चाईबासा: जंगली भालू ने हमला कर ग्रामीण को किया घायल, पती को बचाने के लिए पत्नी ने भालू को डंडे से पीट कर भगाया ,
पश्चिम सिंहभूम
चाईबासा
पश्चिम सिंहभूम:-चाईबासा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो प्रखंड से खबर आ रही है की एक 60 वर्षीय सतुआ लागूरी नामक व्यक्ति पर जंगली भालू ने हमला कर दिया है. जिससे सतुआ लागुरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शनिवार देर शाम की है.
जानकारी अनुसार टोंटो पंचायत के ग्राम लिसीमोती में शनिवार को बागोलता जंगल में महूआ चुनकर वापस घर लौट रहे थे. तभी जंगल के रास्ते में दो नर मादा भालू अचानक सामने आ गए. जिससे दोनो पति पत्नी हड़बड़ा गए और अचानक भालू ने हमला कर दिया. भालू ने सतुआ लागुरी के गाल और कान में पंजा मारा दिया और उसे काटने की कोशिश किया. लेकिन सतुआ लागुरी भालू से भिड़ गए.
वहीं उनकी पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए डंडा से भालू पर वार कर दिया, जिससे भालू भाग गया और उसके पति की जान बच सकी. उसके बाद लहूलुहान हालत में सतुआ लागुरी को पत्नी ने किसी तरह लेकर देर रात अपने घर पहुंचाया. घर पहुंचाने के बाद घटना की जानकारी मुखिया दीपिका लागूरी को फोन कर दी.
आपको बताते चलें कि घटना देर शाम की होने के कारण ग्रामीणों एवं मुखिया को देर रात में खबर मिली. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घायल सतुआ लागुरी को फौरन अस्पताल नही पहुंचा जा सका. स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों ने देसी तरीके से उपचार किया और सुबह होने तक का इंतजार किया.वहीं रविवार की सुबह बेहतर उपचार के लिए घायल सतुआ लागूरी को बस के माध्यम से चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया.
100 की संख्या में नक्सलियों ने मैग्नीज हाउस गोदाम में बोला धावा, लुटे डेटोनेटर व कोडेक्स फ्यूज
चाईबासा
बड़ाजामदा ओपी
( संतोष वर्मा की रिपोर्ट )
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी सीमा क्षेत्र के बालजोड़ी एवं मेरेलगड़ा स्थित डीके घोष के दो मैगजीन हाउस गोदाम से भारी मात्रा में डेटोनेटर (इडी और ओडी) और कोडेक्स फ्यूज हथियारबंद नक्सलियों ने लूट लिये।
आपको बताते चलें कि घटना गुरुवार की रात 10 बजे की है। घटना में भाकपा माओवादी थे। नक्सलियों ने पहले बालजोड़ी स्थित मैगजीन हाउस को लूटा।इसके बाद वहां से डेढ़ किलोमीटर दूर मेरेलगड़ा मैगजीन हाउस से विस्फोटक लूट लिये। बालजोड़ी मैगजीन हाउस के बाहर डेटोनेटर विस्फोटक की 50 से अधिक छोटी-बड़ी खाली पेटी बिखरी पड़ी है। घटनास्थल के पास नक्सलियों का एक जिंदा कारतूस भी गिरा मिला है। घटना के समय इस बालजोड़ी मैगजीन हाउस की सुरक्षा में प्राईवेट सुरक्षा गार्ड नकुल चातोम्बा, सिंगराय चातोम्बा, जोजो चातोम्बा, सोमा पूर्ति एवं चोरण बरजो तथा मेरेलगड़ा मैगजीन हाउस में कपिल चातोम्बा, सुरीन चातोम्बा, कोयना चातोम्बा बिना किसी प्रकार के हथियार के मौजूद थे। दोनों स्थानों पर घटना को अंजाम देने से पहले नक्सलियों ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले रखा था। कितनी मात्रा में डेटोनेटर लूटा गया है, इसका अभी आकलन नहीं हो पाया है।
