मुसाबनी
उत्तीर्ण कराटे कारों को ही बेल्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
( सनी कुमार सिंह की रिपोर्ट )

मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम कराटे डू कैन्यू रीयू एसोसिएशन मुसाबनी रीक्रिएशन क्लब में शनिवार को जूनियर कराटे कारों के बीच बेल्ट वितरण समारोह का आयोजन किया गया इसमें कराटे की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में सिर्फ उत्तीर्ण कराटे कारों को ही बेल्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मुसाबनी कराटे टीम की कोच मास्टर मनता कर्मकार और मास्टर कुमारी उमा पातर ने बताया की वर्ष 2018 से मुसाबनी रीक्रिएशन क्लब में आत्मरक्षा और स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके कारण इस क्षेत्र से काफी उभरते हुए कराटे करो ने राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है झारखंड की तरफ से खेलते हुए कई मेडल भी अर्जित किया है. पर उम्मीद है कि, आगे भी अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे. इस कार्यक्रम में संघ के झारखंड मुख्य प्रशिक्षक मास्टर मनोहर बारिक और पूर्वी सिंहभूम के मुख्य प्रशिक्षक मास्टर मिस्टू दे ने परीक्षक के रूप में अपना योगदान दिया. और अभिभावक के रूप में कबीर सोनी तथा अन्य लोग मौजूद थे..
इन बच्चों को प्रमोशन बेल्ट मिला उनके नाम कुछ इस प्रकार है..
1.शिवम कुमार सोनी – ब्लू बेल्ट 2.सोनी रानी मारडी-येलो बेल्ट 3.पूनम पातर -येलो बेल्ट4.मृणाल मंडल -ऑरेंज बेल्ट5. नमिता मारडी – ऑरेंज बेल्ट6. मोनिका टूडू- ऑरेंज बेल्ट7.सेनगो मारडी- ऑरेंज बेल्ट 8. रिकी पातर -येलो बेल्ट 9. बसंती महाली -येलो बेल्ट से सम्मानित किया गया बेल्ट पाकर बच्चे के चेहरों में खुशी का देखी गई। बच्चों ने कहा कि कराटे के क्षेत्र में झारखंड का नाम रोशन करेंगे इसलिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं

































