के कुख्यात नक्सली अमन गंजू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बता दें कि झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन ऑक्टोपस सितंबर माह से ही चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों को खदेड़ बाहर करना है।

जिलास्तरीय सलाहकार समिति की बैठक, ACP-सीडी रेशियों में प्रगति का डीडीसी ने दिया निर्देश

धनबाद। उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डिआरडिए) के सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने एनुअल क्रेडिट प्लान (एसीपी) तथा सीडी रेशियो में प्रगति करने का निर्देश सभी बैंक प्रबंधकों को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के बैंक अकाउंट को खोलने और उसके सत्यापन करने में बैंक विलंब न करें। बैंक अकाउंट नहीं खुलने के कारण सैंकड़ों छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए सीधे लाभुक के बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। बैंक योजना की राशि लाभुक के किसी भी लोन अकाउंट में एडजस्ट नहीं करें। विशेषकर ऐसी शिकायतें पूर्वी टुंडी से प्राप्त हुई है। बैठक में पीएमईजीपी की समीक्षा करने के दौरान सभी बैंक को आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान एलडीएम श्री राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में सितंबर तिमाही तक फार्म क्रेडिट में जिले की उपलब्धि 78.47 प्रतिशत, क्रॉप लोन में 40.93%, कृषी क्षेत्र में 266.48 प्रतिशत, शिक्षा में 35.58%, हाउसिंग लोन में 33.70 प्रतिशत, प्रायोरिटी सेक्टर में 70.84%, नन प्रायरिटी सेक्टर में 64.80 प्रतिशत रही। जिले का सीडी रेशियो 31.54 प्रतिशत रहा। बैठक के दौरान डीडीसी ने मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वनिधि, एसएचजी बैंक लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में नाबार्ड क्रेडिट प्लान 2023 – 24 पुस्तिका का विमोचन किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एलडीएम राजेश कुमार सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, जीएम डीआईसी दिलीप कुमार, डीडीएम नाबार्ड रवि लोहानी, सांसद धनबाद के प्रतिनिधि अजय तिवारी, सांसद गिरिडीह के प्रतिनिधि राम प्रसाद महतो, विधायक टुंडी के प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, विधायक धनबाद के प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिन्हा, विधायक झरिया के प्रतिनिधि केडी पांडेय तथा सभी बैंकों के प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हेमंत सरकार के 3 साल पूरे, देंगे आज सौगातो की झड़ी, डीबीटी से इनके खातों में आएंगे रुपए!

रांची:झारखंड की हेमंत सरकार का 29 दिसंबर को 3 साल पूरा हो गया है। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन प्रदेशवासियों को कई सौगातों की झड़ी देने वाले हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में रुपए भेजे जाएंगे। प्रदेश की राजधानी रांची में गुरुवार को र प्रोजेक्ट भवन में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 10 लाख किसान परिवारों को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत राशि का लाभ दिया जाएगा। वहीं, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत स्कूलों में अध्ययनरत 25 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि का लाभ तथा सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जुड़े 5 लाख 60 हजार बच्चियों को सहायता राशि का लाभ डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजे जाने की योजना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन अपने सरकार के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों को 1200 करोड़ की सौगात देंगे। इस दौरान कई मॉडल स्कूल भवनों का उद्घाटन

कई मॉडल स्कूलों समेत इन योजनाओं का होगा शुभारंभ, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग का ‘प्रगति पोर्टल’ भी लॉन्च होगा. वहीं, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के ‘स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल’ का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस पोर्टल के शुरू होने से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को राज्य सरकार की खेल नीति का पूरा लाभ मिल सकेगा।

इसके अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत कई मॉडल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का भी मुख्यमंत्री उद्घाटन करेंगे।

वहीं दूसरी ओरमुख्यमंत्री सुखाड़ योजना के तहत 461 करोड़ रुपये का आवंटन हो चुका है और 29 दिसंबर तक करीब 10 लाख किसानों के खाते में 3500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।इसके लिए 5.75 लाख किसान परिवार का डाटा डीसी स्तर से अप्रूव हो चुका है।