वहीं एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान खोजी व मेटल डिटेक्टर से सर्च आपरेशन चलाते हुये घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह मैगजीन हाउस वर्ष 2008 से स्थापित है। घटनास्थल से 3 डेटोनेटर, एक कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। नकुल चातोम्बा ने बताया कि रात्रि लगभग 9.30 बजे 100 से अधिक नक्सली पहुंचे। दस्ते में महिलायें भी वर्दी में अत्याधुनिक हथियार और डंडे से लैस थीं। सभी अचानक मैगजीन हाउस में घुस गये। सबसे पहले वे हम तीनों सुरक्षा कर्मी का हाथ एवं आंख कपड़ा से बांध जमीन पर लेटा दिया। नक्सलियों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। उसके बाद मैगजीन रूम का ताला तोड़ विस्फोटकों से भरा कार्टून बाहर निकाल उसमें से डेटोनेटर व अन्य विस्फोटक निकाल चलते बने। कई नक्सली बालजोड़ी गांव को चारों तरफ से घेरे थे। इस दौरान जोजो चातोम्बा, सिंगराय चातोम्बा, चोरण बरजो, सोमा पूर्ति का मोबाईल अपने साथ लेते गये। चोरण बरजो से पैसा लिया था, लेकिन उसे वापस कर दिया।
इस दौरान सुरक्षा कर्मियों का पारम्परिक हथियार, टार्च, ब्लूटूथ साउंड सिस्टम, स्टील मग आदि भी लेते गये। नक्सलियों ने किसी के साथ मारपीट नहीं की। इस मैगजीन हाउस से ओडिशा व झारखंड के विभिन्न खदानों में विस्फोटक सप्लाई की जाती है। हालांकि नक्सली सिर्फ डेटोनेटर ही लूट कर ले गए। अगर एक्स्प्लोसिव जेल, बारूद आदि को नहीं लूटा। ये सारे विस्फोटक बच गए। नक्सलियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित मुख्य सड़क पर लकड़ी डाल अवरोध कर दिया था। वहां एक बंद कार्टून रख दिया है। साथ ही कई पर्चा छोड़ा है, जिसमें लैंड माइन लगा होने तथा ग्रामीणों व स्कूली छात्र-छात्राओं को इधर-उधर गतिविधियां नहीं करने, युद्ध अभियान चल रहा है, कृप्या यहां से वापस चले जाईये आदि बात लिखी गई है। नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम देकर लगभग 20 ग्रामीणों का रोजगार छीन लिया है। दोनों मैगजीन हाउस में 10-10 गरीब ग्रामीण चौकीदार की नौकरी करते थे। लेकिन अब इस घटना ने न सिर्फ उनका रोजगार छीना, बल्कि उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न कर दिया है।
मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में सुबह गणगौर पूजा दादी मंदिर में संपन्न
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में सुबह गणगौर पूजा की व्यवस्था दादी मंदिर (अमला टोला) में फूल, दुध के साथ की गई। शाम में विसर्जन का उत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाएं एकत्रित होकर बहुत ही उत्साह के साथ गणगोर विसर्जन किया।इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी एवं नाश्ता की व्यवस्था की गई।
इस कार्यक्रम के संयोजक युवा सौरभ मूंदड़ा एवं युवा रवि अग्रवाल थे।
कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम शर्मा जी ने आकर सभी सदस्य द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष हर्ष सुल्तानिया,मुकेश अग्रवाल, प्रियांशु केडिया, शशांक अग्रवाल, सोनू शर्मा, गोविंद मोहता,सौरभ मूंदड़ा, विष्णु भूत,पुनीत सराफ एवं जागृति शाखा से अध्यक्ष मीता खिरवाल एवं सभी सदस्य व अध्यक्ष मिता अग्रवाल सचिव नितू अग्रवाल उपस्थित थे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मंडल कारा में जेल अदालत का हुआ आयोजन
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय मंडल कारा में जेल अदालत-सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का शुभारंभ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ऋषि कुमार ने किया तथा प्रस्तुत मामलों पर विचार किया साथ ही उन्होनें बंदियों को कानूनी जानकारी और नैतिक मूल्यों का बोध भी कराया।
दौरान जेलर श्री लवकुश एवं संबंधित न्यायालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव श्री राजीव कुमार सिंह ने दी।
पत्नी ने ही 70 हजार देकर कराई थी अपने पति की हत्या,आरोपी पत्नी अपने भाई के साथ हुई गिरफ्तार
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: पत्नी ने अपनी भाई को 70 हजार रुपया देकर पति का हत्या कराई पुलिस ने हत्या में शामिल भाई बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
