बीएलओ द्वारा पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को मोमेंटो फोटो देकर सम्मानित किया

बीएलओ द्वारा पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को मोमेंटो फोटो देकर सम्मानित किया

आदित्यपुर

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

आदित्यपुर: गुरुवार को नगर निगम वार्ड 17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को बीएलओ अशोका नंद केराई और विजय कुमार सिंह ने मोमेंटो फोटो देकर सम्मानित किया.

वहीं दोनों बीएलओ ने पार्षद के साथ किए गए कार्यों को उम्दा बताया और कहा पूरे पांच साल मतदाता पहचान पत्र से संबन्धित कार्यों में पूरा समर्थन मिला.दोनों ने पार्षद के प्रति कृतज्ञता जाहिर की और कहा भविष्य में दोबारा मौका मिलने पर फिर से इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा रखूंगा.

वैसे फिलहाल बीएलओ का अधिकार समाप्त कर दिया गया है. वहीं पार्षद नीतू शर्मा ने दोनों बीएलओ के अलावा शम्पा दास, सेनुका गोप एवं उर्मिला महतो के कार्य प्रणाली को याद करते हुए कहा सभी के सहयोग से वार्ड के एक- एक मतदाताओं का मतदान पहचान पत्र से संबंधित परेशानियों को दूर किया गया. पांचों बीएलओ ने उन्हें पूरा सहयोग दिया. उन्होंने कहा जनसेवा अभी भी जारी है. पद पर रहते हुए जिस ऊर्जा से काम किया उससे दोगुना ऊर्जा से अब काम कर रही हूं.

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगन्नाथपुर के छात्र मनजीत देवगम और अनीश पान का चयन VSC स्टील लिमिटेड हांगकांग में किया गया

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगन्नाथपुर के छात्र मनजीत देवगम और अनीश पान का चयन VSC स्टील लिमिटेड हांगकांग में किया गया

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा

सफलता की सच्ची कहानी

हांगकांग के कंपनी में चयन होने पर जिले के उपायुक्त ने दोनों छात्रों को दी शुभकामनाएं

( सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट )

पश्चिम सिंहभूम-चाईबासा: जिला मुख्यालय से लगभग 60 KM के दूरी में अवस्थित प्रखंड जगन्नाथपुर में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दो छात्रों का चयन (प्लेसमेंट) VSC स्टील लिमिटेड हांगकांग में किया गया है। जो जिले के लिए बेहद गर्व की बात है। जिले के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने हांगकांग की कंपनी में चयनित होने पर दोनों छात्रों को बधाई दी है, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।

मनजीत देवगम

आपको बताते चलें कि छात्र मनजीत देवगम सत्र 2017-19 का छात्र है। उन्होंने फिटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मनजीत देवगम प्रखंड चाईबासा का ग्राम पूर्णिया का निवासी है, और उसके पिता पेशे से एक निजी स्कूल के शिक्षक हैं, और माता गृहणी हैं। उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल चाईबासा से मैट्रिक और फिर नोआमुंडी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। परिवार का वित्तीय बोझ होने के कारण उनके पिता उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ थे। फिर छात्र ने आखिरकार वर्ष 2017 में आईटीआई जगन्नाथपुर में प्रवेश लिया तत्पश्चात उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और कुशलता से अपना प्रशिक्षण पूरा किया और वर्ष 2019 में KYOCERA में उनका प्रथम प्लेसमेंट हुआ। छात्र की कड़ी मेहनत और कौशल अनुभव को देखते हुए संस्थान के द्वारा उन्हें हांगकांग प्लेसमेंट में शामिल किया गया जिस पर उन्होंने सफलता प्राप्त करते हुए VSC स्टील लिमिटेड कंपनी हांगकांग में उनका चयन हुआ।

अनीश पान

वहीं छात्र अनीश पान सत्र 2018-20 का छात्र है। उन्होंने फिटर के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अनीश पान जिले के नोआमुंडी प्रखंड के निवासी हैं तथा उनके पिता पेशे से प्राइवेट ड्राइवर है, और मां गृहणी है। उन्होंने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई एनआईओएस से की है, तथा वे बेहद गरीब और वंचित परिवार से तालुकात रखते हैं। पूरे परिवार में उनके पिता ही कमाने वाले हैं, और परिवार में कुल 11 सदस्य हैं वित्तीय बोझ होने के कारण उनके पिता उन्हें उत्तम शिक्षा प्रदान करने में असमर्थ हैं फिर उन्होंने वर्ष 2018 में सरकारी सीट पर आईटीआई जगन्नाथपुर में दाखिला प्राप्त किया। उन्होंने अपने कड़ी मेहनत और कुशलता के दम पर ट्रेडर के रूप में अपना प्रशिक्षण पूरा किया और उनका पहला प्लेसमेंट ब्रेक्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र के द्वारा एक भी दिन छुट्टी नही ली गई और लगातार दृढ़ संकल्पित होकर उन्होंने अपना कार्य किया। छात्र की कड़ी मेहनत और कौशल अनुभव को देखते हुए संस्थान के द्वारा उन्हें हांगकांग प्लेसमेंट में शामिल किया गया जिस पर उन्होंने सफलता प्राप्त करते हुए VSC स्टील लिमिटेड कंपनी हांगकांग में उनका चयन हुआ।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगन्नाथपुर की स्थापना वर्ष 2017 में झारखंड सरकार और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत उद्योग की जरूरतों के अनुसार तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं को रोजगारपूर्वक बनाने के लिए संस्थान की स्थापना की गई है। संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर और वेल्डर का प्रशिक्षण दिया जाता है और प्रशिक्षण के उपरांत विभिन्न कंपनियों में उत्तम वेतन के साथ प्लेसमेंट भी मुहैया कराया जाता है। वर्ष 2023 में संस्थान में अध्ययनरत दो छात्रों का चयन हांगकांग के कंपनी में 1.6 लाख के प्रति मह में किया गया है। संस्थान में सरकार द्वारा बनाए गए कार्यशाला के साथ-साथ दो छात्रावास भी मौजूद हैं।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free