जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में उत्पाद विभाग ने बुधवार की रात छापामारी की है। उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर यहां से अवैध शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

उत्पाद विभाग की टीम के साथ जिले की क्यूआरटी टीम भी सहयोग कर रही थी। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापामारी में 750 मिलीलीटर वाली किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 16 बोतल, साढ़े 600ml वाली किंगफिशर बियर की 27 बोतल बरामद हुई है। 10 लीटर महुआ की शराब बरामद हुई है। बता दें कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत प्राप्त सूचना के आधार पर विभाग की ओर से उरांव बस्ती में छापामारी की कार्रवाई की गयी.