गौरतलब हो कि प्रदेश के 22 जिलों के 226 प्रखंड को सूखा क्षेत्र घोषित हैं।केंद्र सरकार से 9000 करोड़ रुपये की मांग की गयी है। बताया जाता है कि हर प्रखंड के 10 गांवों का स्थल निरीक्षण किया गया। साथ ही पांच गांवों की जियो ट्रैगिंग भी की गयी।उसके बाद इन क्षेत्रों को सुखाड़ घोषित करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी गई।

बोड़ाम के सातनाला रोड में अचानक चलती कार में लगी आग

पटमदा के सातनाला रोड पर कार में लगी आग

हाथीखेदा मंदिर से जमशेदपुर लौट रहे थे कार सवार

पटमदा: बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बोड़ाम थाना क्षेत्र के केंदडीह गांव के पास सातनाला रोड पर अचानक एक चलती कार में आग लगने से उसपर सवार लोग बाल-बाल बच गए। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार पर 5 या उससे अधिक महिला-पुरूष सवार थे और सभी लोग हाथीखेदा मंदिर से पूजा कराने के बाद एक स्विफ्ट डिजायर कार से जमशेदपुर की ओर लौट रहे थे। बताते हैं कि अचानक केंदडीह गांव के पास कार से धुआं निकलते देख चालक ने कार को खड़ी की और आग लगते देख सभी लोग तुरंत कार से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बताते हैं कि कार पर मोबाइल फोन समेत अन्य सामान गाड़ी में ही छूट गया और कार धू-धूकर जलती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो व बोड़ाम थाना के पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना में किसी तरह की जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि बोड़ाम सातनाला रोड पर इन दिनों जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा पुआल (जिसमें धान का कुछ अंश बचा हुआ रहता है, ढूंढ़ी पुआल) सड़कों पर बिछा दिया गया है जो संभवतः उक्त कार के नीचे जमा हो गया था और उसकी वजह से ही आग लग गई थी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई

गढ़वा: नहीं थम रहा तेंदुआ का आतंक, 24 घंटे में दूसरा हमला, फिर एक बच्चे की ले ली जान

गढ़वा: अनुमंडल क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड में तेंदुआ ने एक बच्चे को हमला कर मार डाला है। यह घटना रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत कुशवार गांव की है। मृतक की पहचान कुशवार गांव निवासी स्व बलि घासी के पुत्र हरेंद्र घासी के रूप में हुई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बलीगढ़ पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 3 बच्चे घर के पास में ही खेल रहे थे। उसी दौरान तेंदुआ ने अचानक हमला बोल दिया। हरेंद्र घासी के गर्दन पकड़ कर उसको घसीटते हुए ले जा रहा था। पास में खड़े ग्रामीणों के द्वारा हल्ला मचाते हुए पीछा किया गया। जिसके बाद तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग। हालांकि तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। घटना बुधवार शाम 6 बजे की है।

रंका अनुमंडल में तेंदुआ के हमले की यह तीसरी घटना है और चौबीस घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। लोगो के मन मे डर इस कदर बैठ गया है कि सभी लोग घर से भी निकलने में भी डरने लगे है। लगातार हो रही घटनाओं से सबसे अधिक बच्चों के मन मे डर देखा जा रहा है।
उधर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटना से वे मर्माहत है। उन्होंने सरकार और वन विभाग से तेंदुए को आदमखोर घोषित करते हए मार गिराने की मांग किया है।

कांग्रेस का स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने लिया हाथ मजबूत करने का संकल्प

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेसियों में दिखा उत्साह

सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला स्थित पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने का लिया संकल्प।
इससे पहले मंच में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम का स्वागत हुआ।

पार्टी के सरायकेला नगर अध्यक्ष सम्यरंजन रथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला के पार्टी पदाधिकारी सहित युवा कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा की क्रांति का आगाज कांग्रेस ने की थी। आने वाला समय कांग्रेस का होगा। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमेंद्र मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदूईया ने भी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। यहां तक कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मंच तक पहुंचे। और कांग्रेस का जयकारा के साथ सभा में शामिल हुए। सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, पूर्व जिला अध्यक्ष देवु चटर्जी, सुरेश धारी, रविंद्र मंडल, समरेंद्र तिवारी, संगीता प्रधान, लालबाबू सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Design a site like this with WordPress.com
Get started