उक्त जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला का एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसपी ने बताया कि 4 मई 2022 को तातनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा कोईला के जंगल पहाड़ी के तलहटी में एक अज्ञात पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था लाश पुलिस ने बरामद किया था। बाद में इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध (तांतनगर ओ0पी0 ) मंझारी थाना कांड सं0 28/224 मई 22 धारा 302/201/34 भा०व०वि० दर्ज किया गया था।इसके अलोक में चाईबासा मुफ्फसिल थाना में 26 जून 2022 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सकोसाई के रहने वाले मनमसीह गुडिया के द्वारा उनके भाई जसपीयर गुड़िया का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी शुरु सामड उर्फ प्रिति सामड, साला मनीष सामड एवं किशोर सामड एवं अन्य अज्ञात आपराधकर्मियों के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना स० 98/22 दि० 26/06/22 धारा-363/34 भा0द0वि0 दर्ज कराया गया था। उक्त दोनों कांडो की पुलिस ने गम्भीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलिप खलखो के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में एस०आई०टी० के सदस्यों के द्वारा उक्त दोनों कांडों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का सकलन करते हुए तकनीकि कोषाग की सहायता से हत्या के मामले का उद्धभेदन किया गया।कांड उद्धभेदन के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आयी कि मृतक जसपीयर गुड़िया भारतीय सेना का जवान था। वह अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी शुरु सामड उर्फ प्रिति सामड के साथ मारपीट करता था जिसके कारण शुरु सामड उर्फ प्रिति सामड अपने छोटे भाई किशोर सामड मोरा सिंकू नामक अपराधी को 70000/- ( सत्तर हजार रूपया देकर योजनाबद्ध तरीके से दिन 30 अप्रैल 2022 की रात्रि में जसपीयर गुडिया को सकोसाई स्थित उसके घर में नशे का पाउडर देकर बेहोश कर दिया था। बाद में लोहे का सम्बल से छाती एवं सर में मारकर हत्या कर दिये। उसके उपरांत जसपीयर गुड़िया के शव को चार पाहिया गाड़ी के डिक्की में डालकर मितिलादेर स्थित अपने घर ले गया । गाड़ी को तिरपाल से ढक दिया। उसके बाद दिन में किशोर सामड एवं मोरा सिकू मिलकर मोटरसाईकिल से धुम-घूम कर जगह की तलाश किये तथा दि० 2 मई 2022 की रात्रि को मृतक जसपीयर गुड़िया के शव को तांतनगर ओ०पी० स्थित छोटा कोईला के जंगल में ले जाकर पहचान छिपाने की नियत से पेट्रोल डालकर जला दिया
नोरा सिकु वर्तमान में कुमारडुंगी थाना कांड स० 16/21 दि0 24/06/21 धारा 392 भा0द0वि० में मंडल कारा चाईबासा में संसीमित है। ये पूर्व में भी कुमारडुंगी थाना कांड सं0 06/15 दि० 22/01/15 धारा 302 भा0द0वि0 में जेल जा चुका है। जब कि इस हत्या में शामिल पत्नी शुरु सामड उर्फ प्रिति सामड, भाई किशोर सामड़ और हत्या में इस्तेमाल किए गए हरा रंग का फोर्ड फिगो कार और दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शनिवार को दोनों भाई बहन को जेल भेज दिया।
खूंटी से आकर चाईबासा के जेटेया में कर रहे थे पोस्तो की खेती, 4 गिरफ्तार
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया अंतर्गत नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में की जा रही अफीम की खेती को पुलिस बल ने नष्ट करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए अफीम की खेती करने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों में एक खूंटी जिले के मुरहु का रहने वाला हैं जिसके द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में अफीम की खेती करवाई जा रही थी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जेटेया थाना अन्तर्गत कोटगढ़ से दुधविला जाने वाली पक्की सड़क में पुल के आधा किलोमीटर तक नदी किनारे पोस्तो की खेती की गयी है और पोस्तो के पौधे में फल आ गया है। जिसमें चिरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है।
इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा जेटेया थाना को छापामारी करने के लिए निर्देश दिया गया।निर्देशानुसार जेटेया थाना प्रभारी द्वारा छापामारी के लिए दण्डाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी नोवामुण्डी सुनील चन्द्रा की प्रतिनियुक्ति कराकर उक्त स्थान पर छापामारी की गयी,
छापेमारी के दौरान पाया गया कि करीब 35 डिसमिल खेत में पोस्ता की खेती की गयी है।जिसमें चीरा लगाकर अफीम निकाला जा रहा है।छापामारी के क्रम में अफीम लगे खेत से पकड़ाये चारो व्यक्ति के पास से करीब 02 किलो 300 ग्राम गिला अफीम को बरामद कर जप्त किया गया।साथ ही विधिवत अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।उनके निशानदेही पर उनके घर में रखे करीब 750 ग्राम अफीम को बरामद कर जप्त किया गया है. खेत में लगे अफीम के फसल को विनष्ट किया गया।
वहीं गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस काण्ड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम :-
01 मोरा कांदुलना, उम्र करीब 45 वर्ष, पे० स्व० सुगना कांदुलना, सा० गिग, थाना मुरहू जिला खूँटी,
श्याम सुंदर चातोम्बा उम्र करीब 57 वर्ष, पे० स्व० नश्वर चातोम्बा, सारा महदा, टोला रोबोसाई, थाना जेटेया,
नारायण चातोम्बा उम्र करीब 26 वर्ष पे० श्याम सुंदर चातोम्बा सा० महदा, टोला रोबोसाई, थाना जेटया
मुकुन तिरिया, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० स्व० सुखराम तिरिया, सा० बहदा, टोला रोबोसाई, थाना जेटेया, जिला
जर्जर विधुत पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए : त्रिशानु राय
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने शनिवार को विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर नगर परिषद , चाईबासा कार्यालय के बगल में नेवेटिया बाड़ी गल्ली में विधुत विभाग के दो अत्यंत जर्जर पोल को हटाकर नए पोल अधिष्ठापित किए जाने को लेकर मांग किया है ।
पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि नेवेटिया बाड़ी गल्ली में हमेशा स्थानीय लोगों का आना-जाना रहता है , जिससे हमेशा कोई अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है । आगे त्रिशानु राय ने कहा कि यथाशीघ्र ऐतिहातन उल्लेखित दोनों जर्जर विद्युत पोलों को हटाकर नया पोल अधिष्ठापित किया जाए ।
जांगीबूरू घाटी दुर्घटना में 3 बच्चों की मौत को लेकर मृतक के आश्रितों को नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर निकाली न्याय- पद यात्रा 48 घंटा का भूख हड़ताल
चाईबासा
मृतक के परिवार को नौकरी मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित मृतक के परिवार ग्रामीणों एवं जिला परिषद सदस्यों ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
चाईबासा : मझगांव विधानसभा के जागीबुरु घाटी में बीते 12 जुलाई 2022 को तेल टैंकर के पलट जाने से 3 बच्चों की मौत को लेकर अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के बैनर तले मझगाव विधानसभा के मझारी प्रखंड के जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य झींक पानी जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में जागीबुरु घाटी दुर्घटना में मारे गए 3 बच्चों के आश्रितों को 10 _ 10 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ मृतकों के आश्रितों को मुआवजा एवं नौकरी की मांग को लेकर गुहार एवं पदयात्रा किया गया और आज 48 घंटे का धरना प्रदर्शन , भूख हड़ताल किया गया।
