सरायकेला/आदित्यपुर
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
आरआईटी थाना पुलिस ने एक और हत्याकांड का खुलासा करते हुए चौंका दिया है.सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत मिरुडीह में बीते 24 जुलाई को रेलवे टनल के पास हुए हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की सगी भतीजी सुनीता महतो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अनुसंधान के क्रम में सुनीता की संलिप्तता पायी गयी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने एवं तकनीकी साक्ष्यों का मिलान करने पर सुनीता महतो की संलिप्तता पायी गयी जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इस पूरे घटना के मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि सुनीता का शादी के बाद भी आरोपी संजय महतो के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. संजय महतो को संगीता के चाचा यानी मृतक तिलक महतो ने गांव के पंचायत में थूक चटवाया था. उसी का बदला लेने की नीयत से संजय महतो ने बीते 24 जुलाई को शहजादा आलम एवं मोहम्मद शारिक के साथ मिलकर तिलक महतो के साथ मिलकर हत्या कर डाली थी. इसके लिए रेकी में सुनीता ने आरोपियों को सहयोग किया था।
आगे थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि संजय महतो ने गिरफ्तारी के बाद सुनीता महतो के साथ संबंध स्वीकार किया था और घटना के दिन व्हाट्सएप चैटिंग और व्हाट्सएप कॉलिंग से भी इसकी पुष्टि हुई है. आगे उन्होंनेे कहा कि इस हत्याकांड मामले में मामले का एक और अभियुक्त फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

















