एसपीसीएल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह।

एसपीसीएल की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह।

राजनगर

राजनगर बाजार स्तिथ द टाईगर आर्ट एवं कल्चर सोसोसिटी में सोमवार को एस पीसीएल की एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया रक्तदान शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।वहीं जमशेदपुर निवासी राजेश मार्डी भी इस शिविर में शामिल थे,जो खुद 71वीं बार रक्तदान कर चुके है।उन्होंने राजनगर प्रखंड के युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया,वहीं इस सामुदायिक भवन में ये दूसरी बार रक्तदान शिविर लागया गया।जहाँ रक्तदान के लिए विशेष कर युवाओं में जागरूकता देखी गई।

इस दौरान राजनगर एच पी गैस कार्यलय के संचालक अमित बानरा ने बताया कि एच पी सी एल के 49 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अमित बानरा,सचिदा नंद प्रधान,विशाल गोप,पप्पू जारिका,जर्मन टुडु,राजेश मार्डी एवं आदिवासी सामुदायिक भवन के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

अन्नपूर्णा हॉल में सामाजिक संस्था नेवर डाइंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।

अन्नपूर्णा हॉल में सामाजिक संस्था नेवर डाइंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन किया गया।

सरायकेला/आदित्यपुर

आदित्यपुर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर हॉल में रविवार को सामाजिक संस्था ने नेवर डाइंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर सह मेगा हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान करते हुए अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराई.सामाजिक संस्था नेवर डाइंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वहन कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय रक्तदान के साथ मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन संस्था के डायरेक्टर अभय सत्पथी और सीमा सत्पथी के देखरेख में आयोजित किया गया।

इस शिविर के आयोजन में आसमा इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट, अस्तित्व संस्था, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, झारखंड स्वयंसेवी संगठन का भी विशेष योगदान रहा. यहां रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ, जबकि स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रमुख रूप से नेत्र चिकित्सा शिविर पूर्णिमा नेत्रालय, दंत चिकित्सा शिविर अवध डेंटल हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया. शिविर में डॉक्टर मदीना ,स्त्री रोग विशेषज्ञ होम्योपैथी डॉक्टर रेनू शर्मा, ईएनटी डॉक्टर प्रमुख रूप से मौजूद रहे. यहाँ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई. शिविर सफल बनाने मे विनोद सत्पथी, संजय उदय सत्पथी, जोली सत्पथी, सुदेशना सत्पथी,मीरा तिवारी,भास्कर कुंडू, जवाहरलाल महली, वैजयंती बारी , मौसमी मल्लिक आदि का सहयोग रहा

Advertisement

Hotel Paras:- Tata Kandra Main Road, Gamharia, Seraikela Kharsawan, Jamshedpur -832108.
info@hotelparasheights.com
+91 94 3035 3977 | Contact
+91 94 3035 4008 | Reservations https://www.hotelparasheights.com

Advertisement

स्वर्गीय नारायण चंद्र दास जी की याद में 27वा रक्तदान शिविर धातकीडीह मे

स्वर्गीय नारायण चंद्र दास जी की याद में 27वा रक्तदान शिविर धातकीडीह मे

सरायकेला/चांडिल

आदित्यपुर: रविवार को सामाजिक संस्था शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट ने 27 वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर धातकीडीह पर आंगन मेंरखा गया है. जिसमें 500 प्लस यूनिट का लक्ष्य रखा है यह शिविर मंडली के स्वर्गीय नारायण चंद्र दास जी की याद में की जाती है जिसे मंडली द्वारा श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि के रूप में दी जाती है शिविर का संचालन मंडली कार्यकारणी सदस्य तपन कुमार पात्रा करेंगे.

यह शिविर सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी वही शनिदेव भक्त मंडली के तरफ से बाबा का प्रसाद दोपहर को वितरण किया जाएगा

शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट का 26 वा रक्तदान शिविर चांडिल में

शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट का 26 वा रक्तदान शिविर चांडिल में

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडल ट्रस्ट एक पहल समाज के लिए मंडली के 26 वां रक्तदान शिविर 21 मई 2023 सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थान चांडिल स्टेशन रोड डाक बंगला खादी ग्राम उद्योग के पास की जाएगी

मंडली एमजीएम ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित की जाएगी शिविर में 100+ यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है वही मंडली संरक्षक ने चांडिल के युवाओं से अपील की है कि रक्तदान कैंप मैं आकार शामिल हो. शिविर का संचालन मंडल अध्यक्ष जयदीप बनर्जी स्थानीय सदस्य और युवा समाजसेवियों के साथ मिलकर करेंगे

लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस पर एसिया भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस पर एसिया भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

सरायकेला

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

सरायकेला: लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के मौके पर लघु उद्योग भारती और उद्यमी संगठन एसिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन एसिया भवन में शनिवार को आयोजन किया गया.

दिवंगत उद्यमी जेपी चोपड़ा के स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित की गई. रक्तदान शिविर में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग ,एसिया के सदस्य ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से एसिया के अध्यक्ष संतोष खेतान खेतान ,पूर्व अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव दशरथ उपाध्याय ,राजीव रंजन, विमल सिंह, तपन मजूमदार समेत जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से शिविर को सफल बनाने में एसिया की टीम समेत लघु उद्योग भारती के सदस्य उपस्थित थे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started