अनुमंडल कार्यालय चाईबासा के समक्ष महासभा के बैनर तले दोनों जिला परिषद सदस्य एवं ग्रामीणों एवं मृतकों के आश्रितों ने धरना प्रदर्शन किया एवं भूख हड़ताल किया । इस दौरान जिला परिषद सदस्य एवं मृतकों के आश्रितों ने 7_8 माह बीत जाने के बावजूद मृतक के आश्रितों को नौकरी और मुआवजा नहीं मिलने को लेकर मुख्यमंत्री एवं स्थानीय मझगांव विधायक निरल पूर्ति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया । सरकार और स्थानीय विधायक बच्चों के आश्रित की सुध नहीं ले रहे हैं और मृतकों के परिवार को नौकरी और मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही इस दुखद घटना को लेकर सड़क जाम आंदोलन और मृतक परिवार के न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन करने वाले जनप्रतिनिधियों को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है।
एक बार फिर पश्चिमी सिंहभूम के उपविकास आयुक्त संदीप बक्सी का जाती प्रमाण पत्र का मामला गरमाया
चाईबासा
आजसू जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल से डीडीसी संदीप बक्शी का एसटी सर्टिफिकेट को रद्द करने की मांग की, केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से भी विधानसभा में इस मामला को उठाने का किया मांग
सुदेश महतो नें कहा सदन में इस मामला को रखेंगे,यदि सरकार चर्चा नही करती है तो अविश्वास प्रस्ताव लायेंगें
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के डीडीसी संदीप बक्शी पर एसटी कोटा में नौकरी करने का मामला फिर से एक बार आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने अपने पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक के द्वारा इसी सत्र में विधानसभा में बात उठाने के लिए आग्रह किए हैं,जिस पर सुदेश महतो ने राम लाल मुंडा को पूरी तरह से भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सदन में इस मामला को रखेंगे,यदि सरकार चर्चा नही करती है तो अविश्वास प्रस्ताव लायेंगें।गौरतलब है की वर्ष 2021 में डीडीसी का एसटी कोटा में नौकरी करने का मामला हो आदिवासी महा सभा, मनकी मुंडा संघ, जेएमएम के जिला सचिव सोना देव गम, जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम मुंडा के साथ साथ झारखंड राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कास्ट स्क्रुटनी कमिटी, झारखंड के अध्यक्ष सह आदिवासी कल्याण आयुक्त, कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से सामान्य जाति के पिता का पुत्र को एसटी सर्टिफिकेट के आधार पर एसटी कोटा में नौकरी करने का जोरदार रूप से शिकायत दर्ज कराया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार मंझारी प्रखंड का निवासी सामाजिक कार्यकर्ता नूरी कुंकल के द्वारा संदीप बक्शी वर्सेज झारखंड सरकार के चल रहे केस में न्यायालय की आमना को ले कर पिटीशन दायर किया गया था,जिस पर बहस, सुनवाई भी हुई थी,कोर्ट के द्वारा कास्ट स्क्रुटनी कमिटी को पुनः 6 सप्ताह में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश हुआ था,फिर अचानक से नूरी कुंकल के द्वारा उक्त केस से अपने आप को हटा लिए,जो आज तक समझ से परे है। अब देखना है की इस मामला में आजसू पार्टी जिला से राज्य तक झारखंड के इस अति संवेदनशील मामला को कहां तक ले जाने में सफल होते हैं।इतना जरूर है कि यह मामला झारखंड के आदिवासी समुदाय से जुड़ा मामला है। रामलाल मुंडा इस मामला को राज्यपाल को भी पत्र लिखें हैं,साथ ही मुख्य सचिव,कार्मिक विभाग, आदिवासी कल्याण आयुक्त को भी प्रतिलिपि दिए हैं।