शोंडीकड समाज ने ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल साहू का किया अभिनंदन


लिट्टी पार्टी सह विचार गोष्ठी का आयोजन

(सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट)

जमशेदपुर, 28 दिसंबर- शौंडिक कल्याण परिषद् के तत्वावधान में बुधवार को 81, स्ट्रेट माइल रोड, साकची में लिट्टी पार्टी सह समाज की भावी रुपरेखा तय करने के लिए एक गोष्ठी का किया गया. उक्त कार्यक्रम में भारतीय ओबीसी मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष नन्दलाल साहू का अभिनन्दन किया गया

सभा को सम्बोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि शौंडिक समाज के सदस्यों की संख्या झारखण्ड में दूसरे अन्य समाज की तुलना में काफी अधिक है. हमारे समाज मैं एक से बढ़कर एक क्षमतावान लोग हैं परन्तु दुर्भाग्य की बात है आपसी समनव्य व एकता के आभाव में बिखरे हुए हैं. समाज को संगठित करने के लिए नए- पुराने सभी सदस्यों को आपसी मतैक्य को भूलकर एक मंच पर आना होगा. शौंडिक समाज अगर संगठित हो जाएगा तो हम प्रदेश के किसी भी विधायक को हराने – जिताने की क्षमता रखते हैं. समाज की स्थापना काल से लेकर वर्तमान स्तिथि की विस्तार से जानकारी वरिष्ठ सदस्य सह टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कोषाध्यक्ष प्यारेलाल सह ने कहा एक समय था की एक्किकृत बिहार व झारखण्ड प्रान्त के दूसरे जिलों के सामाजिक संगठन शौंडिक समाज जमशेदपुर के संगठनात्मक क्षमता व कार्यकर्म करने के तरीके का उदहारण दिया करते थे, वहीँ आज हमारा संगठन केवल पिकनिक तक सिमट गया है. आपसी विवाद के कारण संगठन सुप्त हो गया है. उन्होंने संस्थापक सदस्य स्व. हजारी साव, रामलगन साव, गंगा प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र परिहार जैसे स्वनामधन्य लोगों के संगठन में दिए गए योगदान की चर्चा की. उन्होंने संगठन को पुनर्जीवित करने के प्रयास करने वाले सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूर्ण कार्यकारी गठन के लिए तीन सदस्य वाली एडहॉक समिती बनाया जाय जो तय समय मैं सभी से चर्चा कर नयी कार्यकारिणी को स्वरुप दे व् संगठन को मजबूत करें. दिनेश प्रसाद ने कहा की समाज हित में पहले भी उनका पूर्ण सहयोग था व आगे भी उसी तन्मयता व् लगन के साथ खड़े रहेंगे. अधिवक्ता अरुण कुमार, गोवर्धन साह, दयानन्द मंडल, विनोद प्रसाद, शशि नाथ साहा, रविंद्र साहा, अमित साहू, शैलेश कुमार, विकाश दस, आदि वक्ताओं ने भी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने पर जोर देते हुए हर सहयोग करने का पक्ष रखा. कार्यकर्म का संचालन बागबेड़ा पंचायत के पंसस सुनील कुमार गुप्ता ने किया. अतिथियों का स्वागत अरुण कुमार प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में ज्योति प्रसाद, विनोद प्रसाद, प्रदीप साहू, परमानन्द प्रसाद, शिवम् साहू, प्रदीप प्रसाद, परमानन्द प्रसाद, विनय भूषण, धीरज साहू, राजेश्वर प्रसाद, कार्तिक लाल, अंकित साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने निकाला जनाक्रोश रैली

एक तरफ हेमंत सरकार 3 वर्ष के पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां गिना रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जनाक्रोश रैली के माध्यम से राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

जमशेदपुर: गुरुवार को जमशेदपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली गई और राज्य सरकार पर निशाना साधा

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री बनने से पहले इसी जमशेदपुर की धरती पर शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल से कहा था कि आप लोग मुझे मुख्यमंत्री बना दो मैं प्रति वर्ष 5 लाख युवाओं को रोजगार दूंगा और रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ता दूंगा लेकिन सरकार बनने के 3 वर्ष के पश्चात भी हेमंत सरकार अपने वादों पर खड़ा नहीं उतर सकी ऐसे में राज्य के युवाओं में आक्रोश है और इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जन आक्रोश रैली निकाली है

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है और इसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अगर आप राज्य के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते तो अपना पद छोड़ दीजिए अन्यथा राज्य के युवा पद छोड़ने पर मजबूर कर देंगे

यह रैली भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से साकची तक निकाली गई

Design a site like this with WordPress.com
Get started