पत्र में कास्ट स्क्रुटनी कमिटी के सभी सदस्यों को कटघरे में खड़ा कर दिए हैं।श्री मुंडा ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि सेवा निवृत होने तक न्यायालय में रिर्पोट नही जमा करने का सांठ गांठ कास्ट स्क्रुटनी कमिटी के सदस्यों के साथ किया गया है।झारखंड के आदिवासी समुदाय का सम्पत्ति, संस्कृति को बचाने और जल, जंगल, जमीन,की रक्षा के लिए संदीप बक्शी का एसटी सर्टिफिकेट रद्द करने, माननीय उच्च न्यायालय का लगातार अवमानना किए जाने की चांच की मांग कियें हैं।
सरायकेला खरसांवा जिला के कार्यपालक अभियंता मुर्मू होगें चाईबासा ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता
चाईबासा
विधायक सोनाराम सिंकु का प्रयास से मिला चाईबासा ग्रामीण कार्य विभाग को वित्तअधिकार के साथ अस्थाई कार्यपालक अभियंता
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के ग्रामीण कार्य विभाग में विगत दो माह से कार्यपालक अभियंता का पद रिक्त होने के कारण जिला का विकास कार्य पुरी तरह ठप्प हो गया था,जिसके कारण विकास कार्य जहां बंद हो गई थी वहीं योजना से सबंधित वित्तय निकासी का कार्य भी रूक गया था।जबकी ग्रामीण कार्य विभाग में डीएमएफटी फण्ड से कई योजना दी गई है जिसका एकरारनामा भी अब तक संवेदकों के साथ पुरी नहीं सकी है।इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव व उपायुक्त को पत्र लिख कर ग्रामीण कार्य विभाग चाईबासा में कार्यपालक अभियंता का वित्तय प्रभार के साथ पदस्थापन करने की मांग किया गया था।मंगलवार को जगन्नाथपुर के विधायक सोना राम सिनकु के प्रयास से आज विधानसभा में ग्रामीण विकास मंत्री आलम गिर आलम से भेंट कर सराईकेला के ग्रामीण कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री मुर्मू को प्रभारी बनाने के लिए प्रयास किए। विदित हो कि सुधीर प्रसाद का सेवा निवृत होने को है,जिसके कारण तात्कालिक कार्यकारी वैवस्था के तहत सराईकेला को वित्तीय वर्ष में प्रमंडल के कार्यों को निपटाने के लिए संपूर्ण अधिकार के साथ प्रभारी कार्यपालक अभियंता बनाया जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
ये था मामला
चाईबासा ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, (एनआरईपी. विशेष प्रमंडल) पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव झारखंड सरकार, रांची को कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चाईबासा के रिक्त पद पर पदस्थापन करने अथवा प्रभारी कार्यपालक अभियंता को सम्पूर्ण वित्तीय अधिकार देने के सम्बंध में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु नें पत्र लिखा था।
वहीं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को पत्र देकर मांग की है। पत्र के माध्यम से विधायक सोनाराम सिंकु का कहना था कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य प्रमंडल चाईबासा में विगत तीन महिना होने को है, लेकिन कार्यहित, जनहित में अब तक विभाग से किसी भी कार्यपालक अभियंता का पदस्थापन नही किया गया है। विदित हो की जिला के द्वारा जो व्यवस्था किया गया है. उससे कार्य हित में प्रमंडल के कार्यों का निपटारा नही हो रहा है। जैसे, सीएस, टीएस. एकरारनामा और कार्य के विरुद्ध संवेदकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में मात्र बीस दिन रह गया है। जिला से भी डीएमएफटी की योजना दी गई है, जिसका निविदा आमंत्रित किया गया है, संवेदकों के द्वारा भाग भी लिया गया है।परंतु संवेदको को कार्य आवंटित नहीं हुआ है। राज्य संपोषित योजना का कार्य में भुगतान नहीं होने से बाजार के अर्थ व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ता दिख रहा है।
अतः पदस्थापन की प्रत्याशा में डीसी के द्वारा नियुक्त प्रभारी कार्यपालक अभियंता को सम्पूर्ण वित्तीय शक्ति, अधिकार प्रदान करने की करवाई सुनिश्चित करने की मांग कि है ताकि क्षेत्र में बंद पड़े विकास कार्य पूर्ण हो सके।
पश्चिम सिंहभूम:-जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
चाईबासा
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
पश्चिमी सिंहभूम: जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में बच्चों के बीच नशीली दवाओं और पदार्थों के उपयोग पर रोकथाम के संदर्भ में ज्वाइंट एक्शन प्लान तहत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एनसीपीसीआर के निर्देशानुसार 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चों को मादक दवाओं एवं नशीले पदार्थों के सेवन से बचाव एवं रोकथाम हेतु सभी संलग्न विभागों यथा शिक्षा विभाग, बाल संरक्षण इकाई, उत्पाद विभाग, पुलिस विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों के साथ संयुक्त रूप से मिलकर नशे के विरुद्ध एक व्यापक मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक उपरांत उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि ज्वाइंट एक्शन प्लान के तहत समाज कल्याण पदाधिकारी को सभी संलग्न विभाग में आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य संपादन तथा उत्पाद अधीक्षक को जिला अंतर्गत अवस्थित सभी शराब दुकानों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन को लेकर निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में बाल संरक्षण इकाई को स्थानीय पुलिस प्रशासन के समन्वय से वैसे स्थानों जहां 18 वर्ष से नीचे के बच्चे नशा पान करने हेतु इकट्ठे रहते हैं, पर रेड करते हुए ऐसे कामों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि जिला अंतर्गत सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति हेतु नामित नोडल शिक्षकों का एनसीपीसीआर के तहत कार्यशाला आयोजित करने तथा बच्चों के बीच नशा के दुष्प्रभाव विषय आधारित जागरूकता फैलाया जाए।
उक्त बैठक में एनईपी डायरेक्टर एजाज़ अनवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीशा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला कॉलेज चाईबासा में दिनांक 13 मार्च 2023 को सहज योग पर कार्यशाला किया गया किया गया
सहज योग पर कार्यशाला
( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )
चाईबासा: महिला कॉलेज चाईबासा में दिनांक 13 मार्च 2023 को सहज योग पर कार्यशाला किया गया। सहज योग ध्यान करने की एक सरल विधि है, जिसके द्वारा हम अपने तनाव से सहजता से मुक्ति पा सकते हैं एवं खुशहाल स्वस्थ जीवन पाते हैं। मुख्य ध्यान केंद्र चैतन्य भवन एवं गोविंद भवन गांधी चौक, अपर बाजार, राँची के द्वारा महिला कॉलेज चाईबासा के उदेश्य कक्ष में सहज योग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में यह बताया गया कि सहज योग अपनाए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन पाए उन्होंने नारी शक्ति के महत्व को बताया एवं नारी के को शक्ति का स्वरुप बताया। उन्होंने मेडिटेशन करना सिखाया साथ ही यह बताया कि प्रतिदिन प्रातः काल एवं सोने के पहले मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए, इससे व्यक्ति को शक्ति मिलती है
इस मौके पर डॉ अंजू बाला खाखा , डॉ अर्पित सुमन, प्रो सुजाता किस्पोट्टा, शीला समद, सीतेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा तथा बी.एड. सेमेस्टर वन की छात्राएँ उपस्थित थी। मंच संचालन आई.क्यू.एस सी. समन्वयक डॉ अर्पित सुमन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजुबाला ने किया।